इस देश में इंसानों से ज्‍यादा हुई सुअरों की संख्‍या, यूरोप में नंबर एक

डेनमार्क में इंसानों से अधिक सुअरों की संख्या हो गई है। ऐसे में यह देश यूरोप में सबसे ज्यादा सुअरों वाला देश बन गया है। ये बात हम नहीं कह रहे बल्कि आंकड़े कह रहे हैं। पहले डेनमार्क इस मामले दूसरे पायदान पर था। यूरोप की स्टैटिस्टिकल एजेंसी यूरोस्टेट ने गुरुवार को इस बारे में जानकारी दी। एजेंसी ने कहा है कि 150 मिलियन की आबादी के साथ यूरोपीय संघ (ईयू) में अन्य पशुओं के मुकाबले सुअरों की संख्या ज्यादा हो गई है, जबकि यहां पर मवेशियों और अन्य पशुओं

» Read more

Holi 2018: कुमार विश्‍वास ने बताया, अपने कैसे करते हैं सत्‍यानाश

आम आदमी पार्टी (AAP) नेता कुमार विश्वास होली पर वरिष्ठ भाजपा नेता लाल कृष्ण आडवाणी से जुड़ा ट्वीट कर सोशल मीडिया यूजर्स के निशाने पर आ गए हैं। कई यूजर्स ने उनके इस ट्वीट को राज्य सभा सीट ना मिल पाने से जोड़कर देखा है। दरअसल आप नेता ने शुक्रवार (2 मार्च, 2018) को ट्वीट कर लिखा, ‘हम से पूछो कैसे करते अपने सत्यानाश, भरी जवानी में अडवाणी होने का अहसास जोगीरा सारा रारारा…!!!’ ट्वीट को कथित तौर पर आडवाणी से जोड़कर तंज कसने वाला बताया गया है। कमेंट कर

» Read more

कानपुर में अपहरण के मामले में जमानत पर रिहा युवक की ताबड़तोड़ गोलियां मारकर हत्या

उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले में कल्याणपुर थाना के अंतर्गत देर रात अपहरण के मामले में जमानत पर रिहा युवक की ताबड़तोड़ गोलियां मारकर हत्या कर दी गई। वारदात को अंजाम देकर बदमाश भाग निकले। घटना की जानकारी मिलते ही सर्किल की फोर्स, पुलिस अधीक्षक सहित फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और छानबीन करते हुए हत्यारों की तलाश में जुट गई। अब तक मिली जानकारी के अनुसार कल्याणपुर के अशोक नगर खलवा इलाके में रहने वाला अजय वर्मा अपराधिक किस्म का शख्स था। हालांकि की उसकी बम्बा रोड में टेन्ट

» Read more

Video: दिल्ली में होली पर गुंडागर्दी का विरोध करने पर शख्‍स को 50 बार चाकू मारा, देखें वीडियो

दक्षिणी दिल्ली के खानपुर इलाके में करीब 20-25 लड़कों ने एक युवक को करीब 50 बार चाकू घोंपकर गंभीर रुप से घायल कर दिया है। घायल का दिल्ली के मैक्स अस्पताल में इलाज चल रहा है। वहीं आरोपियों के बारे में अभी तक कोई जानकारी नहीं मिल सकी है। खबर के अनुसार, कल आशीष नाम का युवक अपने घर के बाहर खड़ा हुआ था, तभी एक बच्चे ने बाइक सवार कुछ युवकों पर गुब्बारा मार दिया। इससे गुस्साए युवकों ने उस बच्चे की पिटाई कर दी। इस पर आशीष ने

» Read more

बस खराब हुई तो पुलिसकर्मी ले गए बच्‍चों को एग्‍जाम दिलाने, जमकर हो रही तारीफ

श्रेया दास बोर्ड परीक्षाएं छात्रों के लिए थोड़ी तनावपूर्ण तो होती ही हैं और इन इन परीक्षाओं के दौरान थोड़ी सी भी गड़बड़ होती है तो वो छात्रों के लिए बुरा सपना बन जाती है। ऐसा ही कुछ हैदराबाद के छात्रों के साथ हुआ, जब उन्हें परीक्षा केन्द्र लेकर जा रहा वाहन खराब हो गया। इससे छात्र परेशान हो गए और उन्होंने शायद मन ही मन यह मान लिया होगा कि अब वह एग्जाम में समय से नहीं पहुंच पाएंगे और हो सकता है कि उनका एग्जाम छूट भी जाए।

