टीवी डिबेट में भिड़े बीजेपी-कांग्रेस प्रवक्ता, संबित पात्रा बोले- बदतमीजों के साथ बहस नहीं करना चाहता

सिंभावली शुगर्स लिमिटेड में कांग्रेस शासित पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के दामाद गुरपाल सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज होने के बाद राजनीति गरमा गई है। इसको लेकर ‘न्यूज 18 इंडिया’ पर लाइव डिबेट चल रही थी। बहस में कांग्रेस प्रवक्ता राजीव त्यागी तू-तड़ाम पर उतर आए। इससे बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा बेहद नाराज हो गए। उन्होंने टीवी एंकर से कहा कि वह बदतमीजों से बहस नहीं करना चाहते हैं। दरअसल, डिबेट के दौरान संबित पात्रा डायमंड बिजनेस में राउंड-ट्रिपिंग की बात कर रहे थे। उसी दौरान कांग्रेस नेता

» Read more

कांग्रेस ने शेयर की घोटाले की खबर, बाद में डिलीट कर दिया ट्वीट तो अमित शाह ने ली चुटकी

बैंक में कथित धोखाधड़ी के मामले में पंजाब के सीएम अमरिंदर सिंह के दामाद समेत कई लोगों पर एफआईआर दर्ज किए जाने के बाद बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने कांग्रेस पर निशाना साधा है। अमित शाह ने कहा कि यह शर्मनाक है कि पंजाब के मुख्यमंत्री के रिश्तेदार ने किसानों की गाढ़ी कमाई का पैसा हड़प लिया। शाह ने अपने ट्वीट में कहा, ‘पंजाब के मुख्यमंत्री के दामाद ने भारत के मेहनती किसानों के पैसे को हड़प लिया। इससे अधिक शर्मनाक और क्या हो सकता है कि कांग्रेस ने किसानों

» Read more

अमेरिका में सामने बैठकर मास्टरबेट कर रहे मनचले को महिला ने चाकू मारकर किया घायल

महिलाओं के साथ छेड़खानी की खबरें हमारे देश में आए दिन सुनने को मिलती रहती है परंतु आधुनिक और विकसित माने जाने वाला अमेरिका भी इससे अछूता नहीं है अब महिलाएं निडरता से इसका विरोध करने लगी हैं। एक खबर के अनुसार, न्यूयॉर्क सब-वे ट्रेन में सफर के दौरान एक शख्स महिला के सामने ही मास्टरबेट करने लगा। पीड़िता ने कमाल का जीवट दिखाते हुए छेड़खानी का ना सिर्फ विरोध किया, बल्कि आरोपी को चाकू मारकर घायल भी कर दिया। हालांकि आरोपी के साथ हुई हाथापाई में महिला भी घायल

» Read more

Sridevi Funeral: और हो सकती है देरी, दुबई प्रशासन ने रोका शव, सरकारी वकील को सौंपा केस

अभिनेत्री श्रीदेवी की मौत अपने होटल के बाथटब में दुर्घटनावश डूबने से हुई । दुबई सरकार ने सोमवार को यह कहा। दुबई पुलिस के आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर बताया गया कि दुबई पुलिस ने मामला ‘‘दुबई लोक अभियोजक’’ यानी की दुबई के सरकारी वकील के हवाले कर दिया है, जो इस तरह के मामलों में अपनाई जाने वाली नियमित कानूनी प्रक्रिया अपनाएगा। दुबई सरकार के मीडिया अधिकारी ने ट्विटर पर कहा, ‘‘पोस्टमार्टम विश्लेषण होने के बाद दुबई पुलिस मुख्यालय ने आज बताया कि भारतीय अभिनेत्री श्रीदेवी की मौत उनके होटल

» Read more

कर्नाटकः कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पहुंचे मंदिर, सीएम सिद्धारमैया के साथ बजाया ड्रम

कर्नाटक में विधानसभा चुनाव की सरगर्मी लगातार बढ़ रही है। कैंपेनिंग करने पहुंचे कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने यहां भी गुजरात की तरह मंदिरों का दौरा शुरू किया है। सोमवार(26, फरवरी) को वे येल्लम्मा मंदिर पहुंचे, यहां उन्होंने मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के साथ परंपरागत रूप से ड्रम बजाया। वीडियो में दोनों लोग जहां ड्रम बजा रहे हैं, वहीं साथ खड़े समर्थक ताली बजा रहे हैं। जिस तरह से बीजेपी ने कर्नाटक के चुनाव में हिंदुत्व का मुद्दा उछाला है, माना जा रहा है कि उसका जवाब देने के लिए राहुल गांधी

» Read more

भारत ने पाकिस्तान को भेजा निमंत्रण, केंद्रीय मंत्री पड़ोसी देश के कलाकारों के बहिष्कार की कर रहे मांग

