प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाई बोले- गुजरात में आधार समस्‍या के चलते बहुतों को नहीं मिल रहा राशन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाई प्रह्लाद मोदी ने एक बार फिर राशन कार्ड को आधार के साथ लिंक करने के मुद्दे को उठाया है। इस मुद्दे का लिंक करते हुए प्रह्लाद मोदी ने कहा है कि राशन कार्ड को आधार से लिंक कराने के चलते बहुतों को राहश ही नहीं मिल पा रहा है। प्रह्लाद मोदी का ये भी कहना है कि राशन डीलरों को भी इससे तकलीफ हो रही है। पीएम मोदी के भाई ने गुजरात सरकार में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री जयेश रादडिया से मुलाकात कर उन्हें

» Read more

एक तांत्रिक के सलाह पर तीन महीने की बच्ची को चुराया और सिर कलम का दे दी बलि

हैदराबाद पुलिस ने नरबलि के आरोप में गुरुवार (15 फरवरी) को एक पति-पत्नी को गिरफ्तार किया है। इन लोगों पर 31 जनवरी की रात को चंद्र ग्रहण के दौरान 3 महीने की बच्ची का कत्ल करने का आरोप है। पुलिस के मुताबिक ये नरबलि एक तांत्रिक के सलाह पर दी गई थी। आरोपी शख्स पेशे से कैब ड्राइवर है और उसका नाम केरुकोंडा राजशेखर है जबकि पत्नी का नाम श्रीलता है। पुलिस के मुताबिक राजशेखर ने भोईगुड़ा के एक फुटपाथ से एक भिखारी की बेटी को चुरा लिया था जब

» Read more

जज से बोले लालू- आपका बड़ा नाम हुआ है सर, रहम कीजिए, होली मनानी है

चारा घोटाले में दोषी करार दिये गये लालू यादव होली बड़े धूम-धड़ाके के साथ मनाते थे। रंगों के इस त्योहार के दौरान पटना स्थित लालू के आवास में उनका गंवई अंदाज लोगों को बेहद पसंद आता था। इस बार होली में मात्र एक पखवारे का वक्त रह गया है और लालू यादव रांची जेल में बंद है। जेल में मकर संक्रांति का चूड़ा-तिलकुट खा चुके लालू यादव को अब होली की चिंता सता रही है। लालू को डर है कि कहीं इस पर्व को भी सलाखों के पीछे ना मनाना

» Read more

पाकिस्तानी सेना ने वीडियो जारी कर भारत की चौकी उड़ाने और पांच सैनिक मरने का किया दावा

पाकिस्तानी सेना ने गुरुवार (15 फरवरी) को दावा किया कि उसने नियंत्रण रेखा पर भारत की तरफ से नागरिकों को निशाना बनाए जाने पर एक भारतीय चौकी को उड़ा दिया, जिसमें पांच भारतीय जवान मारे गए। पाकिस्तानी सेना के इंटर सर्विस पब्लिक रिलेशंस (आईएसपीआर) के महानिदेशक मेजर जनरल आसिफ गफूर ने भारतीय चौकी पर हमला करने का एक वीडियो ट्वीट किया है। मेजर गफूर ने ट्वीट में लिखा- ”नियंत्रण रेखा पर टाट्टा पानी (हॉट स्प्रिंग) सेक्टर में आम नागरिकों को निशाना बनाने वाली भारतीय सेना की चौकी को पाकिस्तानी सैनिकों

» Read more

जयपुर के मेडिकल कॉलेज परिसर मे एक लड़के को नंगा कर खंभे से बाँध जानवरों से भी बदतर पीटने का वीडियो आया सामने

राजस्थान की राजधानी जयपुर से एक वीडियो सामने आया है। वीडियो में कुछ लोग एक युवक को खंभे से बांध कर पीटते हुए दिखाई दे रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक वीडियो जयपुर के नामी निम्स मेडिकल कॉलेज परिसर के अंदर का है। बताया जा रहा है कि पिट रहे युवक पर कॉलेज में चोरी करने का आरोप था। वीडियो में दिख रहा है कि तीन युवकों ने एक लड़के के सारे कपड़े उतरवाकर उसे एक पिलर से बांध रखा है। पिट रहे युवक ने सिर्फ अंडरवियर पहन रखा है।

