गोरखपुर उपचुनाव नतीजे 2018: सपा की जीत, 29 साल बाद हारी BJP

उत्तर प्रदेश में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को तगड़ा झटका देते हुए समाजवादी पार्टी (सपा) ने बुधवार को गोरखपुर सीट पर हुए उपचुनाव में जीत हासिल कर ली है। सपा उम्मीदवार प्रवीण निषाद ने बीजेपी प्रत्याशी उपेंद्र दत्त शुक्ला को 21,000 वोटों से हराते हुए गोरखपुर लोकसभा सीट पर कब्जा कर लिया है। गोरखपुर सीट उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सांसद पद से इस्तीफा देने के बाद खाली हुई थी। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने अपनी कट्टर प्रतिद्वंद्वी समाजवादी पार्टी को उपचुनाव में समर्थन का ऐलान किया था। सपा

» Read more

आँकरे के अनुसार राजस्थान में बढ़ रहा बाल उत्पीड़न

बच्चों के साथ होने वाले यौन अपराधों के मामले राजस्थान में लगातार बढ़ते जा रहे हैं। प्रदेश के सात जिलों में तो हालात अच्छे नहीं हैं। प्रदेश में हर दिन औसतन सात बच्चे यौन उत्पीड़न का शिकार हो रहे हैं। इस प्रकार की घटनाएं रोकने के लिए सरकार ने कानून बना रखे हैं, इसके बावजूद मामले बढ़ रहे हैं। प्रदेश में हाल में ही सरकार ने 12 साल तक की बच्ची से दुष्कर्म करने वाले को मौत की सजा का कानून भी बना दिया है। प्रदेश में चार साल पहले

» Read more

ठंडे बस्ते में गया सैफई का नीदरलैंड बनना

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के गृहनगर सैफई को नीदरलैंड की तरह खूबसूरत बनाने की योजना फिलहाल ठंडे बस्ते में चली गई है। जनवरी 2016 की इस योजना में सैफई को विकसित करने का मास्टर प्लान शासन स्तर पर मंजूर किया गया था। इसके लिए तीन सौ करोड़ रुपए की लागत से सैफई की 13 किलोमीटर की सड़कें, सीवरलाइन, फुटपाथ, भूमिगत बिजली व्यवस्था, साइकिल ट्रैक और पौधरोपण करने का खाका बनाकर काम शुरू भी कर दिया गया था लेकिन उसके बजट के अधिक होने की भी संभावनाएं अधिकारियों

» Read more

पत्नी को नहीं भेजा तो दामाद ने कर दी ससुर की हत्या, खून से सना चाकू लेकर पहुँचा थाना

सरेआम चाकूओं से गोदकर अपने ससुर की हत्या करने के बाद हत्यारा दामाद खून से सना चाकू लेकर थाना किला में पहुंच गया। अपने जुर्म का इकबाल करते हुए पुलिस के सामने समर्पण कर दिया। नगर पुलिस अधीक्षक रोहित सिंह सजवाण ने कहा कि हत्यारोपी को गिरफ्तार कर मंगलवार को जेल भेजा गया है। थाना किला क्षेत्र के तहत कुरैशियान मसजिद के पास गली में अपने ससुर के इंतजार में चाकू लेकर दामाद फहीम सोमवार की रात को बैठा था। उस रास्ते से जैसे ही उनके ससुर मोहम्मद रईस मियां

» Read more

बलात्कार की रिपोर्ट न लिखने तथा दुर्व्यवहार करने के आरोप में चौकी प्रभारी सहित तीन निलंबित

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर बेटी के साथ बलात्कार की शिकायत लेकर गए पिता की रिपोर्ट न लिखने तथा उसके साथ दुर्व्यवहार करने के आरोप में एसएसपी वैभव कृष्ण ने सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी के चौकी प्रभारी मानवेंद्र सिंह भाटी समेत तीन पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है। एसएसपी ने बताया कि पड़ोसी जिले कन्नौज के एक गांव की दो सगी बहनें तालग्राम के एक आवासीय स्कूल में पढ़ती हैं। होली की छुट्टी के बाद उनका पिता बाइक से अपनी बेटियों को स्कूल पहुंचाने जा रहा था। रास्ते में मिले पहचान के

» Read more

सपा छोड़ बीजेपी में शामिल नरेश अग्रवाल द्वारा जया बच्चन को लेकर दिए गए बयान पर आया मायावती का बयान

