Video: जब लड़की ने की सेल्फी की दरख्वास्त, मंच से फौरन नीचे उतर आए राहुल गांधी, वीडियो हुआ वायरल

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी आज शनिवार (24 मार्च) को कर्नाटक में थे। एक कार्यक्रम में लड़की ने उसने दरख्वास्त की। कहा कि उसे कांग्रेस अध्यक्ष के साथ सेल्फी लेनी है। राहुल यह सुनते ही फौरन मंच से नीचे आए। आगे उन्होंने लड़की के साथ सेल्फी के लिए पोज दिया। मीडिया वालों से लेकर छात्रों और शिक्षकों ने इस दौरान उनके फोटो लिए और वीडियो बनाए। बाद में उन्हीं में से कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। आपको बता दें कि पार्टी दक्षिण भारत में एकमात्र कांग्रेस शासित

» Read more

ट्विटर वार: कांग्रेस ने छेड़ा डिलीट नमो ऐप अभियान, बीजेपी ने ऐसे किया पलटवार

कांग्रेस ने सोशल मीडिया पर लोगों से नरेंद्र मोदी एप को अपने मोबाइल से हटाने की अपील की है। पार्टी की सोशल मीडिया टीम ने इस बावत ट्विटर पर अभियान छेड़ा है। कांग्रेस का आरोप है कि नमो एप डाउनलोड करने से यूजर की व्यक्तिगत सूचनाएं उसकी अनुमति के बिना तीसरे पक्ष के पास चली जाती है। बीजेपी ने इन आरोपों को झूठ बताया है और इसे कांग्रेस का प्रोपगैंडा करार दिया है। बता दें कि नमो एप पीएम नरेंद्र मोदी का एप है। इस एप के जरिये यूजर पीएम

» Read more

VIDEO: मैच में बदमाशी, इस ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज ने बॉल पर जानबूझकर रखे जूते! गिर सकती है गाज

ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेली जा रही चार टेस्ट मैचों की सीरीज लगातार विवादों के बीच उलझती जा रही है। पहले मैच में ही दक्षिण अफ्रीकी विकेटकीपर क्विंवटन डि कॉक और ऑस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर के बीच जबर्दस्त भिड़ंत देखने को मिली। वहीं दूसरे मैच के दौरान मैदान पर रबाडा और वॉर्नर के बीच जमकर नोक-झोक हुई। अब ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज पेट कमिंस दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैदान पर कुछ ऐसा कर गए, जिसके लिए उन्हें सजा भी दी जा सकती है। दरअसल, दक्षिण अफ्रीका

» Read more

चारा घोटाला मामले में लालू यादव को 14 साल की सजा, 60 लाख का जुर्माना

बिहार के बहुचर्चित चारा घोटाले के चौथे दुमका कोषागार मामले में लालू प्रसाद यादव को दो धाराओं में 7-7 साल की सजा का ऐलान किया गया है। दोनों सजाएं अलग-अलग चलेंगी। साथ ही लालू यादव पर 60 लाख रुपए का जुर्माना भी लगाया गया है। जुर्माना ना देने की स्थिति में 1-1 साल की सजा बढ़ जाएगी। सीबीआई की विशेष अदालत ने दुमका कोषागार से 3.13 करोड़ रुपए की अवैध निकासी के मामले में लालू यादव को यह सजा सुनायी है। बता दें कि चारा घोटाले में लालू यादव को

» Read more

राज्यसभा चुनाव 2018: नरेश अग्रवाल को बीजेपी में शामिल करना था अमित शाह का मास्‍टरस्‍ट्रोक?

समाजवादी पार्टी (सपा) के पूर्व नेता नरेश अग्रवाल को पार्टी बदलने के लिए जाना जाता है। वह अपने राजनीतिक करियर में खुद की पार्टी बनाने के साथ ही सभी प्रमुख पार्टियों में रह चुके हैं। सपा की ओर से राज्‍यसभा का टिकट न मिलने से नाराज नरेश अग्रवाल ने 12 मार्च को बीजेपी का दामन थाम लिया था। इस फैसले को लेकर भाजपा के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष अमित शाह को आलोचनाओं का सामना करना पड़ा था। नरेश अग्रवाल द्वारा जया बच्‍चन को लेकर दिए गए बयान के बाद भाजपा का शीर्ष

» Read more

खट्टर ने किया इस गांव का दौरा, अंग्रेजों ने भारतीयों पर चढ़वा दिए थे रोडरोलर, मारे गए थे 11 गोरे अफसर

