जोधपुर सेंट्रल जेल से जमानत पर सलमान खान के विरोध में बिश्नोई समाज हाई कोर्ट जाएगा

जिला एवं सत्र न्यायालय के न्यायाधीश रविंद्र कुमार जोशी ने शनिवार को 1998 में काले हिरणों के शिकार मामले में सुपरस्टार सलमान खान को 50 हजार रुपये के निजी मुचलके पर जमानत दे दी। दोनों पक्षों के बीच सुबह बहस पूरी हो जाने के बाद न्यायाधीश जोशी ने अपना आदेश भोजनावकाश के बाद तक सुरक्षित रख लिया था। 52 वर्षीय अभिनेता को 50 हजार रुपये का एक निजी मुचलका, इसके अलावा 25-25 हजार रुपये के दो जमानत देने के बाद उन्‍हें रिहा किया गया। ये दोनों व्यक्ति इस बात की

» Read more

पत्‍नी को गैर-मर्द के साथ देखकर भड़के पति ने युवक को नंगा कर पेड़ से बांधकर पीटा

राजस्थान में एक व्यक्ति को पेड़ से बांधकर पीटने का मामला सामने आया है। इस युवक पर आरोप है कि वह एक अन्य व्यक्ति की पत्नी के साथ आपत्तिजनक हालत में पाया गया था। न्यूज 18 के अनुसार, यह मामला बांसवाड़ा के कुवानिया गांव का है। यह मामला उस समय सामने आया जब घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो के सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले पर संज्ञान लिया। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, कुवानिया गांव में रहने वाले एक व्यक्ति ने अपनी

» Read more

शराब पिलाकर हिंसा भड़काने में बसपा नेता गिरफ्तार, 10 हजार रुपये का इनामी बीजेपी नेता भी पकड़ा गया

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर के बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) के जिला अध्यक्ष कमल गौतम को हाल ही में एससी/एसटी एक्ट में बदलाव के विरोध में हुए भारत बंद के दौरान हिंसा भड़काने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने बताया कि कमल गौतम ने पार्टी कार्यकर्ताओं को शराब मुहैया कराई और उनमें से हजारों नशे में घुत लोगों को जबरन दुकानें बंद कराने और हंगामा करने के लिए उकसाया। वहीं ऐसे ही एक और मामले में मध्य प्रदेश के भारतीय जनता

» Read more

सहवाग ने बताया आखिर क्यों विराट कोहली के बाद रोहित या धवन को नहीं मिलनी चाहिए टीम की कप्तानी

भारतीय टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज और वर्तमान में किंग्स इलेवन पंजाब के मेंटर वीरेंद्र सहवाग ने शनिवार को कहा कि वह चाहते हैं कि विराट कोहली के बाद कोई गेंदबाज भारतीय राष्ट्रीय टीम का कप्तान बने। सहवाग ने किंग्स इलेवन पंजाब और दिल्ली डेयरडेविल्स के बीच रविवार को होने वाले मैच से पहले सहवाग ने ये बात मीडिया के सामने कही। सहवाग से पूछा गया कि उन्हें किंग्स इलेवन के कप्तान के रूप में रविचंद्रन अश्विन से क्या उम्मीद है, तो इसका जवाब देते हुए उन्होंने कहा, ‘‘ मैं

» Read more

किडनी ट्रांसप्लांट कराने के लिए केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान(एम्स) नई दिल्ली में भर्ती

किडनी ट्रांसप्लांट कराने के लिए केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान(एम्स) नई दिल्ली में भर्ती हुए हैं। आज यानी शनिवार(सात अप्रैल) को किडनी ट्रांसप्लांट होने की बात कही जा रही है। अरुण जेटली की किडनी ट्रांसप्लांट के लिए एम्स प्रशासन ने दस चिकित्सकों के दल का गठन किया है, सभी चिकित्सक जेटली के स्वास्थ्य की देखभाल कर रहे हैं। वित्तमंत्री अरुण जेटली को एम्स के कार्डियो न्यूरो बिल्डिंग के वीवीआईपी वार्ड में भर्ती किया गया है। खुद वित्तमंत्री अरुण जेटली ने ट्वीट कर अपनी किडनी से जुड़ी

