शर्मसार हुआ हरियाणा: गैंगरेप का शिकार हुई 24 वर्षीय कॉलेज छात्रा ने अस्पताल में तोड़ा दम

हरियाणा के भिवानी में गैंगरेप का शिकार हुई 24 वर्षीय कॉलेज छात्रा की मौत हो गई है। छात्रा का रोहतक के एक प्राइवेट अस्पताल में इलाज चल रहा था। उसने मंगलवार को दम तोड़ दिया। इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार, पीड़िता की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में बताया गया है कि पहले पीड़िता के साथ गैंगरेप किया गया और बाद में गला घोंटकर उसकी हत्या करने की कोशिश की गई। रोहतक पुलिस के अनुसार, पीड़िता की मां ने बैर्री इलाके के दो युवकों के खिलाफ गैंगरेप और अपहरण का मामला दर्ज कराया है।

» Read more

Vairal Video: देखें कैसे बिल्डिंग के नीचे घुसी और 8 किलो के अजगर को पकड़ लाई ये लड़की, वायरल हुआ वीडियो

सोशल मीडिया पर तेजी से एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें एक लड़की घर के निचले हिस्से में घुसकर कुछ ही समय में बड़े अजगर को पकड़ लेती है। लड़की ने ही यह वीडियो फेसबुक पर अपलोड किया तो वायरल हो गया। लड़की की बहादुरी देखकर लोग हैरान हैं। हालांकि यह लड़की काफी लंबे समय से जंगली जानवरों को पकड़ने का काम करती है। सांप आदि घरों में घुसने की सूचना मिलने पर ही यह लड़की तुरंत पहुंचती है और उन्हें पकड़कर लोगों को राहत दिलाती है।  डेली मेल

» Read more

उपचुनाव नतीजे 2018: बिना किसी तामझाम के बीजेपी मुख्यालय पहुंचे अमित शाह, चेहरे से गायब थी हंसी

उत्तर प्रदेश और बिहार के लोकसभा उपचुनावों में बीजेपी के पिछड़ने के बाद दिल्ली में बैठे भाजपा के शीर्ष नेताओं की बेचैनी बढ़ गई है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह बिना किसी तामझाम के पार्टी मुख्यालय पहुंच गए। उनके चेहरे से हंसी भी गायब थी। बता दें कि त्रिपुरा चुनाव में बीजेपी की ऐतिहासिक जीत के बाद पार्टी अध्यक्ष लाव-लश्कर के साथ मुख्यालय पहुंचे थे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वहां मौजूद पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं को संबोधित भी किया था। लेकिन, बुधवार (14 मार्च) को जब वह पार्टी मुख्यालय

» Read more

UP फूलपुर, गोरखपुर उपचुनाव नतीजे 2018: नतीजे देख झूमे सपा-बसपा के कार्यकर्ता, दिया ‘बुआ भतीजा जिंदाबाद’ का नया नारा

उत्तर प्रदेश के दो लोकसभा उपचुनाव में बीजेपी लगभग हार रही है। फूलपुर में जहां सपा के नागेंद्र पटेल मतगणना के 16वें राउंड के बाद 27,327 वोटों से आगे चल रहे हैं वहीं गोरखपुर में भी समाजवादी पार्टी के प्रवीण कुमार निषाद बीजेपी के उपेंद्र शुक्ला से 23 हजार वोटों से बढ़त बनाए हुए हैं। इस उपचुनाव में 25 साल बाद पहली बार बसपा और सपा एक साथ नजर आए। इस बार बीएसपी सुप्रीमो मायावती ने समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी को समर्थन देने का खुला ऐलान कर सबको चौंका दिया

» Read more

इस क्रिकेटर ने चार-चार गेंदबाजों के छुड़ा दिए थे छक्‍के, चार घंटे में ठोक दिए थे 345 रन

मौजूदा दौर में क्रिकेट का खेल काफी तेज हो गया है और यह कमाल क्रिकेट के छोटे फॉर्मेट टी20 का है। यही वजह है कि आज वनडे क्रिकेट में 400 रनों का स्कोर भी असंभव नहीं रह गया है, वहीं टेस्ट क्रिकेट में एक दिन में ही 400-450 रन बन रहे हैं। लेकिन क्या आप यकीन करेंगे कि जब क्रिकेट अपनी पूरी कलात्मकता के साथ खेला जाता था, उस दौर में एक बल्लेबाज ने गेंदबाजों की ऐसी बखिया उधेड़ी थी कि सिर्फ 4 घंटे में 345 रन ठोक दिए थे।

