RSS हुआ नाराज, कहा- भाजपा मंत्रियों ने कार्यशैली नहीं बदली तो बदल देंगे चेहरे

राष्ट्रीय स्वयं सेवक (आरएसएस) जम्मू-कश्मीर में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से नाखुश हैं। स्वयं सेवक संघ के अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख डॉ. मनमोहन वैद्य जम्मू-कश्मीर में बीजेपी के प्रदर्शन से बेहद नाखुश नजर आए। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक आरएसएस यहां बीजेपी से इतना नाराज है कि उसने कह दिया है कि अगर यहां बीजेपी के मंत्रियों ने अपनी कार्यशैली नहीं बदली तो वो मंत्री बदल देंगे। आरएसएस और बीजेपी के बीच इस तनातनी के बारे में कहा जा रहा है कि डॉ. मनमोहन वैद्य अपने दो दिनों की यात्रा

» Read more

राजद नेता रघुवंश प्रसाद सिंह का दावा, महागठबंधन में शामिल होंगे राम विलास पासवान

राष्ट्रीय जनता दल(राजद) के वरिष्ठ नेता रघुवंश सिंह ने दावा किया है कि लोक जनशक्ति पार्टी मुखिया रामविलास पासवान महागठबंधन का हिस्सा बनेंगे। रघुवंश सिंह के बयान ने बिहार की सियासत में सरगर्मी ला दी है। उन्होंने कहा कि राम विलास पासवान राजद के संपर्क में हैं और शीघ्र ही महागठबंधन का हिस्सा बनेंगे।रघुवंश प्रसाद सिंह ने कहा कि जब जीतनराम मांझी के एनडीए छोड़कर महागठबंधन में आने की बात मैं करता था लोग खिल्ली उड़ाते थे, आज मांझी महागठबंधन के साथ हैं। रघुवंश प्रसाद सिंह ने कहा कि आज

» Read more

सुरक्षाबलों ने आतंकियों को अंजाम तक पहुँचाया, मुठभेड़ में लेफ्टिनेंट उमर फयाज के हत्यारे को किया ढेर

आतंकवादियों के खिलाफ सुरक्षाबलों को जम्मू-कश्मीर में जबरदस्त कामयाबी मिली है। देश के बहादुर जवानों ने आतंकियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 11 आतकंवादियों को जम्मू-कश्मीर के अलग-अलग जगहों पर मुठभेड़ में ढेर कर दिया है। इसी क्रम में सेना को रविवार ( 1-04-2018) को एक और बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। सेना ने लेफ्टिनेंट उमर फैयाज़ की मौत का बदला ले लिया है। सेना ने लेफ्टिनेंट के कातिलों को हमेशा-हमेशा के लिए मौत की नींद सुला दिया है।  रविवार को दक्षिण कश्मीर के शोपियां और अनंतनाग में सेना ने आतंकियों

» Read more

बॉल टेम्परिंग के जांचकर्ताओं का दावा- स्मिथ को नहीं थी इस प्लान की जानकारी

ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका की क्रिकेट टीमों के बीच हो रही टेस्ट सीरीज के तीसरे मैच के दौरान बॉल टेम्परिंग का मुद्दा सामने आया। तीसरे मैच में कैमरून बैनक्राफ्ट सैंडपेपर जैसी कोई चीज को अपने लोवर के अंदर डालते हुए दिखाई दिए। इस फुटेज के सामने आने के बाद ही गेंद से छेड़छाड़ करने की बात कही गई। बाद में ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर्स स्टीव स्मिथ, बैनक्राफ्ट और डेविड वॉर्नर ने बॉल टेम्परिंग की बात भी स्वीकार कर ली, लेकिन अब इस मामले में नया मोड़ आ गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक

» Read more

मध्य प्रदेश में शराब के लिए एक शख्स ने कई बार किया अपनी पत्नी की कोख का सौदा

मध्य प्रदेश में एक शख्स ने अपनी पत्नी की कोख का सौदा किया। एक बार नहीं बल्कि कई बार। मजबूरी का बहाना बनाया और रुपयों की खातिर उसने पत्नी के अंडाणु (एग्स) दान कराए। कभी घर का खर्चा चलाने की बात कही तो कभी कर्जा चुकाने की दलील दी। लेकिन असल में पति अंडाणु के बदले मिलने वाली रकम को शराब की लत और अपने शौक पूरे करने पर उड़ाता रहता था। यह मामला प्रदेश के सबसे विकसित शहर इंदौर से जुड़ा है। सीमा (बदला हुआ नाम) सपरिवार यहां रहती

