जेएनयू सहित 52 विवि को मिली स्वायत्तता, डीयू का एक भी कॉलेज शामिल नहीं

विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) की ओर से मंगलवार को जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) व नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी (एनएलयू, दिल्ली) सहित देश के 52 विश्वविद्यालयों को स्वायत्त घोषित किया गया। इनके अलावा आठ महाविद्यालयों को भी स्वायत्तता दी गई है, हालांकि इनमें दिल्ली विश्वविद्यालय का कोई कॉलेज नहीं है। केंद्रीय मानव संसाधन विकास (एचआरडी) मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने मंगलवार को इसकी घोषणा की। इसके अलावा गुणवत्ता पर खरे नहीं उतरने वाले तीन डीम्ड विश्वविद्यालयों को यूजीसी ने कारण बताओ नोटिस भी जारी किया है। जावड़ेकर ने बताया कि जिन 52 विश्वविद्यालयों

» Read more

महिला सिंगर ने दूसरे के हैंडबैग से चुराए 24,500 रुपए, पकड़ी गई तो कहा- पहली बार किया है

कर्नाटक में एक तीस वर्षीय महिला को कथित तौर पर 24,500 रुपए चोरी करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। महिला पर कैमिकल्पेगोव्दा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर एक यात्री के हैंडबैग से पैसे चुराने का आरोप लगा है। दरअसल बेंगलुरु से मुंबई तक यात्रा करने वाली चित्रा भवानी ने बीते शनिवार (17 मार्च, 2018) को सीआईएसएफ के समक्ष हैंडबैग से पैसे चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद मुबंई सीआईएसएफ ने अपने सुरक्षाकर्मियों को अलर्ट कर दिया। सीआईएसएफ इंस्पेक्टर रविंद्र जे ने आरोपी की धड़पकड़ के लिए एयरपोर्ट पर

» Read more

जेएनयू के प्रदर्शनकारी छात्रों पर लगाया आरोप कि खून से लथपथ बच्चे को अस्पताल नहीं पहुंचने दिया

यौन उत्पीड़न के मामले में जहां जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय के एक प्रोफेसर पर गंभीर आरोप लगे हैं। वहीं, सोमवार को प्रदर्शनकारी छात्रों पर आरोप लगा कि छात्रों ने एंबुलेंस में बैठे खून से लथपथ बच्चे को अस्पताल नहीं पहुंचने दिया। यह आरोप फेसबुक पर पोस्ट के रूप में वायरल हो रहा था। इसमें आरोप लगाया गया था कि कैसे जेएनयू के प्रदर्शनकारी छात्रों के कारण जख्मी बच्चे को अस्पताल नहीं पहुंचाया जा सका। निकिता सारा नाम की महिला का दावा है कि जेएनयू छात्र उस दौरान नाच रहे थे। वे

» Read more

GUJCET 2018 के लिए जल्द कर सकेंगे आवेदन, जानें एप्लिकेशन प्रॉसेस से जुड़ी जरूरी बातें

GSEB GUJCET 2018 Application Form: गुजरात कॉमन स्टेट एंट्रेंस टेस्ट (GUJCET 2018) 23 अप्रैल 2018 को आयोजित होगा। परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 23 मार्च 2018 से शुरू होगी। सेकेंड्री एंड हायर सेकेंड्री एजुकेशन बोर्ड ऑफ स्टेट (GSEB) द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक बोर्ड 23 मार्च से आवेदन आमंत्रित कारेगा। आवेदन करने की अंतिम तिथि 7 अप्रैल 2018 है। आवेदन आप GSEB के आधिकारिक वेबपोर्टल gseb.org पर कर सकते है। राज्य में इंजीनियरिंग डिग्री और डिप्लोमा और फार्मेसी डिग्री प्रोग्राम्स में दाखिला पाने के लिए इस एंट्रेंस टेस्ट को पास

» Read more

निदास ट्रॉफी फाइनल में 19 गेंद खेल 17 रन बनाने वाले विजय शंकर बोले- अगर दिनेश कार्तिक वो छक्‍का न मारता तो…

Sandip G भारत और बांग्लादेश के बीच खेला गया निदास ट्रॉफी 2018 का फाइनल मैच काफी रोमांचक रहा। भारत को यह मैच जीतने के लिए एक गेंद पर पांच रन की जरुरत थी। भारतीय विकेटकीपर दिनेश कार्तिक की शानदार बल्लेबाजी के कारण भारत यह मैच जीतकर टाइटल अपने नाम करने में कामयाब हो पाया। मैच के आखिरी ओवरों पर बात करते हुए टीम के पेस बॉलर विजय शंकर ने कहा कि आखिरी गेंद के समय वे ड्रेसिंग रूम में अपनी आंखे बंद करके बैठे थे और प्रार्थना कर रहे थे कि दिनेश

