मानषी सहारिया ने जीता द वॉयस किड्स 2, मिला 25 लाख रुपए का चेक

The Voice India Kids 2 की ट्रॉफी 11 साल की मानषी सहारिया ने अपने नाम कर ली है। महीनों तक चले कड़े कॉम्पिटीशन के बाद मानषी इस मशहूर रियलिटी शो का विनर बनीं। मानषी कोच पलक मुच्छल की टीम में थीं। असम की रहने वाली मानषी एक ऐसे गांव से ताल्लुक रखती हैं, जिसकी कुल आबादी मात्र 300 है। ग्रैंड फिनाले में उनकी टक्कर श्रुति गोस्वामी, सकीना मुखिया, गुंतास कौर, निलांजना रॉय और मोहम्मद फाजिल से हुई। श्रुति इस शो की सेकंड रनर अप बनीं, वहीं नीलांजना फर्स्ट रनरअप रहीं।

» Read more

कन्हैया कुमार द्वारा लाइव टीवी शो में सरेआम गाली देने का वीडियो हो रहा है वायरल

जेएनयू छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष कन्हैया कुमार ने टाइव टीवी शो में कथित रूप से अपशब्द का इस्तेमाल किया है। कन्हैया कुमार का यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो को लोग जमकर शेयर और पोस्ट कर रहे हैं। दरअसल इंडिया टुडे के शो इंडिया टुडे कॉन्क्लेव में  कन्हैया कुमार, जेएनयू की छात्रा शहला रशीद, बीजेपी नेता रोहित चहल, पाटीदार नेता हार्दिक पटेल और लेखिका शुभाराष्ट्रा शिरकत कर रहे थे। शो में कन्हैया कुमार से जब वामपंथ के सिकुड़ते जनाधार पर सवाल पूछा गया

» Read more

मल्लिकार्जुन खड़गे को कई महीनों से मिल रही जान की धमकी, कांग्रेस नेता बोले- मुझे चुप नहीं करा सकते

लोकसभा में कांग्रेस के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने खुलासा किया है कि उन्हें धमकियां मिल रही हैं। खड़गे ने रविवार को कहा कि बीते कुछ महीनों से उन्हें फोन के जरिए धमकियां दी जा रही हैं। खड़गे ने बेंगलुरु से करीब 600 किलोमीटर दूर कलबुर्गी में पत्रकारों से बातचीत में कहा, ‘मैं इस मामले को लोकसभा अध्यक्ष( सुमित्रा महाजन) और गृह मंत्री राजनाथ सिंह के संज्ञान में लाया हूं।’ कांग्रेस नेता ने कहा कि उन्होंने दिल्ली के तुगलक रोड थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। हालांकि, उन्होंने यह नहीं बताया

» Read more

आठवें थिएटर ओलंपिक्स में जापान के नाट्य समूह द्वारा नाटक ‘सकुरा’ का जोरदार मंचन

भारत में चल रहे आठवें थिएटर ओलंपिक्स के दूसरे चरण का एक और उल्लेखनीय नाटक रहा जापान के नाट्य समूह कमिगातामेई-तोमोनोकेई द्वारा प्रस्तुत किया गया नाटक ‘सकुरा’ (हिरोशिमा-नागासाकी का शोक गीत)। इस नाटक की निर्देशक, नर्तकी और अभिनेत्री थीं कीइन योशिमुरा। नाटक जापानी कवि संगिची तोगे की छह कविताओं पर आधारित था जिसका शीर्षक है ‘जेनबाकू शीशू’। इन कविताओं का पाठ भी स्वयं कीइन ने किया था। इन कविताओं के साथ निर्देशक और अभिनेत्री कीइन कहती हैं, विश्व शांति मेरा मिशन है और मैं चाहूंगी, प्रार्थना करूंगी कि इस धरती

» Read more

केजरीवाल ने सीलिंग पर बुलाई सर्वदलीय बैठक

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली में जारी सीलिंग से कारोबारियों को हो रही परेशानियों का समाधान तलाशने के लिए मंगलवार को अपने आवास पर सर्वदलीय बैठक बुलाई है। केजरीवाल ने रविवार को प्रदेश भाजपा अध्यक्ष और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष को पत्र लिखकर इस बैठक में आमंत्रित किया। मुख्यमंत्री ने भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी और दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष अजय माकन को पत्र लिखकर कहा, ‘सीलिंग के कारण दिल्ली में भयावह स्थिति बनी हुई है। दिल्ली के लोगों के हित में यह बहुत जरूरी है कि हम सब राजनीति से ऊपर

