Sridevi: निधन पर बोले लाल कृष्ण आडवाणी- सिनेमा में राष्ट्रीय एकता की प्रतीक थीं श्रीदेवी

बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री श्रीदेवी का 54 साल की उम्र में निधन हो गया। दुबई में अपने भांजे की शादी में शिरकत करने पहुंची श्रीदेवी ने वहीं पर अपनी अंतिम सांस ली। बताया जा रहा है कि श्रीदेवी की मौत दिल का दौरा पड़ने के कारण हुई। बॉलीवुड में चांदनी और लेडी बच्चन के नाम से मशहूर श्रीदेवी के यूं अचानक इस दुनिया से चले जाने पर लोग गमजदा हैं। सोशल मीडिया पर श्रीदेवी के फैंस उनको याद कर अपनी श्रद्धांजलि दे रहे हैं। भारत के राष्ट्रपति से लेकर प्रधानमंत्री

» Read more

अयोध्या विवाद: ओवैसी ने कहा मस्जिद वहीं बनाएंगे तो भड़के गिरिराज, कहा- वो तो मक्का मदीना जाएंगे, हम कहां जाएं

बीजेपी सांसद गिरिराज सिंह ने AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी के उस बयान पर कड़ी आपत्ति जताई है जिसमें उन्होंने कहा है कि अयोध्या में विवादित जमीन पर दोबारा मस्जिद बनाई जाएगी। गिरिराज सिंह ने कहा कि ओवैसी जैसे लोगों के अंदर जिन्ना का जिन्न प्रवेश कर गया है, ये लोग देश को तोड़ना चाहते हैं। बता दें कि दिल्ली में एक कार्यक्रम में एआईएमआईएम चीफ ओवैसी ने कहा कि ‘हमारी मस्जिद वहां पर है, थी, और इंशाल्लाह रहेगी, और दुबारा वहां पर बनाएंगे, जब सुप्रीम कोर्ट हमारे साथ में फैसला

» Read more

पति बोनी कपूर के साथ श्रीदेवी का आखिरी डांस, निधन पर वायरल हो रहा वीडियो

हिंदी सिनेमा की दिग्गज अभिनेत्री श्रीदेवी का शनिवार रात (24 फरवरी) निधन हो गया। उनकी आकस्मिक मौत से बॉलीवुड जगत सदमे में है। श्रीदेवी के निधन पर न केवल सिनेमा जगत के लोगों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी, बल्कि अन्य क्षेत्रों से जुड़े लोगों ने उन्हें याद किया। श्रीदेवी के गुजरने के बाद उनसे जुड़ा एक खास वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। एक्ट्रेस इसमें डांस फ्लोर में झूमती नजर आ रही थीं। खास बात यह है कि इस क्लिप में श्रीदेवी अकेली नहीं हैं। उनके साथ इस दौरान

» Read more

पिछले सात दिन में सीरिया में जारी बम बारी में 120 बच्चे सहित 500 लोगों से ज़्यादा की मौत

सीरिया के पूर्वी घोटा क्षेत्र में विद्रोहियों के कब्जे वाले इलाके में पिछले सात दिन से जारी बम बारी में मरने वालों की संख्या रविवार (25 फरवरी, 2018) को बढ़कर 500 से अधिक हो गई है। बताया जाता है कि ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि संयुक्त राष्ट्र ने संघर्षविराम पर मतदान में फिर देरी कर दी। सीरियन ऑब्जेवेटी फोर ह्यूमन राइट्स के अनुसार मारे गए लोगों में 120 से अधिक बच्चे हैं। दमिश्क के बाहर इस क्षेत्र में पिछले रविवार को सरकार ने बमबारी शुरू की थी। ब्रिटेन के इस संस्थान

» Read more

श्रीदेवी की मौत पर पाकिस्तान में भी फैला शोक, मशहूर शख्सियतों ने ‘चांदनी’ को यूं किया याद

बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस श्रीदेवी की मौत पर भारत के अलावा पाकिस्तान में भी शोक की लहर देखने को मिली। पड़ोसी मुल्क की मशहूर शख्सियतों ने चांदनी और मिस हवा-हवाई नाम से चर्चित अभिनेत्री के आकस्मिक निधन पर अचंभा जताया और उन्हें श्रद्धांजलि दी। महिरा खान और सबा कमर सरीखी पाकिस्तानी एक्ट्रेसेस ने उनके निधन पर उन्हें याद किया। आपको बता दें कि श्रीदेवी को शनिवार रात (24 फरवरी) को संयुक्त अरब अमीरात के दुबई शहर में कार्डियक अरेस्ट पड़ा था। अभिनेत्री वहां अपने भतीजे मोहित मारवाह की शादी में

