मध्य प्रदेश में आदिवासियों पर सामान्य प्रकृति के दर्ज मामले वापस लिए जाने की प्रक्रिया शुरू

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंगलवार को अधिकारियों को निर्देश दिया कि आदिवासियों पर सामान्य प्रकृति के दर्ज मामले वापस लिए जाने की प्रक्रिया शुरू की जाए। इसके साथ ही उन्होंने जिला स्तर पर भी कानून-व्यवस्था की साप्ताहिक समीक्षा करने के आदेश दिए। शिवराज ने कानून-व्यवस्था की समीक्षा करते हुए कहा, “महिला सशक्तिकरण के लिए महिला स्वयं-सहायता समूहों का सकारात्मक सहयोग प्राप्त किया जाना चाहिए। शिवराज ने कहा, आदिवासी मंत्रणा समिति की अनुशंसाओं के अनुसार अनुसूचित जनजाति वर्ग के लोगों पर दर्ज सामान्य प्रकृति के मामलों को वापस लेने की

» Read more

पर्यटन के क्षेत्र में शीर्ष पर पहुँचकर राजस्थान पर्यटन विकास निगम बंद होने के कगार पर

पर्यटन के क्षेत्र में शीर्ष  पर पहुँचने वाले राजस्थान में अब पर्यटकों की सुविधाओं के लिए बनाया गया पर्यटन विकास निगम बदहाली की तरफ बढ़ गया है। सरकार की लापरवाही के कारण भारी घाटे से जूझ रहा यह निगम अब बंद होने के कगार पर पहुंच गया है। घाटे की वजह से सरकार इसके कई होटलों के साथ दूसरे प्रदेशों में स्थित पर्यटक केंद्रों को भी बंद करती जा रही है। निगम के पास प्रदेश के कई शहरों में बेशकीमती इलाकों में अपनी जमीन पर होटल है और अब इन्हें

» Read more

पिछले दरवाजे से प्रावधानों को लागू कर रही है सरकार : प्रोफेसर सुधीर

जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) शिक्षक संघ के सचिव प्रोफेसर सुधीर के सुथार ने बताया कि विश्वविद्यालयों और कॉलेजों की स्वायत्तता पर सरकार से हमारे तीन सवाल हैं, स्वायत्तता किससे, किसके लिए और किस उद्देश्य के लिए दी जा रही है। उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार की नई शिक्षा नीति में इसका जिक्र है जिसके विरोध होने पर सरकार ने इसके प्रस्ताव को राज्य सभा से वापस लिया था। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार पिछले दरवाजे से नई शिक्षा नीति के प्रावधानों को लागू कर रही है। प्रोफेसर सुथार के मुताबिक

» Read more

जल्द ही औद्योगिक नगर नोएडा स्मार्ट स्ट्रीट लाइट से रोशन होगा, सभी 74 हजार स्ट्रीट लाइटों को एलईडी में तब्दील किया जाएगा।

औद्योगिक नगर नोएडा, अब स्मार्ट स्ट्रीट लाइट से रोशन होगा। एनर्जी सेविंग (बिजली बचत) की इस महत्त्वाकांक्षी परियोजना पर पुणे की तर्ज पर शहर में लगी सभी 74 हजार स्ट्रीट लाइटों को एलईडी में तब्दील किया जाएगा। इससे ना केवल उच्च गुणवत्ता वाली रोशनी मिलेगी बल्कि बिजली का भी खर्च तकरीबन आधे से कम हो जाएगा। स्मार्ट स्ट्रीट लाइट के साथ अत्याधुनिक निगरानी तंत्र (कंट्रोल्ड मोनीटरिंग सिस्टम) शिकायत या स्ट्रीट लाइट के खराब होने पर लोगों का सीधा रखरखाव करने वाली एजंसी से संपर्क स्थापित करेगा। सिटीजन ऐप, टोल फ्री

» Read more

मुख्य न्यायाधीश दीपक मिश्रा के खिलाफ जल्द ही लाया जा सकया है संसद में महाभियोग प्रस्ताव

मीडीया से प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार  देश के मुख्य न्यायाधीश दीपक मिश्रा के खिलाफ जल्द ही संसद में महाभियोग प्रस्ताव लाया जा सकता है। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक कांग्रेस ने महाभियोग से संबंधित एक ड्राफ्ट तैयार कर अन्य दलों के बीच बंटवाया है। उस ड्राफ्ट पर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी, तृणमूल कांग्रेस और वाम दलों समेत कई पार्टियों के नेताओं ने दस्तखत किए हैं। एनसीपी नेता डी पी त्रिपाठी ने एएनआई को बताया है कि उन्होंने भी पार्टी की तरफ से इस ड्राफ्ट पर हस्ताक्षर किए हैं। माना जा रहा

