Video: वायरल हुई हैवानियत: महिला को पेड़ से लटका बेल्ट से पीटता रहा पति, चिल्लाती महिला बचाने की गुहार लगाती परंतु देखती रही भीड़

दिल्ली से मात्र 60 किलोमीटर दूर बुलंदशहर में एक महिला को उसके पति ने बेल्ट से पीटा। महिला चीखती चिल्लाती रही, बचने की कोशिश करती रही, लेकिन पति ने उसके दोनों हाथों को पेड़ से बांध रखा था। महिला के पास खुद को बचाने का कोई चारा नहीं था। हर चोट के साथ महिला चिल्लाती, बचाने की गुहार लगाती, लेकिन उसकी कोई सुनने वाला नहीं था। बुलंदशहर के स्याना इलाके में जिस वक्त ये वाकया हो रहा था लगभग 50 से 60 लोग, जिसमें ज्यादातर मर्द थे, इस वाकये तो

» Read more

मुसलमानों के लिए रिजवान और हिंदुओं के लिए था चमन: राम नाम सत्य और अल्ला हू अकबर एक साथ गूंजे शवयात्रा में

मुसलमानों के लिए वह रिजवान था। हिंदुओं के लिए चमन। लेकिन डॉक्टरों के लिए वह सिर्फ 24 साल का मानसिक तौर पर अस्वस्थ शख्स था। बुधवार (21 मार्च) की शाम उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में काठगर इलाके में अनोखे किस्म का अंतिम संस्कार देखने को मिला। यहां बेमिसाल शवयात्रा निकाली गई, जिसमें ‘राम नाम सत्य है’ के साथ ‘अल्ला हू अकबर’ के नारे लगाए गए। पहले अर्थी उठाई गई, बाद में मृतक रिजवान उर्फ चमन को दफ्न किया गया। शवयात्रा निकाले जाने के समय दोनों ही समुदाय के लोग मौजूद थे।

» Read more

बिहार के नालंदा जिले में अवैध पटाखा फैक्ट्री में बड़े धमाके से 5 की मौत और 25 व्यक्ति घायल

बिहार के नालंदा जिले के जलालपुर में अवैध पटाखा फैक्ट्री में बड़े धमाके की खबर आई है। सामाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक बिहार के नालंदा जिले के जलालपुर स्थित एक अवैध पटाखा फैक्ट्री में धमाका हुआ है, जिसमें पांच व्यक्तियों की मौत और 25 लोग घायल हो गए हैं। धमाका इतना भयानक था कि फैक्ट्री की पूरी बिल्डिंग क्षतिग्रस्त हो गई है। फैक्ट्री में धमाका कैसे हुआ अभी तक इस बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है। हादसे में घायल हुए लोगों को बाहर निकाला गया और उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया है। फिलहाल इस मामले

» Read more

कोई अमेरिका में मध्यावधि चुनावों को बाधित करने की कोशिश कर रहा है: मार्क जुकरबर्ग

अमेरिका में 2016 में हुये चुनावों में रूसी हस्तक्षेप के आरोपों के बीच मार्क जुकरबर्ग ने कहा है कि उन्हें पक्का विश्वास है कि नवंबर में होने वाले मध्यावधि चुनावों में दखल देने के लिये कोई फेसबुक के इस्तेमाल की कोशिश कर रहा है। अभी चुनावों में दखल की संभावनाओं पर सीएनएन द्वारा पूछे जाने पर फेसबुक के सीईओ ने कहा, ‘‘ मुझे विश्वास है कि कोई कोशिश कर रहा है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘ रूस का2016 में जो भी प्रयास था मुझे विश्वास है कि उसका वी2, या दूसरा संस्करण

» Read more

आईओए ने सिंधु, साइना नेहवाल के माता पिता को साथ ले जाने का पक्ष लिया

भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) अध्यक्ष नरिंदर बत्रा का मानना है कि खेल मंत्रालय को स्टार शटलर पी वी सिंधु और साइना नेहवाल के माता – पिता को गोल्ड कोस्ट राष्ट्रमंडल खेलों में उनके साथ जाने की अनुमति दे देनी चाहिए। बत्रा ने कहा, ‘‘मैं नहीं जानता कि खेल मंत्रालय सिंधु और साइना के माता पिता को उनके साथ राष्ट्रमंडल खेलों में जाने की अनुमति क्यों नहीं दे रहा है।’’ उन्होंने भारतीय दल की रवानगी कार्यक्रम से इतर कहा, ‘‘ये शटलर बड़े स्टार है और हमें उनका समर्थन करना चाहिए। सिंधु और

