कासगंज में हिंसा पर योगी सरकार के मंत्री का विवादित बयान, ‘ऐसी छोटी-मोटी घटनाएं होती रहती हैं’
उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री सत्यदेव पचौरी ने आज एक विवादित बयान दिया कि कासगंज में हुई हिंसा ‘‘छोटी-मोटी घटना थी।’’ गणतंत्र दिवस के अवसर पर कासगंज में हुई हिंसा के बारे में पूछे जाने पर पचौरी ने पत्रकारों से कहा, ‘‘ऐसी छोटी-मोटी घटनाएं अक्सर होती रहती हैं…हर जगह होती हैं। ज्यादा ध्यान देने की जरूरत नहीं है।’’ कासगंज में गणतंत्र दिवस मनाने के लिए निकाली गई एक मोटरसाइकिल रैली पर एक भीड़ की ओर से किए गए हमले में चंदन गुप्ता नाम के एक शख्स की मौत हो गई
» Read more