CSBC, Bihar Lady Constable Result 2017: महिला कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा के परिणाम घोषित, यहां देखें PET मेरिट लिस्ट

CSBC, Bihar Lady Constable Result 2017: सेंट्रल सिलेक्शन बोर्ड ऑफ कॉन्स्टेबल (CSBC) ने महिला सिपाही पदों के लिए हुई भर्ती परीक्षा के नतीजे जारी कर दिए हैं। सभी उम्मीदवार अब अपने रिजल्ट सीएसबीसी की आधिकारिक वेबसाइट पर चेक कर सकते हैं। बता दें बिहार पुलिस की स्वाभिमान पुलिस बटालियन में 675 पदों पर महिला कॉन्स्टेबल्स की भर्ती होनी है। इसके लिए परीक्षा का आयोजन 17 दिसंबर, 2017 को हुआ था। महिला सिपाही भर्ती के लिए नोटिफिकेशन 25 जुलाई 2015 को जारी किया गया था। 2016 में अगस्त महीने में परीक्षा का

» Read more

मौलाना मदनी बोले- गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करो, इंसानों की जान भी बचेगी

देश में गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करने की मांग बढ़ती जा रही है। जमियत उलेमा-ए-हिंद के अध्यक्ष मौलाना अरशद मदनी ने एक बार फिर से गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करने की मांग कर दी है। एएनआई से बातचीत के दौरान मंगलवार को मौलाना अरशद मदनी ने कहा “एक काम करो, गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करने के लिए कानून बनाओ, जिससे कि यह सुनिश्चित किया जा सके कि गाय और इंसान की जिंदगी दोनों ही सुरक्षित रहेंगी।” उन्होंने कहा कि दिन-प्रतिदिन गौ हत्या को लेकर देश का माहौल बिगड़ता जा

» Read more

PM नरेंद्र मोदी की पत्नी जसोदाबेन की कार का एक्सीडेंट, एक रिश्तेदार की मौत

पीएम नरेंद्र मोदी की पत्नी जसोदाबेन बुधवार को एक सड़क दुर्घटना की शिकार हो गईं। वह राजस्थान के कोटा में आयोजित एक शादी में शामिल होने के बाद वापस गुजरात लौट रही थीं। हादसा चित्तौड़गढ़ के नजदीक पारसौली थाना इलाके में काटूंदा के निकट हुआ। दुर्घटना के तुरंत बाद उन्हें नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। हादसे में उनके एक रिश्तेदार वसंतभाई मोदी की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि घायलों में नरेंद्र मोदी के चचेरे भाई और भाभी भी शामिल हैं। जसोदाबेन को भी हल्की चोटें आईं। दुर्घटना चित्तौड़गढ़-कोटा फोरलेन

» Read more

बीजेपी सांसद विनय कटियार बोले- बांग्लादेश या पाकिस्तान जाएं मुसलमान, यहां उनका क्या काम

भारतीय जनता पार्टी के सांसद विनय कटियार ने ऑल इंडिया मज्लिस ए इतेहदुल मुसलिमीन के प्रमुख व सांसद असदुद्दीन ओवैसी के बयान पर प्रतिक्रिया दी है। ओवैसी ने लोक सभा में मांग की थी कि केंद्र को एक बिल लाना चाहिए जिसके तहत भारतीय मुस्लिम को ‘पाकिस्‍तानी’ कहने वाले शख्‍स को तीन साल जेल का प्रावधान होना चाहिए। कटियार ने इसपर प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि ‘भारत के मुसलमान पाकिस्‍तान या बांग्‍लादेश चले जाएं, यहां उनका क्‍या काम है।’ बीजेपी सांसद ने एएनआई से बातचीत में कहा, ”मुसलमान तो

» Read more

पांडवों को नहीं देना चाहते थे भगवान शिव दर्शन, जानें क्या है केदारनाथ मंदिर का महत्व

उत्तराखंड में हिमालय पर्वत की गोद में केदारनाथ मंदिर 12 ज्योतिर्लिंगों में सम्मलित होने के साथ चार धाम और पंच केदार में से भी एक है। पत्थरों से बने कत्यूरी शैली से बने इस मंदिर के बारे में कहा जाता है कि इसका निर्माण पांडव वंश के जनमेजय ने करवाया था। यहां स्थित स्वयंभू शिवलिंग अति प्राचीन माना जाता है। केदारनाथ धाम की पूरे संसार में महिमा मानी जाती है। मंदिर वास्तु शिल्प केदारनाथ मंदिर का प्रवेश द्वार 6 फीट ऊंचे चौकोर चबूतरे पर बना हुआ है। मंदिर में मुख्य

» Read more

कासगंज हिंसा: हत्या से एक दिन पहले चंदन ने मुसलमान को दिया था खून!

