कर्नाटक चुनाव पर पोल्स का पोल: नहीं बनेगी बीजेपी सरकार, कांग्रेस के भी बहुमत से दूर रहने के आसार
कर्नाटक के विधानसभा चुनाव पर सभी की निगाहें टिकीं हुई हैं। यहां 12 मई को मतदान होना है। राज्य में सक्रिय तीन मुख्य दलों कांग्रेस, भारतीय जनता पार्टी और जनता दल(सेक्युलर) के बीच लड़ाई है। मतदान के दिन तीनों दलों के प्रत्याशियों का भाग्य ईवीएम में कैद हो जाएगा।इस प्रतिष्ठा की लड़ाई में किसकी जीत होगी, इसको लेकर अटकलों का बाजार गरम है।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह को उम्मीद है कि वह इस बार देश की सबसे पुरानी पार्टी कांग्रेस से एक और बड़ा राज्य झटक लेंगे।
» Read more