सीमा पर सैन्य तनाव के बावजूद भारत ने विश्व व्यापार संगठन (डब्ल्यूटीओ) के मंत्रीस्तरीय सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए पाकिस्तान को न्योता भेजा है। पड़ोसी देश ने भारत के निमंत्रण को स्वीकार कर लिया है। डब्ल्यूटीओ की अनौपचारिक बैठक 19-20 मार्च को नई दिल्ली में आयोजित की जाएगी। इसके लिए भारत की ओर से पाकिस्तान के वाणिज्य मंत्री परवेज मलिक को न्योता भेजा गया था। दोनों देशों के बीच ऐसे समय में नरमी के संकेत मिले हैं, जब सीमा पर दोनों ओर से जबर्दश्त गोलीबारी हो रही है। दोनों

» Read more

एक विज्ञापन की वजह से पाकिस्तानी एयरलाइंस का जमकर उड़ रहा मजाक, लोगों ने सुनाई खरी-खोटी

पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइन्स (PIA) का जमकर ट्विटर पर मजाक बनाया जा रहा है और इसकी वजह जानकर आप भी अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। सिर्फ इतना ही नहीं, मजाक उड़ाए जाने के साथ-साथ कंपनी को लोगों ने सोशल मीडिया पर खरी-खोटी भी सुनाई है। तो आखिर क्या है मामला? दरअसल एयरलाइन्स ने अपना एक ताजातरीन ऐड पोस्टर फेसबुक पर शेयर किया था। इसमें लिखा गया, “हम एक लौती एयरलाइन्स हैं जो पाकिस्तान से कई इंटरनेशन डेस्टिनेशन्स के लिए डायरेक्ट उड़ान भरती है। हम अकेली एयरलाइन्स कंपनी हैं जो बड़े विमान

» Read more

पुणे के सिंहगढ़ किले में न्‍यूड होकर सनबाथ ले रहे दूरदर्शन के इंजीनियर को पुलिस ने किया गिरफ्तार

पुणे के सिंहगढ़ किले में सार्वजनिक क्षेत्र के प्रसारणकर्ता दूरदर्शन के एक असिस्‍टेंट इंजीनियर को नग्‍न सनबॉथ लेने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। रविवार (25 फरवरी) को यहां एक सामाजिक संगठन, राष्‍ट्रशक्ति सामाजिक संगठन के सदस्‍य सफाई अभियान के लिए आए हुए थे। पुणे मिरर की खबर के अनुसार, उन्‍होंने यहां पर लतीफ सैयाद को देखा जो दूरदर्शन बिल्डिंग के नजदीक स्थित किले में नग्‍न होकर सूरज की रोशनी का आनंद ले रहे थे। सिंहगढ़ पुलिस ने लतीफ को भारतीय दंड संहिता की धारा 295-ए व धारा 509 के

» Read more

संसद में हाजिरी, सवाल और बिल पेश करने में फिसड्डी साबित हुए राहुल गांधी, डिंपल और हेमा मालिनी

राजनीति के बड़े और सेलिब्रेटी चेहरों का संसदीय गतिविधियों में प्रदर्शन बेहद हल्का साबित हुआ है। राष्ट्रीय औसत से बेहद कम सक्रियता उन्होंने दिखाई है। सदन में चाहे बात हाजिरी की हो, सवाल पूछने की या फिर गैर सरकारी विधेयक( प्राइवेट बिल) लाने की, इसमें कांग्रेस, समाजवादी पार्टी और बीजेपी के तीन सांसद छाप छोड़ने में नाकाम साबित हुए। इसकी गवाही सांसदों से जुड़े आंकड़े देते हैं। देश के सांसदों और विधायकों पर नजर रखने वाली संस्था पीआरएस के मुताबिक देश के सांसदों की उपस्थिति का राष्ट्रीय औसत 80 प्रतिशत,

» Read more

VIDEO: लड़के ने कुत्ते को तालाब में फेंका, जिंदा ही निगल गया मगरमच्छ

पशु हिंसा किए जाने की एक बेहद क्रूर घटना सामने आई है। एक लड़के ने एक कुत्ते को तालाब में फेंका और मगरमच्छ उसे जिंदा निगल गया। कुत्ते को तालाब में फेंकने वाला वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है और इस पर लोगों का गुस्सा फूट रहा है। करीब 36 सेकेंड का यह वीडियो आपको विचलित कर सकता है, इसलिए दिल पक्का करके ही देखें। डेलीमेल की खबर के मुताबिक बेहद चौंकाने वाला यह मामला ऑस्ट्रेलिया का है। इस वीडियो में दिख रहा लड़का कौन है और किसने