उत्तर प्रदेश के कासगंज में हुई सांप्रदायिक हिंसा में मारे गए चंदन गुप्ता को लेकर रोज नए-नए खुलासे हो रहे हैं। अब पीड़ित के परिवार ने मृतक को लेकर नया खुलासा किया है। मंगलवार (6 जनवरी, 2018) को गुप्ता के परिजनों ने बताया कि 26 जनवरी को तिरंगा यात्रा से एक दिन पहले चंदन ने एक मुस्लिम युवा को अपना खून दिया था। ये जानकारी टाइम्स ऑफ इंडिया के हवाले से है। बता दें कि चंदन की मृत्यु के बाद से परिजन उन्हें शहीद का दर्जा दिए जाने की मांग

» Read more

राजस्थान हाई कोर्ट ने पद्मावत की जमकर तारीफ करते हुए भंसाली-दीपिका पर FIR खत्म करने के दिए आदेश

संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘पद्मावत’ का करणी सेना शुरू से ही विरोध करती आ रही थी। इसके चलते राजपूत करणी सेना ने फिल्म को 4 राज्यों में पूरी तरह से बैन कर दिया था। हालांकि बाद में सुप्रीम कोर्ट ने अपने आदेश में ‘पद्मावत’ को हर जगह बिना किसी रुकावट के रिलीज करने को कहा। अब इतना विवाद होने के बाद राजस्थान हाईकोर्ट ने भी इस फिल्म के बवाल पर टिप्पणी की है। इस बीच भंसाली पर जो एफआईआर कराई गई थी और तरह-तरह के आरोप लगाए थे इसको

» Read more

इस शहर में बचा है केवल 30 दिन का पानी, फ्लश तक की मनाही, पुलिस पहरे में बंटेगा पानी, सरकार देगी पानी भत्ता

दक्षिण अफ्रीका का केपटाउन शहर भयंकर जल संकट से गुजर रहा है। तीन साल लंबे सूखे ने शहर की कमर तोड़ दी है। हालात इतने खराब हो गए हैं कि शहर में 90 दिनों के भीतर पानी खत्‍म हो सकता है। बढ़ती जनसंख्‍या से दबाव बझ़ रहा है, केपटाउन की जनसंख्‍या 40 लाख है। विशेषज्ञों का अनुमान है कि 11 मई, 2018 वह तारीख होगी जब यहां की समस्‍या बेहद गंभीर हो जाएगी। यहां के बांधों में सिर्फ 30 फीसदी पानी बचा है। 13.5 फीसदी पानी बचने पर शहर की

» Read more

इस भारतीय ने लॉटरी में जीते 6.41 करोड़ रुपये, अब तक 124 देशवासी हो चुके हैं मालामाल

भारतीय मूल के एक व्यक्ति ने लॉटरी के जरिए एक मिलियन डॉलर यानि 6.41 करोड़ रुपये जीते हैं। बेंगलुरु के रहने वाले इस व्यक्ति का नाम टॉम एरेक्कल मणी है। मणी ने यह राशि दुबई ड्यूटी फ्री मिलेनियम डॉ में जीती है। दुबई ड्यूटी फ्री मिलेनियम डॉ का आरंभ साल 1999 में हुआ था। मणी के अलावा अब तक 124 भारतीय दुबई ड्यूटी फ्री मिलेनियम डॉ में एक मिलियन डॉलर जीत चुके हैं। खलीज टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, दुबई ड्यूटी फ्री डॉलर मिलेनियर्स की लंबी सी सूची में मणी

» Read more

असदुद्दीन ओवैसी की नरेंद्र मोदी सरकार से मांग- हमें पाकिस्तानी कहने वालों को तीन साल जेल में रखिए

ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन चीफ और हैदराबाद से सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने मुस्लिमों के हक में एक कानून बनाए जाने की मांग की है। उन्होंने सरकार से मांग की है कि भारतीय मुस्लिम को पाकिस्तान कहने पर तीन की सजा दिए जाने का कानून बनाया जाए। मंगलवार (6 जनवरी, 2018) को एमआईएम चीफ ने कहा कि सरकार इस मुद्दे पर बिल लाए। लोकसभा में बोलते हुए औवेसी ने कहा, ‘ऐसा कानून बनाया जाए जिसमें किसी भी हिंदुस्तानी मुस्लिम को पाकिस्तानी कहने पर तीन साल की सजा दी जाए। लेकिन केंद्र

