एंकर से बोले बाबा रामदेव- बहुत बड़े पत्रकार बनते हो, आप ही बता दो, मोदी जी से क्या खास बजट बना देते

साल 2018 के लिए मोदी सरकार की ओर से लाए गए बजट पर पूरे देश में बहस जारी है। इस बजट से किसे क्या मिला या किसकी उपेक्षा हुई, समेत विभिन्न सवालों का जवाब देने में एक्सपर्ट्स से लेकर आम लोग तक जुटे हुए हैं। हर साल की भांति जहां सत्ता पक्ष ने इसे संतुलित और गरीबों-किसानों के हित वाला बताया है, वहीं विपक्ष ने आरोप लगाया है कि बिना योजना तैयार किए 50 करोड़ लोगों के लिए स्वास्थ्य बीमा का ऐलान कर दिया गया। हालांकि, बाबा रामदेव मोदी सरकार के

» Read more

U19 World Cup 2018 Final, Ind vs Aus U19: फाइनल मैच तक भारतीय क्रिकेटर नहीं कर सकेंगे मोबाइल फोन यूज

U19 World Cup 2018 Final: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच शनिवार को बे ओवल (न्यूजीलैंड) मैदान पर आईसीसी अंडर-19 विश्व कप का खिताबी मुकाबला भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जाना है। दोनों टीमें फाइनल मैच को लेकर कमर कस चुकी है। फाइनल मुकाबले को लेकर राहुल द्रविड ने टीम को एक अहम आदेश दिया है। राहुल द्रविड ने फाइनल तक किसी भी खिलाड़ी को मोबाइल फोन इस्तेमाल ना करने को कहा है। राहुल द्रविड की ये तकनीक खिलाड़ियों का फोकस मैच पर ही बनाए रखने के लिए है। ये ऐसा पहला

» Read more

‘पुरुषों से रेप’ के मामले में भी दी जाए सजा, सुप्रीम कोर्ट में रद्द हुई याचिका

सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार (2 जनवरी, 2018) को उस याचिका को खारिज कर दिया जिसमें महिलाओं को भी पुरुषों की तरह रेप के मामले में सजा देने की मांग की गई थी। सुप्रीम कोर्ट के वकील ऋषि मल्होत्रा की ओर से दायर याचिका में कहा गया कि पुरुष भी रेप और यौन उत्पीड़ित हो सकते हैं। मल्होत्रा की याचिका को खारिज करते हुए सुप्रीम कोर्ट के मुख्य जज दीपक मिश्रा ने कहा, ‘हम आपके तर्कों से सहमत नहीं हो सकते हैं। ये काम संसद का है और वही ऐसे मामलों

» Read more

UPSC ने जारी किया विभिन्न पदों के लिए भर्ती का नोटिफिकेशन, यूं करें ऑनलाइन आवेदन

संघ लोक सेवा आयोग ने विभिन्न मंत्रालयों के लिए भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। नियुक्तियां विभिन्न पदों पर होनी हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। चलिए आपको विस्तार से बताते हैं इन भर्तियों के बारे में। नियुक्तियां असिस्टेंट कमीशनर, एरोनॉटिकल ऑफिसर, वैज्ञानिक और अन्य पदों पर होनी है। आवेदन करने के लिए आपको 25 रुपये की फीस भरनी होगी। यह आप नेट बैंकिंग या फिर एसबीआई ब्रांच पर कैश में जमा करा सकते हैं। खनन मंत्रालय में लगभग 11 पदों पर भर्ती होनी है। नियुक्ति

» Read more

पत्थरबाजों पर भड़कीं एंकर, पुलिसवाले का वीडियो शेयर कर कहा- कश्मीर के इस बेटे की भी आवाज सुनो

जम्मू कश्मीर में पत्थरबाजों का शिकार बने एक कश्मीरी पुलिसकर्मी की गुहार ने आतंकवादियों और अलगाववादियों की पोल खोलकर रख दी है। न्यूज चैनल आजतक की एंकर ने इस घायल पुलिसवाले का वीडियो शेयर किया है। श्वेता सिंह ने लिखा है, “लेफ्टिनेंट फ़य्याज़ से लेकर सिपाही इरफ़ान डार तक पर खामोश और पत्थरबाजों पर सहानुभूति का सैलाब बहाने वालों, कश्मीर के बेटे तो वो भी थे। ऐसे ही हमले में घायल एक कश्मीरी पुलिसकर्मी की खरी खरी सुनो।”  इस वीडियो में एक घायल पुलिसकर्मी अस्पातल में बिस्तर पर लेटा हुआ

» Read more

कासगंज हिंसा: झड़प से पहले मुस्लिम इलाके में फहराया जाना था तिरंगा?