» Read more

यूपी: ट्रैफिक में फंसकर छूटी मंत्रीजी की ट्रेन तो एसओ हटाए गए, चेकपोस्‍ट के स्टाफ भी बदलेंगे

उत्तर प्रदेश के चंदौली में एक मंत्री की ट्रेन क्या छूटी, प्रशासनिक अमले में हड़कंप मच गया। जिले के एसपी ने सैयदराजा थाने के स्टेशन ऑफिसर को हटा दिया है। इसके अलावा जीएसटी अधिकारियों और वन विभाग के अधिकारियों को बिहार बॉर्डर पर पड़ने वाले नौबतपुर चेक पोस्ट के सारे स्टाफ और ऑफिसरों को बदलने का निर्देश दिया है। इस पूरे हड़कंप के केन्द्र में हैं उत्तर प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही। सूर्य प्रताप शाही को शुक्रवार रात को बिहार जाने के लिए मुगलसराय रेलवे स्टेशन से एक

» Read more

CCTV ने किया खुलासा: 9 बच्‍चे को कुचलने वाली VAN का ड्राइवर था बिहार भाजपा का नेता

बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के मीनापुर में शनिवार को हुए सड़क हादसे मामले में एक नया खुलासा हुआ है। सीसीटीवी फुटेज से यह बात सामने आई है कि जिस गाड़ी से कुचलकर नौ मासूम बच्चों की मौत हुई थी उसे खुद भाजपा नेता मनोज बैठा चला रहे थे। घटना के बाद यह बात कही जा रही थी कि गाड़ी मनोज बैठा की है और अब यह बात भी सामने आ गई है कि वे (मनोज बैठा) ही अपनी गाड़ी चला रहे थे। घटना के पीड़ितों मो. अंसारी व अन्य ने

» Read more

Sridevi: कभी बहन से खूब पटती थी, फिर ऐसा क्‍या हुआ कि बातचीत तक बंद हो गई

बॉलीवुड में श्रीदेवी को एक सुपरस्टार के रूप में जाना जाता था। उन्होंने मात्र 4 साल की उम्र से फिल्मों में काम करना शुरू कर दिया था। उनके सफल फिल्मी करियर में अगर किसी का सबसे बड़ा हाथ है तो वह हैं उनकी बहन श्रीलता का। पहले इन दोनों बहनों के रिश्तों की लोग मिसाल दिया करते थे। श्रीलता श्रीदेवी के काम और उनकी मीटिंग्स का ख्याल रखती थीं। वह श्रीदेवी की सेक्रेटरी की भूमिका अदा करती थीं, लेकिन कुछ समय बाद दोनों के रिश्ते बिगड़ते गए और दोनों ने

» Read more

राफेल सौदा: राहुल गांधी का तंज, बोले- रक्षा मंत्री गोवा में मछली खरीद रहे थे, प्रधानमंत्री ने बदल दिया कांट्रैक्ट

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने राफेल लड़ाकू विमान खरीद मामले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और तत्कालीन रक्षा मंत्री मनोहर पर्रीकर (गोवा के मौजूदा मुख्यमंत्री) पर बड़ा हमला बोला है। राहुल ने कहा, ‘रक्षा मंत्री गोवा में थे। वह दुकान से मछली खरीद रहे थे…उन्हें पता भी नहीं था कि मोदी जी (प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी) ने राफेल का कांट्रैक्ट ही बदल दिया।’ कांग्रेस अध्यक्ष शुरुआत से ही राफेल लड़ाकू विमान सौदे को लेकर हमलावर रहे हैं। उनका आरोप है कि केंद्र की मोदी सरकार ने यूपीए सरकार की तुलना में प्रति

» Read more

सोहराबुद्दीन केस की सुनवाई कर रहे जज को हटाकर नए न्‍यायाधीश को मिली सौपी गई जिम्‍मेदारी

सोहराबुद्दीन फर्जी एनकाउंटर मामले में जस्टिस रेवती मोहिते-डेरे को ‘रूटीन’ प्रक्रिया के तहत सुनवाई से हटा दिया गया है। उन्‍होंने तीन महीने पहले इस मामले से जुड़ी याचिकाओं पर सुनवाई शुरू की थी। तीन सप्‍ताह से वह इस मामले पर रोज सुनवाई कर रही थीं। उनकी जगह जस्टिस एन.डब्‍ल्‍यू. साम्‍बरे को यह मामला सौंपा गया है। बॉम्‍बे हाईकोर्ट द्वारा 24 जनवरी को वेबसाइट पर डाली गई नोटिस के अनुसार जस्टिस रेवती अब अग्रिम जमानत के आवेदनों से जुड़े मामलों देखेंगी, जबकि उनकी जगह जस्टिस साम्‍बरे सभी आपराधिक संशोधन के आवेदनों

» Read more
1 785 786 787 788 789 1,617