वसीम रिजवी ने फिर की राम मंदिर की वकालत, मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड को बताया आतंकवादी संगठन

उत्तर प्रदेश शिया सेंट्रल वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष सैयद वसीम रिजवी ने रविवार को कहा कि कट्टरपंथी मानसिकता के लोग जो अपने को तथाकथित मुसलमान कहते हैं, वह हिंदुस्तान के लिए खतरा बनते जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि हिंदुस्तान के मुसलमानों से संबंधित अहम फैसले पाकिस्तान और सऊदी अरब के आतंकवादी संगठन तय करते हैं। मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड इन आतंकवादी संगठनों की एक शाखा है, जो इनकी विचारधाराओं पर चलते हुए देश का माहौल खराब कर रहा है। रिजवी ने कहा कि जनाब सलमान नदवी साहब उप्र शिया

» Read more

मध्य प्रदेश: सिहोर में पड़े ओले तो बोले पूर्व भाजपा विधायक- रोज हनुमान चालीसा पढ़ें, नहीं आएगी ऐसी विपदा

मध्य प्रदेश के सिहोर में बेमौसम बारिश और ओले पड़ने से फसलों को भारी नुकसान पहुंचा है। इससे वहां के किसान परेशान हैं। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक खराब मौसम का प्रकोप अभी तीन-चार दिन और रहेगा। इससे बचने के लिए सिहोर के पूर्व भाजपा विधायक रमेश सक्सेना ने सभी किसानों से हनुमान चालीसा का पाठ करने का अनुरोध किया है। भाजपा नेता ने दावा किया है कि अगर हर गांव में एक घंटे हनुमान चालीसा का प्रतिदिन पाठ लोगों ने कर लिया तो इस प्राकृतिक आपदा से निपटा जा सकता

» Read more

असदुद्दीन ओवैसी का आरोप- पीएम नरेंद्र मोदी के इशारे पर काम कर रहे हैं मौलाना नदवी

मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एमआईएम) के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने सोमवार को कहा कि मौलाना सलमान हुसैनी नदवी ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड (एआईएमपीएलबी) में दरार डालने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इशारों पर काम कर रहे हैं। उन्होंने मंदिर के लिए बाबरी मस्जिद की जमीन छोड़ देने वालों के सामाजिक बहिष्कार का भी आह्वान किया। ओवैसी ने नदवी का नाम लिए बिना कहा, ‘‘कुछ लोग मोदी के इशारों पर नाच रहे हैं।’’ नदवी को अयोध्या में बाबरी मस्जिद की जमीन को राम मंदिर के निर्माण के लिए छोड़ देने

» Read more

नगालैंड चुनाव: बीजेपी को रोकने के लिए कांग्रेस ने लिया बड़ा फैसला- जहां उम्‍मीदवार नहीं, वहां दूसरे को समर्थन

भाजपा और उसके गठबंधन सहयोगियों को “नगालैंड के लोगों के जीवन जीने के तरीकों के साथ खिलवाड़ करने से रोकने” के लक्ष्य से कांग्रेस उन विधानसभा सीटों पर धर्मनिरपेक्ष उम्मीदवारों का समर्थन करेगी जिन सीटों पर वह स्वयं चुनाव नहीं लड़ रही है। कांग्रेस ने 27 फरवरी को होने वाले 60 सदस्यीय विधानसभा चुनाव में 19 सीटों पर प्रत्याशी उतारे हैं। कांग्रेस के 20 उम्मीदवारों ने नामांकन भरा था, लेकिन उनमें से एक ने बाद में नामांकन वापस ले लिया। नगालैंड प्रदेश कांग्रेस समिति ने एक बयान में कहा, ‘‘इस

» Read more

कभी संघ मुक्त भारत की बात करने वाले नीतीश कुमार ने किया आरएसएस प्रमुख का बचाव, जानिए क्‍या कहा

राष्‍ट्रीय स्‍वयंसेवक संघ (आरएसएस) से देश को मुक्‍त कराने की बात करने वाले बिहार के मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार ने आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत का बचाव किया है। उन्‍होंने संघ को नागरिकों का संगठन भी करार दिया है। बिहार के सीएम ने कहा, ‘यदि कोई संगठन कह रहा है क‍ि वह देश की रक्षा के लिए तैयार है तो इसमें मैं क्‍या कहूं। इसमें कोई विवाद नहीं लगता है। यदि कोई नागरिक या नागरिकों का संगठन सीमा की रक्षा के लिए अपनी तत्‍परता की बात करता है तो इसमें क्‍या विवाद

