नरेंद्र मोदी सरकार के चौकीदार रहते हुआ 54, 317 करोड़ का घोटाला, इस पर कब बोलेंगे पीएम: कांग्रेस

पीएनबी घोटाले के बाद से मोदी सरकार को घेरने की लगातार कांग्रेस कोशिश कर रही है। 12,600 करोड़ के पीएनबी फ्राड के बाद अब कांग्रेस ने देश में 54,317 हजार करोड़ रुपये के घोटाले की बात कही है। कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से पूछा है कि आखिर इतने बड़े घोटाले पर प्रधानमंत्री मोदी कब तक बोलेंगे, उनका यूं चुप्पी साधे रहना देशहित में ठीक नहीं है। कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने प्रेस कांफ्रेंस के जरिए मोदी सरकार की चौकीदारी पर सवाल उठाए। बोले कि मोदी सरकार में घोटालेबाजों का

» Read more

बोले माकपा सचिव- पार्टी में ऐसे बदलाव होंगे जो पहले कभी नहीं हुआ, बुजुर्ग नेताओं का रिटायरमेंट भी होगा

त्रिपुरा में बीजेपी के हाथों मिली करारी हार के बाद माकपा में व्‍यापक पैमाने पर बदलाव की तैयारी है। नई रणनीत‍ि के तहत पार्टी में युवाओं को ज्‍यादा से ज्‍यादा मौका दिया जाएगा। पश्चिम बंगाल के माकपा सचिव सूर्यकांत मिश्रा ने बताया क‍ि पार्टी ‘अप्रत्‍याशित’ बदलाव के दौर से गुजर रही है। इसका उद्देश्‍य पार्टी कार्यकर्ताओं और शीर्ष स्‍तर के पदाधिकारियों की औसत उम्र में कमी लाना है। सूर्यकांत मिश्रा ने मंगलवार (6 मार्च) को इसकी जानकारी दी। उन्‍होंने कहा, ‘पार्टी का अभूतपूर्व तरीके से पुनर्गठन किया गया है। मैं

» Read more

संसद स्थगित होने पर आप सांसदों ने राज्यसभा सभापति को लिखी चिट्ठी, बोले- MP’s को नहीं मिलनी चाहिए सैलरी

आम आदमी पार्टी (आप) के सांसदों ने संसद स्थगित होने के दौरान सांसदों को मिलने वाली उस दिन की तनख्वाह न दिए जाने की वकालत की है। आप के सांसदों ने बुधवार (सात मार्च) को इस संबंध में राज्यसभा के सभापति को चिट्ठी भी लिखी है। पार्टी के सांसदों का कहना है कि सदन की कार्यवाही स्थगित रहने के कारण सांसद जनता के मुद्दों पर चर्चा नहीं कर सकेंगे। ऐसे में वे उस दिन की तनख्वाह के हकदार कैसे हुए। आप से राज्यसभा सांसद संजय सिंह, सुशील गुप्ता और एन.डी.

» Read more

नाबालिग छात्रा ने अपनी मां-चाचा के बीच अवैध संबंध से तंग आकर किया घर जाने से इनकार

हिसार के राजगढ़ क्षेत्र के एक गांव की 8वीं क्लास की छात्रा स्कूल से घर नहीं जाना चाहती थी। यह कोई एक दिन की बात नहीं थी। ऐसा अक्सर होता था। छात्रा से जब इस बारे में पूछा गया तो अवैध संबंधों की कहानी सामने आई, जिस वजह से वह घर जाने से कतराती थी। छात्रा ने अपने टीचर्स से बताया कि उसकी मां के चाचा से अवैध संबंध हैं, जिसका उसे पता लग गया और इसके बाद मां उसकी हमेशा पिटाई करती है। यह जानकारी मिलने के बाद शिक्षकों ने

» Read more

रात भर सो नहीं सके उपराष्‍ट्रपति तो पत्‍नी हुईं परेशान, बंद दरवाजे के पीछे नायडू ने सांसदों को बताया

देश के उपराष्ट्रपति और संसद के उच्च सदन राज्यसभा के सभापति वेंकैया नायडू के लिए मंगलवार (छह मार्च) की रात सामान्य नहीं थी। वह इस रात सो नहीं सके। पत्नी भी उनके रात में नींद न आने से परेशान हो उठीं। बुधवार (सात मार्च) को नायडू ने ये बातें बंद दरवाजे के पीछे सांसदों को बताईं, जिनमें सलाहकार समिति के सांसद भी शामिल थे। तख्तियां लेकर सदन की कार्यवाही में बाधा डालने वाले सांसदों का जिक्र करते हुए उन्होंने इससे पहले सोमवार (पांच मार्च) को कहा था कि संसद में जो हुआ,

