उपचुनाव नतीजे 2018: जीत के बाद अखिलेश ने किया फोन- मिलना चाहते हैं, मायावती ने भिजवा दी ब्‍लैक मर्सिडीज

उत्तर प्रदेश में हुए उप-चुनाव में मिली शानदार जीत के कुछ घंटे बाद ही सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बसपा सुप्रीमो मायावती से उनके आवास पर मुलाकात की। खास बात ये रही कि जीत के बाद अखिलेश ने मायावती को फोन कर मिलने की बात कही थी, जिसके बाद मायावती ने खासतौर पर एक काली मर्सिडीज गाड़ी भेजकर अखिलेश को अपने घर बुलवाया। इसी गाड़ी में बैठकर अखिलेश मायावती के घर पहुंचे, जहां दोनों नेताओं के बीच करीब 1 घंटे तक बातचीत हुई। सूत्रों के अनुसार, दोनों नेताओं के बीच

» Read more

Delhi Metro: ब्लू, रेड और येलो लाइन, नॉर्थ और साउथ कैंपस को कनेक्ट करने वाली पिंक लाइन पब्लिक के लिए चालू

Delhi Metro Pink Line: मजलिस पार्क-दुर्गाबाई देशमुख साउथ कैम्पस को जोड़ने वाली दिल्ली मेट्रो की पिंक लाइन को पब्लिक के लिए चालू कर दिया गया है। मजलिस पार्क-दुर्गाबाई देशमुख साउथ कैम्पस के बीच 12 स्टेशन हैं। मजलिस पार्क-दुर्गाबाई देशमुख साउथ कैम्पस के बीच की दूरी 21.56 किलोमीटर की है। इसका उद्घाटन दिल्ली के राज्य मंत्री हरदीप सिंह पुरी और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने किया। यह लाइन मजलिस पार्क से शिव विहार तक जाएगी। पिंक लाइन की 10 मुख्य बातें: -दिल्ली मेट्रो की पिंक लाइन इसके फेज 3 प्रॉजेक्ट का हिस्सा

» Read more

बीजेपी सांसद और प्रदेश अध्यक्ष ने कहा- अपराधियों को बचाने के लिए हम पुलिस को करते हैं फोन

मध्य प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष नंद कुमार सिंह चौहान ने एक विवादित बयान दिया है। खंडवा से सांसद नंद कुमार सिंह चौहान ने कहा है कि राज्य में नेताओं के द्वारा पुलिस पर अपराधियों को बचाने के लिए दबाव दिया जाता है। उन्होंने कहा कि कई अपराधी हैं नेता जिनका संरक्षण करते हैं। एमपी में इसी साल विधान सभा के चुनाव होने हैं। इस बयान से सार्वजनिक मंचों पर पार्टी की किरकिरी हो सकती है। नंद कुमार सिंह चौहान ने कहा, “एक अपराधी भी क्राइम करने के बाद

» Read more

PNB में एक और बड़ा घोटाला, जिस ब्रांच में नीरव मोदी का खाता, उसी में हुआ घपला

पंजाब नेशनल बैंक में एक और घोटाला सामने आया है। वित्तीय फर्जीवाड़ा का नया मामला भी मुंबई स्थित ब्रैडी हाउस शाखा से जुड़ा है। नीरव मोदी और मेहुल चोकसी ने इसी शाखा से देश के सबसे बड़े बैँकिंग घोटाले को अंजाम दिया था। PNB की ओर इस बाबत शिकायत मिलने पर सीबीआई ने छानबीन शुरू कर दी है। जांच एजेंसी के मुताबिक, चांदरी पेपर एंड एलाइड प्रोडक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड के अधिकारियों ने बैँक को 9.1 करोड़ रुपये का चूना लगाया है। हीरा कारोबारी नीरव मोदी और उनके मामा मेहुल चोकसी ने

» Read more

दिल्ली के उपमुख्यमंत्री ने की CBSE 12वीं अकाउंटेंसी पेपर लीक की पुष्टि, सीबीएसई ने बताया अफवाह

मीडीया से प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार  बारहवीं कक्षा के लेखाकर्म (अकाउंटेंसी) विषय की सीबीएसई बोर्ड परीक्षा का प्रश्न पत्र कथित तौर पर लीक हो गया है। दिल्ली के उपमुख्यमंत्री एवं शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया ने इंएक मीडीया के रिपोर्टर से बातचीत में इसकी पुष्टि की है। लीक हुआ प्रश्न पत्र, व्हाट्स ऐप पर वायरल हुए सेट-II प्रश्न पत्र से मेल खाता है। बता दें व्हाट्स ऐप पर प्रश्न पत्र गुरुवार सुबह से ही वायरल होने की रिपोर्ट्स सामने आई हैं। वायरल कॉपी को शिक्षा मंत्री ने क्रॉसचेक कराया है। सिसोदिया