» Read more

Valentine Day 2018: वैलेंटाइन डे के विरोध में शिवसेना ने की लाठियों की पूजा

यूपी के मुजफ्फरनगर में शिवसेना ने वैलेंटाइन डे के विरोध में लट्ठ पूजन किया है। इन लोगों का कहना है कि जो कोई भी वैलेंटाइन डे मनाता पकड़ा गया हम इन्हीं लाठियों से उसकी खातिरदारी करेंगे। बता दें कि बुधवार 14 फरवरी को वैलेंटाइन डे है। इस दिन मॉल, रेस्टोरेंट और पार्कों जैसे तमाम सार्वजनिक जगहों पर कपल्स को एक साथ देखा जाता रहा है। शिवसेना की मुजफ्फरनगर इकाई ने ऐसा करने वालों को नसीहत देते हुए कहा है कि अगर कोई इस तरह से पाया गया तो वो पिटने के लिए तैयार

» Read more

कर्नाटक: चाय के साथ पकौड़ों का लुत्फ लेते नजर आए राहुल गांधी, देखें VIDEO

चार दिनों की चुनावी यात्रा पर कर्नाटक पहुंचे कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी रैलियों से ब्रेक के दौरान पकौड़े और चाय का लुत्फ उठा रहे हैं। सोमवार (12 फरवरी) को कर्नाटक के रायचूर से देवदुर्ग जाते वक्त राहुल गांधी सीएम सिद्धारमैया और पार्टी के दूसरे नेताओं के साथ एक ढाबे में रुके और नाश्ते में पकौड़ा खाया और चाय पी। कर्नाटक कांग्रेस ने इससे जुड़ी तस्वीरें ट्वीट की हैं। जबकि समाचार एजेंसी एएनआई ने ढाबे में मौजूद राहुल गांधी का वीडियो शेयर किया है। वीडियो में राहुल गांधी सीएम सिद्धारमैया, प्रदेश

» Read more

सेना पर मोहन भागवत का बयान: राहुल गांधी ने बताया शहीदों का अपमान, मनमोहन वैद्य ने मीडिया की गड़बड़ी

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (संघ) प्रमुख मोहन भागवत के बयान को शर्मनाक करार दिया है और कहा है कि यह शहीदों और सैनिकों का अपमान है। राहुल ने कहा तिरंगे का भी अपमान है क्योंकि उसे हर सैनिक सलाम करता है। राहुल ने ट्वीट किया, “आरएसएस प्रमुख का बयान हरेक भारतीय का अपमान है क्योंकि उन्होंने उनलोगों का अपमान किया है जिन्होंने राष्ट्र के लिए अपनी जान न्योछावर कर दी। यह तिरंगे का भी अपमान है क्योंकि इसे सभी सैनिक सलामी देते रहे हैं। देश की

» Read more

डोनल्ड ट्रंप भी हुए इन आंखों की शरारतों के कायल! देखें वायरल वीडियो पर कैसे मजे ले रहा सोशल मीडिया

इंटरनेट सेंसेशन बनीं मलयाली एक्ट्रेस प्रिया प्रकाश वारियर की अप्कमिंग फिल्म का गाना इंटरनेट पर छाया हुआ है। सोशल मीडिया पर इस गाने ने धूम मचा रखी है और इसकी वजह है गाने में प्रिया के खूबसूरत फेस एक्सप्रेशन्स। प्रिया के फेस एक्सप्रेशन्स की हर तरफ चर्चा है। पूरा सोशल मीडिया गाने पर कम और एक्सप्रेशन्स पर ज्यादा फिदा है। लेकिन इसके साथ ही कुछ मजेदार रिएक्शन्स भी देखने को मिल रहे हैं। लोग एक तरफ गाना पसंद कर रहे हैं लेकिन साथ ही फनी Memes, GIFs स्पूफ फोटोज और

» Read more

राजस्थान बजट 2018: नौकरियों को लेकर बजट में किए गए ये बड़े ऐलान, होंगी बंपर भर्तियां!