» Read more

जब बीजेपी नेता से बोले मोदी- आपकी मूंछें पहली की तरह बड़ी-बड़ी हैं

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को भाजपा के स्थापना दिवस पर बीजेपी कनेक्ट कार्यक्रम के तहत देश की पांच लोकसभा क्षेत्रों के कार्यकर्ताओं से बातचीत की। पीएम मोदी ने यह बातचीत नमो एप के जरिए की। इस बातचीत के दौरान पीएम मोदी ने एक नेता की मूंछों के बारे में भी बात की। जिन पांच लोकसभा क्षेत्रों में पीएम मोदी ने बात की, उनमें हिमाचल प्रदेश की हमीरपुर लोकसभा सीट भी शामिल है। हमीरपुर के परिधि गृह में पीएम मोदी से बातचीत करने की व्यवस्था की गई। इस दौरान बड़ी

» Read more

बीजेपी विधायक का ऐलान- राम मंदिर के लिए बच्चा-बच्चा खून बहाएगा

अयोध्या राम मंदिर के मुद्दे को लेकर आए दिन राजनेता बयानबाजी कर रहे हैं। राम मंदिर पर ताजा टिप्पणी मिल्कीपुर से भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के विधायक गोरखनाथ बाबा ने कर दी है। विधायक गोरखनाथ बाबा का कहना है कि बलिदान केवल मरना ही नहीं होता बल्कि अपने लक्ष्य को पूरा करना भी होता है। इतना ही नहीं विधायक ने यह भी कहा कि राम मंदिर निर्माण के लिए बच्चा-बच्चा खून बहाएगा। यह सारी बातें विधायक गोरखनाथ बाबा ने अयोध्या में श्री राम दर्शन यात्रा के लिए आयोजित किए गए

» Read more

सलमान खान को मिली काला हिरण शिकार मामले में जमानत, जोधपुर जेल से बाहर आए सलमान

जोधपुर की सेशन कोर्ट ने सलमान को जमानत दे दी है। सेशन कोर्ट ने दोनों पक्ष के वकीलों की दलीले सुनने के बाद लंच तक अदालत की सुनवाई स्थगित कर दी थी। बता दें कि सेशन कोर्ट ने शुक्रवार को बचाव पक्ष के वकील महेश बोड़ा की दलीलें सुनी थी और आज सेशन कोर्ट ने सरकारी वकील की दलीलें सुनी। उल्लेखनीय है कि शुक्रवार को राजस्थान न्यायिक व्यवस्था में बड़ा बदलाव हुआ था, जिसके तहत राजस्थान के 87 जजों का तबादला हुआ था। तबादला हुए जजों में सलमान खान की जमानत

» Read more

एंकर के गेटअप में दिखे AAP नेता आशुतोष, लोगों ने पूछा- राजनीति फेल हो गई क्या

आम आदमी पार्टी के नेता एक बार फिर से एंकर की भूमिका में दिखाई दिए। बता दें कि आशुतोष एक न्यूज टीवी चैनल पर गेस्ट एंकर की भूमिका में दिखाई दिए। आशुतोष ने लंबे समय बाद एंकरिंग की इसलिए उन्होंने अपनी एंकर के गेटअप में एक तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर भी की। लेकिन सोशल मीडिया यूजर्स ने उन्हें ट्रोल करना शुरु कर दिया। दरअसल कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने चुटकी लेते हुए पूछा कि राजनीति फेल हो गई क्या? आशुतोष ने अपनी तस्वीर ट्वीट करते हुए लिखा कि 4

» Read more

पुलिस के पास पहुंचे कपिल शर्मा- 25 लाख रुपये नहीं दिए तो बदनाम कर रहा पत्रकार, पूर्व मैनेजर के खिलाफ भी शिकायत

कॉमेडी किंग कपिल शर्मा के ट्विटर अकाउंट से एक के बाद एक भद्दे-भद्दे पोस्ट आने के बाद कपिल के फॉलोअर्स हैरान रह गए। अब खबर है कि कपिल ने अपने एक्स मैनेजर नीति, प्रीति के अलावा एक और जर्नलिस्ट के खिलाफ केस दर्ज कराया है। कपिल ने इन लोगों पर आरोप लगाते हुए कहा है कि इन लोगों की वजह से उन्हें मानसिक और भावनात्मक पीड़ा से गुजरना पड़ा। कपिल ने अपनी कंप्लेंट की एक कॉपी की तस्वीर ट्विटर पर भी पोस्ट की। कपिल ने अपने पोस्ट में लिखा, ‘कुछ

» Read more

लंगर पर भी जीएसटी, नाराज गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी ने कहा- 450 साल में पहली बार लगा टैक्स

