बंगलुरु के स्कूल टॉयलेट में पहली कक्षा के छात्र का यौन शोषण

कर्नाटक की राजधानी बंगलुरु में पहली कक्षा के छात्र के साथ यौन शोषण का सनसनीखेज मामला सामने आया है. पीड़ित बच्चे के पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आईपीसी और पॉक्सो एक्ट की धारा 8 और 10 के तहत केस दर्ज कर लिया है. आरोपी को गिरफ्तार करके पूछताछ की जा रही है. जानकारी के मुताबिक, बंगलुरु शहर के हेन्नुर थाना क्षेत्र में पड़ने वाले एक स्कूल में एक छात्र पहली कक्षा में पढ़ता है. उसके पिता की तहरीर के मुताबिक, वह स्कूल के टॉयलेट में गया

» Read more

छत्‍तीसगढ़: सर्जरी के बाद 11 लोगों ने गंवाई एक आंख की रोशनी

छत्तीसगढ़ के एक प्राइवेट अस्पताल में मोतियाबिंद का इलाज करा रहे तकरीबन 11 लोगों ने अपने आंखों की रोशनी गंवा दी। अस्पताल के एक डॉक्टर थॉमस अब्राहम ने बताया कि 22, 23 और 24 फरवरी को तकरीबन 96 मरीजों के आंख में मोतियाबिंद का ऑपरेशन किया गया था। सभी मरीज ग्रामीण पृष्ठभूमि के थे और राजनांदगांव, दुर्ग और बलोद जिले से आते थे। उन्होंने बताया कि बाद में 96 लोगों में से 32 लोगों ने आंखों में संक्रमण की शिकायत की था और 11 लोगों के उन आंखों की रोशनी

» Read more

मशहूर सिंगर पलक मुछल के भाई पर ऑर्गनाइजर को झापड़ मारने का आरोप, केस दर्ज

उत्तर प्रदेश पुलिस ने शुक्रवार को गायिका पलक मुच्छल के भाई पलाश के खिलाफ मामला दर्ज करने की पुष्टि की है। पलाश पर फरवरी माह में आयोजित होने वाले ताज महोत्सव के दौरान आयोजक समिति के एक सदस्य के साथ कथित रूप से दुर्व्यवहार के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। ताज गंज के एसएचओ शैलेंद्र सिंह के मुताबिक पलाश मुच्छल के खिलाफ धारा 323, 504, 506, 332, 427 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। पलक मुच्छल द्वारा 27 फरवरी को एक प्रस्तुति के दौरान उनके भाई की

» Read more

राष्ट्रवाद की भट्ठी में बच्चों को झोंकता तुर्की

किसी भी देश की जिम्मेदारी बच्चों को बचाना है, उन्हें मारना नहीं। आप बच्चों की मौत की दुआ नहीं करते है और ना ही उनकी मौत के लिए “इंशा अल्लाह” कहते हैं। लेकिन तुर्की के राष्ट्रपति रैचेप तैयप एर्दोआन ने भरी सभा में मंच पर एक छह साल की बच्ची से कहा, “अगर तुम तुर्की के लिए शहीद हो गई तो तुम्हें भी इंशा अल्लाह तुर्की के झंडे में लपेटा जाएगा। यह सच है ना?” बच्ची ने सिर पर लाल टोपी और सैन्य वर्दी पहनी हुई थी। उसकी आंखों में आंसु

» Read more

हिमाचल में एक निजी वाहन के सड़क से फिसलकर घाटी में जा गिरने से 8 श्रद्धालुओं की हुई मौत

हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले में चंडीगढ़-मनाली राष्ट्रीय राजमार्ग पर शुक्रवार (2 मार्च) को तड़के एक निजी वाहन सड़क से फिसलकर घाटी में जा गिरा। पुलिस के मुताबिक इस हादसे में वाहन में सवार आठ श्रद्धालुओं की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि हादसे का शिकार हुए सभी लोग पंजाब के रहने वाले थे। श्रद्धालु अमृतसर शहर के पास काले घनपुर गांव के रहने वाले थे और कुल्लू जिले के मणिकरन स्थित सिखों के प्रसिद्ध मंदिर से प्रार्थना कर घर लौट रहे थे। यह हादसा हिमाचल की राजधानी से

» Read more

Happy Holi 2018: भारत की इन 5 जगहों की होली है दुनियाभर में प्रसिद्ध, जानिए इन जगहों के बारे में…

