कठुआ गैंगरेप: मंत्री और बीजेपी विधायक ने मानी आरोपियों के समर्थन में निकाली गई रैली में जाने की बात
कठुआ सामूहिक दुष्कर्म और हत्याकांड को लेकर जम्मू-कश्मीर की राजनीति गरमा गई है। आरोपियों के समर्थन में हिंदू एकता मंच की ओर से निकाली गई रैली में राज्य के मंत्री और बीजेपी के विधायक लाल सिंह ने भी शिरकत की थी। सोशल मीडिया में वीडियो पहले ही वायरल हो चुका था। लेकिन, भाजपा नेता ने अब जाकर सभा में शामिल होने की बात खुद कबूल की है। उन्होंने आठ साल की बच्ची के साथ सामूहिक दुष्कर्म और हत्या के आरोपियों का बचाव करने के आरोपों से इनकार किया है। लाल
» Read more