» Read more

मुजफ्फरनगर: दस साल से हाईवे पर थी मस्जिद, हटाई गई, मुसलमानों ने भी दिया सहयोग

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में पिछले 10 सालों तक तमाम प्रयासों के बाद गुरुवार को एनएच-58 हाईवे किनारे बने एक मस्जिद को जिला प्रशासन ने हटा दिया। मामला संवेदनशील होने के चलते प्रशासन ने इस कार्रवाई को बड़ी सावधानी से करने की योजना बना रखी थी। मस्जिद को हटाने में वहां के स्थानीय मुसलमानों ने भी प्रशासन का सहयोग किया। हालंकि किसी भी संभावित विरोध या हिंसा को देखते हपए जिला प्रशासन द्वारा वहां भारी पुलिस बल की तैनाती भी हुई थी। बताया जाता है कि इस मस्जिद की वजह

» Read more

जेएनयू : 75 फीसद अनिवार्य उपस्थिति का मामला गरमाया, छात्रों का विरोध जारी

अनिवार्य उपस्थिति को लेकर कई दिनों से जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) के प्रशासनिक खंड पर प्रदर्शन कर रहे विद्यार्थियों ने गुरुवार को दो उपकुलपतियों प्रोफेसर चिंतामणि महापात्रा और राना प्रताप सिंह सहित कुछ अधिकारियों को बाहर नहीं आने दिया। इन्होंने जब बाहर आने की कोशिश की तो छात्रों ने घेर लिया और उन्हें मजबूरन अपने दफ्तर लौटना पड़ा। जेएनयू के कुलपति प्रोफेसर एम जगदीश कुमार ने ट्वीट कर बताया कि हाई कोर्ट के आदेश के बावजूद बड़ी संख्या में विद्यार्थी गुरुवार सुबह से प्रशासनिक खंड पर प्रदर्शन कर रहे हैं। जेएनयू

» Read more

संदिग्ध आतंकी जुनैद से क्राइम ब्रांच भी करेगी पूछताछ

बटला हाउस मुठभेड़ के आरोपी इंडियन मुजाहिदीन (आइएम) के संदिग्ध आतंकी आरिज खान उर्फ जुनैद उर्फ सलीम से दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा भी पूछताछ करेगी। फिलहाल, जुनैद से स्पेशल सेल के आला अधिकारी पूछताछ कर रहे हैं। कोशिश यह पता लगाने की है कि देश में हुए किन-किन आतंकी हमले में वह शामिल रहा था और उसकी क्या भूमिका रही थी। आगामी 10 मार्च तक जुनैद स्पेशल सेल की गिरफ्त में रहेगा। वहीं, अपराध शाखा के एक अधिकारी ने बताया कि रिमांड पूरी होने के बाद अदालत से जुनैद

» Read more

शुंगलू समिति की रिपोर्ट दे रही संकेत, उपचुनाव जीतना आप के लिए चुनौती

प्रचंड बहुमत से 14 फरवरी 2015 को दिल्ली में सरकार बनाने वाले आम आदमी पार्टी (आप) के नेता और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की बड़ी चुनौती तो आने वाले दिनों में उनके 20 विधायकों से खाली सीट पर उपचुनाव जीतने की है, लेकिन सबसे कठिन चुनौती इस हाल में सरकार के पांच साल के कार्यकाल को पूरा करना और अगले चुनाव में अपनी हैसियत बरकरार रखना है। पिछले महीने हुए राज्यसभा के चुनाव में तीन में से दो सीटें उन लोगों को दी गर्इं, जिनका इस पार्टी या उसकी

» Read more

हरियाणा की दसों सीटों पर हो भाजपा का कब्जा : शाह

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने हरियाणा के जींद जिले से मिशन 2019 का बिगुल फूंकते हुए पार्टी कार्यकर्ताओं को आह्वान किया है कि इस बार वह लोकसभा की सभी दस सीटों पर भगवा फहराएं। जींद से विजय का संकल्प दिलाते हुए शाह ने कार्यकर्ताओं से हाथ खड़े करवाकर जहां आगामी लोकसभा चुनाव जीतने का प्रण लिया, वहीं उन्होंने मंच से इस बात के लिए अफसोस जताया कि पिछले लोकसभा चुनाव में थोड़ी-सी चूक की वजह से भाजपा को तीन सीटों पर हार का सामना करना पड़ा था। भाजपा

» Read more

सुप्रीम कोर्ट ने सरकार से पूछा- क्या एक बलात्कार की कीमत 6500 रुपए है?