Happy Holi 2018: इस साल होली का त्योहार 1 मार्च और 2 मार्च को मनाया जाएगा। 1 मार्च को होलिका दहन होगा तथा 2 मार्च को धूलंड़ी होगी। होली का त्योहार भारत के साथ कई देशों में बहुत धूम-धाम से मनाया जाता है। कुछ लोग होली के पर्व को मनाने के लिए देश के कई हिस्सों में चले जाते हैं। आज हम आपको बताएंगे देश के वे हिस्से जहां होली बहुत धूम-धाम से मनाई जाती है। इन जगहों पर होली बहुत खास अंदाज में मनाई जाती है। अगर आप भी होली

» Read more

पत्नी अच्छा खाना नहीं बनाती, इसलिए इस शख्स को तलाक चाहिए

मुंबई के एक शख्स ने पत्नी के खाने से असंतुष्ट होकर अदालत में तलाक के लिए गुहार लगाई जिसे खारिज कर दिया गया। पीटीआई के अनुसार शख्स ने बॉम्बे हाईकोर्ट में बताया कि उसकी पत्नी अपना कर्तव्य सही से नहीं निभाती थी, वह देर सोकर उठती थी और स्वादिष्ट खाना नहीं बनाती थी। जस्टिस केके तातेड़ और सारंग कोतवाल की बेंच ने गुरुवार (1 मार्च) को परिवार मामलों की अदालत की तलाक खारिज की करने की दलील को सही ठहराया। याचिकाकर्ता  मुंबई के सांताक्रूज का रहने वाला है। शख्स ने जिन तर्कों को

» Read more

अनुष्‍का शर्मा की फिल्‍म ‘परी’ विराट कोहली ने देखी, हुमा कुरैशी ने दिया ऐसा रिएक्‍शन

टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने अपनी पत्नी और बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा की हॉरर फिल्म परी देखी। फिल्म को देखने की जानकारी कोहली ने ट्वीट कर दी। उन्होंने फिल्म की खूब तारीफ की। विराट ने ट्वीट में लिखा- ”कल रात परी देखी, यह मेरी पत्नी का सबसे अच्छा काम होना चाहिए! लंबे समय बाद मैंने सबसे अच्छी फिल्मों में से एक देखी। मैं बहुत डर गया था लेकिन मुझे तुम पर बहुत गर्व है अनुष्का शर्मा।” विराट कोहली के इस ट्वीट पर काफी लोगों की प्रतिक्रियाएं आ रही

» Read more

विराट कोहली को PSL में खेलते देखना चाहते थे पाकिस्‍तानी फैंस, भारतीयों ने जमकर धोया

अगर कहें कि भारतीय कप्तान विराट कोहली के फैन दुनिया में सबसे ज्यादा हैं तो ये अतिश्योक्ति नहीं होगी। अपनी शानदार बल्लेबाजी के दम पर विराट कोहली ने ना सिर्फ भारत में, बल्कि अपने पड़ोसी देश पाकिस्तान में भी हजारों-लाखों फैन्स बनाए हैं। ऐसे ही एक पाकिस्तानी फैन ने विराट कोहली से खास अपील की है। जैसा कि आप जानते हैं कि इन दिनों पाकिस्तान सुपर लीग चल रही है। जिसमें इस्लामाबाद यूनाइटेड और क्वेटा ग्लैडिएटर्स के बीच हुए मैच में एक दर्शक ने टीवी कैमरों का ध्यान अपनी ओर

» Read more

अपनी मां की अपील के बाद हथियार छोड़ घर लौट आया कश्‍मीरी आतंकी

कश्मीर से एक अच्छी खबर आई है। आतंकवाद की राह पकड़ चुका एक युवक अपनी मां की अपील के बाद आज घर लौट आया। पुलिस महानिदेशक एसपी वैद्य ने आज एक ट्वीट के जरिए यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि कश्मीर में आतंकवाद के चंगुल में फंसा एक नौजवान अपनी बिलखती मां की अपील पर हिंसा का रास्ता छोड़ अपने परिवार के पास वापस लौट आया है। डीजीपी ने नौजवान के परिवार में वापस लौटने पर खुशी जताई है। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा – परिवार को पुनः एक साथ

