पैर में लगी गोली के बावजूद लड़ता रहा CRPF जवान, 8 किलोमीटर चलकर खुद पहुंचा अस्‍पताल

केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के 208 कोबरा बटालियन के एक जवान को नक्सलियों से मुठभेड़ के दौरान पैर में गोली लग गई, लेकिन जवान ने हार नहीं मानी और करीब 8 किलोमीटर का रास्ता जख्मी हालत में ही पैदल चलकर तय किया। सीआरपीएफ की तरफ से आधिकारिक ट्विटर हैंडल से जवान की तस्वीर साझा की गई है। ट्वीट में बताया गया है कि छत्तीसगढ़ के सुकमा में नक्सलियों से मुठभेड़ के दौरान एक गोली 208 कोबरा बटालियन के कमांडो प्रकाश चंद के पैर को भेद गई, इसके बाद भी वह भयंकर पीड़ा में वीरता के

» Read more

पंजाब में एक पति के मोबाइल पर ये कैसा मेसेज आया जिसे पढ़कर पत्‍नी ने काट डाला पति का प्राइवेट पार्ट

पंजाब के जालंधर से एक बड़ा ही हैरतअंगेज मामला सामने आया है। खबर है कि एक दंपत्ति के बीच आपसी विवाद इतना बढ़ गया कि पत्नी ने गुस्से में आकर अपने पति का प्राइवेट पार्ट ही काट डाला। दरअसल पत्नी को इस बात की आशंका थी कि उसके पति का किसी और लड़की से संबंध है। इस दंपत्ति के बीच झगड़ा उस वक्त शुरू हुआ जब पत्नी ने अपने पति के मोबाइल फोन में कुछ आपत्तिजनक मेसेज पढ़े। इसे लेकर पत्नी ने जब पति से पूछताछ की तो उनके बीच

» Read more

ट्रांसजेंडर्स को पुलिस में भर्ती करेगी छत्तीसगढ़ सरकार, 40 ने किया आवेदन

छत्तीसगढ़ पुलिस ने हाल ही में विभिन्न कॉन्स्टेबल पदों पर बहाली के लिए नोटिफिकेशन जारी किया था। इन पदों के लिए ट्रांसजेंडर्स ने भी आवेदन किया है। बराबरी का मौका देने के लिए पुलिस विभाग भी ट्रांसजेंडर्स की बहाली करने जा रही है। बता दें इसी महीने पुलिस विभाग ने कॉन्स्टेबल पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया था, जिसके लिए बड़ी तादाद में लोगों ने आवेदन किए। वहीं इन पदों के लिए 40 ट्रांसजेंडर्स ने भी आवेदन किया है। राज्य में ट्रांसजेंडर्स की तादाद लगभग 3 हजार है। न्यूज

» Read more

श्रीदेवी पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट: बाथटब में डूबने से हुई मौत, मंगलवार से पहले शव पहुंचना मुश्किल

Sridevi Postmortem Report:अभिनेत्री श्रीदेवी की मौत के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। ताजा जानकारी के अनुसार, श्रीदेवी की मौत बाथटब में डूबने से हुई है। UAE के अखबार खलीज टाइम्स ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट के हवाले से बताया है कि श्रीदेवी की मौत बाथटब में डूबने से हुई है। समाचार एजेंसी एएनआई ने भी श्रीदेवी की फॉरेंसिक रिपोर्ट जारी की है। इसमें श्रीदेवी की मौत की वजह दुर्घटनावश डूबने को बताया गया है। खलीज टाइम्स के मुताबिक श्रीदेवी के खून में अल्कोहल के भी अंश मिले हैं। इसके साथ ही

» Read more

कासगंज: बहन की बारात को पूरे गांव में घुमाना चाहता है दलित भाई, दबंगों ने अटकाए रोड़े

पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कासगंज में दबंगई का एक और मामला सामने आया है। एक दलित युवक अपनी बहन की बारात को पूरे गांव में घुमाना चाहता है, लेकिन गांव के दबंग इसमें रुकावट डाल रहे हैं। यहां तक कि पुलिस ने भी हाथ खड़े कर दिए हैं। पुलिस का कहना है कि ऐसा करने से गांव में अप्रिय घटना हो सकती है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार यह मामला निजामपुर का है। युवती के भाई ने बताया, ‘मैंने इसको लेकर पुलिस अधीक्षक के यहां प्रार्थना पत्र दिया था। इसके बाद दारोगा गांव

» Read more

जातिगत टिप्‍पणी मामला: सलमान खान को बड़ी राहत, हाईकोर्ट ने आगे की जांच पर लगाई रोक