» Read more

गाजियाबाद के 10 साल की बच्‍ची को उसके मां-बाप ने कई बार बेचा और दर्जनों ने किया बलात्‍कार

देश में महिलाओं के प्रति अपराध की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। ताजा मामला उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद का है, जहां पर दस साल की एक बच्ची को उसका पिता और सौतेली मां पिछले चार साल से प्रताड़ित कर रहे थे। इतना ही नहीं बच्ची को इन सालों में कई बार अलग-अलग व्यक्तियों को बेचा गया, जिन्होंने उसके साथ बलात्कार जैसे जघन्य अपराध को अंजाम दिया। पुलिस ने इस मामले में मंगलवार को बच्ची के परिजनों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। टाइम्स ऑफ इंडिया के अनुसार, बच्ची

» Read more

Ustad Bismillah Khan 102nd Birthday: शहनाई ही थी उनकी बेगम, पर अधूरी रह गई थी बिस्मिल्लाह खान की ये इच्छा

आज मशहूर शहनाई वादक उस्ताद बिस्मिल्लाह खान का जन्मदिन है। उनका जन्म 1916 में हुआ था। उस्ताद बिस्मिल्लाह खान को किसी परिचय की जरूरत नहीं हैं। भारतीय शास्त्रीय संगीत और संस्कृति की फिजा में शहनाई के मधुर स्वर घोलने वाले बिस्मिल्ला खान शहनाई को अपनी बेगम कहते थे और संगीत उनके लिए उनका पूरा जीवन था। पत्नी के इंतकाल के बाद शहनाई ही उनकी बेगम और संगी-साथी दोनों थी, वहीं संगीत हमेशा ही उनका पूरा जीवन रहा। उस्‍ताद बिस्मिल्‍लाह खान का जन्‍म बिहार के डुमरांव में 21 मार्च को एक

» Read more

गठबंधन के लिए मोदी विरोधी दिग्गज नेताओं ने की मुलाकात, ‘एनडीए’ को बताया डूबता जहाज

जेडीयू के पूर्व सासंद शरद यादव ने भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए गठबंधन को ‘डूबता जहाज’ बताया है। उन्होंने कहा कि शिवसेना के बाद टीडीपी ने भी एनडीए का साथ छोड़ दिया है। जल्द ही एनडीए में कोई यहयोगी नहीं रहेगा। महागठबंधन को लेकर अखिलेश यादव से बातचीत के बाद उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ पर कई आरोप लगाए हैं। पूर्व सांसद ने योगी पर असंवैधानिक भाषा उपयोग करने का आरोप लगाते हुए कहा, ‘साल 2019 के लोकसभा चुनाव में लोग उन्हें वास्तविकता दिखा देंगे।’ बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार

» Read more

मार्च 20, 2000 का वह ऐतिहासिक मैच, जिसमें वेस्टइंडीज गेंदबाजों ने कर दिया था कमाल

80 के दशक और उससे पहले तक विश्व क्रिकेट पर वेस्टइंडीज की टीम का जबरदस्त दबदबा था। हालांकि 90 के दशक की अंत में वेस्टइंडीज का यह दबदबा खत्म होने लगा और ऑस्ट्रेलिया ने उसकी जगह ले ली। इसी बीच साल 2000 में वेस्टइंडीज और जिम्बाब्वे के बीच एक टेस्ट श्रृंख्ला खेली गई, जिसमें खेले गए पहले टेस्ट में वेस्टइंडीज ने अपने पुराने दौर की झलक दिखाई। जिम्बाब्वे की टीम को उस वक्त नया-नया टेस्ट दर्जा मिला था और उसकी टीम उस वक्त काफी अच्छी भी थी, वहीं वेस्टइंडीज की

» Read more

वसीम अकरम ने बताया-पाकिस्तान सुपर लीग में किन खिलाड़ियों ने खींचा ध्यान

अपने जमाने के मशहूर तेज गेंदबाज रहे वसीम अकरम ने पाकिस्तान सुपर लीग(पीएसएल) को लेकर अपनी राय साझा की है। उन्होंने कहा है कि स्थानीय क्रिकेट प्रतिभाओं को इससे बड़ा मंच मिला है। जिससे प्रतिभाओं को पहचान बनाने का सुनहरा मौका मिला है, वहीं नवोदित खिलाड़ी इस टूर्नामेंट के जरिए आगे बढ़ने का मौका। 22 फरवरी को शुरू हुए पाकिस्तान सुपर लीग टूर्नामेंट के इस तीसरे संस्करण का फाइनल मुकाबला 25 मार्च को खेला जाना है। पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व तेज गेंदबाज वसीम अकरम इस लीग से खुद जुड़े

» Read more

हसीन जहां का हमला- बीच सड़क होनी चाहिए थी मोहम्मद शमी की पिटाई, पीटने में सबको देना चाहिए मेरा साथ