» Read more

गिरिराज सिंह के बयान पर नया तमाशा, कांग्रेसियों ने मनोचिकित्सक से लिखवाई केंद्रीय मंत्री के लिए दिमागी दवाइयां

मीडीया से प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार  केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के दंगों को लेकर दिए बयान पर इलाहाबाद के कांग्रेसी नेताओं ने उनके नाम से मानसिक अस्पताल में पर्चा बनवाया, फिर डॉक्टर से दिमागी दवाएं भी लिखवाईं। इसके बाद सोशल मीडिया पर पर्चा वायरल कर दिया। कांग्रेसियों के इस तमाशे की काफी चर्चा है। कांग्रेसियों के मुताबिक गिरिराज सिंह ने जिस तरह से दंगों के लिए राहुल गांधी और कांग्रेस को जिम्मेदार ठहराया, उसका विरोध इससे और बेहतर तरीके से नहीं हो सकता था। कांग्रेस के इलाहाबाद जिला महासचिव हसीब

» Read more

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने जेल अधिकारियों पर कैदियों संग अमानवीय बर्ताव और प्रताड़ित करने का लगाया आरोप

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (NHRC) ने भोपाल की सेंट्रल जेल के अधिकारियों पर कैदियों संग अमानवीय बर्ताव और उनकी धार्मिक किताब का अपमान करने का आरोप लगाया है। आयोग ने कहा है कि साल 2016 में कथित तौर पर भागने की कोशिश के चलते स्टूडेंट इस्लामिक मूवमेंट ऑफ इंडिया (SIMI) के दो संदिग्ध आतंकी मुठभेड़ (कथित) में मारे गए, जबकि पकड़े गए अन्य 21 कैदियों को पुलिस ने बाद में बुरी तरह प्रताड़ित किया। आयोग ने यह भी कहा कि इन कैदियों को अन्य कैदियों से अलग रखा गया। जेल के

» Read more

गुजरात पुलिस का बयान: घोड़े पर बैठने के लिए नहीं लड़कियों को छेड़ने के आरोप में हुई थी दलित युवक की हत्या

गुजरात के भावनगर में 29 मार्च को हुई दलित युवक की हत्या को लेकर पुलिस ने शनिवार (31 मार्च) को बड़ा खुलासा किया है। पुलिस का कहना है कि 21 वर्षीय प्रदीप राठौड़ की हत्या घोड़े पर बैठने और उसे पालने के लिए नहीं बल्कि लड़कियों को छेड़ने के आरोप में हुई थी। जिला पुलिस अधीक्षक प्रवीण मल ने बताया कि शुरुआती जांच में यह बात सामने आई है कि प्रदीप को लोगों ने घोड़े पर बैठने के लिए नहीं बल्कि लड़कियों को छेड़ने की वजह से मौत के घाट

» Read more

बार काउंसिल ने किया इन वरिष्ठ कांग्रेसी वकीलों को चीफ जस्टिस की अदालत में प्रैक्टिस करने पर बैन

बार काउंसिल ऑफ इंडिया ने एक प्रस्ताव पारित कर कांग्रेस के नेता और वरिष्ठ वकील कपिल सिब्बल, अभिषेक मनु सिंघवी और विवेक तंखा को चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया दीपक मिश्रा की अदालत में प्रैक्टिस करने पर प्रतिबंध लगा दिया है। यह प्रस्ताव 18 मार्च को बार काउंसिल में पास किया गया था, जिसे शनिवार को जारी किया गया। नया प्रस्ताव उन सांसदों और विधायकों को ऐसी अदालतों या जजों के सामने आने से रोकेगा, जिनका वह विरोध कर रहे हैं। बार काउंसिल ऑफ इंडिया के अध्यक्ष मनन मिश्रा ने शनिवार

» Read more

अंतरिक्ष में भटक गया भारत का सबसे ताकतवर कम्युनिकेशन सैटलाइट जिसे 48 घंटे पहले ही लॉन्च किया गया था

देश की सेना और वैज्ञानिकों को जबरदस्त झटका लगा है। सेना का सबसे मजबूत कम्यूनिकेश सैटेलाइट अंतरिक्ष यान में कहीं खो गया है। भारतीय रिसर्च अनुसंधान केंद्र (इसरो) का संपर्क GSAT-6A से टूट गया। गंभीर बात यह है कि इस सैटेलाइट को लॉन्च करने के बाद 48 घंटों के अंदर ही इससे संपर्क टूट गया।आपको बता दें कि GSAT-6A सैटेलाइट के बारे में आखिरी बार शुक्रवार (30 मार्च) सुबह 9:22 बजे आधिकारिक बयान जारी किया गया था। बताया जा रहा है कि लॉन्चिंग के बाद जीसैट-6A में कुछ तकनीकी खराबी

