कर्नाटक: घोटाले के आरोपी MLA ने राहुल गांधी को गिफ्ट की 62 लाख रुपये की प्रतिमा, बीजेपी ने घेरा

कर्नाटक में आगामी विधानसभा चुनावों का बिगुल बज चुका है। यहां राजनीतिक दलों के भाषण से लेकर एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप भी शुरू हो गए हैं। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर भी भारतीय जनता पार्टी ने निशाना साधा है। खनन घोटाले में आरोपी कर्नाटक के एक विधायक द्वारा राहुल गांधी को कीमती मूर्ति देने को लेकर बीजेपी ने हमला बोला है। बीजेपी का कहना है कि कांग्रेस अध्यक्ष ने खनन घोटाले के आरोपी से 62 लाख की प्रतिमा गिफ्ट में स्वीकार की है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कर्नाटक के

» Read more

बीजेपी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने गोशाले में रखा बेटे की शादी का रिसेप्शन

आपने बड़े-बड़े नेताओं को अपने बच्चों की शादी की पार्टियां बड़े-बड़े होटलों में देते होगा। आपने नेताओं के बच्चों की शादी में होने वाले खर्चे के बारे में भी कई बार सुना होगा, लेकिन क्या आपने कभी किसी नेता को गोशाला में शादी की पार्टी देते हुए देखा है। जाहिर सी बात है आपने ऐसा कभी नहीं देखा होगा, लेकिन बीजेपी के एक वरिष्ठ नेता ने अपने बेटे की शादी का रिसेप्शन गोशाला में दिया है। आपको सुनकर काफी आश्चर्य होगा, लेकिन आपको बता दें कि बीजेपी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष

» Read more

मध्य प्रदेश में बीजेपी नेता ने सेना के जवान को मारी गोली: घायल जवान के बयान के आधार पर होगी पुलिस जाँच

मध्य प्रदेश में सत्तारूढ़ पार्टी बीजेपी के नेता ने ऐसी हरकत की है जिसे सुनकर आपको विश्वास ही नहीं होगा। यहां मुरैना जिले में एक बीजेपी नेता ने सेना के जवान पर गोली मार दी। घटना शनिवार की है। गोली लगने के कारण जवान बुरी तरह से घायल हो गया, जिसके बाद उसे ग्वालियर रेफर कर दिया गया। प्राप्त जानकारी के मुताबिक फिलहाल जवान की हालत गंभीर है और उसका इलाज किया जा रहा है। बता दें कि घटना मुरैना के मिढेला गांव की है। यहां बीजेपी नेता और वर्तमान

» Read more

अबू धाबी में जिस मंदिर की मोदी ने रखीं नींव, बीजेपी सांसद ने शेयर कर दीं ‘अंदर की तस्वीरें’

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने संयुक्त अरब अमीरात की राजधानी अबू धाबी में प्रथम हिन्दू मंदिर के निर्माण की आधारशिला 11 फरवरी को रखी। मोदी ने इस पवित्र स्थल को मानवता एवं समरसता का ‘‘उत्प्रेरक तत्व’’ बताया जो भारत की पहचान का माध्यम बनेगा। अबू धाबी में यह मंदिर 55,000 वर्ग मीटर भूमि पर बनेगा। मंदिर का निर्माण भारतीय वास्तुकार कर रहे हैं और इसके लिये सामग्री यूएई से मिली है। निर्माण कार्य 2020 में पूरा होगा और यह सभी धर्म के लोगों के लिये खुला रहेगा। पीएम नरेंद्र मोदी रविवार

» Read more

Video: इस रूसी बेली डांसर की मिस्त्र में अश्लीलता फैलाने का आरोप मे किया गया गिरफ्तार, देखें वीडियो

रूस की बेली डांसर इकाटेरीना एंड्रीवा को मिस्त्र में अश्लीलता फैलाने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है। 31 वर्षीय एंड्रीवा ने मिस्त्र के गीजा के एक नाइटक्लब में डांस किया था, जिसके बाद उनकी गिरफ्तारी कर ली गई। हालांकि बाद में उसे जमानत पर रिहा भी कर दिया गया। रिपोर्ट्स है कि डांस के दौरान बेली डांसर ने जो कपड़े पहने थे वह काफी अश्लील थे और बहुत ही ज्यादा उत्तेजित करने वाले थे। हालांकि नाइटक्लब में एंड्रीवा के डांस को लोग काफी पसंद कर रहे थे और