क्रिकेटर मोहम्मद शमी की पत्नी हसीन जहां ने एक बार फिर अपने पति पर जुबानी हमला बोला है। हसीन जहां ने कहा कि मोहम्मद शमी की बीच सड़क में पिटाई होनी चाहिए थी और इसमें सबको उनका साथ देना चाहिए। यह बात हसीन जहां ने अलीश्बा के उस बयान के बाद कही जिसमें अलीश्बा ने कहा था कि वे शमी की केवल एक फैन हैं और उनकी पत्नी जो अफेयर के इल्जाम लगा रही हैं उनमें कोई भी सच्चाई नहीं है। एबीपी से बातचीत के दौरान अलीश्बा ने कहा था कि

» Read more

Ustad Bismillah Khan Google Doodle: आजदी के बाद जब लाल किले से उस्ताद बिस्मिल्लाह खान ने छेड़ी शहनाई की तान

Ustad Bismillah Khan Google Doodle: मशहूर शहनाई वादक उस्ताद बिस्मिल्लाह खान की आज(21 मार्च) को 102 वीं जयंती है। सर्च इंजन गूगल ने डूडल बनाकर इस शख्सियत को याद किया।यूं तो भारत रत्न बिस्मिल्लाह खां का जन्म 21 मार्च 1916 को बिहार के डुमराव में हुआ था, मगर वह कम उम्र में ही अपने चाचा अली बख्स के साथ वाराणसी आ गए थे। फिर दालमंडी मे वे रहने लगे।  आज भी उनका परिवार वाराणसी में ही रहता है। उस्ताद बिस्मिल्लाह खान को जिंदगी में बहुत सारे अवार्ड मिले। 1961 में पद्मश्री,

» Read more

मुख्यमंत्री की हत्या में बंद सिखों की नहीं हुई रिहाई, ऐक्टिविस्ट खालसा ने वाटर टैंक में कूदकर दी जान

सिखों समुदाय की बेहतरी के लिए लड़ाई लड़ने वाले एक्टिविस्ट गुरुबख्श सिंह खालसा(52) ने मंगलवार(20 मार्च) को वाटर टैंक में कूदकर जान दे दी। यह घटना उनके कुरुक्षेत्र जिले के पैतृक गांव ठसका अली में हुई। खालसा पंजाब के मुख्यमंत्री बेअंत सिंह की हत्या में सजा काट चुके सिख कैदियों की रिहाई के लिए आंदोलनरत थे। मांग पूरी न होने पर उनके आत्महत्या की बात कही जा रही है। जब खालसा ने वाटर टैक में छलांग लगाई तो हड़कंप मच गया। किसी तरह उन्हें बाहर निकाला गया। फिर लोग लोक

» Read more

मोदी सरकार ने कोर्ट में दिया नया हलफनामा- जामिया मिलिया इस्लामिया को अल्पसंख्यक दर्जा गलत

केन्द्र सरकार ने दिल्ली हाईकोर्ट में एक हलफनामा दाखिल कर जामिया मिलिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी के धार्मिक अल्पसंख्यक संस्थान के दर्जे का विरोध किया है। सरकार ने नेशनल कमीशन फॉर माइनॉरिटी एजुकेशनल इंस्टीट्यूशनस (एनसीएमईआई) के उस फैसले पर असहमति जतायी है, जिसमें एनसीएमईआई ने जामिया मिलिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी को धार्मिक अल्पसंख्यक संस्थान का दर्जा दिया है। बता दें कि पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार में साल 2011 में तत्कालीन मानव संसाधन मंत्री कपिल सिब्बल ने एनसीएमईआई के फैसले का समर्थन किया था और कोर्ट में हलफनामा दाखिल कर जामिया के अल्पसंख्यक संस्थान होने

» Read more

अरुण जेटली से माफी पर बात कर रही अरविंद केजरीवाल की टीम, पर ‘आप’ को डर- कुमार विश्वास बन सकते हैं रोड़ा

हालांकि अभी आम आदमी पार्टी की ओर से वित्त मंत्री अरुण जेटली को आधिकारिक माफीनामा नहीं भेजा गया है, मगर कोशिशें जरूर चल रहीं हैं। उधर अरुण जेटली के करीबियों का कहना है कि पार्टी के सभी नेताओं के माफी मांगने पर ही वो केस खत्म करेंगे। ऐसे में इस माफीनामे की राह में अरविंद केजरीवाल को जो सबसे बड़ा रोड़ा नजर आ रहा है, वो है कुमार विश्वास का अड़ियल रुख। चूंकि कुमार विश्वास इस वक्त बागी चल रहे हैं, इस नाते उन्हें माफी के लिए मनाना आम आदमी

» Read more
1 702 703 704 705 706 1,617