लोनी में जागरण में आई 8 साल मासूम किया दुष्कर्म, भीड़ ने पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट

देश की राजधानी दिल्ली से सटे उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में एक मासूम से दरिंदगी करने का मामला सामने आया है। लोनी इलाके में एक शख्स ने आठ साल की एक बच्ची से दुष्कर्म किया। पीड़िता पास में ही जागरण पूजा में आई हुई थी। आरोपी यहीं से उसे अपनी बातों में बहका कर नजदीक में बने कमरे पर ले गया था, जहां उसने वारदात को अंजाम दिया। लोगों को इस बारे में पता लगा तो उन्होंने आरोपी को पीट-पीटकर अधमरा कर दिया। बाद में उसे अस्पताल पहुंचाया गया, जहां

» Read more

April Fool’s Day में अकालियों ने पंजाब सरकार के नाम पर बांटे डमी फोन और नकली नोट

शिरोमणी अकाली दल (SAD) के कार्यकर्ताओं ने अप्रैल फूल के दिन की आड़ लेते हुए पंजाब की कांग्रेस सरकार पर जमकर निशाना साधा है। एसएडी के कार्यकर्ताओं ने पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह का अप्रैल फूल के दिन मजाक बनाते हुए जनता को डमी स्मार्ट फोन और नकली नोट बांटे हैं। अकाली दल का कहना है कि ऐसा करके वह अमरिंदर सिंह को यह बताना चाहते हैं कि उन्होंने पंजाब की जनता को बेवकूफ बनाया है। आपको बता दें कि जो फेक स्मार्ट फोन बांटे गए हैं, उनमें सीएम

» Read more

पूर्व भाजपाई सीएम निशंक की बेटी ने जॉइन की आर्मी, वायरल हुई पिता की शेयर की यह तस्वीर

उत्तराखंड के पूर्व सीएम और भाजपा नेता डॉ. रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ ने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक तस्वीर पोस्ट की है, जो देखते ही देखते वायरल हो गई है। दरअसल इस तस्वीर में डॉ. रमेश पोखरियाल अपनी बेटी के साथ दिखाई दे रहे हैं। निशंक की बेटी आर्मी की यूनिफॉर्म में है, जिन्होंने अभी भारतीय सेना ज्वाइन की है और निशंक उसके कंधे पर मेडल सजाते दिखाई दे रहे हैं। इस तस्वीर के साथ निशंक ने लिखा कि साथियों, मैं बहुत गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं, आप सब से यह

» Read more

मोहम्मद शमी को राहत: बीसीसीआई ने नहीं मानी हसीन जहां की गुहार

भारतीय टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को बीसीसीआई की तरफ से बड़ी राहत मिली है। दरअसल, बीसीसीआई ने हसीन जहां की बातों को मानने से इनकार करते हुए शमी के खिलाफ दोबारा जांच करने से मना कर दिया है। शमी और उनकी पत्नी हसीन जहां के बीच शुरू हुआ विवाद लगातार बढ़ता ही जा रहा है। हसीन जहां लगातार सोशल मीडिया के जरिए शमी पर नए-नए आरोप लगाती जा रही हैं। हसीन जहां के मुताबिक बोर्ड शमी का साथ देकर उन्हें बचाने की कोशिश कर रही है। हसीन चाहती

» Read more

जम्मू कश्मीर में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में 11 आतंकवादियों को मार गिराया, सेना के तीन जवान हुए शहीद

जम्मू कश्मीर के शोपियां में सुरक्षाबलों ने आतंकवादियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में 11 आतंकवादियों को मार गिराया है। इन कार्रवाई में सेना के तीन जवान शहीद भी हो गए हैं। मिली जानकारी के मुताबिक शोपियां जिले के द्रागाद इलाके में कुछ आतंकियों के छिपे होने की सूचना सुरक्षाबलों को मिली थी। इस सूचना पर कार्रवाई करते हुए सुरक्षाबलों ने इस इलाके को चारों तरफ से घेर लिया। घेराबंदी और तलाशी अभियान से घबराए आतंकवादियों ने सुरक्षाबलों पर फायरिंग शुरू कर दी। जिसके बाद सुरक्षाबलों ने मोर्चा संभालते

» Read more

राजस्थान: हनुमान जयंती के जुलूस पर अल्पसंख्यक बहुल इलाके में पथराव, भड़क उठी हिंसा