» Read more

केंद्रीय मंत्री और BJP सांसद साध्वी उमा भारती ने चुनावी राजनीति से लिया संन्यास

केंद्रीय मंत्री और भारतीय जनता पार्टी की अत्यंत मुखर नेता के तौर पहचानी जाने वाली झांसी की सांसद साध्वी उमा भारती ने अब चुनाव न लड़ने का फैसला कर लिया है। उन्होंने यह बात रविवार को संवाददाताओं से चर्चा के दौरान कही। क्षेत्रीय सांसद उमा भारती ने संवाददाताओं से अपनी उम्र और स्वास्थ्य का हवाला देते हुए कहा, ‘‘अब मैं कोई चुनाव नहीं लड़ूंगी, मगर पार्टी के लिए काम करती रहूंगी।’’ उन्होंने कहा कि वह दो बार सांसद रही हैं और पार्टी के लिए काफी काम किया है, उसी के

» Read more

राजस्थान बजट 2018: किसानों को फ्री में मिलेगा बीज, लोन माफी, जानें किसको क्या मिला

Rajasthan Budget 2018: राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने सोमवार को वित्त वर्ष 2018-19 के लिए राजस्थान सरकार का 5वां बजट पेश कर दिया है। राजस्थान में इसी साल विधानसभा चुनाव भी होने हैं। सीएम ने इस बार राज्य सरकार के बजट में कई बड़ी घोषणाएं कीं। राजस्थान में किसानों पर 30 सितंबर तक के 50 हजार तक के लोन और ओवर ड्यू पर ब्याज माफ होगा। 400 KV के एक सब स्टेशन का लोकार्पण होगा। 7,00,000 नए बिजली कनेक्शन दिए जाएंगे। किसानों के हितों में 2 लाख कृषि कनेक्शन दिए

» Read more

इस मासूम बच्चे की जिद ने झुका दिया केरल के सीएम को, वीडियो हुआ वायरल तो बुलाकर की मुलाकात

अगर कोई बच्चा किसी बात की जिद पकड़ ले तो वह तब तक शांत नहीं होता है जब तक उसकी इच्छा पूरी ना कर दी जाए। ऐसा ही कुछ हुआ है कन्नूर के आदी के साथ। सोशल मीडिया पर कुछ दिनों पहले एक वीडियो काफी वायरल हुआ था, जिसमें एक बच्चा मुंह छिपाकर पलंग में लेटा हुआ दिखाई दे रहा था और केरल के मुख्यमंत्री पिनरई विजयन से मिलने की जिद कर रहा था। द न्यूज मिनट के मुताबिक वीडियो शूट कर रही बच्चे की मां ने जब बच्चे से

» Read more

क्या यह देशभक्त सरकार के लक्षण हैं? आर्मी बेस पर हमले के बाद पत्रकार अभिसार शर्मा ने पूछे ये चुभते सवाल

जम्मू कश्मीर के सुंजवां आर्मी कैंप पर हुए हमले में देश के पांच जवान शहीद हो गये हैं। इस आतंकी हमले को लेकर देश भर में पाकिस्तान और आतंकियों के प्रति गुस्सा है। इस हमले पर पत्रकार अभिसार शर्मा ने केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार से कुछ तीखे सवाल पूछे हैं। अभिसार शर्मा ने कहा है कि वह इस ‘देशभक्त’ सरकार से जानना चाहेंगे कि जब 9 फरवरी को अफजल गुरु की बरसी पर संभावित हमले सीधे तौर पर गुप्तचर रिपोर्ट थी, तो सैनिक अड्डों की सुरक्षा क्यों चाक चौबंद

» Read more

कुंभ संक्रांति 2018: पवित्र नदियों में स्नान के साथ है दान-पुण्य की मान्यता, जानें क्या है इस दिन का महत्व

सूर्य के मकर राशि से कुंभ राशि में प्रवेश करने पर कुंभ संक्रांति का पर्व मनाया जाता है। हिंदू पंचाग के अनुसार ग्यारहवें महीने की शुरुआत माना जाता है। कुंभ संक्रांति का पर्व हिंदुओं के लिए खास माना जाता है। मान्यता है कि इस दिन सभी देवता पवित्र नदियों में आकर स्नान करते हैं। कुंभ संक्रांति के पर्व पर ही कुंभ मेला लगता है। प्रत्येक 12 साल में कुंभ मेला आयोजित किया जाता है। अंग्रेजी तिथि के अनुसार कुंभ संक्रांति 12 फरवरी को है। हिंदू धर्म में सबसे प्रमुख मकर

» Read more

पाकिस्तान में महिला सांसद के साड़ी पहनने पर बवाल, मिली हिदायत- मुस्लिमों की तरह दिखो