बहुचर्चित फिल्म ‘टाइगर जिंदा है’ के प्रमोशन के दौरान जातिगत टिप्पणी के केस में राजस्थान हाई कोर्ट से अभिनेता सलमान खान को राहत मिल गई है। एएनआई के अनुसार, सोमवार को इस केस की सुनवाई के दौरान राजस्थान हाई कोर्ट ने मामले की आगे की जांच पर रोक लगा दी है। इस मामले को लेकर एक याचिका दिल्ली हाई कोर्ट में भी दाखिल की गई है जिसकी सुनवाई 27 फरवरी को होगी। फिल्म के प्रमोशन के दौरान की गई आपत्तिजक टिप्पणी के मामले में सलमान खान, कैटरीना कैफ व अन्य लोगों

» Read more

IIT के प्रोफेसर का आरोप- पक्षपाती है प्रधानमंत्री रिसर्च फेलोशिप, पूछा- क्‍या माफिया काम कर रहा है?

प्रधानमंत्री रिसर्च फेलोशिप (PMRF) के लांच होते ही इसके तौर-तरीकों को लेकर आलोचना शुरू हो गई है। IIT कानपुर में कंप्यूटर साइंस के प्रोफेसर धीरज सांघी का आरोप है कि PMRF पक्षपाती है। यह केंद्रीय तकनीकी संस्थानों के छात्रों के लिए है न कि देश के सभी संस्थानों के बेहतरीन शोधकर्ताओं के लिए। उन्होंने पूछा कि इसके पीछे क्या IIT माफिया काम कर रहा है? प्रो. सांघी ने ब्लॉग के जरिये PMRF की आलोचना की है। उन्होंने केंद्रीय सहायता प्राप्त देशभर के सिर्फ 60 तकनीकी संस्थानों के छात्रों को योजना का लाभ देने पर

» Read more

एक हफ्ते में भाजपा ने खोया तीसरा विधायक, उत्तराखंड से एमएलए मगनलाल शाह का निधन

उत्तराखंड के भाजपा विधायक मगनलाल शाह का बीमारी के चलते निधन हो गया। वह 55 वर्ष के थे। चमोली जिले की थराली विधानसभा सीट से विधायक शाह ने रविवार देर रात साढ़े 10 बजे देहरादून के निकट जौलीग्रांट स्थित हिमालयन अस्पताल में अंतिम सांस ली। इस अस्पताल में उन्हें सांस लेने में तकलीफ, फेफडों में संक्रमण और न्यूमोनिया के कारण गत 19 फरवरी को भर्ती कराया गया था। पिछले साल हुए विधानसभा चुनावों में शाह को थराली से भाजपा का टिकट मिला और वहां से निर्वाचित होकर वह पहली बार

» Read more

अब भी विरोध पर अड़े IAS अफसर, बोले- लिखित माफी मांगें अरविंद केजरीवाल

दिल्ली सरकार के मुख्य सचिव पर हमला मामले में आईएएस के ज्वॉइट फोरम ने मीडिया से बात की। आईएस अफसरों ने रविवार (26 फरवरी) को हाथों में विरोध स्वरूप काली पट्टी बांधकर प्रेस वार्ता की, जिसमें उन्होंने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से लिखित में माफी मांगने की मांग की। आईएएस ज्वॉइंट फोरम की तरफ से पूजा जोशी ने कहा- ”हम चाहते हैं कि मुख्यमंत्री लिखित में माफी मांगें। घटना के लिए माफी मांगने के बजाय मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री घटना से इनकार कर रहे हैं। यह दिखाता है कि वे षड़यंत्र के

» Read more

यूपी: शादी की तारीख से पहले ही घर से भागे दूल्‍हा-दुल्‍हन, पुलिस ने पकड़ा और मंदिर में कराया विवाह

उत्तर प्रदेश के बरेली में पुलिस के सामने एक अनोखा मामला आया। यहां पर दूल्हा और दुल्हन शादी से पहले ही फरार हो गये थे। पुलिस ने इन्हें बरेली में संदिग्ध हालत में पकड़ा और थाने बुला लिया। ये घटना शनिवार रात की है। पुलिस ने जब इनसे पूछताछ की तो पता चला कि इनकी शादी आपस में तय हो चुकी है। पुलिस ने इस सूचना की जांच के लिए दोनों को थाने बुला लिया। लड़के-लड़की के परिजनों ने कहा कि दोनों शादी सचमुच में तय हुई थी। इसके बाद

» Read more

दुबई में श्रीदेवी के मेहमान रहे इस पाकिस्‍तानी एक्‍टर का दावा- बच्‍चों की तरह रो रहे थे बोनी कपूर

