वर्दी में आरएसएस के कार्यक्रम में पहुंचे BSF के डीजी, तृणमूल का फूटा गुस्सा
सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के महानिदेशक (डीजी) केके शर्मा रविवार (11 फरवरी) को पश्चिम बंगाल के कोलकाता में सीमा आधारित मुद्दों को लेकर हुए एक सम्मेलन में शामिल हुए। इस पर तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) का गुस्सा फूट पड़ा। दो दिवसीय सम्मेलन राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) के सहयोगी दल सीमांत चेतना मंच ने आयोजित कराया था। इस मौके पर बीएसएफ के महानिदेशक वर्दी पहनकर सम्मेलन में गए थे। टीएमसी ने यह मुद्दा केंद्रीय गृहमंत्री के समक्ष ले जाने की धमकी दी। तृणमूल कांग्रेस के सांसद डेरेक ओ ब्रायन ने शाम
» Read more