पाकिस्तान में एक मुस्लिम महिला सांसद द्वारा साड़ी पहनने पर बवाल मच गया है। दरअसल MQM सांसद नसरीन जलील साड़ी पहनकर संसद में पहुंची थीं। उनके इस तरह से साड़ी पहनने पर जामियात उलेमा-ए-इस्‍लाम फज्‍ल (JUI-F) के एक सांसद ने उंगली उठाई है। पाकिस्तानी अखबार डॉन के अनुसार, JUI-F सांसद मुफ्ती अब्‍दुल सत्‍तार ने साड़ी पहने पर नसरीन जलील को कहा कि उनके जैसी योग्‍य महिला को मुस्‍लिमों के तौर पर उपस्‍थिति बनानी चाहिए। जलील की अध्‍यक्षता वाले मानवाधिकार आयोग के सदस्‍य सत्‍तार ने कहा, ‘इस्‍लाम में महिलाओं को चेहरा,

» Read more

सेना से पहले तैयार होंगे स्वयंसेवक: RSS प्रमुख के बयान पर बोले अमित शाह- पता नहीं भागवत ने क्या कहा

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत द्वारा सेना को लेकर दिए गए बयान पर बीजेपी के राष्ट्रीय प्रमुख अमित शाह ने पल्ला झाड़ दिया है। शाह से जब सवाल किया गया कि उनका भागवत के बयान को लेकर क्या सोचना है, तब उन्होंने कहा, ‘मैंने इसको सिर्फ एसएमएस और सोशल मीडिया में ही देखा है, मुझे पूरी तरह से इस बात की जानकारी नहीं है कि भागवत जी ने क्या बोला। जब मुझे पूरी जानकारी मिलेगी तभी मैं इस पर टिप्पणी करूंगा।’ दरअसल मोहन भागवत ने जम्मू कश्मीर के

» Read more

आकाश में बस 100 मीटर के फासले पर आमने-सामने थे दो प्लेन, जानें कैसे बचाई गई यात्रियों की जान

मुंबई हवाई क्षेत्र में उस वक्त एक बड़ी दुर्घटना टल गई जब विस्तारा का एक विमान खतरनाक ढंग से एअर इंडिया के एक विमान के काफी करीब आ गया। इस नाजुक मौके पर एअर इंडिया की पायलट अनुपमा कोहली ने बेहद समझदारी से काम करते हुए विमान को तुरंत मोड़ने में सफल रही है। जिसकी वजह से दुर्घटना टल गई। दोनों विमानों में कुल 261 यात्री सवार थे। विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो (एएआईबी) ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है। सात फरवरी को, 152 यात्रियों को लेकर दिल्ली

» Read more

निहत्थे ही 50 आतंकियों से मुकाबला कर सभी की जान बचाई शहीद सूबेदार मदन लाल चौधरी ने, पढ़िए उनकी जांबाजी की कहानी

सूबेदार मदन लाल चौधरी ने निहत्थे ही आतंकवादियों का मुकाबला किया, अपने सीने में गोलियां खाईं लेकिन यह सुनिश्चित किया कि हमलावर उनके परिवार को कोई ज्यादा नुकसान नहीं पहुंचा पाए। मदन लाल चौधरी (50) आतंकवादियों की ए के 47 की गोलियां लगने से भले ही शहीद हो गए लेकिन उन्होंने आतंकवादियों को अधिकतम नुकसान पहुंचाने के अपने मंसूबे में कामयाब नहीं होने दिया। इन आतंकवादियों ने जम्मू में सुंजवां सैन्य स्टेशन में उनके क्वार्टर पर हमला किया था। इस गांव में जब मदन लाल चौधरी की शहादत की खबर

» Read more

ये है आज से शुरू दुनिया का सबसे ऊंचा होटल, देखिए तस्वीरें और जानिए क्या है खास

दुबई में आज से यानी सोमवार (12 फरवरी) से दुनिया का सबसे ऊंचा होटल खुलने जा रहा है। दुनिया का सबसे ऊंचा होटल ‘जेवोरा’ शेख जायद रोड पर दुबई इंटरनेशनल फाइनेंस सेंटर के पास स्थित है। इस होटल का निर्माण मजिद अल अत्तर ने किया है। फिलहाल जेडब्ल्यू मैरियट मरकुस को दुनिया का सबसे ऊंचा होटल कहा जाता है, यह भी दुबई में ही स्थित है। दुबई एक के बाद एक अपने ही रिकॉर्ड्स तोड़ रहा है। जेवोरा होटल में लोगों को ऐसी-ऐसी सुविधाएं दी गई हैं, जिनके बारे में

» Read more
1 846 847 848 849 850 1,617