श्रीदेवी दुबई में जिस फैमिली वेडिंग में शामिल होने के लिए गई थीं, उसमें पाकिस्तानी एक्टर अदनान सिद्दिकी भी शरीक हुए थे। अदनान सिद्दिकी फिल्म ‘मॉम’ में श्रीदेवी के साथ काम कर चुके हैं। फिल्म ‘मॉम’ में सिद्दिकी ने श्रीदेवी के पति का रोल अदा किया था। अदनान ने हाल ही में मीडिया से अपनी को-एक्टर रहीं श्रीदेवी के बारे में बातचीत की है। अदनान ने दावा किया है कि जब वह श्रीदेवी के पति बोनी कपूर से मिले तो वे बच्चों की तरह रो रहे थे। इंडियन एक्सप्रेस की एक रिपोर्ट

» Read more

कश्मीर की सीएम महबूबा मुफ्ती ने भाई के खिलाफ दिए जांच के आदेश, नियुक्ति पर उठे थे सवाल

जम्मू एवं कश्मीर की मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने अपने ममेरे भाई अरूत मदनी की राज्य केवीआईबी में एक अधिकारी के रूप में चयन की जांच के रविवार को आदेश दिए, जबकि मदनी ने भाई-भतीजावाद के आरोपों के बाद नियुक्ति लेने से इनकार कर दिया है। पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) के नेता और मंत्री नईम अख्तर ने कहा कि मुख्य सचिव बी.बी. व्यास पीडीपी के उपाध्यक्ष सरताज मदनी के पुत्र, अरूत मदनी के चयन की जांच का नेतृत्व करेंगे। सरताज मदनी महबूबा मुफ्ती के मामा हैं। विपक्षी नेशनल कॉन्फ्रेंस (एनसी) ने

» Read more

कश्मीर में महिला बनकर पुलिस कस्टडी से भागने की कोशिश कर रहे आतंकी को पुलिस ने किया ढेर

जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले में पुलिस हिरासत में से महिला बनकर भागने की कोशिश कर रहे एक आतंकवादी को रविवार (26 फरवरी) को ढेर कर दिया गया। आतंकवादियों ने पुलिस थाने पर ग्रेनेड फेंक दिया था। इस हमले के बाद एक आतंकवादी महिलाओं वाले कपड़े पहनकर भागने की कोशिश कर रहा था। समाचार एजेंसी एएनआई की खबर के मुताबिक मारे गए आतंकवादी का नाम मुश्ताक अहमद चोपान था। आतंकवादियों के इस हमले में एक कॉन्टेबल मेहराजुद्दीन के घायल होने की खबर है। सेना की 15 कोर के जेओसी एके भट्ट

» Read more

Sridevi Kapoor: वेबसाइट का दावा- बोनी कपूर को नहीं, होटल स्‍टाफ को बाथरूम फ्लोर पर बेसुध मिली थीं श्रीदेवी

श्रीदेवी के पार्थिव शरीर को दुबई से आने में हो रही देरी तरह-तरह के सवाल खड़े कर रही है। इस बीच मुंबई की वेबसाइट पिंकविला डॉट कॉम ने दावा किया है कि श्रीदेवी को होटल के बाथरूम फ्लोर पर बेसुध अवस्था में पहली बार होटल स्टाफ ने देखा था। हालांकि, खलीज टाइम्स ने दावा किया है कि घटना के वक्त श्रीदेवी बोनी कपूर के साथ थीं। पिंकविला ने UAE के एक अखबार के हवाले से बताया है कि जब श्रीदेवी अपने कमरे का दरवाजा नहीं खोली तो होटल स्टाफ ने

» Read more

कर्नाटक पहुंचे अमित शाह से किसानों ने पूछे तीखे सवाल, बीजेपी अध्‍यक्ष ने दिए ये जवाब

बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह हैदराबाद-कर्नाटक के क्षेत्र में दौरे पर हैं, इस दौरान उन्हें किसानों के मुश्किल और असुविधाजनक सवालों का सामना करना पड़ रहा है। द हिन्दू की खबर के मुताबिक अमित शाह किसानों के सवालों के उचित उत्तर नहीं दे पा रहे हैं। रविवार (25 फरवरी) को हुमनाबाद में अमित शाह किसानों से मिले। करीब एक हजार किसान अपने सवाल लेकर उनके पास आए, लेकिन पांच किसानों को ही उनसे सवाल पूछने की अनुमति दी गई। किसानों के नेता ने अमित शाह से किसानों की समस्याओं और उनके निपटारे

» Read more
1 786 787 788 789 790 1,617