हार्दिक पटेल को बड़ा झटका, कोर्ट ने कहा- शुरुआती सबूत पर्याप्‍त, करें मुकदमे का सामना

गुजरात में देशद्रोह के आरोप का सामना कर रहे पाटीदार आरक्षण के नेता हार्दिक पटेल को अदालत से बड़ा झटका लगा है। बुधवार (21 जनवरी) को एक सत्र न्यायालय ने केस को डिस्चार्ज करने के हार्दिक पटेल के आवेदन को खारिज कर दिया। अदालत ने कहा कि पहली नजर में पाटीदार अनामत आंदोलन समिति के संयोजक हार्दिक पटेल के खिलाफ केस बनता है और उन्हें इसका सामना करना चाहिए। बता दें कि यह केस 2015 का है, जब आरक्षण की मांग को लेकर हार्दिक पटेल और उनके समर्थकों ने हिंसक आंदोलन

» Read more

UPSC Civil Services Prelims 2018: परीक्षा में बैठने के लिए अनिवार्य इस योग्यता में बदलाव, जानिए

UPSC Civil Services Exam 2018 Notification: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सर्विसेज प्रीलिम्स परीक्षा 2018 की योग्यताओं को लेकर नई अधिसूचना जारी की है। नई अधिसूचना के मुताबिक, परीक्षा में बैठने के लिए अनिवार्य आयु सीमा में बदलाव की जानकारी उपलब्ध कराई गई है। परीक्षा देने के लिए अधिकतम आयु सीमा में बढ़ोतरी की गई है। सरकार ने नियम 6(b)(vii) लाकर, सिविल सर्विसेज परीक्षा 2018 के नियम 6 के नोट-I और नोट-III में बदलाव कर अधिकतम आयु सीमा बढ़ा दी है। नए नियम के तहत अब जम्मू-कश्मीर में

» Read more

इशरत जहां केस में बरी होने के बाद बोले गुजरात के पूर्व डीजीपी- मंगल पांडे की तरह फांसी चाहता था

इशरत जहां एनकाउंटर मामले में गुजरात के पूर्व पुलिस महानिदेशक और वरिष्ठ आईपीएस पीपी. पांडे को कोर्ट ने सभी आरोपों से बरी कर दिया है। 1982 बैच के आईपीएस ऑफिसर ने बताया कि जेल में डेढ़ साल का वक्त बेहद कठिन था, लेकिन उनके लिए आखिरकार अच्छे दिन आ गए। पीपी. पांडे ने कहा, ‘एक समय तो मैं फांसी पर चढ़ने को तैयार था। उसी तरह जिस तरह मंगल पांडे को फांसी पर लटकाया गया था, पीपी. पांडे को भी उसी तरीके से फांसी दे दी जानी चाहिए।’ पीपी. पांडे ने कोर्ट में

» Read more

डीजे ने नहीं बजाया 10 बजे के बाद गाना, मेहमानों ने मिलकर पीटा; देखें वीडियो

डिस्क जॉकी (डीजे) ने रात में 10 बजे के गाना बजाने से इन्कार कर दिया। शादी समारोह में कई मेहमान इसी बात पर भड़क उठे और उन्होंने मिलकर डीजे की जमकर पिटाई कर दी। पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में दर्ज हो गई, जो अब सामने आई है। मेहमान इसमें डीजे के साथ धक्का-मुक्की और मारपीट करते साफ नजर आ रहे हैं। न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक, यह घटना उत्तर प्रदेश के आगरा की है। 20 फरवरी 2018 को यहां पर थाना एत्माउद्दौला क्षेत्र स्थित बंधन मैरिज होम

» Read more

ईडी ने जब्त की नीरव मोदी की ये सुपर लग्जरी गाड़ियां, साढ़े 6 करोड़ की रोल्स रॉयस घोस्ट भी शामिल

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने गुरुवार (22 फरवरी, 2018) को कहा है कि पंजाब नेशनल बैंक में 11,400 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी के आरोपी नीरव मोदी और मेहुल चौकसी समूहों के 94.52 करोड़ रुपए कीमत के म्यूचुअल फंड्स और शेयर फ्रीज किए हैं। ईडी ने धन शोधन निषेध कानून (पीएमएलए) के आपराधिक प्रावधानों के तहत नीरव मोदी के खिलाफ अपनी जांच के संबंध में उसकी नौ लग्जरी कारें भी जब्त की हैं।   इसमें करीब साढ़े छह करोड़ की रोल्स रॉयस घोस्ट, दो मर्सडीज बेंज (दोनों की कीमत डेढ़ करोड़ से

