ईडी अधिकारी के खिलाफ जांच को सरकार स्वतंत्र : सुप्रीम कोर्ट
सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को कहा कि कोई भी अधिकारी संदेह के दायरे में नहीं रहना चाहिए। अदालत ने यह भी कहा कि एअरसेल-मैक्सिस सौदे सहित 2-जी स्पेक्ट्रम आबंटन जैसे संवेदनशील मामलों की जांच कर रहे प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के अधिकारी राजेश्वर सिंह के खिलाफ गंभीर आरोपों की जांच के लिए सरकार स्वतंत्र है। न्यायमूर्ति अरुण कुमार मिश्रा और न्यायमूर्ति संजय किशन कौल के अवकाशकालीन पीठ ने कहा- यह सरकार को तय करना है कि एअरसेल-मैक्सिस मामले की जांच कर रहे अधिकारी की जांच में आगे कोई भूमिका होगी या
» Read more