राजस्थान में हनुमान जयंती के दिन (31 मार्च, 2018) धार्मिक जुलूस पर अल्पसंख्यक बहुल इलाके में पथराव करने का मामला सामने आया है। एक सीनियर अधिकारी के मुताबिक दो समुदायों के बीच तब तनाव पैदा हो गया जब राजधानी जयपुर से करीब 250 किमी दूर जैतारण में धार्मिक जुलूस पर पथराव किया गया। किसी भी अप्रिय स्थिति को देखते हुए शहर में लोगों के इकट्ठा होने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। इंटरनेट सेवाएं भी अगले आदेश तक बंद कर दी गई हैं। शुरुआती जानकारी के अनुसार विवाद तब पैदा

» Read more

बड़े नेताओं का मुकदमा लड़कर राज्यसभा पहुंच गए ये नामी वकील: मंत्री ने ली चुटकी- वकील रिटायर नहीं होता

पिछले कई दिनों से संसद के दोनों सदनों में हंगामा हो रहा है लेकिन मंगलवार (27 मार्च) को संसद के ऊपरी सदन राज्य सभा में माहौल भावुक था क्योंकि उस दिन करीब 50 सांसद रिटायर हो रहे थे। सदन उन्हें विदाई दे रहा था। इसी दौरान केंद्र सरकार के एक भाजपाई मंत्री ने सदन में चुटकी ली कि अधिकांश प्रोफेशन से जुड़े लोग, जिनमें फुल टाइम पॉलिटिशियन भी शामिल हैं, एक समय के बाद रिटायर हो जाते हैं लेकिन वकील इसके अपवाद हैं। शायद केंद्रीय मंत्री का इशारा कांग्रेस प्रवक्ता

» Read more

RSS का दावा- शहीद राजगुरु थे स्वयंसेवक, सांडर्स की हत्या करने के बाद संघ मुख्यालय आए थे शहीद राजगुरु

आरएसएस के पूर्व प्रचारक और पत्रकार नरेंद्र सहगल ने अपनी किताब में दावा किया है कि शहीद राजगुरु आरएसएस से जुड़े हुए थे। बता दें कि राजगुरु ने भगत सिंह और सुखदेव के साथ मिलकर साल 1928 में ब्रिटिश पुलिस अधिकारी जेपी सांडर्स की लाहौर में हत्या कर दी थी। इसके लिए तीनों महान स्वतंत्रता सेनानियों को फांसी पर चढ़ा दिया गया था। नरेंद्र सहगल की इस किताब का नाम ‘भारतवर्ष की सर्वांग स्वतंत्रता’ है और इसके लेखक नरेंद्र सहगल का कहना है कि इस किताब की मदद से यह

» Read more

ईस्टर डे : जानिए क्यों मनाया जाता है ईस्टर संडे

Easter Day: 1 अप्रैल को दुनिया भर में ईस्टर डे मनाया जा रहा है। यह पर्व ईसाई धर्म के लोग बड़ी धूम-धाम के साथ मनाते हैं। ईसाई धर्म के लोगों का मनाना है कि गुड फाइडे के तीसरे दिन यानी गुड फाइडे के बाद आने वाले रविवार को ईसा मसीह दोबारा जीवित हो गए थे। ईसा मसीह के जीवित होने की खुशखबरी में ईसाई धर्म के लोग ईस्टर संडे मनाते हैं। ईसाई धर्म के लोगों के अनुसार इस दिन प्रभु ईसा मसीह सूली को पर लटकाने के बाद वह दोबारा

» Read more

बागी-2 में दिखाई गई कश्मीरी शख्स को जीप से बांधने जैसी घटना, टि्वटर पर छिड़ी बहस

फिल्म बागी-2 शुक्रवार (30 मार्च) को भारतीय सिनेमाघरों में रिलीज हुई। बॉक्स ऑफिस ओपनिंग पर इस फिल्म ने 25.10 करोड़ रुपए की कमाई की। फिल्म के निर्देशक और निर्माता भले ही इस कारण जश्न मना रहे हों। लेकिन इस वक्त फिल्म के एक सीन को लेकर सोशल मीडिया पर बहस छिड़ी हुई है। दावा किया जा रहा है कि फिल्म के ओपनिंग सीन में कश्मीरी शख्स को सेना की जीप में बांधकर ले जाते दिखाया गया। आपको बता दें कि बीते साल जम्मू-कश्मीर में जवानों पर स्थानीय नागरिकों ने पत्थरबाजी

» Read more

कर्नाटकःकांग्रेस जीत सकती है सौ से अधिक सीट, आंतरिक सर्वे की रिपोर्ट देख बीजेपी नेता हुए परेशान!