» Read more

VIDEO: डीएम ने अफसर को दी धमकी, तुम्हारा गला काट देंगे

उत्तर प्रदेश में एक जिलाधिकारी ड्यूटी के दौरान अफसर को धमकी देते नजर आए। काम में चूक होने पर वह भड़के और बोले, “अगर इंस्पेक्शन नहीं किया तो गला काट देंगे तुम्हारा।” घटना के दौरान किसी ने उनका वीडियो बना लिया, जो इस वक्त सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। डीएम इसमें साफ तौर पर अपने अफसरों को फटकार लगाते दिख रहे हैं। यह मामला सहारनपुर जिले से जुड़ा हुआ है। घटना के वीडियो में जिलाधिकारी पीके पांडे थे। वह दफ्तर में अपनी कुर्सी पर बैठे थे और

» Read more

आईपीएल 2018: राजस्थान रॉयल्स को मिला ‘नया भज्जी’, टीम ने ऐसे किया स्वागत

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के इस सीजन में इस बार राजस्थान रॉयल्स को नया खिलाड़ी मिल गया है। भारतीय और घरेलू क्रिकेट में हरफनमौला खिलाड़ी कृष्णप्पा गौतम को नए भज्जी (हरभजन सिंह) के नाम से जाना जाता है। टीम ने उनका खास अंदाज में स्वागत किया है और कहा है कि भले ही गौतम कुछ लोगों के लिए नए हरभजन सिंह हों, लेकिन वह हमारे लिए सिर्फ और सिर्फ गौतम यादव हैं। उनके हाथों में दम है। बता दें कि राजस्थान की टीम टूर्नामेंट में इस सीजन के साथ वापसी

» Read more

आर्मी चीफ ने चेताया- बीजेपी से ज्यादा तेज हुआ है मौलाना अजमल की पार्टी का विस्तार

असम में एक सेमीनार में शिरकत करने पहुंचे सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत ने उत्तर पूर्व में आबादी की रफ्तार (जिसे बदला नहीं जा सकता) को रेखांकित करते हुए बुधवार (21 फरवरी) को चेताया कि मौलाना बदरुद्दीन अजमल की पार्टी ऑल इंडिया यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (एआईयूडीएफ) का विस्तार भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) से तेज हुआ है। जनरल रावत ‘भारत के पूर्वोत्तर क्षेत्र में खाई भरने और सीमा को सुरक्षित रखने’ के विषय पर आयोजित सेमीनार में  बोल रहे थे। जनरल रावत ने कहा- ”मैं नहीं समझता हूं कि आप इस इलाके

» Read more

भारत में सबसे धीमी है 4जी स्पीड, पाकिस्तान में दोगुनी से भी ज्यादा रफ्तार

डिजिटल इंडिया बनाने की लगातार कोशिश की जा रही हैं, लेकिन डिजिटल बनाने के लिए बुनियादी चीजों में सुधार किए बिना ऐसा संभव नहीं है। डिजिटलाइजेशन के लिए सबसे जरूरी है बेहतर इंटरनेट। भारत इंटरनेट के मामले में बहुत पीछे है। भारत 4G इंटरनेट की स्पीड के मामले में दुनिया भर के 88 देशों से पीछे है। इस मामले में तो पाकिस्तान भी भारत से काफी आगे है। भारत में 4G इंटरनेट की एवरेज डाउनलोड स्पीड 6Mbps की है। वहीं पाकिस्तान में 4G इंटरनेट की डाउनलोड स्पीड 14Mbps की है।

» Read more

करगिल युद्ध में पाकिस्तान को धूल चटाने वाले BSF जवान की धमकी-इंसाफ नहीं मिला तो हथियार उठा लूंगा

करगिल युद्ध में पाकिस्तानी सैनिकों को अपनी वीरता से धूल चटाने वाला सैनिक हिन्दुस्तान के ही सिस्टम से परेशान है। यह करगिल हीरो देश की कानून व्यवस्था से इस कदर नाराज है कि वह मजबूर होकर अपने हाथ में हथियार उठाने की धमकी दे रहा है। हम बात कर रहे हैं BSF में तैनात मेरठ के रहने वाले नायब सूबेदार जगबीर सिंह की। करगिल युद्ध में मेडल जीत चुके जगबीर सिंह की जमीन पर कुछ दबंगों ने कब्जा कर लिया है। जगबीर सिंह अपने जमीन से भू-माफियाओं का कब्जा हटाने