» Read more

राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो के अनुसार महिलाओं से गैंगरेंप में हरियाणा नंबर एक, दिल्‍ली भी कम नही

हरियाणा के भिवानी से 2015 में देशभर में शुरू हुए ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’ अभियान की जमीनी हकीकत पर से हरियाणा पुलिस के महिलाओं के खिलाफ अपराध (सीएडब्ल्यू) सेल और राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (एनसीआरबी) ने पर्दा उठाया है। एनसीआरबी द्वारा जारी 2016 के आंकड़ों में महिलाओं और बच्चियों के साथ अपराधों में मेट्रो शहरों में जहां दिल्ली को शीर्ष स्थान दिया गया है, वहीं सामूहिक दुष्कर्म के मामलों में हरियाणा अव्वल रहा। हरियाणा राज्य में 2011 की जनगणना के मुताबिक, प्रति 1000 पुरुषों पर महिलाओं की संख्या 879 थी। सीएडब्ल्यू

» Read more

फूलपुर-गोरखपुर उपचुनाव: क्‍या योगी के प्रचार को मिलकर काट पाएंगे सपा-बसपा?

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर और फूलपुर लोकसभा उपचुनावों को लेकर सरर्गिमयां तेज हो गयी हैं। बसपा के साथ तालमेल को लेकर सपा खासी आशान्वित दिख रही है तो भाजपा इन सीटों पर फिर कमल खिलाने के लिए कोई कोर कसर नहीं छोडना चाहती है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने चुनाव प्रचार की कमान संभाल रखी है। उनके साथ केन्द्रीय मंत्रियों, नेताओं और राज्य मंत्रिपरिषद के सदस्यों की टीम प्रचार में जुटी है। सपा की दलील है कि जनता मोदी और योगी सरकार की नीतियों से परेशान है। कांग्रेस भी मानती है

» Read more

तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को उनकी पत्नी ने ही किया एक्‍सपोज, लगाया अवैध संबंध का आरोप

भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की पत्नी हसीन जहां ने उनपर गंभीर आरोप लगाए हैं। जहां ने कहा है कि शमी ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी है। फेसबुक पोस्ट में शमी की पत्नी ने व्हाट्सएप्प पोस्ट के कई स्क्रीन शॉट्स भी शेयर किए हैं। उन्होंने कई महिलाओं की तस्वीरें भी शेयर की हैं। आरोप है कि शमी के इन महिलाओं से अवैध हैं। हालांकि उनका अकाउंट अब सस्पेंड कर दिया गया है। मीडीया रिपोर्ट के अनुसार मामले में हसीन जहां ने एक न्यूज चैनल

» Read more

पाकिस्‍तान का दावा- सेना ने भारत के खुफिया ड्रोन को गोली मारी, ट्विटर पर उड़ा मजाक

पाकिस्तानी सेना ने दावा किया है कि उन्होंने भारत के एक जासूसी ड्रोन को मार गिराया है, जो कश्मीर में लाइन ऑफ कंट्रोल के नजदीक चीरीकोट सेक्टर में पाकिस्तानी हवाई सीमा के भीतर उड़ रहा था। बयान के अनुसार, पाकिस्तानी सेना ने ड्रोन का मलबा बरामद कर लिया है। पाकिस्तानी सेना ने दावा किया कि पिछले एक साल में यह चौथा ड्रोन है, जिसे पाकिस्तानी सेना ने मार गिराया है। इससे पहले पिछले साल अक्टूबर माह में भी पाकिस्तानी सेना ने दावा किया था कि उन्होंने एलओसी के नजदीक राखचिकरी

» Read more

जया बच्चन का फिर यूपी से राज्यसभा जाना तय, सपा ने बनाया उम्मीदवार

समाजवादी पार्टी ने उत्तर प्रदेश से पूर्व अभिनेत्री जया बच्चन को राज्यसभा उम्मीदवार बनाने की घोषणा की है। यूपी में सपा विधायकों की संख्या को देखते हुए जया बच्चन का दोबारा राज्यसभा जाना तय माना जा रहा है। बता दें कि उत्तर प्रदेश में 23 मार्च को राज्य की10 राज्यसभा सीटों के लिए चुनाव होने वाले हैं। समाजवादी पार्टी के पास इस वक्त 403 में से 47 विधायक हैं। जबकि एक राज्यसभा सीट पर जीत के लिए 38 विधायक होने जरूरी हैं। संख्या बल को देखते हुए जया बच्चन की

» Read more

Video: दिल्ली बीजेपी के पूर्व विधायक ने जमकर दी अपनी ही पार्टी नेताओं को गालियां, देखें वीडियो

