Video: महिला ने साड़ी में की स्काईडाइविंग, 13 हजार फीट की ऊंचाई से छलांग लगाकर एक नया रिकॉर्ड

पुणे की शीतल राणे महाजन ने एडवेंचर की दुनिया में एक नया रिकॉर्ड बना लिया है। उन्होंने सोमवार को थाइलैंड में साड़ी पहनकर 13 हजार फीट की ऊंचाई से स्काईडाइविंग की है। इसके साथ ही शीतल रंगीन नौवारी साड़ी पहनकर स्काईडाइविंग करने वाली पहली भारतीय महिला बन गई हैं। स्काइडाइविंग के तुरंत बाद, राणे-महाजन ने कहा कि अनुकूल मौसम होने की वजह से वह विश्व प्रसिद्ध पर्यटक रिसॉर्ट पट्टाया के ऊपर एक विमान से लगभग 13 हजार फीट की ऊंचाई से दो बार छलांग लगाने में सफल रहीं। राणे-महाजन ने

» Read more

लखनऊ विश्वविद्यालय की सलाह- वेलेन्टाइन डे पर कैम्पस न आएं छात्र-छात्राएं, घरवालों से अपील- बच्चों को न भेजें

लखनऊ यूनिवर्सिटी में अब वेलेन्टाइन डे के दिन यानी 14 फरवरी को कोई भी स्टूडेंट कैम्पस में नहीं घूम सकेगा। दरअसल, यूनिवर्सिटी प्रशासन की तरफ से इस मामले में एडवाइजरी जारी कर स्टूडेंट्स को सख्त निर्देश दिए गए हैं। प्रशासन की तरफ से कहा गया है कि 14 फरवरी के दिन कोई भी स्टूडेंट कैम्पस में नहीं घूमेगा और अगर कोई इस निर्देश को नहीं मानता है तो उस पर अनुशासनहीनता के मामले में कड़ी कार्रवाई की जाएगी। यूनिवर्सिटी की तरफ से उस दिन महाशिवरात्रि पर्व का अवकाश दे दिया

» Read more

करन नगर में 32 घंटे तक चली मुठभेड़ में लश्कर के दोनों आतंकी ढेर, सुंजवान में छठे जवान का शव बरामद

जम्मू-कश्मीर के करन नगर के एक इमारत में छिपे लश्कर के दोनों आतंकवादियों को सुरक्षा बलों ने मुठभेड़ में ढेर कर दिया है। इससे पहले वहां रातभर रुक-रुक कर गोलीबारी होती रही। मंगलवार (13 फरवरी) सुबह से ही वहां मुठभेड़ जारी था। करन नगर श्रीनगर में स्थित है। यहां बर्फ से ढके मकानों से सुबह से ही गोलियों की तड़तड़ाहट सुनाई दे रही थी। लोग घरों में दुबके हुए थे। माहौल तनावपूर्ण बना हुआ था। सेना, अर्द्ध सैनिक बल और पुलिस ने चारों ओर से मोर्चा संभाल रखा था। इस बावत

» Read more

नगालैंड चुनाव: बिना वोटिंग ही विधायक बन गए एन. रियो, भाजपा खेमे के लिए खुशखबरी

नेशनलिस्ट डेमक्रेटिक प्रोग्रेसिव पार्टी (एनडीपीपी) के उम्मीदवार और तीन बार मुख्यमंत्री रहे नेफियू रियो को कोहिमा जिले के उत्तर अंगामी-2 विधानसभा क्षेत्र से निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर दिए गया हैं। चुनाव आयोग ने उनके निर्वाचन की घोषण करते हुए कहा कि उनके प्रतिद्वंद्वियों ने अपना नामांकन वापस ले लिया। रियो के खिलाफ नामांकन वापस लेने वाले उम्मीदवारों में सत्तापक्ष नगा पीपुल्स फ्रंट (एनपीएफ) के उम्मीदवार चुफो अंगामी भी शामिल हैं। अंगामी रियो के बहनोई भी हैं और दोनों एक ही गांव से आते हैं। केंद्र की भाजपा सरकार ने पिछले

» Read more

भरी सभा मे श्रीराम सेना के एक नेता ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को दी गाली, कहा- …

मुल्क में महात्मा गांधी को राष्ट्रपिता के रूप में माना जाता है। गांधी वो शख्सियत थे जिन्होंने बिना हिंसा के अंग्रेजों के खिलाफ लड़ाई लड़ी और भारत को आजादी दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। हालांकि 21वीं सदी में इस मामले में कुछ लोगों की राय इससे इतर हैं, उनका मानना है कि गांधी ने मुल्क के लिए कुछ नहीं किया। इसी कड़ी में कथित तौर पर श्री राम सेना के अध्यक्ष राजू भोसले ने गांधी के खिलाफ अपशब्दों का इस्तेमाल किया है। चुनावी राज्य कर्नाटक के गोकाक में एक चुनावी

