पीएम नरेंद्र मोदी का दावा- किसानों की आय हुई दोगुनी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को कहा कि देश में किसानों की आय बढ़ी है और केंद्र सरकार द्वारा शुरू की गई विभिन्न योजनाओं की वजह से कई मामलों में दोगुनी हुई है। मोदी ने ‘नरेंद्र मोदी एप’ के जरिए देश के विभिन्न हिस्सों से चुनिंदा किसानों से बात की। इस दौरान उन्होंने उनसे उत्पादन और आय में वृद्धि होने की सफल कहानियों के बारे में पूछा। मोदी ने कहा,”हम यह सुनिश्चित करने के लिए काम कर रहे हैं कि हमारे मेहनती किसानों की आय 2022 तक दोगुनी हो जाए।
» Read more