» Read more

सुकमा के शहीदों पर गौतम गंभीर ने किया ट्वीट, नेताओं पर निकाली भड़ास

छत्तीसगढ़ के सुकमा में नक्सली हमले में 9 जवान शहीद हो गये। क्रिकेटर गौतम गंभीर ने इस घटना पर गुस्सा जताया है, और टवीट कर नेताओं पर हमला किया है। बता दें कि सोमवार (11 मार्च) को नक्सलियों ने छत्तीसगढ़ जिले के किस्टराम के पलोड़ी में आईईडी ब्लास्ट कर एंटी लैंडमाइन वाहन को उड़ा दिया। इसमें केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की 212वीं वाहिनी के 9 जवान शहीद हो गए और 2 अन्य घायल हो गए। इस घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए गौतम गंभीर ने लिखा, ” सरहद हो या

» Read more

ये साहसी बालक पिता की मौत पर रात भर रोता रहा, सुबह उठकर परीक्षा दी, फिर लौटकर दिया अर्थी को कंधा

घर पर पिता का शव रखा था, लेकिन ऐसी स्थिति में भी बेटे ने गजब का जीवट दिखाते हुए 10वीं की विज्ञान की परीक्षा दी। परीक्षा देकर छात्र ने घर लौटकर पिता की अर्थी को कंधा दिया। यह वाक्या गुजरात के सूरत शहर का है, जहां के अडाजण इलाके की योगी सोसाइटी में रहने वाले 48 वर्षीय राजकुमार महोर का दिल का दौरा पड़ने से मंगलवार सुबह 10 बजे निधन हो गया। पिता की असमय हुई मौत के बाद बेटा हर्ष राजकुमार महोर मंगलवार पूरी रात पिता के शव के

» Read more

दिल्ली में कुछ लोग सरेराह पुलिसवालों को दौड़ाकर पीटते रहे और लोग बनाते रहे वीडियो

देश की राजधानी दिल्ली में सरेराह पुलिसवालों को दौड़ा कर पीटने का मामले सामने आया है। पुलिसकर्मियों की पिटाई के समय लोग तमाशा देखते रहे। किसी ने भी उन्हें इस दौरान बचाने के लिए जरूरी कदम नहीं उठाया। उल्टा लोग उनके पिटाई के वीडियो की क्लिप बनाने में जुटे थे। यह मामला पूर्वी दिल्ली में कड़कड़डूमा मेट्रो स्टेशन के पास का है। हुआ यूं कि रविवार (11 मार्च) को एएसआई राजेश गौड़ (50) और हेडकांस्टेबल पुरुषोत्तम की ड्यूटी कड़कड़डूमा मेट्रो स्टेशन के बाहर पिकेट पर लगाई गई थी। ये दोनों

» Read more

घरवाले जब शादी के लिए नहीं माने तो नाराज होकर कर दी अपनी भाभी की ही गोली मारकर हत्या

दिल्ली में एक देवर ने अपनी भाभी की गोली मारकर हत्या कर दी. कत्ल की वजह भाभी और अन्य परिजनों का प्रेम संबंधों में बाधा होना बताया जा रहा है. हालांकि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. आरोपी अभी फरार है. मामला पूर्वी दिल्ली के गणेश नगर इलाके का है. जहां पांडव नगर में देवर सिकंदर ने अपनी भाभी सोनिया की सिर में गोली मार कर हत्या कर दी. दरअसल, सिकंदर एक लड़की से प्यार करता था लेकिन उसके घरवाले इस रिश्ते से नाखुश थे. वे उसे शादी से

» Read more

साली को फोन पर बॉयफ्रेंड से बात करते देख जीजा को आया इतना गुस्सा कि गला दबाकर कर दी हत्या

राजधानी दिल्ली के वेलकम इलाके में एक शख्स ने अपनी साली की महज इसलिए हत्या कर दी क्योंकि वह प्रेमी से रात में फोन पर बात कर रही थी। आरोपी हत्या के बाद करीब चार घंटे तक शव के पास बैठ रहा। बाद में उसने डीसीपी ऑफिस जाकर आत्मसमर्पण कर दिया। स्थानीय खबरों के अनुसार आरोपी की पहचान राम करण के रूप में की गई है, जो प्रेमी से बात करने पर अपनी साली ज्योति वर्मा (19) से खासा नाराज था। हत्या के बाद राम चरण ने पत्नी को भी

» Read more

‘राजनीतिक गुरु से वादा किया था कभी बीजेपी में नहीं जाऊंगा’, नरेश अग्रवाल का यह वीडियो हो रहा वायरल

भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) शामिल होने से पहले नरेश अग्रवाल समाजवादी पार्टी में थे लेकिन अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत उन्होंने कांग्रेस पार्टी के साथ की थी। नरेश अग्रवाल काफी पहले कांग्रेस छोड़ एसपी में आए थे और फिर वे बीएसपी में गए और बाद में फिर से उन्होंने एसपी का दामन थाम लिया था। हाल ही में बीजेपी में शामिल होने वाले नरेश अग्रवाल ने एक बार अपने इंटरव्यू में कहा था कि वे कभी भी बीजेपी में शामिल नहीं होंगे, लेकिन उन्होंने अपनी कही हुई बात का ही

» Read more

गोरखपुर उपचुनाव: योगी आदित्‍यनाथ के सारे कार्यक्रम रद्द, बुलाई अफसरों की बैठक

गोरखपुर और फूलपुर उपचुनाव के नतीजे बीजेपी के लिए बड़े झटके साबित हुए हैं। सीएम योगी आदित्यनाथ और डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य की लोकसभा सीट गंवाने के बाद बीजेपी की खासी किरकिरी हो रही है। नतीजों के बाद आदित्यनाथ ने कहा था कि वह जनता के फैसले को स्वीकार करते हैं और वह इसकी समीक्षा करेंगे। ऐसा लगता है कि योगी तुरंत ही इस हार की असल वजह की पड़ताल करने में जुट गए हैं। उन्होंने गुरुवार को अपनी सभी मीटिंग कैंसल कर दी हैं। वह अधिकारियों के साथ

» Read more

भारत के आंध्र प्रदेश में ये है ऐसा रेस्तरां जहाँ भारतीयों की ही एंट्री पर बैन! नस्लीय भेदभाव का लगा आरोप

आंध्र प्रदेश में एक साउथ कोरियन रेस्तरां ‘MOJAVE’ पर नस्लीय भेदभाव का आरोप लगा है। इस रेस्तरां में भारतीयों की एंट्री पर प्रतिबंध लगाया गया है। राज्य के राम नगर में स्थित रेस्तरां के एक कर्मचारी ने बताया कि यह पिछले साल खुला था। रेस्तरां के बाहर एक पोस्टर लगाया गया है। इसमें लिखा है कि दूसरे लोगों को एंट्री नहीं है। मामला तब प्रकाश में आया, जब स्थानीय पत्रकार राहुल ने इस मुद्दे को उठाया। उन्होंने आरोप लगाया कि इस रेस्तरां में सिर्फ साउथ कोरियन लोगों को जाने की अनुमति है। राहुल ने

» Read more

वायरल हो रहीं ये एक्ट्रेस त्रिधा चौधरी के करवाए फोटोशूट की हॉट बिकनी तस्वीरें

विक्रम भट्ट की वेब सीरीज ‘स्पॉटलाइट’ से सुर्खियां बटोर चुकीं अभिनेत्री त्रिधा चौधरी अपनी बोल्ड तस्वीरों के कारण चर्चा में रहती हैं। वेब सीरीज में त्रिधा अपने बोल्ड किरदार के कारण चर्चा में रही थीं। टीवी शो ‘दहलीज’ में नजर आ चुकीं त्रिधा इन दिनों इंडोनेशिया में छुट्टियां बिता रही हैं। वेकेशन की कुछ तस्वीरों को त्रिधा ने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया है। तस्वीरों में त्रिधा चौधरी बिकिनी पहनी नजर आ रही हैं। रील लाइफ में सिंपल इमेज वाली लड़की का किरदार निभाने वाली त्रिधा रियल लाइफ में

» Read more

हत्या के आरोप में उम्रकैद की सजा के बाद फरार दोषी 37 साल बाद अयोध्या के एक मठ से गिरफ्तार

पटना पुलिस ने उम्रकैद की सजा के बाद से फरार चल रहे दोषी सुरेश सिंह को उत्तर प्रदेश के अयोध्या के एक मठ से गिरफ्तार किया है। 37 साल से आरोपी पुलिस को चकमा देकर छिपा हुआ था। 27 नवंबर, 1981 में आरोपी ने सुगन सिंह नामक व्यक्ति की हत्या की थी, जिसके बाद पटना हाईकोर्ट ने सुरेश सिंह के खिलाफ अरेस्ट वारंट जारी किया था। आरोपी सुरेश सिंह अपनी पहचान छिपाकर अयोध्या के साकेत मठ में रह रहा था। इस मामले पर बात करते हुए बिहटा पुलिस थाने के एसएचओ

» Read more
1 721 722 723 724 725 1,617