» Read more

अब 30 जून तक करा सकेंगे आधार को पैन से लिंक

केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) ने पैन को आधार से जोड़ने की समयसीमा को बढ़ाकर 30 जून कर दिया है। कर विभाग के नीति बनाने वाले निकाय ने इस समयसीमा को बढ़ाने का आदेश जारी किया है। अभी तक यह समयसीमा 31 मार्च थी। आदेश में कहा गया है कि आयकर रिटर्न दाखिल करने के लिए पैन- आधार को जोड़ने की समयसीमा बढ़ाई जा रही है। समझा जाता है कि सीबीडीटी का ताजा आदेश उच्चतम न्यायालय के इसी महीने आए आदेश के मद्देनजर आया है। उच्चतम न्यायालय ने आधार को

» Read more

अमित चावड़ा बनें गुजरात प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष: अपने चचेरे भाई भरत सिंह सोलंकी की लेंगे जगह

गुजरात कांग्रेस अध्यक्ष के पद पर नए नाम का ऐलान हो गया है। मौजूदा प्रदेश अध्यक्ष भरत सिंह सोलंकी की जगह अब उनके ही चचेरे भाई अमित चावड़ा को गुजरात कांग्रेस का नया अध्यक्ष बनाया गया है। अमित चावड़ा फिलहाल अंकलाव विधानसभा सीट से विधायक हैं। पिछले साल दिसंबर में विधानसभा चुनावों में चावड़ा ने बीजेपी के जनकसिंह राज को हराया था। बता दें कि अमित चावड़ा के चाचा माधव सिंह सोलंकी गुजरात के चार बार मुख्यमंत्री और केंद्र सरकार में विदेश मंत्री रह चुके हैं। दादा ईश्वरभाई चावड़ा भी

» Read more

पाकिस्तान में रेप का बदला रेप: बलात्कार क़ी पीड़‍िता के भाई ने किया आरोपी की बहन को रेप

पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में एक बहुत ही दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां पर रेप पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए आरोपी की बहन का पीड़िता के भाई द्वारा बलात्कार करवाया गया है। डेली मेल के अनुसार, इस मामले में 10 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। यह मामला तोबा टेक सिंह टाउन का है। एफपी से बातचीत के दौरान स्थानीय पुलिस अधिकारी नईम यूसुफ ने बताया कि 20 मार्च को वसीम नामक युवक ने 16 वर्षीय लड़की के साथ रेप किया था, जिसके बाद

» Read more

दुबई एयरपोर्ट से बैरंग लौटाया गया मोहम्मद आसिफ, 10 साल पहले अफीम के साथ पकड़ा गया था पाकिस्तानी गेंदबाज

पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद आसिफ को दुबई एयपोर्ट से निर्वासित कर दिया गया है। उस वक्त वह शारजाह में टेप बॉल टूर्नामेंट में हिस्सा लेने के लिए जा रहे थे। उस वक्त आसिफ के पास प्राधिकरण पत्र नहीं था। आसिफ को पूछताछ के लिए एयरपोर्ट पर कुछ घंटों तक रोका गया। आसिफ 10 साल पहले दुबई में अफीम के साथ भी पकड़े जा चुके हैं। जब आसिफ से इस बारे में पूछा गया, तो उन्होंने बताया कि उन्हें दुबई के लिए स्पेशल वीजा मुहैया करवाया गया था। आसिफ के

» Read more

Video: पश्चिम बंगाल में तोड़ी गई भारत के पहले शिक्षा मंत्री मौलाना अबुल कलाम आजाद की प्रतिमा

देश में महान विभूतियों की प्रतिमाओं को गिराने या उसे क्षतिग्रस्‍त करने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। नया मामला पश्चिम बंगाल का है। अराजक तत्‍वों ने स्‍वतंत्र‍ता सेनानी और भारत के पहले शिक्षा मंत्री मौलाना अबुल कलाम आजाद की मूर्ति तोड़ दी है। रामनवमी के जुलूस के बाद भड़की हिंसा के दौरान अबुल कलाम आजाद की मूर्ति को क्षतिग्रस्‍त कर दिया गया। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, यह घटना राज्‍य के उत्‍तरी 24 परगना जिले के कनकीनारा की है। यहां रविवार (25 मार्च) को हुई हिंसा में

