Viral Video: देखें बच्चे चुराने की आरोपी महिला को पानी में फेंका और कैसे खुद को बताने लगा ‘बाहुबली’

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें दक्षिण भारत में कुछ लोग एक बूढ़ी महिला को समुद्र तट पर से पानी में फेंकते नजर आ रहे हैं। दरअसल, लोगों को शक था कि महिला इलाके से बच्चे चुराती है। इसी वजह से लोग उसे डराने के मकसद से ऐसा कर रहे थे। वीडियो कन्याकुमारी के पास का बताया जा रहा है। इस वीडियो में दिखाई दे रहा है कि एक व्यक्ति पीड़ित महिला को गोद में उठाए हुए पानी में खड़ा है और एक अन्य व्यक्ति

» Read more

J&K में अलगाववादी महिला नेता ने फहराया पाकिस्तानी झंडा, बोली- लोग या तो मुस्लिम हैं या काफिर

जम्मू-कश्मीर की अलगाववादी नेता और दुख्तरीन ए मिल्लत की चीफ आसिया अंद्राबी ने जम्मू कश्मीर में शुक्रवार (23 मार्च) को पाकिस्तान का राष्ट्रीय दिवस में मनाया। समाचार एजेंसी एएनआई द्वारा जारी तस्वीरों में आसिया अंद्राबी बुर्के में एक अज्ञात जगह में दिख रही हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आसिया अंद्राबी श्रीनगर में थी, आसिया के साथ कई महिलाएं भी बुर्के में मौजूद थीं। इस मौके पर आसिया ने बेहद भड़काऊ बयान दिया। आसिया ने कहा कि उसके लिए लोग या तो मुसलमान होते हैं या फिर काफिर। आसिया ने कहा

» Read more

भाजपा के मंत्री ने बाबा रामदेव को बताया ‘राष्ट्रपुरुष’, हमलावर विपक्ष ने बताया ‘महापुरुषों का अपमान’

“योगगुरु और पतंजलि आयुर्वेद कंपनी के संस्थापक बाबा रामदेव महापुरुष हैं। उन्होंने योग के क्षेत्र में देश का नाम हर जगह ऊंचा किया है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर वह एक राष्ट्र पुरुष हैं।” ये बातें भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के एक मंत्री ने गुरुवार (22 मार्च) को कही। महाराष्ट्र विधान परिषद के अंदर इसी मसले पर बवाल कट गया। सत्तारूढ़ दल पर हमलावर होते हुए विपक्ष ने रामदेव को महापुरुष बताने पर इसे महापुरुषों का अपमान करार दिया है। यह मामला प्रदेश के खाद्य और आपूर्ति मंत्री गिरीश बापट से जुड़ा

» Read more

Shaheed Diwas: ‘इंकलाब जिंदाबाद’ का नारा दे हंसते हुए फांसी पर चढ़ गए थे भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु

Shaheed Diwas 2018: देश के लिए छोटी सी ही उम्र में सूली पर चढ़ जाना बहुत ही हिम्मत का काम होता है और यह हिम्मत का काम स्वतंत्रता सेनानी भगत सिंह, सुखदेव थापर और शिवाराम राजगुरु ने करके दिखाया था। भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु देश की आजादी की खातिर हंसते-हंसते फांसी पर झूल गए थे। अंग्रेजों के खिलाफ आंदोलन करने वाले इन तीनों नौजवानों को 23 मार्च, 1931 में लाहौर जेल में फांसी दे दी गई थी। अंग्रेजों से देश को आजाद कराने के लिए इन लोगों ने अंग्रेजों

» Read more

याद करें उन महान क्रांतिकारियों को जो आज के दिन ही फांसी पर झूले थे-सुखदेव और राजगुरू के साथ क्रांतिकारी भगत सिंह

भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के अनन्य क्रांतिकारी भगत सिंह को सुखदेव और राजगुरू के साथ आज ही के दिन फांसी पर चढ़ा दिया गया था। इन तीन देशभक्तों ने हंसते-हंसते शहादत को गले लगाया था. भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव की याद में ही शहीद दिवस (Shaheed Diwas) हर साल मनाया जाता है. भगत सिंह भारत के आजादी के आंदोलन के ऐसे सिपाही रहे हैं, जिनका जेहन या जुबान पर आते ही शरीर में जोश दौड़ जाता है और रोंगटे खड़े हो जाते हैं. खुद को देशभक्ति के जज्बे से भरने के लिए

» Read more

राज्यसभा चुनाव 2018: मायावती को बड़ा झटका, बीएसपी विधायक अनिल सिंह ने बीजेपी को दिया वोट