» Read more

पत्‍नी के मायके से नहीं लौटने पर इतनी क्रूरता कि 9 साल की मासूम बेटी पर मिट्टी का तेल डालकर लगा दी आग, पिता गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में एक शख्स ने क्रूरता की सारी हदें पार कर दी। इस हैवान पिता ने अपनी 9 साल की मासूम बच्ची को महज इसलिए जिंदा जला दिया क्योंकि उसकी पत्नी मायके से वापस नहीं लौटी थी। गंभीर हालत में बच्ची को हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। वहीं पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर जेल भेद दयिा है। स्थानीय समाचार पत्रों की रिपोर्ट के अनुसार एलाउ क्षेत्र के रतन पुरा बारा में सतेंद्र राठौर की पत्नी मायके गई हुई

» Read more

ओडिशा में भीड़ ने युवक को लड़की छेड़ने के आरोप में पेड़ से बांधकर पीटा

ओडिशा में एक युवक की पेड़ से बांधकर बुरी तरह पिटाई करने की घटना सामने आई है। मामले की पुलिस जांच कर रही है। मीडीया से प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार यह घटना ओडिशा के भद्रक जिले की है। यहां भीड़ ने पहले युवक को पेड़ से बांधा फिर उसे बेदर्दी से पीटना शुरू कर दिया। आरोप है कि युवक ने घर लौटती लड़की को रास्ते में परेशान करने की कोशिश की। इसकी भनक लगते ही घरवाले मौके पर पहुंचे और उसे पकड़कर जमकर पीटा। उधऱ सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने

» Read more

कार्डियक अरेस्‍ट: इसी ने ली श्रीदेवी की जान, जानिए क्‍या हैं लक्षण और कैसे कर सकते हैं बचाव

बॉलीवुड समेत दक्षिण की कई शानदार फिल्में देने वाली लाखों दिलों की धड़कन श्रीदेवी का शनिवार (24 फरवरी) की रात दुबई में कार्डियक अरेस्ट (हृदय गति रुकने) से निधन हो गया। आखिर कार्डियक अरेस्ट के क्या लक्षण होते हैं और इसका बचाव कैसे किया जा सकता है, इस बारे में यहां जानकारी दी जा रही है। अमेरिकन हार्ट एसोसिएशन की वेबसाइट www.heart.org पर दी गई जानकारी के अनुसार दिला का दौरा और हृदय गति का रुकना, इन दोनों ही स्थिति एक दूसरे पर्याय लगती हैं, लेकिन दोनों में मामूली फर्क होता है।

» Read more

वायरल हुआ बीजेपी नेता द्वारा अपने पिता का अपमान और शोषण का वीडियो, शर्म से बेटी ने खा ली जहर

मध्यप्रदेश के जबलपुर से एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो के वायरल होने के बाद एक 20 वर्षीय लड़की ने आत्महत्या की कोशिश की है। इस वीडियो को स्थानीय बीजेपी नेता की दबंगई का बताया जा रहा है। वीडियो में दिख रहा है कि एक शख्स को मुर्गा बनाकर प्रताड़ित किया जा रहा है। वीडियो में उस शख्स का ऐसा कने वाले मजाक बी उड़ा रहे हैं। वीडियो में जिस शख्स को पैसों के लिए मुर्गा बना कर उठक बैठक करवाया जा रहा है उसी की बेटी ने

» Read more

आधार लिंक नहीं किया तो होगा बड़ा नुकसान, इन जगहों पर फंस सकते हैं आपके पैसे

आधार कार्ड देश में सबके लिए जरूरी है। लेकिन उससे जरूरी इसे सरकारी सेवाओं-योजनाओं से लिंक करना है। अगर आपने अभी तक ऐसा नहीं किया तो आपकी मुश्किलें बढ़ सकती है। आपको रोजमर्रा के कामों में बड़ा नुकसान झेलना पड़ सकता है। मोबाइल नंबर बंद होना, रसोई गैस न बुक हो पाना और पीएफ खाते में पैसा फंसा रह जाना जैसी समस्याएं आपके सामने आ सकती हैं। आपको बता दें कि सरकारी सेवाओं-योजनाओं से आधार लिंक करने की अंतिम तारीख 31 मार्च 2018 है। केंद्र सरकर ने यह कदम अपने

