पिघल गया राष्ट्रपति ट्रंप का दिल: शासकीय आदेश पर हस्ताक्षर कर बदला प्रवासी नीति पर फैसला
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिका-मैक्सिको सीमा पर प्रवासी परिवारों को अलग करने की कार्रवाई पर रोक लगाने वाले एक शासकीय आदेश पर गुरुवार को हस्ताक्षर कर दिए। अमेरिका में अवैध रूप से प्रवेश करने वाले प्रवासी परिवारों के बच्चों को बाड़े में रखने की तस्वीरें सामने आने के बाद से दुनियाभर में ट्रंप के फैसले के प्रति रोष देखने को मिल रहा था। चौतरफा आलोचना झेल रहे ट्रंप ने प्रवासी नीति में बदलाव करते हुए इस शासकीय आदेश पर हस्ताक्षर किए। अमेरिका में अवैध रूप से प्रवेश करने वाले
» Read more