बसपा सुप्रीमो मायावती ने भाजपा में शामिल हुए नरेश अग्रवाल की सपा सांसद जया बच्चन के खिलाफ की गई अभद्र टिप्पणी को घोर महिला विरोधी बताते हुए कहा कि अग्रवाल को इसके लिए तुरंत अपनी गलती मानकर देश से माफी मांगनी चाहिए। मायावती ने मंगलवार एक बयान में कहा कि भाजपा के वरिष्ठ नेताओं के साथ प्रेस कांफ्रेन्स में ऐसी महिला विरोधी टिप्पणी महिला जगत एवं देश को शर्मिंदा करने वाली है तथा भाजपा के शीर्ष नेतृत्व को इसको गंभीरता से जरूर चाहिए। पिछले अनुभवों के आधार पर यह लगता

» Read more

सड़क किनारे तड़प-तड़प कर 65 वर्षीय बुजुर्ग ने तोड़ दिया दम, नशे में सोच लोग लेते रहे मज़ा

केरल में मानवता को शर्मसार करने वाली एक घटना सामने आई है। एक 65 वर्षीय बुजुर्ग ने छह घंटे तक सड़क किनारे तड़प-तड़प कर दम तोड़ दिया। इस दौरान वहां से कई लोग गुजरे लेकिन उनको लगा कि बुजुर्ग नशे में हैं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, यह दर्दनाक घटना राज्‍य के मलप्‍पुरम जिले की है। मृतक बुजुर्ग की पहचान चेलप्‍पन के तौर पर की गई है। वह सोमवार (12 मार्च) को जिले के वासुप्‍पडी इलाके में सुबह 11 बजे से ही सड़क किनारे तड़प रहे थे, लेकिन राहगीरों ने शाम

» Read more

नरेश अग्रवाल ने कहा था डांसर, जया बच्‍चन ने दी यह प्रतिक्रया

समाजवादी पार्टी (सपा) छोड़कर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हुए राज्यसभा सांसद नरेश अग्रवाल ने मंगलवार को अभिनेत्री व सांसद जया बच्चन को ‘मात्र फिल्म डांसर’ कहने की अपनी टिप्पणी पर खेद जताया। अग्रवाल ने सोमवार को भाजपा में शामिल होने के अवसर पर प्रेस वार्ता में यह टिप्पणी की थी। उन्होंने नई दिल्ली में संवाददाताओं को बताया, “जया बच्चन पर मेरी टिप्पणी से अगर कोई आहत हुआ है, तो मैं खेद व्यक्त करता हूं।” वहीं, जया बच्चन से जब अग्रवाल की इस टिप्पणी के बारे में मीडिया ने

» Read more

न्यूज़ चैनल की स्टार एंकर भगवान कृष्ण की नगरी की खोज में समुद्र में कूदीं, देखें उसने क्या देखा

हिंदी न्यूज़ चैनल आज तक की स्टार एंकर श्वेता सिंह को सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जा रहा है। श्वेता सिंह की ट्रोलिंग का कारण उनके एक कार्यक्रम का वीडियो बन रहा है। दरअसल इस वीडियो में श्वेता सिंह भगवान कृष्ण का पता लगाने के लिए समुद्र के अंदर कूदती हुईं नजर आ रही हैं। श्वेता सिंह ने समुद्र के अंदर 70 फीट की गहराई तक स्कूबा डाइविंग की। इस वीडियो में वह द्वारका में सदियों पहले भगवान कृष्ण के राज्य का पता लगाने गई थीं। वीडियो में वह ये

» Read more

हरियाणा में छात्र ने कॉलेज के अंदर ही शिक्षक को मारी गोली, शिक्षक की हुई मौत

हरियाणा में छात्र द्वारा शिक्षक की गोली मार कर हत्‍या करने का एक और मामला सामने आया है। यह मामला सोनीपत जिले का है। मारे गए लेक्‍चरर की पहचान राजेश मलिक के तौर पर गई है। वह शहीद दलबीर सिंह स्‍टेट कॉलेज में पढ़ाते थे। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, घटना के वक्‍त राजेश क्‍लर्क रूम में थे जब जगमाल नामक छात्र अचानक से वहां घुस गया था। उसने राजेश पर ताबड़तोड़ तीन गोलियां बरसा दीं, जिसके कारण उनकी घटनास्‍थल पर ही मौत हो गई। आरोपी छात्र फरार है। कॉलेज परिसर

» Read more

त्रिपुरा में बीजेपी को जिताने वाले सुनील देवधर बोले- यहां हिंदू भी खाते हैं बीफ, नहीं होना चाहिए बैन