» Read more

क्या बिहार में अब बनने जा रहा गैर भाजपा और गैर राजद गठबंधन

बिहार की राजनीति में अंदरखाने बड़ी हलचल चल रही है। अररिया लोकसभा और जहानाबाद-कैमूर विधानसभा उप चुनावों के बाद रामनवमी से पहले और बाद में राज्य में फैले साम्प्रदायिक तनाव की वजह से ऐसी स्थिति उत्पन्न हुई है। ऐसा पहली बार हुआ है जब एनडीए में गैर बीजेपी दलों के नेता गर्मजोशी से मिले हों। लोजपा अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान ने पहली बार बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती पर 14 अप्रैल को पटना में आयोजित समारोह में मुख्य अतिथि के

» Read more

राजगुरु को स्वयंसेवक बताककर ट्रोल हो गयी RSS, लोग बोले- भगत सिंह को पन्ना प्रमुख मत बता देना

राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) ने शहीद राजगुरु को अपना संगी बता दिया है। एक संघ प्रचारक नरेंद्र सहगल की किताब में इस बात का दावा किया गया है। नरेंद्र सहगल हरियाणा में एबीवीपी के संगठन मंत्री रहे हैं। दरअसल नरेंद्र सहगल की किताब ‘भारतवर्ष की सर्वांग स्वतंत्रता’ में लिखा गया है कि ‘सरदार भगत सिंह और राजगुरु ने अंग्रेज अफसर सांडर्स को लाहौर की मालरोड पर गोलियों से उड़ा दिया। फिर दोनों लाहौर से निकल गए। राजगुरु नागपुर आकर डॉ. हेडगेवार से मिले। राजगुरु संघ के स्वयंसेवक थे’। सहगल

» Read more

वॉर्नर की पत्नी ने बॉल टेम्परिंग मामले में खुद को इसके लिए जिम्मेदार बताकर मामले में दिया नया मोड़

बॉल टेंपरिंग विवाद में दोषी पाए गए डेविड वॉर्नर की पत्नी केंडिस ने आज यह कहकर सभी को चौंका दिया कि बॉल टेंपरिंग विवाद के लिए वह जिम्मेदार हैं। केंडिस ने कहा कि दक्षिण अफ्रीका में उनके खिलाफ जो बाते की गईं, उनसे प्रभावित होकर डेविड ने ऐसा कदम उठाया। कल एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान वॉर्नर की पत्नी ने ये बातें कहीं। बता दें कि बॉल टैंपरिंग विवाद में दोषी करार दिए जाने के बाद डेविड वॉर्नर पर एक साल का बैन लगा दिया गया है। इस दौरान वॉर्नर

» Read more

महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस का खुलासा, ‘पीएम नरेंद्र मोदी सोने नहीं देते’

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा है कि किसी परियोजना के मंजूर होने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उसके पूरा होने तक संबंधित मंत्रियों और अधिकारियों को सोने नहीं देते। दरअसल शनिवार (31 मार्च, 2018) को फडणवीस लातूर में एक रेल कोच कारखाने की आधारशिला रखने के बाद एक सभा को संबोधित कर रहे थे। इस मौके पर केंद्रीय रेल एवं कोयला मंत्री पीयूष गोयल भी मौजूद थे। फडणवीस ने कहा, ‘यदि कोई परियोजना समय पर पूरी नहीं होती, मोदीजी संबंधित मंत्री और अधिकारियों को काम पूरा होने तक

» Read more

कॉमनवेल्थ गेम में ऑस्ट्रेलिया गयी भारत की बॉक्सिंग टीम फंसी डोपिंग के पचड़े में, कमरे के बाहर मिली सूइयां

कॉमनवेल्थ गेम्स में भाग लेने ऑस्ट्रेलिया गई भारतीय बॉक्सिंग टीम डोपिंग के पचड़े में फंसती दिख रही है। एंटी डोपिंग स्क्वॉड के अधिकारियों को भारतीय टीम के रूम के बाहर प्रयोग की हुई सिरिंज मिली। डोपिंग की आशंका पर खिलाड़ियों का टेस्ट कराया गया। अगर रिपोर्ट पॉजिटिव निकली तो टीम में शामिल 12 खिलाड़ियों पर गाज गिर सकती है। कॉमनवेल्थ गेम्स इस बार ऑस्ट्रेलिया के गोल्ड कोस्ट में हो रहे हैं। इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक भारतीय बॉक्सर जिस कमरे में ठहरे थे, उसके बाहर सफाई के दौरान स्टाफ

» Read more
1 668 669 670 671 672 1,617