जो पत्थर बरसाए, उस पर बम गिराए हमारी सेना- प्रवीण तोगड़िया ने कश्मीर में आर्मी के लिए मांगी खुली छूट
विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के अंतरराष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष प्रवीण तोगड़िया ने सोमवार को कहा कि कश्मीर घाटी में दिक्कतें पैदा करने वालों से निपटने के लिए सेना को खुली छूट दी जानी चाहिए। तोगड़िया ने विहिप कार्यकर्ताओं की एक सभा को संबोधित करते हुए यह टिप्पणी की। उन्होंने संवाददाताओं से कहा, ‘‘कश्मीर में हमारे बल तक सुरक्षित नहीं हैं तो आम लोगों की सुरक्षा की क्या बात करें। मैंने एक सलाह दी है कि हमारी सेना पर पथराव करने वालों पर सेना को बमबारी करने का आदेश दिया जाए। सेना
» Read more