» Read more

दिल्‍ली: पहले बीवी का का दम घोंटा फिर चाकू से गला रेता, थाने जाकर कबूला गुनाह

राजधानी दिल्ली के बिंदापुर इलाके में गुरुवार (1 मार्च, 2018) को एक 40 वर्षीय व्यक्ति ने अपनी पत्नी की कथित रूप से गला रेत कर हत्या कर दी और बाद में पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। पुलिस ने बताया कि हत्या के कारणों का पता लगाया जा रहा है। पुलिस ने बताया कि द्वारका के बिंदापुर इलाके में स्थित अपने फ्लैट में दोपहर करीब 12 बजे उमेश ने अपनी पत्नी मीनाक्षी (35) का कथित रूप दम घोंटा और फिर चाकू से गला रेतकर कत्ल कर दिया। इसके बाद शाम

» Read more

यात्रियों को थोड़ी राहत, टिकट बुक करने पर MDR नहीं वसूलेगा रेलवे

रेल मंत्रालय ने गुरुवार (1 मार्च, 2018) को एक बयान में रेल यात्रियों को बड़ी राहत देते हुए कहा है कि टिकट बुक करने पर अब यात्रियों से एमडीआर चार्च नहीं वसूला जाएगा। रेलवे ने यह सुविधा सिर्फ एक लाख रुपए तक की बुकिंग के लिए दी है। इस संबंध में वित्त मंत्रालय के वित्तीय सेवा विभाग ने 26 फरवरी को बैंकों को निर्देश जारी कर दिया है। वहीं रेल मंत्रालय ने अपने आधिकारिक बयान में कहा, ‘एमडीआर चार्ज से राहत ऑनलाइन और टिकट काउंटर दोनों माध्यमों से टिकट बुक

» Read more

वीडियो: पैर में चोट लगी थी, फिर भी 2 छक्‍के और एक चौड़ा जड़ दिलाई जीत

पाकिस्तान सुपर लीग में क्वेटा ग्लैडिएटर्स और पेशावर जाल्मी के बीच खेले गए मैच में जाल्मी के कप्तान डैरेन सैमी अपने लाजवाब प्रदर्शन की वजह से सुर्खियों में बने हुए हैं। मैच की शुरुआत में विरोधी टीम के दो विकेट चटकाने वाले सैमी ने चोटिल होने के बाद भी 4 गेंदों में 16 रन की पारी खेल टीम को जीत की दहलीज पर पहुंचा दिया। दरअसल पीएसएल का 10वां मैच ग्लैडिएटर्स और जाल्मी के बीच गुरुवार (एक मार्च, 2018) को यूएई में खेला गया। इस दौरान पहले बल्लेबाजी करते हुए

» Read more

भगोड़ा आर्थिक अपराध बिल पर केजरीवाल बोले- पहले छोटे मोदी को भगा दिया, अब बिल ला रहे हो? हुए ट्रोल

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मोदी सरकार के द्वारा आर्थिक अपराध बिल 2018 की घोषणा करने के बाद ट्वीट कर तंज कसा, लेकिन वह लोगों के निशाने पर आ गए। केजरीवाल ने ट्वीट में लिखा- ”पहले छोटे मोदी को भगा दिया, अब बिल ला रहे हो?” केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली ने गुरुवार (1 मार्च) को इस बिल को लाने की घोषणा की। इस बिल को लाने का फैसला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कैबिनेट की बैठक में लिया गया। वित्तमंत्री अरुण जेटली की इस बिल के बारे में घोषणा

» Read more

संघ में बढ़ेगा दत्‍तात्रेय होसबोले का कद, वर्तमान सरकार्यवाह भैय्याजी जोशी की जगह लेंगे

आरएसएस में बड़े फैसले लेने वाली अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा की 9-11 मार्च को बैठक होने वाली है। माना जा रहा है कि मौजूदा आरएसएस सरकार्यवाह भैय्याजी जोशी इस दौरान अपना पद छोड़ सकते हैं और दत्तात्रेय होसबोले उनकी जगह अगले सरकार्यवाह बनाए जा सकते हैं। अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा ही आरएसएस में लोकतांत्रिक निकाय माना जाता है, नहीं तो आरएसएस एक अपारदर्शी संस्था मानी जाती है। अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा (ABPS) की वार्षिक बैठक के लिए देशभर के विभिन्न निर्वाचन क्षेत्रों से करीब 1500 प्रतिनिधि जुटते हैं। लेकिन हर

» Read more
1 769 770 771 772 773 1,617