त्रिपुरा के विधानसभा चुनाव में ऐतिहासिक जीत दर्ज कर भारतीय जनता पार्टी ने आईपीएफटी के साथ मिलकर सरकार बना ली है। बिप्लब देब को राज्य का मुख्यमंत्री बनाया गया है। इससे पहले 25 सालों तक कम्युनिस्ट पार्टी के मानिक सरकार सत्ता पर काबिज थे। इन चुनावों में बीजेपी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सरकार बनाई है। बीजेपी की इस विराट जीत के पीछे जिस नेता का नाम सबसे ज्यादा उछला वो नाम है त्रिपुरा में बीजेपी के चुनाव प्रभारी सुनील देवधर का। अब सरकार बनने के बाद सुनील देवधर ने कहा

» Read more

जब महिला ने सेक्स रैकेट का हिस्सा बनने से किया इनकार तो ससुराल वालों ने जलाकर मार डाला

पश्चिम बंगाल में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। एक महिला द्वारा सेक्‍स रैकेट का हिस्‍सा बनने से इनकार करने पर ससुराल वालों ने उसे जिंदा जलाकर मार डाला। यह वाकया पश्चिमी मिदनापुर जिले का है। पीड़िता की सास ही इसे सेक्‍स रैकेट चलाती थी। महिला के पति को भी इस बात की जानकारी थी। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, महिला की सिर्फ छह महीने पहले ही जिले के पोरालदा गांव निवासी बिश्‍वजीत गिरी से शादी हुई थी। शुरुआत में सबकुछ ठीक-ठाक चल रहा था। दो महीने के

» Read more

जम्मू के शिव मंदिर पहुंचे रजनीकांत के तहसीलदार ने छुए पैर

सुपरस्टार रजनीकांत के फैन्स हर जगह हैं। दक्षिण भारत से लेकर जम्मू-कश्मीर तक उन्होंने अपना जलवा बिखेरा है। वह जहां कहीं भी जाते हैं उनके फैन्स उनसे मिलने के लिए बेताब रहते हैं। रजनीकांत इस वक्त 15 दिनों की हिमालय की तीर्थयात्रा पर हैं। इस यात्रा के दौरान वह जहां भी जा रहे हैं उनके फैन्स उनसे मिलने पहुंच रहे हैं। रविवार को इस सुपरस्टार ने जम्मू के शिव खोरी मंदिर के दर्शन किए। उन्होंने वहां करीब दो घंटे तक पूजा की। जम्मू में भी इस सुपरस्टार के प्रशंसक उनकी

» Read more

सुप्रीम कोर्ट ने आधार लिंक करने की आखिरी तारीख को बढाया, जानें क्या है नई तारीख

सुप्रीम कोर्ट ने आधार लिंक करने की आखिरी तारीख को बढ़ा दिया है। सुप्रीम कोर्ट ने कहा जब तक आधार योजना की वैधता पर संविधान पीठ का फैसला नहीं आता तब तक लिंकिंग जरूरी नहीं है। इसका मतलब ये हुआ कि जब तक सुप्रीम कोर्ट की संविधान पीठ आधार को लिंक कराने से जुड़े मामले पर फैसला नहीं देती तब तक आधार को लिंक कराने की जरूरत नहीं है। चीफ जस्टिस दीपक मिश्रा की अध्यक्षता में सुप्रीम कोर्ट की पांच जजों की संवैधानिक बेंच ने कहा कि सरकार आधार लिंकिंग पर किसी

» Read more

कांग्रेस की रेणुका चौधरी ने नरेश अग्रवाल से पूछा- क्या यही मर्द की पहचान है?

समाजवादी पार्टी (सपा) की नेता जया बच्‍चन पर भाजपा में शामिल हुए नरेश अग्रवाल की टिप्‍पणी पर शुरू हुआ विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। कांग्रेस की वरिष्‍ठ नेता और राज्‍यसभा सदस्‍य रेणुका चौधरी ने नरेश अग्रवाल की तीखी आलोचना की है। रेणुका ने कहा, ‘जया जी एक अचीवर हैं। अमिताभ बच्‍चन से शादी होने से पहले भी वह जया बहादुरी के नाम से प्रसिद्ध थीं। सारी पार्टी घूमते हैं (नरेश अग्रवाल), फायदा देख कर दूसरी पार्टी में कूद पड़ते हैं, ये मर्द की पहचान है? वह (नरेश

» Read more
1 726 727 728 729 730 1,617