कासगंज हिंसा को लेकर सामने आए नए वीडियो में चौंकाने वाली बात सामने आई है। वीडियो से पता चला है कि हिंसक झड़प से पहले मुस्लिम इलाके में तिरंगा फहराने की योजना थी। यह वीडियो गणतंत्र दिवस से ठीक पहले शहर के वीर अब्‍दुल हमीद चौक का है। वीडियो में तिरंगा यात्रा के लिए आए बाइक सवार युवाओं की स्‍थानीय लोगों के साथ झड़प होती भी दिख रही है। सीसीटीवी फुटेज में गणतंत्र दिवस के मौके पर सुबह तकरीबन 10 बजे लोग इकट्ठा होते और कुछ देर बाद ही दूसरी

» Read more

सुब्रमण्यम स्वामी ने राज्यसभा में लाया ‘गोरक्षा बिल’, गोहत्या पर मांगी फांसी की सजा

पूर्व केंद्रीय मंत्री और भारतीय जनता पार्टी के राज्य सभा सांसद सुब्रमण्यम स्वामी ने शुक्रवार (2 फरवरी) को राज्य सभा में गाय संरक्षण बिल 2017 पेश किया और गोहत्या के दोषियों के लिए फांसी की सजा देने की मांग की। सदन में बिल पेश करते हुए स्वामी ने कहा कि मुगल काल में भी बहादुर शाह जफर ने गो-हत्या पर प्रतिबंध लगाया था। उन्होंने कहा कि ब्रिटिश काल आने के बाद ही देश में गो-हत्या का चल बढ़ा। स्वामी ने सदन को बताया कि आधुनिक विज्ञान में यह बात साबित

» Read more

IPL 2018 : राजस्थान रॉयल के मालिक का खुलासा इस वजह से 11.50 करोड़ खर्च कर जयदेव उनादकट को टीम में किया शामिल

आईपीएल नीलामी से पहले शायद ही किसी ने सोचा होगा कि भारतीय टीम के तेज गेंदबाज जयदेव उनादकट इस साल सबसे महंगे भारतीय खिलाड़ी बनकर उभरेंगे। जयदेव उनादकट को चेन्नई सुपरकिंग्स और किंग्स इलेवन पंजाब दोनों ही खरीदना चाह रही थी, लेकिन आखिरी समय में जयदेव को राजस्थान रॉयल्स ने 11.50 करोड़ रुपए में खरीद लिया। दरअसल जयदेव का बेस प्राइस 1 करोड़ 50 लाख रुपए था, और इतनी बड़ी बोली की उम्मीद खुद जयदेव को भी नहीं थी। राजस्थान रॉयल की टीम दो साल बैन के बाद इस साल

» Read more

डिलिवरी के लिए जिला अस्पताल गयी गर्भवती महिला को स्ट्रेचर के बजाए पैदल चलवाने से जमीन पर गिरकर मर गया नवजात

मध्यप्रदेश में बैतूल के जिला अस्पताल पहुंची गर्भवती महिला को स्ट्रेचर के बजाए स्वास्थ्य कर्मी पैदल ही वार्ड ले जाने लगे, जिसके चलते प्रसव हो गया और फर्श पर गिरने से शिशु की मौत हो गई। महिला ने वहां मौजूद स्वास्थ्यर्किमयों से चलने में असमर्थता बताते हुए उनसे मांग की थी उसे स्ट्रेचर या व्हील चेयर में वार्ड में ले जाया जाए, लेकिन इसके बावजूद भी उसे यह सुविधा उपलब्ध नहीं कराई गई। बैतूल जिला अस्पताल के सिविल सर्जन डॉ. एके बारंगा ने बताया, ‘घोड़ाडोंगरी निवासी नीलू वर्मा (25) अस्पताल में

» Read more

Vairal Video: अपनी 82 वर्षीय लकवाग्रस्त बुजुर्ग मां को पीटने का वीडियो वायरल होने के बाद आरोपी बेटा फरार