देशभर में मौजूद सिख संगठन केंद्र सरकार द्वारा लंगर पर लगाए गए जीएसटी का कड़ा विरोध कर रहे हैं। लखनऊ गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी द्वारा सरकार से मांग की गई है कि सरकार जल्द ही लंगर पर लगाए गए जीएसटी के आदेश को वापस लें। इससे पहले शिरोमणी गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी, जो कि सभी गुरुद्वारे का प्रबंधन देखते हैं और केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण मंत्री हरसिमरत कौर बादल ने केंद्र सरकार से आग्रह किया था कि अमृतसर स्थित स्वर्ण मंदिर और अन्य सिख धार्मिक स्थलों में मौजूद मुफ्त रसोईघर द्वारा लोगों में

» Read more

VIDEO: चेन्‍नई सुपरकिंग्‍स की यलो आर्मी संग लौट आए हैं महेंद्र सिंह धोनी, देखिए माही का स्‍वैग

मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच शनिवार को इस सीजन का पहला मैच के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। लगभग दो साल बाद चेन्नई की टीम इस टूर्नामेंट में वापसी कर रही है। इस साल एक बार फिर चेन्नई की कप्तानी सबसे सफल कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के हाथों में होगी। इस टीम में पुराने दिग्गज सुरेश रैना और रवींद्र जडेजा भी हैं। मैच से पहले चेन्नई सुपर किंग्स ऑफिसियल ट्विटर हैंडल एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में चेन्नई के खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी, शेन वॉटसन,

» Read more

हरियाणा: सिपाही ने कराटे गोल्ड मेडलीस्ट लड़की को छेड़ा फिर लड़की ने उसे घसीटते हुए थाने पहुँचाया

हरियाणा में राष्ट्रीय स्तर की कराटे चैंपियन ने एक ट्रैफिक पुलिसकर्मी की तब जमकर धुनाई कर दी जब वह उन्हें छेड़ने की कोशिश कर रहा था। शेयरिंग ऑटो में छेड़छाड़ कर रहे पुलिसकर्मी को यौन शोषण के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले में रोहतक के एसपी पंकज नैन ने शुक्रवार (6 अप्रैल, 2018) को बताया कि आरोपी पुलिसकर्मी को निलंबित कर दिया है। उसके खिलाफ नेहा जांगड़ा (21), जिन्होंने हरियाणा का प्रतिनिधि करते हुए 10वीं राष्ट्रीय कराटे चैंपियनशिप 2017 में गोल्ड मेडल जीता, ने शिकायत दर्ज कराई

» Read more

जनहित में वसुंधरा राजे को हटाइए- राजस्थान बीजेपी विधायक की अमित शाह को चिट्ठी, लिखीं काफी कड़ी बातें

राजस्थान के भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के एक विधायक ने अपनी ही पार्टी की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे पर गंभीर आरोप लगाते हुए पार्टी आलाकमान से उन्हें जनहित में हटाने की मांग की है। बीजेपी के स्थापना दिवस के मौके पर संगनेर से विधायक घनश्याम तिवारी ने पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह को एक चिट्ठी लिखकर वसुंधरा राजे पर आरोप लगाया कि वे अपने निजी फायदों के लिए राजनीतिक सत्ता का गलत इस्तेमाल कर रही हैं और राज्य सरकार उन लोगों का एक समूह है जो कि धमकी देकर पैसा वसूलता

» Read more

यूपी पुलिस के स्वाट हेड और एसएचओ समेत 13 पुलिसवालों पर कोर्ट आदेश से दर्ज हुआ डकैती का केस

उत्तर प्रदेश की फर्रुखाबाद जिला अदालत के आदेश पर पुलिस ने स्वाट हेड और एसएचओ समेत 13 पुलिसकर्मियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। इन पुलिसकर्मियों पर आरोप है कि इन्होंने 21 फरवरी को फर्रुखाबाद के एक घर में डकैती की घटना को अंजाम दिया। शिकायत के अनुसार, आरोपी पुलिसकर्मी फर्रुखाबाद के एक स्थानीय निवासी के घर में घुसे और घर में तोड़-फोड़ की। साथ ही पुलिसकर्मियों ने ज्वैलरी समेत लाखों रुपए का कीमती सामान लिया और चले गए। इतना ही नहीं इस घटना के दौरान पुलिसकर्मियों ने घर

» Read more
1 649 650 651 652 653 1,617