» Read more

मध्य प्रदेश में एंबुलेंस न मिलने के कारण एक मासूम की चली गई जान

मध्य प्रदेश में एंबुलेंस न मिलने पर एक मासूम को अपनी जिंदगी से हाथ धोना पड़ गया। यह घटना उसकी तबीयत गड़बड़ होने के दौरान की है। चार साल की बच्ची को इस दौरान मोटरसाइकिल से गांव से 20 किलोमीटर दूर सरकारी अस्पताल ले जाया जा रहा था, जहां उसने दम तोड़ दिया। जिला प्रशासन ने इस मामले की जानकारी पर घटना की जांच के आदेश दिए हैं। मृतक के परिजन से जुड़ी एक वीडियो क्लिप भी सामने आई है, जिसमें वे मोटरसाइकिल चलाने के दौरान बच्ची को अस्पताल ले

» Read more

पहले मर्डर, फिर रेप: हाईवे से उठाकर 20 औरतों को बनाया शिकार, अंत में खुद गया जिंदगी से हार

कर्नाटक के बेंगलुरू शहर में एम.जयशंकर उर्फ शंकर नाम के कैदी ने इस हफ्ते खुदकुशी कर ली। तमिलनाडु और कर्नाटक में वह साइको सीरियल किलर के रूप में कुख्यात था। हाईवे से 20 महिलाओं को उठाकर उसने उन्हें अपनी हवस का शिकार बनाया था। आरोपी ने इन सभी घटनाओं को साल 2008 से 2012 के बीच अंजाम दिया था, जिसके बाद उसके खिलाफ इन सभी मामलों में मुकदमे चल रहे थे। 38 वर्षीय शंकर ट्रक ड्राइवर था। उसके अपराध कन्नड़ फिल्मों के विषय थे। मंगलवार को केंद्रीय कारागार में उसने

» Read more

राहुल गांधी का ट्वीट- होली पर जाकर नानी को सरप्राइज दूंगा, लोग बोले- जब बता दिया तो सरप्राइज कैसा

कांग्रेस अध्‍यक्ष राहुल गांधी ने देशवासियों को होली की बधाई दी है। राहुल ने ट्विटर पर लिखा, ”आप सभी को होली की शुभकामनाएं। उमंग से त्‍योहार मनाइए।” उन्‍होंने यह भी बताया कि इस सप्‍ताहांत वह इटली जा अपनी नानी से मिलने वाले हैं। राहुल ने लिखा, ”मेरी नानी 93 साल की हैं। यह सबसे दयालु आत्‍मा है। इस होली सप्‍ताहांत में, मैं उन्‍हें सरप्राइज करूंगा। मैं उन्‍हें गले लगाने के लिए बेकरार हूं।” गांधी ने पिछले साल 19 जून को अपना जन्‍मदिन भी दादी पाओला माइनो के साथ मनाया था।

» Read more

छत्तीसगढ़ में पुलिस ने ज्वॉइंट ऑपरेशन में होली की सुबह 12 नक्सली को किया ढेर; 1 कमांडो शहीद

छत्तीसगढ़ में पुलिस के हाथ बड़ी सफलता लगी है। शुक्रवार सुबह होली के दिन यहां 12 नक्सली मारे गिराए गए। मरने वाले 12 नक्सलियों में छह महिलाएं थीं, जबकि मुठभेड़ में पुलिस के एक ग्रेहाउंड कमांडो की जान भी चली गई। दो नक्सलियों की पहचान दामोदर और लक्ष्मण के रूप में हुई। सूत्रों के मुताबिक, दामोदर तेलंगाना स्पेशल जोन में नक्सलियों का मुखिया था। पुलिस ने संयुक्त ऑपरशेन के दौरान नक्सलियों के पास से हथियार और गोला-बारूद भी बरामद किए, जिसमें एक-47, एक एसएलआर, पांच इनसास राइफल शामिल हैं। पुलिस की ओर

» Read more

Holi 2018: प्रवीण तोगड़िया ने PM नरेंद्र मोदी को किया मेसेज- चलो एक बार फिर से मिल बैठकर बात करें

विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के अंतर्राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. प्रवीण तोगड़िया ने कहा है रंगों के पावन त्यौहार होली पर बधाई दी। गुरुवार को उन्होंने ने इसी के साथ ही पीएम से कहा कि एक बार फिर से मिल बैठकर बात करें? तोगड़िया की ओर से त्योहार के बहाने आई इस प्रतिक्रिया को एक सकारात्मक पहल के रूप में देखा जा रहा है। कहा जा रहा है कि वह पीएम के साथ अपने रिश्तों को सुधारने के लिए ऐसा कर रहे हैं। विहिप नेता ने इससे पहले एक इंटरव्यू के