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने शहीद दिवस पर भिवानी जिले के एक गांव रोहनत में पहुंचकर देश की आजादी के बाद पहली बार तिरंगा फहराया। बता दें कि रोहनत वही गांव है, जहां 1857 के गदर के बाद अंग्रेज सरकार ने कई लोगों पर रोड रोलर चलवा दिया था। सरकार की प्रेस रिलीज के अनुसार, मनोहर लाल खट्टर पहले मुख्यमंत्री हैं, जिन्होंने गांव में तिरंगा फहराया। इंडियन एक्सप्रेस से फोन पर बातचीत के दौरान गांव के सरपंच पति ने बताया कि हम गांव में तिरंगा नहीं फहराते थे,

» Read more

टि्वटर पर फिर भड़के अमिताभ बच्चन, चेताया- सोच लो, FB जैसी हालत न हो जाए

ट्विटर पर अपने फॉलोअर्स की संख्या घटाए जाने से नाराज चल रहे हैं बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने एक बार फिर सोशल साइट ट्विटर पर जोरदार हमला बोला है। उन्होंने एक कविता के जरिए ट्विटर को चेताते हुए लिखा है कि कहीं इस प्लेटफॉर्म की भी हालत फेसबुक जैसी ना हो जाए। शुक्रवार (23 मार्च, 2018) को किए ट्वीट में उन्होंने लिखा, ‘कुछ छंद ट्विटर ‘नीले पछी’ के लिए… समझने वाले समझ गए हैं, ना समझे वो अनाड़ी है।’ अमिताभ बच्चन ने इस ट्वीट के साथ एक कविता का

» Read more

VIDEO: सदन में भिड़े विपक्षी पार्टियों के नेता, जमकर चले लात-घूंसे

संसद या विधानसभा में नारेबाजी-विरोध प्रदर्शन आम हो चुके हैं। लेकिन कई बार नौबत मारपीट तक भी आ जाती है। दुनिया के कई देशों में इस प्रकार की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। हाल ही में यूरोप और एशिया के बीच बसे देश जॉर्जिया में मिलता-जुलता वाकया देखने को मिला। यहां पर सदन में विपक्षी पार्टियों के नेता आपस में भिड़ गए। शुरुआत में तो वे बात कर रहे थे, लेकिन अचानक से वे हमलावर हो गए। नौबत लात-घूंसे और खून-खराबे तक आ गई थी। फौरन आसपास मौजूद अन्य नेताओं

» Read more

वॉर्नर से बदलसलूकी पर भड़की ऑस्ट्रेलिया, कोच बोले- घरवालों को भी दी जा रहीं गालियां, पूरी दुनिया में कहीं नहीं होता

ऑस्ट्रेलिया के धाकड़ बल्लेबाज डेविड वॉर्नर दक्षिण अफ्रीकी दौरे पर लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। पहले टेस्ट मैच में दक्षिण अफ्रीकी खिलाड़ी क्विंटन डिकॉक से बहस के बाद अब एक बार फिर से वॉर्नर एक विवाद के केन्द्र में आ गए हैं। दरअसल केपटाउन के न्यूलैंड्स मैदान पर चल रहे तीसरे टेस्ट मैच में डेविड वॉर्नर जब आउट होकर पेवेलियन लौट रहे थे, तभी एक दर्शक उन्हें गालियां देते दिखाई दिया। इस दौरान वॉर्नर भी उससे कुछ कहते दिखाई दे रहे हैं। इसके बाद वॉर्नर ड्रेसिंग रुम में चले

» Read more

राज्यसभा चुनाव 2018: 11 सीटों का फायदा ले भाजपा सबसे आगे, कांग्रेस को चार का झटका

राज्यसभा चुनाव 2018 में शुक्रवार (23 मार्च) को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) संसद के उच्च सदन में सबसे बड़ी पार्टी बनी है। पार्टी के 38 सालों के इतिहास में यह पहला मौका था, जब उसके खाते में 69 राज्यसभा सीटें आईं। भाजपा की 58 से 69 सीटों का यह आंकड़ा (59 में से 28 पर जीत) शुक्रवार को चुनावी जीत के बाद तब्दील हुआ। पार्टी को सीधे-सीधे कुल 11 सीटों का फायदा हुआ और इसी के साथ वह सीटें के फायदे के मामले में सबसे आगे चल रही है, जबकि