राजस्थान सरकार ने सोमवार को अपना नया बजट पेश कर दिया है। बजट में कई अहम घोषणाएं की गई हैं। वहीं रोजगार को लेकर भी कई जरूरी घोषणा की गई है। तो चलिए जानते हैं उनके बारे में। बीजेपी की वसुंधरा राजे सरकार ने अपने बजट में शिक्षा विभाग में बड़े पैमाने पर रोजगार देने की घोषणा की है। शिक्षा विभाग में 77000 पदों पर भर्ती करने की घोषणा की गई है। इनमें 54000 तृतीय श्रेणी, 9000 द्वितीय श्रेणी शिक्षक, 1500 संस्कृत शिक्षा अध्यापक समेत कुल 77000 रिक्त पदों पर

» Read more

शोपियां फायरिंग: मेजर आदित्‍य के खिलाफ एफआईआर पर रोक, सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और जम्‍मू-कश्‍मीर से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने शोपियां फायरिंग मामले में सेना को बड़ी राहत दी है। शीर्ष अदालत ने मेजर आदित्‍य के खिलाफ दर्ज एफआईआर पर फिलहाल रोक लगा दी है। कोर्ट ने केंद्र और राज्‍य सरकार को नोटिस जारी कर दो सप्‍ताह के अंदर जवाब मांगा है। कोर्ट ने मेजर आदित्‍य के खिलाफ किसी भी तरह की कार्रवाई पर भी रोक लगा दी है। इसके बाद ही इस मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी। दक्षिण कश्‍मीर के शोपियां में हिंसक प्रदर्शनकारियों ने सेना के एक वाहन को घेर लिया था। अधिकारियों

» Read more

प्रदोष व्रत 2018 व्रत कथा: भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए किया जाता है ये व्रत, जानें क्या है कथा

भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए प्रदोष व्रत किया जाता है। हिंदू पंचाग के अनुसार माह के कृष्ण पक्ष और शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि को प्रदोष व्रत किया जाता है। इस व्रत को करने वाले भक्त की सभी मनोकामनाएं भगवान शिव पूरी करते हैं।प्राचीन काल में एक गरीब पुजारी था, उस पुजारी की मृत्यु के बाद उसकी विधवा पत्नी अपने पुत्र को लेकर भीख मांगते हुए पोषण करते हैं। एक दिन भटकते हुए उसकी मुलाकात विदर्भ देश के राजकुमार से हुई जो कि अपने पिता की मृत्यु के

» Read more

एक्टर से भी ज्यादा फीस लेता था यह खलनायक, राज कपूर की तंगी को देख एक रुपए में की थी बॉबी

अपने जमाने के फेमस एक्टर प्राण को बॉलीवुड में खलनायक के रूप में जाना जाता है। वह एक ऐसे एक्टर थे जिन्हें निगेटिव रोल के बावजूद दर्शकों ने बेहद पसंद किया। उनका जन्म 12 फरवरी (1920) को एक पंजाबी परिवार में हुआ था। प्राण का पूरा नाम प्राण क्रिशन सिकंद था। उनके सात भाई-बहन थे। प्राण एक्टर बनने से पहले एक फोटोग्राफर बनना चाहते थे। उन्होंने दिल्ली में एक कंपनी के साथ काम भी किया था। वह फिल्मों में एक्टर बनने से पहले मोहल्ले में होने वाली रामलीला में सीता का किरदार

» Read more

वर्दी में आरएसएस के कार्यक्रम में पहुंचे BSF के डीजी, तृणमूल का फूटा गुस्सा

सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के महानिदेशक (डीजी) केके शर्मा रविवार (11 फरवरी) को पश्चिम बंगाल के कोलकाता में सीमा आधारित मुद्दों को लेकर हुए एक सम्मेलन में शामिल हुए। इस पर तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) का गुस्सा फूट पड़ा। दो दिवसीय सम्मेलन राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) के सहयोगी दल सीमांत चेतना मंच ने आयोजित कराया था। इस मौके पर बीएसएफ के महानिदेशक वर्दी पहनकर सम्मेलन में गए थे। टीएमसी ने यह मुद्दा केंद्रीय गृहमंत्री के समक्ष ले जाने की धमकी दी। तृणमूल कांग्रेस के सांसद डेरेक ओ ब्रायन ने शाम

» Read more

नाबालिग दलित लड़की ने रेप का किया विरोध तो आरोपीयों ने किशोरी को जिंदा जला दिया

मध्‍य प्रदेश के राजगढ़ जिले में दिल दहला देने वाली एक घटना सामने आई। यहाँ एक साहसी नाबालिग दलित लड़की ने रेप का किया विरोध तो आरोपीयों ने किशोरी को जिंदा  जलाकर जान से मारने की कोशिश की गई है। इस घटना में बुरी तरह झुलसी किशोरी ने बताया, ‘मुझसे बलात्‍कार करने का प्रयास किया गया था, जिसका मैंने विरोध किया। इस पर आरोपी ने मेरे ऊपर केरोसिन का तेल उड़ेल कर आग लगा दी थी।’ पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है, लेकिन आरोपी को अभी तक गिरफ्तार नहीं

» Read more
1 845 846 847 848 849 1,617