शादी कब कर रहे हो? पूछा तो घर में घुसकर पड़ोसन की कर दी हत्या
इंडोनेशिया में हत्या का एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। यहां एक शख्स ने एक महिला की हत्या सिर्फ इसलिए कर दी क्योंकि वह उसकी शादी के बारे में पूछती थी। यह घटना इंडोनेशिया के कैंपुंग पसीर जोंग शहर की है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आरोपी शख्स के पड़ोस में रहने वाली महिला अक्सर उससे शादी के बारे में सवाल करती थी। जैसे- शादी कब कर रहे हो? तुम्हारी उम्र के लोगों की शादी हो चुकी है तुम कब करोगे? सभी लोग शादी कर चुके हैं, जल्दी से शादी कर
» Read more