उत्तर प्रदेश की 10 राज्यसभा सीटों के लिए आज उत्तर प्रदेश विधानसभा में वोटिंग जारी है। इसी बीच, खबर आयी है कि बहुजन समाज पार्टी के विधायक अनिल सिंह ने राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग की है और उन्होंने भाजपा के लिए वोट किया है। पहले खबरें आ रही थीं कि बसपा की विधायक वंदना सिंह ने भी क्रॉस वोट किया है, लेकिन बाद में वंदना सिंह ने इससे इनकार किया और कहा कि वह अपनी पार्टी के साथ हैं और उनके क्रॉस वोटिंग करने की जो अफवाह फैलायी जा

» Read more

IPL में किसी ने नहीं खरीदा, प्रीति जिंटा ने किया नजरअंदाज, अब दिग्गजों की टीम का बना कप्तान

इस साल आईपीएल नीलामी के दौरान बहुत से दिग्गज क्रिकेटरों को किसी भी टीम ने नहीं खरीदा। इन्हीं में से एक नाम इंग्लैंड के हरफनमौला खिलाड़ी इयोन मॉर्गन का है। मॉर्गन पर इस साल नीलामी के दौरान किसी भी टीम ने भरोसा नहीं जताया। पिछले साल मॉर्गन ने किंग्स इलेवन पंजाब की तरफ से आईपीएल मैच खेला था। हालांकि, वह उस दौरान कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाए। पंजाब से पहले मॉर्गन केकेआर और हैदाराबाद की तरफ से कई अहम पारियां खेल चुके हैं। उन्होंने आईपीएल में कुछ समय तक

» Read more

वायरल हुई बेबाक कंगना रनौत की बोल्ड तस्वीरें

बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत इन दिनों अपनी दो फिल्मों पर काम कर रही हैं। ‘मणिकर्णिका’ में वह झांसी की रानी लक्ष्मीबाई की भूमिका निभाती नजर आएंगी और फिल्म “मेंटल है क्या?” में उनका किरदार अब तक साफ नहीं है। हालांकि माना यह जा रहा है कि फिल्म में कंगना एक बोल्ड और बिंदास लड़की का किरादर निभाती नजर आएंगी। कंगना रनौत ने अपने अब तक के फिल्मी करियर में कई तरह के किरदार किए हैं लेकिन ऐसा कम ही हुआ जब वह बोल्ड अवतार में नजर आईं। लेकिन जब-जब उन्होंने

» Read more

विराट कोहली ने रद्द की 34 करोड़ के अपार्टमेंट की डील, अब खोज रहे पेंटहाउस

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली ने मुंबई के वर्ली में एक विशाल अपार्टमेंट की डील को रद्द कर दिया है। विराट कोहली इस घर को अपने हिसाब से तैयार करा रहे थे, लेकिन अब ऐसी खबर आ रही है कि उन्होंने अपना मन बदल लिया है। इकोनॉमिक टाइम्स की एक रिपोर्ट के अनुसार, कोहली ने साल 2016 में रियल्टी डेवलपर ओंकार रियल्टर्स एंड डेवलपर्स के रेजीडेंशियल प्रोजेक्ट ओंकार 1973 वर्ली इलाके में 34 करोड़ रुपए का घर खरीदा था। 35वीं मंजिल पर स्थित इस फ्लैट में वह सुपर

» Read more

मुख्यमंत्री योगी के कार्यक्रम में महिलाओं का बुर्का हटवाकर ली तलाशी, भड़के मुसलमानों की माफी की मांग

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में मुस्लिम समुदाय के लोग मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से माफी की मांग कर रहे हैं। मुस्लिम समुदाय के लोगों का कहना है कि फिरोजाबाद में हुई योगी आदित्यनाथ की सभा में बुर्का पहनकर पहुंची मुस्लिम महिलाओं से सुरक्षा जांच के दौरान पर्दा हटाने को कहा गया इसके बाद उनकी तलाशी ली गई। भारतीय मुस्लिम विकास परिषद नाम की संस्था का कहा है कि इस काम में स्थानीय पुलिस और सीएम की सुरक्षा में लगी एजेंसियां शामिल थीं। इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक इस संगठन के

