सुप्रीम कोर्ट में केंद्र ने कहा, बेहद सुरक्षित हैं आधार डाटा
केंद्र ने बुधवार को सुप्रीम कोर्ट को बताया कि आधार डाटा बेहद सुरक्षित हैं। आधार के बूते भ्रष्टाचार के खात्मे के गंभीर प्रयास किए गए हैं। आधार से सब्सिडी, सेवाओं और लाभ के लिए वास्तविक लोगों की पहचान में मदद मिलेगी और फर्जी पैनकार्ड जैसी समस्याएं खत्म होगी। साथ ही सार्वजनिक वितरण प्रणाली की गड़बड़ियां भी दूर होंगी। केंद्र की तरफ से पेश हुए अटॉर्नी जनरल केके वेणुगोपाल ने प्रधान न्यायाधीश दीपक मिश्रा की अध्यक्षता वाले पांच न्यायाधीशों के संवैधानिक पीठ को बताया कि केंद्रीय पहचान डाटा भंडार (सेंट्रल आइडेंटिटीज
» Read more