» Read more

UP उपचुनाव परिणाम 2018: गोरखपुर मतगणना केंद्र पर पत्रकारों की एंट्री बैन, सपा ने की शिकायत, आयोग ने दी सफाई

गोरखपुर के कलेक्टर ने काउंटिंग एरिया में मीडिया के प्रवेश पर पाबंदी लगा दी है। चुनाव आयोग द्वारा मीडियाकर्मियों को पास वितरित करने के बावजूद डीएम ने पत्रकारों को मतगणना केंद्र के अंदर घुसने की इजाजत नहीं दी। चुनाव आयोग ने अब इस पर सफाई दी है। आयोग ने कहा, ‘कलेक्टर (राजीव रौतेला) प्रत्येक राउंड के बाद खुद मीडिया को जानकारी दे रहे हैं। पर्यवक्षकों द्वारा मुहैया आंकड़ों की लगातार घोषणा की जा रही है। मीडियाकर्मी सुबह से ही मतगणना परिसर में मौजूद हैं। चुनाव आयोग के निर्देशों के मुताबिक,

» Read more

शादी से पहले इस वजह से शाहरुख खान को छोड़ कर चली गई थीं उनकी पत्नी गौरी

सुपरस्टार शाहरुख खान और उनकी पत्नी गौरी की प्रेम कहानी बॉलीवुड की कुछ सबसे दिलचस्प लव स्टोरीज में से एक है। हालांकि उनकी इस प्रेम कहानी के कई पहलू ऐसे भी हैं जो अब तक दुनिया के सामने नहीं आए हैं। दोनों के बिछड़ने के बाद मुंबई के एक बीच पर मिलने से लेकर शादी के लिए हुए मान-मनौवल तक आपने शाहरुख की तमाम प्रेम कहानियां सुनी होंगी, लेकिन क्या आप जानते हैं कि शाहरुख के ज्यादा पोसेसिव (चिपकू) होने के चलते गौरी खान शाहरुख को छोड़ कर चली गई

» Read more

यूपी में एक बार फिर लाश ले जाने को एम्‍बुलेंस नहीं थी, पत्‍नी के शव को ठेले पर ले गया शख्‍स

उत्तर प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं की विफलता एक बार फिर साबित हुई है। एंबुलेंस के अभाव में ठेले पर लाश ढोने का मामला आया है। यह घटना उत्तर प्रदेश के मैनपुरी की है। जहां पहले महिला को अस्पताल लाने के लिए एंबुलेंस की सुविधा नहीं मिली। जिस पर पति बीमार पत्नी को ठेले पर लादकर आठ किलोमीटर दूर अस्पताल लेकर पहुंचा। अस्पताल पहुंचते देर हो गई और जान चली गई। जब चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया लाश घर ले जाने के लिए भी अस्पताल ने एंबुलेंस नहीं दी। तस्वीरें

» Read more

वीडियो: परीक्षा में चोरी के लिए लड़कों को चिट पहुंचा रहा था सिपाही, कैमरे में हुआ कैद

देशभर में दसवीं और बारहवीं की बोर्ड परीक्षाएं चल रही हैं और कई राज्यों से परीक्षाओं में नकल के मामले भी सामने आ रहे हैं। ताजा मामला मध्य प्रदेश का है, जहां पर कोई अन्य व्यक्ति नहीं, बल्कि एक पुलिसकर्मी छात्रों को नकल कराते हुए कैमरे में कैद हुआ है। यह मामला बैतूल के एक स्कूल का है, जहां पर एक पुलिसकर्मी परीक्षा दे रहे लड़कों को चिट देते हुआ पाया गया है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया गया है। टाइम्स नाउ के अनुसार, इस वीडियो को स्थानीय

» Read more

गुजरात विधानसभाः जब बेल्ट निकाल कांग्रेस MLA करने लगे बीजेपी विधायक की पिटाई, देखें वीडियो

गुजरात विधानसभा में कांग्रेसी विधायकों ने जमकर हंगामा किया। कांग्रेस के विधायक प्रताप दूधत ने बीजेपी विधायक जगदीश पांचाल की बेल्ट से पिटाई कर दी। इस घटना के बाद हंगामा मच गया। इससे पहले मंगलवार(13 मार्च) को कांग्रेस के 28 विधायकों को 15 दिनों के लिए स्पीकर ने निलंबित कर दिया।दरअसल सभी  विधायक पार्टी के वरिष्ठ विधायक विरजी थूमर के निलंबन का विरोध कर रहे थे।  विधानसभा अध्यक्ष राजेंद्र त्रिवेदी ने निलंबित विधायकों को मार्शल से सदन से बाहर निकलवा दिया। जब कांग्रेस के मुख्य सचेतक अमित चवदा ने पार्टी