» Read more

राजस्थान में भीड़ की पिटाई से एक और मुस्लिम मजदूर की मौत

राजस्थान के जयपुर में विश्वकर्मा इंडस्ट्रियल एरिया में काम करने वाले एक मजदूर को बच्चा चोरी करने और एक छोटी बच्ची के साथ छेड़खानी करने के संदेह में भीड़ ने बेरहमी से पीटा, जिससे 25 वर्षीय शख्स की बुधवार (21 फरवरी) को मौत हो गई। मृतक मोहम्मद फैजल सिद्दीकी मूल रूप से उत्तर प्रदेश के कानपुर का रहने वाला था। बच्ची के पिता असलम अंसारी ने हालांकि मृतक मोहम्मद फैजल सिद्दीकी पर लगे आरोपों से इनकार किया है। बच्ची के पिता ने कहा- ”वह अक्सर मेरी बच्ची के साथ रहता था, हमने कभी उसके

» Read more

Ind vs SA: महेंद्र सिंह धोनी की धुआंधार बल्लेबाजी पर वीरेंद्र सहवाग का कमेंट- हथियार चलाना नहीं भूले

India vs South Africa 2nd T20 Match Squad, Ind vs SA: दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेले गए दूसरे टी-20 मैच में पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी अपनी पुरानी फॉर्म में नजर आए। बुधवार (21 फरवरी, 2018) को खेले गए मैच में उन्होंने अफ्रीकी तेज गेंदबाजों की धुनाई करते हुए महज 28 गेंदों में अर्धशतक ठोक दिया। अपनी पारी में धोनी ने चार चौके और तीन छक्के लगाए। जिससे टीम इंडिया का स्कोर चार विकेट के नुकसान पर 188 पर पहुंच गया। हालांकि भारतीय टीम ये मैच हार गई लेकिन धोनी की

» Read more

पौने पांच करोड़ की हेराफेरी, छह गिरफ्तार व 25 लाख बरामद

राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के खाते से जाली चेकों के जरिए पौने पांच करोड़ रुपए निकालने वाले बेहद शातिर गिरोह के छह सदस्य गिरफ्तार किए गए हैं। जिलाधिकारी प्रमोद कुमार पांडे और एसएसपी बबलू कुमार ने बताया कि 18 जनवरी को एनएचएआइ के इंडसइंड बैंक के खातों से फर्जी चैकों के जरिए दो करोड़ छियासठ लाख रुपए निकाले जाने की जानकारी प्रकाश में आई थी। पुलिस ने जब मामले की गहराई से जांच की तो पता चला कि निकाली गई रकम पौने पांच करोड़ रुपए थी। जिलाधिकारी प्रमोद कुमार पांडे ने

» Read more

यूपी में बनेगा रक्षा उद्योग कॉरिडोर: प्रधानमंत्री

देश में इस वर्ष दो रक्षा उद्योग कॉरिडोर बनाए जाएंगे। इनमें से एक उत्तर प्रदेश में बनेगा। बुंदेलखंड के विकास में यह कॉरीडोर अहम किरदार अदा करेगा। इस गलियारे में झांसी, चित्रकूट, लखनऊ, आगरा और अलीगढ़ क्षेत्र आएंगे। इसके निर्माण पर बीस हजार करोड़ रुपये खर्च होंगे। इस कॉरिडोर के बनने के बाद ढाई लाख रोजगार सृजित होंगे। उत्तर प्रदेश में बुधवार से शुरू निवेशक सम्मेलन को संबोधित करते हुए यह बात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कही। प्रधानमंत्री ने बुधवार को सम्मेलन का उद्घाटन किया। सम्मेलन में देश के प्रतिष्ठित

» Read more

पूर्व नियंत्रक और महालेखा परीक्षक विनोद राय की अध्यक्षता वाले बैंक बोर्ड ब्यूरो को बंद करने की तैयारी

पूर्व नियंत्रक और महालेखा परीक्षक विनोद राय की अध्यक्षता वाले बैंक बोर्ड ब्यूरो (बीबीबी) के मूल काम में कतरब्योंत कर दी गई है। मार्च में इसे बंद कर दिया जाएगा। बंद करने का सुझाव वित्त मंत्रालय की सचिव स्तरीय एक कमेटी ने दी है। मूल काम वित्त मंत्रालय की सचिव (वित्तीय सेवा विभाग) अंजली छिब दुग्गल को सौंप दिया गया है। बैंकों को नीतिगत और पूंजी जुटाने का सुझाव देने का काम सचिव (राजस्व सेवाएं) और रिजर्व बैंक के डिप्टी गवर्नर की कमेटी को सौंप दिया गया है। वित्त सेवा

» Read more
1 803 804 805 806 807 1,617