» Read more

बाबा रामदेव ने बताईं आपबीती: कैसे सात बार मौत को करीब से देख चुके हैं रामदेव

योग गुरू बाबा रामदेव अब टीवी सीरियल में भी नजर आएंगे। दरअसल, बाबा रामदेव के जीवन पर एक टीवी शो जल्द ही दर्शकों के सामने पेश किया जाएगा। शो में बाबा के जीवन की संघर्ष भरी दास्तां बयां की जाएगी। इसके चलते बाबा रामदेव ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में अपनी जिंदगी से जुड़ी कुछ बातें सांझा की। बाबा रामदेव ने बताया कि वह 7 बार मौत को बहुत करीब से देख चुके हैं। बाबा ने बताया कि जब वह छोटे थे तो अपने ही खून के रिश्तों ने (चाचा-ताऊ)उनकी मां

» Read more

योगी सरकार का बड़ा फैसला- दूसरे राज्य वाले भी यूपी में पा सकेंगे टीचर की नौकरी

राज्य में शिक्षक पदों पर भर्ती को लेकर योगी आदित्य नाथ सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। अब उत्तर प्रदेश में शिक्षक पदों के लिए प्रतिस्पर्धा बढ़ जाएगी। सरकार ने अब न सिर्फ उत्तर प्रदेश बल्कि देशभर के उम्मीवारों के लिए शिक्षक पदों पर आवेदन करने का रास्ता खोल दिया है। अब एनसीटीई डिग्री धारक, चाहे वे किसी भी राज्य के हों, यूपी में आवेदन कर सकेंगे। मंगलवार को सीएम योगी आदित्य नाथ की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में इस प्रस्ताव को मंजूरी मिल गई। राज्य स्वास्थ्य मंत्री सिद्धार्थनाथ

» Read more

मनोज तिवारी को अरविंद केजरीवाल और ममता बनर्जी सरकार की वजह से ख़तरे की आशंका, मांगी जेड सिक्योरिटी,

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष मनोज तिवारी ने हाल ही में पश्चिम बंगाल और राष्ट्रीय राजधानी में अपने ऊपर हुए हमलों के मद्देनजर केंद्र से अपनी सुरक्षा ‘वाई’ श्रेणी से बढ़ाकर ‘जेड’ करने की मांग की है। केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह को सोमवार (5 फरवरी, 2018) को लिखे एक पत्र में तिवारी ने कहा, ‘हाल ही में मुझपर दो हमले हुए। पहला, प्रचार अभियान के दौरान राज्य सरकार द्वारा सुरक्षा मुहैया कराए जाने से इनकार करने के बाद पश्चिम बंगाल में हुआ और दूसरा दिल्ली

» Read more

सुब्रमण्यन स्वामी ने राजदीप सरदेसाई को बताया नाकाबिल, पत्रकार ने यूं किया पलटवार

बीजेपी नेता सुब्रमण्यन स्वामी अक्सर अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में बने रहते हैं लेकिन इस बार उन्होंने पत्रकार राजदीप सरदेसाई को नाकाबिल पत्रकार बता दिया जिसके बाद ट्विटर यूजर्स ने भी राजदीप की खूब खिंचाई की। स्वामी ने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा “राजदीप जैसे पत्रकार कितने अयोग्य हैं कि वे उम्मीद कर रहे हैं कि राफेल सौदे में मैं उनकी मदद करूं। क्या उन्होंने नेशनल हेराल्ड मामले में मेरी मदद की थी बल्कि मुझसे दुर्व्यवहार किया था।” स्वामी द्वारा नाकाबिल पत्रकार कहने वाली बात राजदीप को खटक गई

» Read more

बीजेपी नेता का ट्वीट- अभी अभी योगी जी ने 1000 दंगाइयों को ठोंका है…

बीजेपी के प्रवक्ता तजिंदर पाल सिंह बग्गा के एक ट्वीट पर एक यूजर ने ऐसा कमेंट किया कि उन्होंने जवाब में उत्तर प्रदेश सरकार की तारीफ करते हुए कह दिया कि योगी जी ने अभी-अभी 1000 दंगाइयों को ठोंका है। दरअसल, दिल्ली में अंकित सक्सेना के मर्डर केस पर बग्गा ने सीएम अरविंद केजरीवाल को घेरते हुए उन्हें ट्वीट किया था, ‘यह बहुत की शर्म की बात है कि अंकित सक्सेना के परिवार को अभी तक दिल्ली के मुख्यमंत्री ने किसी भी तरह का मुआवजा देने का ऐलान नहीं किया

» Read more
1 868 869 870 871 872 1,617