» Read more

अयोध्‍या विवाद: असदुद्दीन ओवैसी बोले- हम नहीं छोड़ेंगे दावा, मस्जिद जहां पर थी वहीं दोबारा बनाएंगे

एआईएमआईएम प्रमुक असदुद्दीन ओवैसी ने कहा है कि अयोध्या में ही बाबरी मस्जिद रहेगी। एक बार फिर से अयोध्या विवाद को हवा देते हुए असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि हम विवादित जमीन पर बाबरी मस्जिद का दावा कभी नहीं छोड़ेंगे। असदुद्दीन ओवैसी ने दिल्ली में एक कार्यक्रम में बोलते हुए कहा, ‘हमारी मस्जिद थी, है, रहेगी और इंशाल्लाह सुप्रीम कोर्ट का फैसला हमारे पक्ष में आने के बाद यह एक बार फिर से उसी जगह पर बनेगी।’ ओवैसी ने कहा, ‘मुझे यकीन है कि सुप्रीम कोर्ट का फैसला आस्था के

» Read more

कांग्रेस अध्‍यक्ष बोले- मोदी जी ने 10 सबसे अमीर उद्योगपतियों का कर्जा माफ किया, अमित शाह का जवाब- झूठ बोल रहे राहुल

कर्नाटक में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने केंद्र की मोदी सरकार पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि किसानों और मजदूरों की जेबों से पैसा निकलकर उद्योगपतियों की जेबों में जा रहा है। राहुल गांधी के आरोपों पर बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह का जवाब आया। अमित शाह ने कर्नाटक में कहा कि राहुल गांधी झूठ बोल रहे हैं। एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा- ”पैसा किसानों, मजदूरों की जेब से निकलकर 10 उद्योगपतियों की जेब में जा रहा है। आपने देश के 10 सबसे अमीर

» Read more

कभी श्रीदेवी ने कहा था मैं हूं जानू के बेहद करीब, पर अंतिम वक्त में नहीं रह पाईं साथ

बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रीदेवी की शनिवार रात दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। बॉलीवुड जगत में यह खबर फैलने के बाद शोक की लहर है। श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी कपूर जल्द ही बॉलीवुड में अपना डेब्यू करने जा रही थीं और श्रीदेवी अपनी बेटी की पहली फिल्म देखना चाहती थीं। फिल्मफेयर की एक रिपोर्ट के मुताबिक जब श्रीदेवी से पूछा गया था कि उनके उनकी बेटियों के कैसे रिश्ते हैं तो श्रीदेवी ने बताया था कि मैं जानू (जाह्नवी) के ज्यादा करीब हूं और खुशी बोनीजी के। हम एक

» Read more

यूपी के इस बेटे ने हैवानियत से पहले पिता का काटा गला फिर की फेविक्विक से चिपकाने की कोशिश

उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में एक बेटे की हैवानियत की घटना सामने आई है। यहां आरोपी ने अपने बुजुर्ग पिता पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। इस हमले में उसने अपने पिता का गला काट दिया। बुजिर्ग पिता को लहूलुहान देख उसकी हालत खराब हुई तो वह खुद ही कटे हुए गले को फेविक्विक से जोड़ने लगा। इतना ही नहीं बेटे के वार से बुरी तरह जख्मी पिता जब कराहने लगा तो बेटे ने म्युजिक सिसंट्म की आवाज तेज कर दी ताकि उसकी चाख बाहर ना जा सके।

» Read more

बेटी की मौत भी नहीं डिगा सकी इस पुलिसकर्मी को ड्यूटी से, डी0जी0 कमाण्डेशन डिस्क से हुआ सम्मानित

सहारनपुर में यूपी-100 में तैनात हेड कॉन्स्टेबल भूपेन्द्र सिंह को जब सड़क पर पड़े एक घायल व्यक्ति की सूचना मिली तो उन्हें सपने में भी अंदाजा नहीं था कि ये एक छोटा सा मिशन उनके करियर के लिए कड़ी परीक्षा साबित होगी। एचसीपी भूपेन्द्र सिंह को मंगलवार दोपहर खबर मिली कि रामपुर मनिहारन क्षेत्र में हादसे में घायल एक शख्स सड़क पर पड़ा हुआ है। उसके शरीर से काफी खून निकल रहा है और उसे तुरंत इलाज की जरूरत है। भूपेन्द्र सिंह बिना देर किये पूरी टीम के साथ इस केस

» Read more
1 790 791 792 793 794 1,617