कश्मीर में प्रेमिका के मंगेतर को नकली आतंकी बन डरना पड़ा महंगा, असली समझ उठा ले गई पुलिस
जम्मू-कश्मीर में सेना और पुलिस इस वक्त आतंकवादियों के सफाए के लिए आॅपरेशन आॅल आउट-2 चला रही है। इस आॅपरेशन का मकसद कश्मीर में सक्रिय आतंकवादी संगठनों के 14 टॉप कमांडरों का सफाया करना है। इस आॅपरेशन में शनिवार को नया ट्विस्ट उस वक्त आया, जब आतंकवादियों से उलझने वाली पुलिस एक अफेयर के मामले में उलझ गई। मामला शनिवार (28 अप्रैल) की देर रात का है। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने आतंकवादियों जैसे कपड़े पहनने वाले चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया। इन पर एक शख्स को धमकाने का भी आरोप था।
» Read more