» Read more

त्रिपुरा के नये मुख्यमंत्री रोज दूर करेंगे 778 लोगों की बेरोजगारी

त्रिपुरा का नया मुख्यमंत्री बनने के बाद बिप्लब कुमार देब बड़े दावे कर रहे हैं। उन्होंने कहा है कि वह राज्य में बेरोजगारी की समस्या को युद्ध स्तर पर हल करेंगे। 30 महीनों के भीतर उनकी सरकार सात लाख नौकरियों का सृजन करेगी। यानी वह हर रोज तकरीबन 778 लोगों को नौकरी देंगे। आपको बता दें कि 25 सालों से यहां माकपा सत्ता में थी, जिसे चंद दिनों पहले हुए विधानसभा चुनाव में भाजपा के विकास रथ ने जड़ से उखाड़ फेंका था। प्रदेश में 59 विधानसभा सीटों के लिए

» Read more

क्रिकेट अधिकारी ने सचिन तेंदुलकर पर साधा निशाना- वह पिच बनाने के एक्सपर्ट नहीं हैं

केरल क्रिकेट संघ (केसीए) ने भारत और वेस्ट इंडीज के बीच एक नवंबर को होने वाले वनडे मैच को कोच्चि के स्थान पर तिरुवनंतपुरम स्थानांतरित करने का फैसला लिया है। वेबसाइट ईएसपीएनक्रिकइंफो की रिपोर्ट के मुताबिक, यह फैसला केरल के खेल मंत्री के विवाद में कूदने के बाद लिया गया है जिसमें केसीए से मैच स्थल को तिरुवनंतपुरम में आयोजित किए जाने को कहा गया था। केरल क्रिकेट संघ (केसीए) के सचिव जयेश जॉर्ज ने भारतीय पूर्व बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर पर निशाना साधते हुए कहा, ”मुझे नहीं लगता कि सचिन

» Read more

गुजरात सरकार ने सभी अमरनाथ यात्रा श्रद्धालु को बुलेटप्रूफ जैकेट पहनकर यात्रा पर जाने के दिए निर्देश

अमरनाथ यात्रा पर जाने वाले गुजरात के श्रद्धालुओं को इस साल बुलेट प्रूफ जैकेट पहनकर जाना होगा। श्रद्धालुओं को इसके लिए बुलेट प्रूफ जैकेट खरीदनी पड़ेगी या उसका किराया चुकाना पड़ेगा। राज्य सरकार ने हाल ही में दिशा-निर्देश जारी करते हुए बसों से यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए बुलेट प्रूफ जैकेट पहनना अनिवार्य कर दिया है। सरकार ने यह फैसला पूर्व में हुई अप्रिय घटनाओं को ध्यान में रखते हुए लिया है। दिशा-निर्देश में इसी के साथ यह सुनिश्चित करने के लिए कहा गया है कि ड्राइवर की उम्र 50

» Read more

यूपी में वोटों की गिनती शुरू, योगी के सहयोगी विधायक ने की क्रॉस वोटिंग, कर्नाटक-झारखंड में भी फंसा पेंच

Rajya Sabha Elections 2018 Results Live: उत्तर प्रदेश में राज्य सभा चुनावों की मतगणना शुरू हो गई है। चुनाव आयोग ने इसकी इजाजत दे दी है। इस बीच बीजेपी की सहयोगी पार्टी सुहेलदेव भारत समाज पार्टी के एक विधायक कैलाश सोनकर द्वारा भी क्रॉस वोटिंग की खबर आई है। इस पार्टी के अध्यक्ष और योगी सरकार में मंत्री ओमप्रकाश राजभर पहले से नाराज चल रहे थे लेकिन बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने उन्हें मना लिया था। बावजूद इसके राजभर के विधायक ने पलटी मारी है। हालांकि,  बीजेपी के आठ और सपा के एक

» Read more

नवरात्रि 2018: आज है छठवां नवरात्र मां कात्यायनी का दिन, विवाह समस्या दूर करने के लिए इस विधि से करें पूजा

Navratri 2018: आज (23 मार्च) को नवरात्र का छठवां दिन है। इस दिन मां कात्यायनी की पूजा की जाती है। देवी कात्यायनी का जन्म कात्यायन ऋषि के घर में हुआ था, इसलिए इनको कात्यायनी कहा जाता है। इनके चार हाथ हैं, जिनमें अस्त्र-शस्त्र और कमल का पुष्प है। इनका वाहन सिंह है। मां कात्यायनी का यह रूप बेहद सरस, सौम्य और मोहक है। दिव्य रूपा कात्यायनी देवी का शरीर सोने के समान चमकीला है। इन्हें ब्रजमंडल की अधिष्ठात्री देवी कहा जाता है। कात्यायनी देवी की पूजा गोपियों ने भगवान कृष्ण को

» Read more
1 695 696 697 698 699 1,617