» Read more

वीडियो: रणवीर सिंह संग सेल्फी लेने लाइन में लगे लोग, एक्टर ने धक्का मार कर हटाया

सुपरहिट फिल्म ‘पद्मावत’ देने के बाद रणवीर सिंह इस समय ‘गली बॉय’ की शूटिंग में बिजी हैं। फिल्मों में बिजी होने के बावजूद भी रणवीर सिंह को अक्सर फैन्स के साथ सेल्फी लेते हुए देखा जाता है, लेकिन इसी बीच रणवीर सिंह का एक चौंका देने वाला वीडियो सामने आया है। जिम के बाहर साथ में सेल्फी लेने के लिए लाइन में खड़े फैन्स को रणवीर सिंह धक्का मार कर आगे हटाते हुए नजर आ रहे हैं। दरअसल, रणवीर सिंह उन फैन्स को आगे हटाने लगे जो एक से ज्यादा

» Read more

UP फूलपुर उपचुनाव नतीजे 2018: नेहरू के गढ़ में क्या दोबारा जीत हासिल कर पाएगी BJP, आज होगा फैसला

फूलपुर लोकसभा सीट के लिए हुए उप चुनाव में खड़े सभी 22 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला बुधवार (14 मार्च) को हो जाएगा। मतगणना सुबह 8 बजे से शुरू हो जाएगी। यहां बीजेपी ने कौशलेंद्र सिंह पटेल को मैदान में उतारा है, जहां उनका मुकाबला सपा के नागेंद्र सिंह से माना जा रहा है। बसपा ने यहां सपा के उम्मीदवार को समर्थन दिया है। वहीं  कांग्रेस की ओर से मनीष मिश्रा यहां चुनावी मैदान में हैं। यह चुनाव इस सीट से पूर्व सासंद रहे केशव प्रसाद मौर्य के इस्तीफा देने के बाद हुआ

» Read more

Video: शादी के दिन दुल्‍हन के किए ‘बेली डांस’ को 1 दिन में 6 लाख से ज्‍यादा लोगों ने देखा, आप भी देखें

हाल के दिनों में सोशल मीडिया पर कई ऐसी वीडियो वायरल हुए हैं, जिनमें दुल्हनें डांस करती दिखाई दे रही हैं। अब एक बार फिर सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक नई-नवेली दुल्हन डांस करती दिखाई दे रही है। इस वीडियो को एक दिन में ही 6 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं। इस वीडियो में एक दुल्हन चूड़ा और जींस पहने मेहंदी लगे हाथों के साथ पंजाबी गानों पर डांस करती दिखाई दे रही है। पंजाबी

» Read more

भगवान कृष्‍ण के राज्‍य का पता लगाने समुद्र में कूदी थी एंकर, ट्रोल होने पर बोलीं- मेरी जान ही ना ले लो

द्वारका में भगवान श्रीकृष्ण की नगरी ढूंढने के लिए 70 फीट तक समुद्र में स्कूबा डाइविंग करने वाली ‘आज तक’ न्यूज चैनल की एंकर श्वेता सिंह का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ। इस वीडियो के वायरल होने के बाद श्वेता सिंह को लोगों ने ट्रोल करना शुरू किया  जो उन्हें बिल्कुल भी पसंद नहीं आया। ट्रोल करने वाले ट्विटर यूजर्स को श्वेता ने करारा जवाब दिया है। श्वेता ने ट्वीट किया, “श्रीकृष्ण की नगरी द्वारका का पता लगाने के लिए  मैंने समुद्र में गोता लगाया तो कुछ लोगों के दिल

» Read more

UP गोरखपुर उपचुनाव नतीजे 2018: शुरुआती गिनती में BJP पीछे, मतगणना केंद्र पर डीएम ने बैन की मीडिया की एंट्री

गोरखपुर उपचुनाव में वोटों की गिनती से चौंकाने वाली जानकारी सामने आई है। ताजा जानकारी के मुताबिक शुरुआती गिनती के बाद सपा उम्‍मीदवार प्रवीण निषाद करीब 1500 वोटों से आगे हैं। यहां मतगणना की जानकारी लगातार सामने नहीं आ रही है। डीएम राजीव रौतेला ने मतगणना केंद्र पर मीडियाकर्मियों की एंट्री पर रोक लगा दी है। करीब 8.30 बजे मतगणना शुरू हुई, लेकिन मतगणना केंद्र पर 11.30 बजे पहली आधिकारिक अपडेट जारी किया गया। आदित्‍य नाथ के सीएम बनने की वजह से खाली हुई इस सीट पर 11 मार्च को

» Read more
1 724 725 726 727 728 1,617