करीब छह सप्ताह के भीतर होने जा रहे कर्नाटक चुनाव में कांग्रेस सौ से अधिक सीटें जीत सकती है। कहा जा रहा है यह खुलासा बीजेपी के आंतरिक सर्वे में हुआ है। जिससे भगवा खेमे में हलचल है। जिससे बीजेपी अब कर्नाटक के तटीय इलाकों में हिंदुत्व के एजेंडे को और धार देने में जुटी है। पार्टी नेताओं ने जातीय राजनीति को हिंदुत्व की राजनीति से पराजित करने की योजना बनाई है। ब्रांड मोदी मुहिम को भी कर्नाटक में परवान चढ़ाया जा रहा है। डेक्कन क्रोनिकल में छपी रिुपोर्ट के

» Read more

मां के बगल में सो रहे 16 दिन के बच्चे को उठा ले गया बंदर; वन व दमकल विभाग कर रहे तलाश

ओडिशा में बंदर 16 दिन के एक नवजात को उठा ले गया। घटना के दौरान वह घर में मां के बगल में सो रहा था। बच्चे की तलाश के लिए वन और दमकल विभाग मिलकर संयुक्त अभियान चला रहे हैं। वन विभाग के सूत्रों के अनुसार, यह मामला कट्टक जिले के तलबस्ता गांव का है। शनिवार (31 मार्च) को बच्चा मां के ठीक बगल में सो रहा था। घर में उसी दौरान एक बंदर घुस आया था, जो बच्चे को उठा ले गया। घटना के फौरन बाद महिला को कुछ

» Read more

आईपीएल ओपनिंग सेरेमनी से दूर रह सकते हैं रणवीर सिंह

आईपीएल शुरू होने से पहले ही क्रिकेट फैन्स को एक बड़ा झटका लगा है। आईपीएल सेरेमनी में डांस परफॉर्मेंस करने वाले बॉलीवुड एक्टर एक फुटबॉल मैच के दौरान चोटिल हो गए हैं। इस वजह से उनका इस साल सेरेमनी में हिस्सा लेना मुश्किल दिखाई पड़ रहा है। दरअसल, रणवीर सिंह को एक फुटबॉल मैच के दौरान कंधे पर चोट लग गई, और वह अगले कुछ दिनों तक डांस और फाइट सीन्स से दूर रहेंगे। हालांकि, इससे जोया अख्तर की ‘गली बॉय’ की शूटिग में कोई दिक्कत नहीं होगी, वह फिल्म

» Read more

शिया वक्फ बोर्ड चीफ ने दारूल उलूम में विदेशी कट्टरपंथी द्वारा इस्लामिक आंदोलन चलाने का लगाया गंभीर आरोप

शिया सेंट्रल वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष वसीम रिजवी ने दारुल उलूम और मदरसों पर गंभीर आरोप लगाया है। पश्चिम बंगाल  और भारत के अन्य सीमावर्ती इलाकों में सांप्रदायिक दंगों के लिए वसीम रिजवी ने दारुल उलूम और मदरसों में रह रहे विदेशी कट्टरपंथियों को जिम्मेदार ठहराया है। वक्फ बोर्ड के चेयरमैन वसीम रिजवी ने कहा कि दारुल उलूम और मदरसों में संदिग्ध विदेशी कट्टरपंथी पढ़ा रहे हैं। रिजवी के मुताबिक कुछ विदेशी इन मदरसों में विद्यार्थी बनकर भी रह रहे हैं।  रिजवी ने दावा किया है कि दारुल उलुम देवबंद

» Read more

दलित दूल्हे ने पूछा- क्या मैं हिंदू नहीं, अलग है मेरा संविधान?

पश्चिमी उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले के बसई बाबस गांव के रहने वाले संजय कुमार की बारात जल्द ही उत्तर प्रदेश के कासगंज इलाके के एक ठाकुर बहुल गांव में जाने वाली है। लेकिन ठाकुरों द्वारा इस बारात का विरोध किया जा रहा है। ठाकुर चाहते हैं कि बारात उन्हीं रास्तों से निकले जहां से हमेशा दलितों की बारात निकलती है और यह ठाकुरों के मोहल्ले से होकर ना गुजरे। जबकि दलित चाहते हैं कि बारात पूरे गांव से होकर गुजरे, इसी को लेकर विवाद है। यही वजह है कि

» Read more
1 669 670 671 672 673 1,617