» Read more

लड़कियों पर वीर्य भरे गुब्बारे फेंकने की शिकायत के बाद दिल्ली पुलिस ने तैनात की अतिरिक्त फोर्स, वॉटर बलून फेंकने पर भी एक्शन

होली से पहले दिल्ली में एक छात्रा पर वीर्य भरा गुब्बारा फेंकेने की शिकायत के बाद पुलिस काफी एहतियात बरत रही है। पुलिस ने राजधानी भर रंगों के त्यौहार को ध्यान में रखते हुए अतिरिक्त फोर्स तैनात की है, ताकि इस तरह की कोई घटना दोबारा न हो। अगर होली पर लड़कियों पर कोई वॉटर बलून भी फेंकेगा तो पुलिस उस पर सख्त कार्रवाई करने से नहीं चूकेगी। आपको बता दें कि मंगलवार (27 फरवरी) को दिल्ली विश्वविद्यालय की एक छात्रा ने दावा किया था कि कुछ मनचलों ने उस

» Read more

होली पर सांसदों के खाते में चली गई दो महीने की सैलरी, अगले दिन ही आधा खाली हुआ खाता

होली से ठीक पहले बुधवार (28 फरवरी) को लोकसभा के कुछ सांसदों को एक मेसेज ने सुखद आश्‍चर्य से भर दिया। दरअसल उनके खातों में एक की जगह दो महीनों का वेतन आ गया था। जब यह बात लोकसभा सचिवालय तक पहुंची तो बताया गया कि स्‍टेट बैंक ऑफ इंडिया की गलती से एक्‍स्‍ट्रा रकम डाल दी गई। अगले ही दिन, गुरुवार को बढ़ी हुई रकम खाते से वापस ले ली गई। बुधवार को ही सांसदों का वेतन बढ़ाने को केंद्रीय मंत्रिमंडल की ओर से मंजूरी मिली थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र

» Read more

BSEH HTET Result 2017: घोषित हुए हरियाणा TET के परिणाम, यहां देखें अपना रिजल्ट

HTET Result 2017: हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा (HTET) के नतीजे गुरुवार को जारी कर दिए गए। अभ्यर्थी अब अपने रिजल्ट ऑनलाइन देख सकते हैं। इसके लिए आपको बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन हरियाणा,(BSEH) की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करना होगा। बता दें HTET परीक्षा दिसंबर 2017 में हुई थी और इसके लिए 5,02,076 उम्मीदवारों ने आवेदन किया था। 1.49 लाख उम्मीदवारों ने लेवल I (प्राइमरी टीचर); 1,67,364 उम्मीदवारों ने लेवल-II (TGT) और लेवल III (PGT) के लिए 1,27,352 उम्मीदवारों ने आवेदन किया था। जानकारी के लिए आपको बता दें साल 2016 में

» Read more

यूपी: मुख्‍यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में दिए गए नकली जेवर! डीएम के पास पहुंची 25 दुल्‍हनें

उत्तर प्रदेश के औरैया जिले में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 55 कन्याओं का विवाह कराया गया। 25 नवविवाहिताओं ने जिला मुख्यालय पहुंचकर नकली जेवर दिए जाने का आरोप लगाया। मामला प्रकाश में तब आया जब 25 नवविवाहिताएं जिला मुख्यालय पहुंच गईं और जिलाधिकारी कार्यालय के सामने प्रदर्शन किया। डीएम श्रीकांत ने मामले में की जांच कराने का आश्वासन दिया। नवविवाहिताएं उनके आश्वासन से संतुष्ट नही हैं। नवविवाहिताओं में से सत्यवती ने बताया कि उन्हें जेवर नकली होने का शक हुआ तो वे अन्य नवविवाहितों के साथ एक सुनार

» Read more

सरकार ने जारी नोट में दलाई लामा के कार्यक्रमों से बचने की दी सलाह

केंद्र सरकार ने कहा है कि इस वक्त देश के संबंध चीन के साथ बेहद नाजुक दौर में हैं। ऐसे में हमें तिब्बत के अध्यात्मिक गुरु और नेता दलाई लामा के कार्यक्रमों में जानें से बचना चाहिए। सरकार ने इसी संबंध में एक सूचना भी जारी की है, जिसमें वरिष्ठ नेताओं और केंद्र और राज्य सरकार के कर्मचारियों को मार्च के अंत और अप्रैल महीने की शुरुआत में होने वाली ‘थैंक यू इंडिया’ के कार्यक्रम में न शामिल होने की हिदायत दी है। 22 फरवरी को जारी की गई सूचना

» Read more
1 770 771 772 773 774 1,617