» Read more

राहुल गांधी का तंज- उम्‍मीद है कि 56 इंच सीना वाले शक्तिशाली व्यक्ति के पास डोकलाम पर कोई योजना होगी

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने मंगलवार को चीन के साथ डोकलाम सीमा विवाद पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तंज कसते हुए कहा कि उन्हें आशा है कि इस मुद्दे से निपटने के लिए ’56 इंच सीना वाले शक्तिशाली व्यक्ति के पास योजना’ होगी। गांधी ने ट्वीट किया, “चीन ने कहा, ‘भारत को डोकलाम से सबक सीखना चाहिए।”‘ उन्होंने कहा कि पिछले सप्ताह उनके ट्विटर सर्वेक्षण में हजारों लोगों ने भाग लिया था। गांधी ने कहा, “डोकलाम मुद्दे का सामना करने पर 63 फीसदी लोगों को लगता है कि मोदी गले मिलने

» Read more

कर्नाटक: भाजपा ने गलती मानी, कहा- चुनाव आयोग से पहले तारीख पर ट्वीट करना गलत था

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने स्वीकार किया कि उसके आईटी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष अमित मालवीय द्वारा कर्नाटक विधानमभा चुनाव की तारीखों की घोषणा निर्वाचन आयोग (ईसी) से पहले करना गलत है। भाजपा ने अपना रुख स्पष्ट करते हुए कहा कि ट्वीट टीवी चैनलों की खबरों पर आधारित था। भाजपा के वरिष्ठ नेता और अल्पसंख्यक मामलों के केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने ईसी के साथ बैठक के बाद संवाददाताओं को बताया, “ऐसा नहीं होना चाहिए था, मैं सहमत हूं।” नकवी के साथ भूपेंद्र यादव, अनिल बलूनी और पार्टी के अन्य

» Read more

ब्रिटिश यूनिवर्सिटी ऑफ शेफील्ड का दावा- ईसा मसीह भी हुए थे यौन उत्पीड़न का शिकार

ईसाई धर्म के प्रवर्तक ईसा मसीह भी यौन उत्पीड़न का शिकार हुए थे। उस वक्त, जब उन्हें सूली पर चढ़ाया जा रहा था। यह चौंकाने वाला दावा किया है यूनिवर्सिटी ऑफ शेफील्ड की शिक्षाविद डॉ. केटी एडवर्ड्स ने। उन्होंने ईस्टर पर्व से पूर्व लिखे अपने एक लेख में उस दौरान हुई यौन उत्पीड़न की घटना का जिक्र किया है। ब्रिटिश यूनिवर्सिटी की शिक्षाविद के इस खुलासे की वहां के शिक्षा जगत में खासी चर्चा है। शेफील्ड विश्वविद्यालय की डॉ. एडवर्ड्स ने अपने #हिम टू हेडलाइन के साथ लिखे आर्टिकल में

» Read more

बीजेपी नेता की बेटी के साथ छेड़छाड़, तमंचे के बले पर चेन लूटकर फरार हुए बदमाश

जिले की नगर कोतवाली में कल रात तीन युवकों ने स्थानीय भाजपा नेता की बेटी के साथ छेड़खानी कर उसके अपहरण का प्रयास किया, हालांकि वह असफल रहे। पुलिस ने इस संबंध में आरोपियों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर उनमें से दो को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधीक्षक (सदर) प्रबल प्रताप सिंह ने बताया कि सोमवार रात ज्वालानगर निवासी भाजपा के स्थानीय नेता विनोद चोजर की बेटी के साथ तीन युवकों ने छेड़खानी की और तमंचे के बल पर उसका अपहरण करने का प्रयास किया। हालांकि युवती के

» Read more

दिल्ली के एक परिवार ने एक साथ की आत्‍महत्‍या, सभी की मौत मगर बच गया 3 साल का बच्‍चा

राजधानी दिल्ली में बेहद ही चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक परिवार ने एक साथ आत्महत्या करने की योजना बनाई थी, लेकिन परिवार का सबसे छोटा सदस्य, तीन साल का ऋषभ बच गया, जबकि बाकी तीन लोगों की मौत हो गई। दरअसल, शनिवार की सुबह दिल्ली के गोविंदपुरी इलाके के निवासी विक्की, उसकी पत्नी ललिता और 6 साल की बेटी रांची ने एक साथ जहर खाकर खुदकुशी कर ली, लेकिन उनका बेटा ऋषभ उस वक्त अपने घर पर नहीं था, वह पड़ोसी के घर में पूजा के बाद

» Read more
1 681 682 683 684 685 1,617