» Read more

पाकिस्तान ने शिकायत की, हमारे राजनयिकों को परेशान कर रहा भारत

नई दिल्ली स्थित पाकिस्तानी उच्चायोग ने विदेश मंत्रालय से अपने अधिकारियों को परेशान किए जाने की शिकायत करते हुए उनके परिवारों को वापस बुलाने की धमकी है। इस पर विदेश मंत्रालय ने जांच का भरोसा दिया है। पाकिस्तान के ये आरोप भारतीय विदेश मंत्रालय की उस शिकायत के बाद आया है जिसमें उसने आरोप लगाया है कि पाकिस्तान भारतीय उच्चायुक्त पाकिस्तान सरकार उनकी इस्लामाबाद क्लब की सदस्यता में रोड़ा अटका दिया है और उसने उच्चायोग को अपने अवासीय परिसर के इस्तेमाल की अनुमति भी रोक ली है। आधिकारिक सूत्रों ने रविवार

» Read more

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सौर बिजली परियोजनाओं के लिए सस्ता कर्ज उपलब्ध कराने पर दिया जोर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश में सौर बिजली परियोजनाओं को सस्ता कर्ज उपलब्ध कराने पर जोर दिया है। उन्होंने कहा कि इससे कुल ऊर्जा उत्पादन क्षेत्र में सौर बिजली का हिस्सा बढ़ाया जा सकेगा, सस्ती बिजली उपलब्ध कराई जा सकेगी और कॉर्बन उत्सर्जन में भी कमी लाई जा सकेगी। रविवार को यहां अंतरराष्ट्रीय सौर गठजोड़ (आइएसए) के संस्थापन सम्मेलन को संबोधित करते हुए मोदी ने सौर ऊर्जा क्षेत्र के लिए रियायती और कम जोखिम वाला कर्ज उपलब्ध कराने का आह्वान करते हुए देश में 2022 तक अक्षय ऊर्जा स्त्रोतों से

» Read more

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने एक टेरावॉट( टीडब्लू) की सौर बिजली क्षमता को हासिल करने के लिए 1,000 अरब डॉलर की जरूरत

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने रविवार को कहा कि 2030 तक एक टेरावॉट( टीडब्लू) की सौर बिजली क्षमता को हासिल करने के लिए 1,000 अरब डॉलर की जरूरत होगी। एक टेरावॉट 1,000 गीगावाट के बराबर होता है। अंतरराष्ट्रीय सौर गठजोड़ (आइएसए) के संस्थापन सम्मेलन को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ संबोधित करते हुए मैक्रों ने कहा कि इस लक्ष्य को हासिल करने में वित्त और नियामकीय अड़चनें हैं। इन अड़चनों को सरकार, निजी क्षेत्र और समाज को मिलकर दूर करना होगा। किसी का नाम लिए बिना उन्होंने कहा कि

» Read more

गोवा में फैला केएफडी यानी मंकी बुखार का आतंक, 35 से ज्यादा लोग हुए इस साल हुए शिकार

गोवा में इस वर्ष कम से कम 35 लोगों के क्यासानूर फॉरेस्ट डिसीज( केएफडी) जिसे मंकी फीवर भी कहते हैं, से पीड़ित होने की पुष्टि हुई है। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। उत्तरी गोवा जिले के सत्तारी तालुका में2016 में इस बुखार से तीन लोगों की मौत हो गई थी जबकि2015 में एक व्यक्ति की मौत हुई थी। वालपाई सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के एक अधिकारी ने बताया कि जिन35 लोगों में इस रोग की पुष्टि हुई है वे सभी सत्तारी तालुका के रहने वाले हैं। इस

» Read more

फूलपुर में 37.39, गोरखपुर में 43 प्रतिशत मतदान

उत्तर प्रदेश की गोररखपुर और फूलपुर लोकसभा सीट पर उपचुनाव के लिए रविवार सुबह कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सुबह सात बजे शुरू हुआ मतदान शाम पांच बजे शान्तिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हो गया। शुरू से ही धीमे रहे मतदान का प्रतिशत जहां इलाहाबाद की फूलपुर सीट पर 37.39 तो गोरखपुर लोकसभा में 43 प्रतिशत रहा। इस प्रकार दोनों सीटों पर हुए मतदान का औसत प्रतिशत 40.20 रहा। प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी एल वेकेंटेश्वर लू ने बताया कि जानकारी के अनुसार सायंकाल 5 बजे तक 51-फूलपुर लोकसभा में 37.39