» Read more

Ram Navami 2018 Date: जानिए किस दिन मनाई जाएगी रामनवमी और पूजा का शुभ मुहूर्त

Ram Navami 2018 Date: चैत्र नवरात्र के 8 दिन बाद रामनवमी मनाई जाती है। इस साल रामनवमी 25 मार्च को मनाई जा रही है। हिंदू धर्म में रामनवमी को पर्व बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है। माना जाता है इस दिन भगवान विष्णु के अवसार श्रीराम का जन्मदिन होता है। मान्यता है कि रामनवमी के दिन अयोध्या में राम का जन्म महाराजा दशरथ और महारानी कौशल्या के घर हुआ था। इसी वजह से बहुत से लोग राम जन्म भूमि अयोध्या जाते हैं और ब्रह्म मुहूर्त में सरयू नदी में स्नान कर

» Read more

पांचवीं क्लास की बच्ची से तीन लोगों ने की दरिंदगी: गैंगरेप कर जला दिया

असम के नगांव जिले में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां तीन दरिंदों ने एक नाबालिग बच्ची का गैंगरेप कर उसे जिंदा जला दिया। बताया जाता है कि मासूम बच्ची कक्षा पांच की छात्रा है। पुलिस रिपोर्ट के अनुसार शुक्रवार (23 मार्च, 2018) की शाम बच्ची के साथ यह घिनौना अपराध किया गया। पुलिस ने आगे बताया कि तीन आरोपियों में दो नाबालिग शामिल हैं, जिन्होंने उस वक्त बच्ची को अपनी हवस का शिकार बनाया जब वह घर में अकेली थी। बाद में नाबालिग पर मिट्टी का

» Read more

NCERT किताब में संशोधन कर गुजरात के “मुस्लिम विरोधी दंगे”, को लिखा गया “गुजरात दंगे”

एनसीईआरटी की 12वीं में पढ़ाई जाने वाली पॉलिटिकल साइंस की किताब में 2002 में गुजरात में हुए दंगों को ‘मुस्लिम विरोधी दंगे’ के तौर पर पढ़ाया जाता रहा है। हालांकि, अब इसे बदलकर ‘गुजरात दंगे’ कर दिया गया है। ये बदलाव किताब के संशोधित संस्करण में किया गया है, जो इस हफ्ते बाजार में आने वाली है। किताब के आखिरी पैराग्राफ में ‘Recent Developments in Indian Politics’ नाम के अध्याय में यह बदलाव किया गया है। अब पेज नंबर 187 पर दंगों से संबंधित जो पैराग्राफ छपा है, उसका शीर्षक

» Read more

राज्यसभा चुनाव 2018: झारखंड में .01 वोट से हारी बीजेपी, हार मान लेने वाले कांग्रेस उम्मीदवार को भाजपा एमएलए ने दी जीत की जानकारी

राज्यसभा चुनाव में भले ही 12 सीटें जीत कर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) संसद के उच्च सदन में सबसे बड़ी पार्टी बन गई हो। लेकिन झारखंड में पार्टी का विकास रथ .01 वोट से पीछे रह गया। यह बात अपनी हार मान लेने वाले कांग्रेस उम्मीदवार को भाजपा के विधायक ने बताई थी। आपको बता दें कि शुक्रवार को कुल 17 राज्यों में राज्यसभा के चुनाव हुए थे। 10 में से 33 उम्मीदवार निर्विरोध चुने गए, जबकि बाकी के सात राज्यों की 26 राज्यसभा सीटों पर मतदान हुआ। इन सीटों में

» Read more

राज्यसभा चुनाव 2018: आप नेता आशुतोष बोले- धनबल से जीती बीजेपी, ‘गुप्ता बंधुओं’ की याद दिला लोगों ने कर दिया ट्रोल

Rajya Sabha Election 2018 ( राज्यसभा चुनाव 2018): आम आदमी पार्टी (APP) नेता आशुतोष अपने एक ट्वीट के बाद से सोशल मीडिया यूजर्स के निशाने पर आ गए हैं। कई यूजर्स ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और आप के राज्यसभा सांसदों के चयन पर भी निशाना साधा है। दरअसल पूर्व न्यूज एंकर आशुतोष ने हाल में संपन्न हुए राज्यसभा चुनाव को लेकर भाजपा पर निशाना साधा है। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव में भाजपा धनबल से जीती है। शुक्रवार को किए ट्वीट में उन्होंने लिखा, ‘बीजेपी ने एक बार फिर से

» Read more
1 692 693 694 695 696 1,617