» Read more

भारत ने किया लड़ाकू विमान के जरिए सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल ब्रह्मोस का सफल परीक्षण

भारत ने गुरुवार को पहली बार स्वदेशी सीकर का इस्तेमाल कर लड़ाकू विमान के जरिए एक ब्रह्मोस मिसाइल का सफलतापूर्वक परीक्षण किया। यह परीक्षण पोखरण टेस्ट रेंज से किया गया। रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण ने परीक्षण की सफलता के लिए डीआरडीओ, सशस्त्र बलों व रक्षा उद्योग को बधाई दी। मंत्री ने ट्वीट किया, “सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल ब्रह्मोस का राजस्थान के पोखरण परीक्षण रेंज से सुबह 8.42 बजे सफलतापूर्वक परीक्षण किया गया।” उन्होंने कहा, “भारत निर्मित सीकर के साथ सटीक प्रहार करने वाले हथियार ने अपने निर्दिष्ट प्रक्षेप पथ पर उड़ान भरा और पिन

» Read more

ड्यूटी के दौरान शहीद होने वाले सिपाहियों के बच्चों के लिए शिक्षा शुल्क की सीमा हटी

सेवा के दौरान शहीद होने वाले सैन्य कर्मियों के बच्चों के शिक्षा शुल्क भुगतान की 10,000 की सीमा को हटा दिया गया है। सरकार ने गुरुवार को यह घोषणा की। रक्षा मंत्रालय के पूर्व सैनिक कल्याण विभाग द्वारा 13 सितंबर, 2017 के आदेश के अनुसार, 7वें वेतन आयोग के तहत शहीदों के बच्चों के लिए ट्यशन व हॉस्टल खर्चो के लिए 10,000 प्रति माह की शुल्क सीमा लगाई थी। यह आदेश एक जुलाई, 2017 से प्रभावी था।इस संबंध में 21 मार्च, 2018 के आदेश में कहा गया है कि सरकारी या

» Read more

चीन ने पाकिस्तान को अत्यधिक संवेदनशील ट्रैकिंग प्रणाली जिससे पाक की मिसाइल क्षमता में होगी बढ़ोतरी

चीन ने पाकिस्तान को अत्यधिक संवेदनशील ट्रैकिंग प्रणाली बेची है, जिससे इस्लामाबाद की मिसाइल क्षमता में बढ़ोतरी हो सकती है। दक्षिण चीन मॉर्निग पोस्ट के अनुसार, एक चीनी थिंक टैंक ने कहा कि चीन पाकिस्तान को इस तरह की प्रौद्योगिकी देने वाला पहला देश है। चीन पाकिस्तान को हथियारों की आपूर्ति करने वाला सबसे बड़ा देश है। शिचुआन प्रांत के चेंगदू में चाइना एकेडमी ऑफ साइंस (सीएएस) इंट्स्टीट्यूट ऑफ ऑपटिक्स एंड इलेक्ट्रॉनिक्स के शोधकर्ता झेंग मेंगवी ने कहा, “पाकिस्तान की सेना ने हाल ही में अपने नए मिसाइलों के परीक्षण

» Read more

चलती बस में अकेले सफर कर रही शादीशुदा महिला यात्री से बस स्टाफ द्वारा किया गया गैंगरेप

उत्तर प्रदेश के मऊ जिले से एक शादीशुदा महिला के साथ गैंगरेप की वारदात सामने आई है मीडीया रिपोर्ट के अनुसार उत्तर प्रदेश के मऊ जिले के मधुबन थाना क्षेत्र के गजियापुर में निजी बस में एक महिला अकेले सफर कर रही थी. महिला यात्री से बस स्टाफ द्वारा पहले छेड़छाड़ और फिर गैंगरेप किया गया . पुलिस ने पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए भेजा है. चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है. जानकारी के मुताबिक, जिले के मधुबन थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी विवाहिता (28) मंगलवार

» Read more

जयललिता मौत पर नया खुलासा: आइक्यू में एक मात्र मरीज थीं जयललिता, सारे CCTV कैमरे को कर दिया गया था बंद

अपोलो अस्पताल समूह के चेयमैन प्रताप रेड्डी ने गुरुवार को कहा कि अपोलो अस्पताल में जिस हिस्से में तमिलनाडु की मुख्यमंत्री जे.जयललिता का इलाज किया जा रहा था उसमें सभी सीसीटीवी कैमरे बंद थे। उन्होंने एक कार्यक्रम से इतर मीडिया से कहा, “दुर्भाग्य से हमने सीसीटीवी बंद कर दिए थे क्योंकि हम नहीं चाहते थे कि हर कोई उन्हें दिए जा रहे इलाज को देखे।” रेड्डी ने कहा कि जयललिता के तल के सभी मरीजों को दूसरी मंजिल पर स्थानांतरित कर दिया। ऐसा सुरक्षा कारणों की वजह से किया गया