» Read more

Viral Video: महिलाओं ने पुलिसकर्मियों की मौजूदगी में ही सरकारी अधिकारियों की जमकर पिटाई की, पीटने का वीडियो वायरल

उत्तर प्रदेश के चंदौली में बेहद ही चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां कुछ महिलाओं ने पुलिसकर्मियों की मौजूदगी में ही सरकारी अधिकारियों की जमकर पिटाई कर दी। महिलाओं द्वारा अफसरों को पीटने का वीडियो इस वक्त काफी वायरल हो रहा है। वीडियो में साफ दिख रहा है कि किस तरह से महिलाओं ने गुस्से में आकर अफसरों को पीटा और उनके कपड़े तक फाड़ डाले। दरअसल, चंदौली के नौगढ़ के जंगलों की जमीन पर भूमाफियाओं को हटाने के बाद कुछ वन अधिकारी और दरोगा वन कर्मियों सहित वहां

» Read more

त्रिपुरा: भाजपा में शामिल हुए मुसलमानों को नहीं पढ़ने दी नमाज, बनानी पड़ी अपनी अलग मस्जिद

दक्षिणी त्रिपुरा में करीब 25 मुस्लिम परिवारों को भाजपा का समर्थन करने के कारण मस्जिद में नमाज नहीं पढ़नी दी गई, जिससे चलते इन लोगों को अपनी अलग मस्जिद का निर्माण करना पड़ा है। दरअसल सूबे में शांतीबाजार विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले छोटे से गांव मोईदातिला के 100 परिवारों में करीब 83 परिवार मुस्लिम समुदाय से आते हैं। इनमें 25 मुस्लिम परिवारों ने इस बार चुनाव में भाजपा को समर्थन देने का फैसला लिया, इन परिवारों का कहना है कि वो भाजपा कार्यकर्ता है। जिसके चलते इन्हें अपनी

» Read more

वीडियो: कर्नाटक में मंच पर पहुंचे राहुल गांधी और माइक ने दे दिया धोखा, देखिए उनका रिएक्शन

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के सामने उस वक्त अजीब स्थिति पैदा हो गई जब वह कर्नाटक में एक रैली को संबोधित करने गए थे। दरअसल, सोमवार को कर्नाटक के कालाबुरागी में राहुल गांधी एक जनसभा को संबोधित करने पहुंचे थे, लेकिन जैसे ही उन्होंने वहां आए लोगों को संबोधित करते हुए बोलना शुरू किया, उनका माइक चलना बंद हो गया। माइक में परेशानी आने के कारण कांग्रेस अध्यक्ष के चेहरे पर शर्मिंदगी जैसा भाव आ गया था। समाचार एजेंसी एएनआई द्वारा जारी किए गए वीडियो में राहुल गांधी माइक को

» Read more

वोटर्स को घूस देने के जुर्म में गुजरात के प्रोटेम स्पीकर, पूर्व बीजेपी एमएलए सहित तीन को जेल

गुजरात विधानसभा के नवनियुक्त प्रोटेम स्पीकर और अनुभवी भाजपा विधायक निंबेन आचार्य और दो अन्य को सोमवार (12 फरवरी) को 2009 के चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन मामले में एक साल जेल की सजा सुनाई गई। मोरबी मजिस्ट्रेट की अदालत ने पूर्व विधायक और एक अन्य व्यक्ति समेत सभी को सजा सुनाते हुए 30 दिनों के अंदर आदेश को चुनौती देने का अवसर दिया है। कच्छ जिले के भुज से विधायक आचार्य, पूर्व भाजपा विधायक कांति अमरुतिया और पाटीदार अनामत आंदोलन के संयोजक मनोज पानारा पर दो-दो हजार रुपये का

» Read more

माल्या पर सिंगापुर की कंपनी का दावा सही : अदालत

संकट में चल रहे उद्योगपति विजय माल्या अपनी फिलहाल बंद पड़ी किंगफिशर एयरलाइंस से जुड़ा एक और कानूनी मामला हार गए हैं। ब्रिटेन की एक अदालत ने विमान पट्टे पर लेने के इस मामले में उनके खिलाफ सिंगापुर की कंपनी बीओसी एविएशन का अनुमानित नौ करोड़ डॉलर का दावा सही ठहराया है।  माल्या के खिलाफ भारत में कथित तौर पर लगभग 9000 करोड़ रुपए के कर्ज नहीं लौटाने के मामले हैं। उन्हें यहां से प्रत्यार्पित करा कर भारत ले जाने के मामले में 16 मार्च को फिर सुनवाई होनी है।