मीडीया से प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार  बीजेपी के पूर्व विधायक और नई दिल्ली म्यूनीसिपल कॉरपोरेशन (NDMC) के उपाध्यक्ष करन सिंह तंवर ने अपनी ही पार्टी के सांसद, पूर्व सांसद और अन्य नेताओं को गालियां दी हैं। दिल्ली कैंट से आम आदमी पार्टी (AAP) के विधायक सुरेंदर सिंह ने करन सिंह का एक वीडियो टि़्वटर पर शेयर किया है, जिसमें वह अभद्र टिप्पणी कर रहे हैं। NDMC के उपाध्यक्ष इस बात से भड़के हुए दिख रहे हैं कि बीजेपी नेता काम कराने के बावजूद उनका नाम नहीं लेते हैं। वीडियो में

» Read more

पीएम नरेंद्र मोदी ने फिर खींची बीजेपी सांसदों की टांग, बोले- बिजी शेड्यूल में से कुछ वक्‍त मेरे लिए भी निकालो

एक के बाद लगातार मिलती जीत और अभी हाल ही में भाजपा के लिए सुखा रहे पूर्वोत्तर में मिली जीत के बाद एक तरफ जहां भाजपा नेताओं के बीच उत्साह का माहौल है। वहीं भारत के प्रधानमंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता नरेंद्र मोदी ने पार्टी की संसदीय कमिटी की बैठक में भाजपा नेताओं और सांसदों को संबोधित करते हुए उन्हें जीत की बधाई दी। इसी के साथ प्रधानमंत्री ने कहा कि ये जीत तो मात्र एक शुरुआत है, भाजपा नेताओं को इस जीत से ज्यादा उत्साहित न होते हुए भविष्य

» Read more

चलती ट्रेन में टिकट मांगा तो टीटीई ही हो गया गिरफ्तार, बॉन्ड भरा तो मिली जमानत

जन शताब्दी एक्सप्रेस में मंगलवार को यात्रा कर रहे झारखंड के न्यायिक अधिकारी ने ट्रेन के टीटीई को गिरफ्तार करवा कर हवालात में डलवा दिया। टीटीई की गलती सिर्फ थी कि उसने न्यायिक अधिकारी से टिकट मांगा और परिचय पूछा। दरअसल, जिस ट्रेन में टीटीई अपनी ड्यूटी कर रहे थे, उसी में न्यायिक अधिकारी आलोक कुमार यात्रा कर रहे थे। दानापुर रूट पर चल रही ट्रेन में टीटीई राजकिशोर ने आलोक कुमार से उनका टिकट मांगा और उनके बारे में पूछा। तब न्यायिक अधिकारी ने परिचय देते हुए बताया कि

» Read more

जीत का जश्‍न: बीजेपी ने सांसदों को कामाख्‍या मंदिर का प्रसाद खिलाया, पिछले साल तिरुपति से आए थे लड्डू

साल 2018 में पूर्वोत्तर के तीन बड़े राज्य यानि त्रिपुरा, नागालैंड और मेघालय में एक शानदार तथा शून्य से शिखर तक की जीत के साथ भाजपा अब अपने हिंदूवादी विचारों के प्रसार में लग गई है। जीत के इसी क्रम में भाजपा ने अपनी जीत का श्रेय भगवान को दिया। इतना ही नहीं त्रिपुरा, नागालैंड और मेघालय में जीत के बाद भाजपा नेताओं ने प्रसाद वितरण का प्रबंध भी किया। इसके लिए भाजपा की संसदीय समिति ने मंगलवार को गुवाहाटी के मशहूर कामख्या मंदिर में प्रसाद वितरण कार्यक्रम का आयोजन

» Read more

मुस्लिम युवक की कोर्ट से अपील- बीवी लौटा दो, हिंदू पत्‍नी की शर्त- दोबारा शादी मत करना और मेरा नाम मत बदलवाना

हिंदू पत्नी को वापस पाने के लिए मुस्लिम युवक ने कोर्ट में याचिका दी। युवक ने याचिका में कहा था कि चूंकि उसकी पत्नी हिंदू है, लिहाजा उसके घर वालों ने उन दोनों के निकाह को मंजूर नहीं किया। युवक का आरोप था कि पत्नी के घर वालों ने इसी वजह से उसे घर में कैद कर के रखा हुआ था। याचिकाकर्ता समीर खान ने इसी साल जनवरी में मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में याचिका दी थी। उन्होंने सितंबर 2017 में 23 साल की एक महिला से शादी की थी। वे

» Read more
1 751 752 753 754 755 1,617