» Read more

20 लाख तक की ग्रेच्‍युटी होगी टैक्‍स-फ्री, पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा

संसद ने गुरुवार को ग्रेच्युटी भुगतान (संशोधन) विधेयक पारित कर दिया। यह विधेयक सरकार को मातृत्व अवकाश की अवधि व कार्यकारी आदेश के साथ कर मुक्त ग्रेच्युटी राशि को तय करने का अधिकार देता है। विधेयक के राज्यसभा में ध्वनि मत से पारित होने के बाद इसे संसद की मंजूरी मिल गई। इसे लोकसभा में 15 मार्च को शोरगुल के बीच पारित किया गया था। संसद में विधेयक के पारित होने के बाद सरकार ग्रेच्युटी भुगतान अधिनियम के तहत कर्मचारियों की मौजूदा दस लाख रुपये की कर मुक्त ग्रेच्युटी की

» Read more

राज्यसभा चुनाव 2018: जेल में बंद विधायक बिगाड़ सकते हैं भाजपा का गणित

राज्यसभा चुनाव को लेकर सियासी पारा चढ़ गया है। हर पार्टी अपने प्रत्याशियों को जिताने की जुगत लगी है। सबकी निगाहें उत्तर प्रदेश पर टिकी हैं, जहां भाजपा और विपक्षी दल सपा, बसपा एवं कांग्रेस जोड़-तोड़ में जुटी हैं। भाजपा के आठ उम्मीदवारों का जीतना तो तय है, लेकिन मामला नौवें प्रत्याशी को उच्च सदन भेजने पर अटक गया है। नौवीं सीट के लिए भाजपा का मुकाबला बसपा के भीमराव अंबेडकर से है। आठ प्रत्याशियों को जिताने के बाद भाजपा के पास 28 विधायकों का वोट शेष बचता है, जबकि जीत

» Read more

नवजोत सिंह सिद्धू के खिलाफ हत्‍या के मामले में सुनवाई: पंजाब के मंत्री ने इस तरह किया अपना बचाव

पंजाब के कैबिनेट मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू के वकील ने सुप्रीम कोर्ट में कहा कि उनके मुवक्किल निर्दोष हैं और उन्हें इस केस में गलत तरीके से आरोपी बनाया गया। गुरुवार (22 मार्च) को इस मामले में सुप्रीम कोर्ट में बहस हुई। सिद्धू के वकील ने कहा कि यह एक गैर इरादतन हत्या का मामला नहीं है और इस केस के कई अहम गवाहों के बयान को दर्ज नहीं किया गया था। सिद्धू के वकील ने कहा कि इस मामले में निचली अदालत द्वारा दिया गया फैसला सही है और

» Read more

I am failure…I am dumb…I hate myself: ये है 16 साल की छात्रा का अंतिम बयां किया हुआ दर्द

I am failure…I am dumb…I hate myself…(मैं असफल हूं…मैं बेवकूफ हूं…मैं खुद से नफरत करती हूं) ये तीन वाक्य जो घोर निराशा से भरे है, उस 16 साल की छात्रा के हैं जिसने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली. आप समझ चुके होंगे की हम बात कर रहे हैं मयूर विहार के एल्कॉन स्कूल में पढ़ने वाली 9वीं की उस छात्रा की जिसने टीचरों के छेड़छाड़ से तंग आकर खुदकुशी कर ली थी. नोएडा की रहने वाली यह छात्रा मयूर विहार के एल्कॉन स्कूल में 9वीं क्लास में पढ़ती थी. बीते 20

» Read more

PM मोदी ने बिहार दिवस की दी बधाई, बोले- देश की प्रगति में राज्य का योगदान बहुमूल्य

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बिहार दिवस के अवसर पर बिहार वासियों को बधाई दी और कहा कि देश की प्रगति में बिहार का योगदान अनुकरणीय है। प्रधानमंत्री ने अपने संदेश में कहा, “बिहार दिवस के अवसर पर बिहार की बहनों और भाइयों को हार्दिक शुभकामनाएं। ऐतिहासिक समय से ही देश की प्रगति में बिहार का योगदान अनुकरणीय और बहुमूल्य रहा है।” उल्लेखनीय है कि 22 मार्च यानी आज ही के दिन, साल 1912 में बिहार को बंगाल प्रेसिडेंसी से अलग कर राज्य बनाया गया था। इसलिए हर साल राज्य सरकार

» Read more
1 696 697 698 699 700 1,617