» Read more

देश में वनक्षेत्र आठ हजार वर्ग किलोमीटर बढ़ा, लक्षदीप पहले और मिजोरम दूसरे स्थान पर

पिछले दो वर्षों में देश का वनक्षेत्र 8021 वर्ग किमी.. बढ़ गया है। हालांकि, सर्वाधिक वन क्षेत्र वाले पूर्वोत्तर के पांच राज्यों में वन क्षेत्र में गिरावट दर्ज की गई है।भारत में वनों की स्थिति को लेकर पर्यावरण, वन व जलवायु परिवर्तन मामलों के मंत्रालय की सोमवार को जारी रिपोर्ट के मुताबिक देश के वन व वृक्षावरण क्षेत्र में 1.14 फीसद बढ़ोतरी हुई है। वन व पर्यावरण मंत्री डा. हर्षवर्धन ने वनक्षेत्र में बढ़ोतरी को केंद्र सरकार की पर्यावरण हितैषी विकास नीति का परिणाम बताया। रिपोर्ट के मुताबिक साल 2015

» Read more

कांग्रेस ने कहा, सेना और देश से माफी मांगें मोहन भागवत

कांग्रेस ने सोमवार को संघ प्रमुख मोहन भागवत से मांग की कि वे सशस्त्र बलों से जुड़े अपने बयान को लेकर देश से माफी मांगे। पार्टी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से यह स्पष्ट करने को कहा कि क्या वे देश की सीमाओं की सुरक्षा की जिम्मेदारी संघ को देने के बारे में सोच रहे हैं। कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता आनंद शर्मा ने संघ प्रमुख के बयान को चौंकाने और देश की जनता को विचलित करने वाला बताया। उन्होंने कहा कि यह सबसे पहले तिरंगे और दूसरा भारत की सेना का

» Read more

जल शुल्क जमा न करने वालों पर चलेगा डंडा

उप्र में भाजपा सरकार आने के बाद बकाया वसूली के लिए शुरू हुई सख्ती के चलते प्राधिकरण ने पहली बार जल शुल्क के बकाएदारों की सूची जारी की है। इसके अनुसार जल शुल्क का 28.64 करोड़ रुपए आबंटियों पर बकाया है। बकाएदारों को प्राधिकरण ने भुगतान के लिए एक सप्ताह का समय दिया है। खास बात यह है कि अकेले तीन बकाएदारों पर ही जल शुल्क की करीब 21 करोड़ रुपए देनदारी है। इन आबंटियों ने जल शुल्क के मद में प्राधिकरण को एक रुपए का भी भुगतान नहीं किया

» Read more

सैन्य शिविर के बाद अब CRPF पर हमला, महबूबा मुफ्ती ने कहा- हिंसा के खात्मे के लिए पाक से हो बात

सुंजवान में फिदायीन हमले के 72 घंटे के भीतर ही आतंकवादियों ने सोमवार सुबह श्रीनगर के कर्ण नगर इलाके में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की 23वीं बटालियन के मुख्यालय पर हमला किया। लेकिन सतर्क बलों ने आतंकवादियों की कोशिश नाकाम कर दी। इस दौरान सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच हुई मुठभेड़ में अर्धसैनिक बल का एक जवान शहीद हो गया। लश्कर-ए-तैयबा ने इस आतंकी हमले की जिम्मेदारी ली है। इस बीच, रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण ने सुंजवान हमले के लिए पाकिस्तान को जिम्मेदार ठहराया और कहा कि पड़ोसी

» Read more

भारत-ओमान में 8 समझौतों पर दस्तखत, आतंकवाक के मुद्दे पर भी एक विचार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ओमान के सुल्तान कबूस से द्विपक्षीय व क्षेत्रीय मुद्दों पर चर्चा की और दोनों देशों ने रक्षा, स्वास्थ्य और पर्यटन के क्षेत्र में सहयोग सहित आठ समझौतों पर हस्ताक्षर किए। तीन देशों की यात्रा के अंतिम चरण में दुबई से यहां पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सुल्तान कबूस बिन साद अल साद के साथ प्रतिनिधि स्तर की वार्ता की अगुआई की।  विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने ट्वीट कर कहा, ‘हमारे द्विपक्षीय संबंधों में नई ऊंचाई छूते हुए, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ओमान के सुल्तान

» Read more
1 841 842 843 844 845 1,617