सुप्रीम कोर्ट ने बलात्कार के मामलों के प्रति मध्य प्रदेश सरकार के रवैए पर हैरानी जाहिर करते हुए गुरुवार को सवाल किया- क्या एक बलात्कार की कीमत 6500 रुपए है? अदालत ने राज्य सरकार से सवाल किया कि यौन उत्पीड़न के पीड़ितों को इतनी कम राशि देकर क्या आप खैरात बांट रहे हैं। शीर्ष अदालत ने कहा कि वह हतप्रभ है कि मध्य प्रदेश, जो निर्भया कोष योजना के तहत केंद्र से अधिकतम धन प्राप्त करने वाले राज्यों में है, प्रत्येक बलात्कार पीड़ित को सिर्फ 6000-6500 रुपए ही दे रहा

» Read more

, सेक्सुअल टॉयज के जरिये अपनी पत्नियों के साथ बनाता था संबंध

उत्तराखंड के नैनीताल में पुलिस ने एक ऐसी महिला को गिरफ्तार किया है, जिसने पुरुष होने का नाटक रचा और दो महिलाओं से शादी की। पुरुष बनी इस महिला ने इसके बाद अपनी एक ‘पत्नी’ को दहेज के लिए प्रताड़ित किया। यह घटना उत्तराखंड के नैनीताल की है। नैनीताल के एसएसपी जन्मेजय खंडूरी ने कहा कि आरोपी कृष्णा सेन, उर्फ स्वीटी सेन यूपी के बिजनौर की रहने वाली है। उसे बुधवार (14 फरवरी) को पुलिस ने गिरफ्तार किया। खंडूरी ने कहा कि यह महिला फेसबुक के जरिये खुद को पुरुष

» Read more

शातिर चोर उड़ा ले गए पुलिसियों की मोटरसाइकिलें

शातिर चोरों ने आम आदमियों की नींद हराम कर ही रखी है, लेकिन इस बार उन्होंने वर्दी का रौब गांठने वाली पुलिस को चकरा दिया है। पूरे महकमे को हक्का-बक्का कर देने वाला मामला यह है कि शहर में सरगर्म चोर उत्तर प्रदेश के एडीजी (कानून व्यवस्था) के घर से चंद कदम दूर पांच पुलिसकर्मियों की मोटरसाइकिलें उड़ाकर ले गए। गुरुवार सुबह उठकर जागने पर पुलिसकर्मियों को मोटरसाइकिलें चोरी होने का पता चला तो उनके होश फाख्ता हो गए। पुलिस के बड़े अधिकारियों तक मामला पहुंचने पर अपने बचाव में

» Read more

झारखंड के डीजीपी गले में सांप डाल कर बने थे ‘शिवशंकर’, अब नोटिस का जबाब देने की तैयारी

झारखंड के पुलिस महानिदेशक डी.के. पांडे द्वारा कथित रूप से अपने गले में जीवित सांप लपेटने को गंभीरता से लेते हुए झारखंड के प्रधान वन संरक्षक (पीसीसीएफ) वन्यजीव ने उनसे जवाब मांगा है। स्थानीय समाचार पत्रों में महाशिवरात्रि पर भगवान शिव की तरह भगवा कपड़ों और गले में जीवित सांप लपेटे पांडे की एक तस्वीर छपी है। मीडिया में इस आशय की रपट आने के बाद कार्रवाई करते हुए पीसीसीएफ-वन्यजीव लाल रत्नाकर सिंह ने वन विभाग के अधिकारियों से मामले की सच्चाई का पता लगाने के लिए कहा है। वन्य

» Read more

केरल: सीएम ने ‘ओरू अदार लव’ के टीजर गाने की पैरवी की, बोले- असहिष्णुता स्वीकार नहीं

केरल के मुख्यमंत्री पी विजयन ‘ओरू अदार लव’ फिल्म के टीजर गाने के समर्थन में सामने आए। इसी गाने के खिलाफ मजÞहबी भावनाओं को आहत करने को लेकर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई है। विजयन ने फेसबुक पर एक पोस्ट में कहा कि कला और विचार की स्वतंत्र अभिव्यक्ति के खिलाफ असहिष्णुता को स्वीकार नहीं किया जा सकता है। ‘मणिक्या मालारया पूवी’ गाने को लेकर हैदराबाद में फिल्म निर्देशक उमर लुलु के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराने के संदर्भ में केरल के मुख्यमंत्री ने कहा कि समाज के किसी

» Read more
1 828 829 830 831 832 1,617