» Read more

छेड़छाड़ के आरोपी के घरवालों द्वारा अपने परिवार की हुई बेइज़्ज़ती से आहत नाबालिग फांसी पर झूल गई

मध्य प्रदेश के जबलपुर में सातवीं कक्षा में पढ़ने वाली एक छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। हिन्दुस्तान टाइम्स की खबर के मुताबिक छात्रा ने एक लड़के और उसके परिवार के द्वारा घरवालों को बेइज्जत किए जाने पर खुदकुशी का कदम उठाया। पुलिस के मुताबिक लड़के पर आरोप है कि लड़की के स्कूल और ट्यूशन आते-जाते वक्त वह रास्ते में उसे परेशान करता था। लड़की ने उसकी शिकायत अपने घर में की तो घरवाले लड़के के घर उलाहना देने पहुंचे। पुलिस में दर्ज शिकायत के मुताबिक लड़के के परिवारवालों ने

» Read more

लक्सर में निजी नर्सिंगहोम पर बड़ी कार्रवाई, लंबे समय से बेखौफ़ कर रहा था लिंग परीक्षण

लक्सर। लकसर में उस समय हड़कम्प मच गया जब हरिद्वार से जवाइन्ट मजिस्ट्रेट नरेंद्र सिंह भंडारी ने अपनी पूरी टीम के साथ लक्सर बहचर्चित निजी नर्सिंग होम पप्पू नर्सिंगहोम पर छापा मारा उस समय नर्सिंग होम में लिंग परीक्षण किया जा रहा था टीम ने डॉ यशपाल अग्रवाल को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया और साथ ही अल्ट्रासाउंड मशीन को भी सीज कर दिया पप्पू नर्सिंग होम पर हुई कार्रवाई की खबर क्षेत्र में आग की तरह फैल गई और कुछ देर में सेकड़ो की संख्या में लोग लक्सर कोतवाली

» Read more

Video: दलित महिलाओं को पीटते हुए उत्तराखंड के बीजेपी विधायक का वीडियो वायरल

उत्तराखंड के रुद्रपुर सीट से बीजेपी विधायक राजकुमार ठुकराल के खिलाफ दलित महिलाओं के साथ मारपीट के आरोप में पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। बीजेपी विधायक पर आरोप है कि उन्होंने अपने घर के बाहर तीन दलित महिलाओं के साथ मारपीट की थी। पुलिस में दर्ज शिकायत के अनुसार पूरा मामला 9 मार्च का है। बताया जा रहा है कि बीजेपी विधायक राजकुमार ठकराल ने दो परिवारों के बीच के मामले को सुलझाने के लि एअपने आवास पर एक पंचायत बुलाई थी। दोनों परिवारों के बीच मसला ये था

» Read more

राज्य सभा चुनाव: परिवार से बाहर निकले लालू, नोटों की गड्डी पर सोते जो हुआ था गिरफ्तार, उसे बनाया उम्मीदवार

बिहार की छह राज्य सभा सीटों के लिए राजद ने भी आज (11 मार्च को) अपने दो उम्मीदवारों के नामों का एलान कर दिया है। पार्टी ने राष्ट्रीय प्रवक्ता मनोज झा और कटिहार मेडिकल कॉलेज के मालिक अशफाक करीम को उम्मीदवार बनाया है। राजनीतिक जानकारों के मुताबिक मनोज झा को उम्मीदवार बनाकर लालू यादव ने ब्राह्मणों को लुभाने की कोशिश की है। झा दिल्ली यूनिवर्सिटी में सामाजिक कार्य के हेड हैं। उन्हें तेजस्वी यादव का करीबी माना जाता है। झा मीडिया में राजद और लालू परिवार की तरफ से कई

» Read more

पुलिस वाले को देख बच्चे ने किया सैल्यूट, जवाब में मिला कुछ ऐसा कि वायरल हो रहा वीडियो

बेंगलुरु सिटी पुलिस के आधिकारिक फेसबुक पेज पर अपलोड एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो के केंद्र में स्कूली यूनिफॉर्म पहने हुए एक बच्चा है तो दूसरे किरदार के रूप में बेंगलुरु सिटी पुलिस कमिश्नर टी. सुनील कुमार हैं। इसे फेसबुस से सैकड़ों लोग शेयर कर चुके हैं। वहीं नौ मार्च को अपलोड इस वीडियो को तीन दिन के भीतर डेढ़ लाख लोग देख चुके हैं। इस वीडियो को पुलिस ने अपने पेज पर -यूनिफॉर्म को यूनिफॉर्म का सम्मान शीर्षक से अपलोड किया

» Read more
1 733 734 735 736 737 1,617