राजस्थान के अलवर से एक 82 वर्षीय लकवाग्रस्त बुजुर्ग महिला को पीटने वाला वीडियो सामने आया है। वीडियो में एक शख्स बुजुर्ग महिला को बेरहमी से पीटता हुआ दिखाई देता है। बताया जा रहा है कि महिला को पीटने वाला शख्स कोई और नहीं, बल्कि उसी का बेटा है। महिला की मौत के बाद वीडियो सामने आया है। वीडियो वायरल होने के बाद से आरोपी फरार चल रहा है। बुजुर्ग महिला 6 महीने से लकवाग्रस्त थी। समाचार चैनल आजतक की एक और शाखा न्यूज तक ने इस दिल दहला देने वाले वीडियो

» Read more

मुसलमानों के मसीहा जनाब केजरीवाल! दिल्ली में लगे पोस्टरों पर कपिल मिश्रा ने साधा निशाना

दिल्ली में इन दिनों एक पोस्टर चर्चा का विषय बना हुआ है। इन पोस्टर्स में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को मुसलमानों का मसीहा बताया गया है। दिल्ली सरकार के पूर्व मंत्री कपिल मिश्रा ने इन पोस्टरों के जरिये केजरीवाल सरकार पर निशाना साधा है। कपिल मिश्रा ने लिखा है कि ये आम आदमी पार्टी कहा जा रही है, दिल्ली में ऐसी राजनीति नहीं करिए। कपिल मिश्रा ने कहा है कि ये पोस्टर्स खजूरी में लगाये गये हैं, यहां पर 4 फरवरी को रैली होने वाली है। इन पोस्टर्स में

» Read more

सीलिंग के खिलाफ व्‍यवसायी एकजुट, दो दिन तक दिल्ली में दुकानों पर लटके ताले

देश की राजधानी दिल्‍ली में चल रहे सीलिंग अभियान के खिलाफ व्‍यापारी वर्ग लामबंद हो गए हैं। इसके विरोध में 25 सौ मार्केट के हजारों व्‍यवसायियों ने शुक्रवार (2 फरवरी) से 48 घंटों के लिए अपनी दुकानें बंद रखने का फैसला लिया है। कॉन्‍फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स के इस फैसले से दिल्‍ली के तकरीबन सात लाख दुकानों पर ताले लटक गए हैं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, एक अन्‍य संगठन चैंबर ऑफ ट्रेड एंड इंडस्‍ट्री ने रविवार तक दुकानों को बंद रखने की घोषणा की है। इससे सैकड़ों करोड़ रुपये

» Read more

कुमार विश्वास ने दिवंगत साथी को किया याद, अरविंद केजरीवाल को बताया ‘घर लूटने वाला अपना’?

आम आदमी पार्टी में बगावत का झंडा बुलंद करने वाले कुमार विश्वास ने एक बार फिर से सीएम अरविंद केजरीवाल पर इशारों-इशारों में ट्विटर वार किया है। कुमार विश्वास ने शुक्रवार (2 फरवरी) को आप की पूर्व कार्यकर्ता स्वर्गीय संतोष कोली को श्रद्धांजलि दी है और अपनी टिप्पणी की है। कुमार विश्वास ने लिखा, “नैसर्गिक नेता, सत्य के लिए समर्पित योद्धा, दिवंगत छोटी बहन संतोष कोली को उसके जन्मदिन पर बहुत याद और दुलार! आज तू होती संतोष तो शायद तू भी यही कहती, सुनती हूँ कि अपने ही थे

» Read more

कासगंज हिंसा: एसपी नेता राम गोपाल यादव बोले- हिंदू ही हिंदू को मार रहे, जेल भेजे जा रहे मुसलमान

कासंगज हिंसा की गूंज शुक्रवार (2 फरवरी) को संसद में भी सुनाई दी। समाजवादी पार्टी (सपा) के नेता राम गोपाल यादव ने संसद परिसर में कहा कि हिंदू ही हिंदू को मार रहा है, लेकिन मुसलमान पर आरोप लगा दिया गया। उन्‍होंने कहा, ‘मैंने संसद में इसलिए बोला कि केंद्र सरकार इस पर बयान दे, स्थिति स्‍पष्‍ट करे। साथ ही झूठे आरोपों में गिरफ्तार लोगों को छोड़ा जाए। जो लोग वास्‍तव में दोषी हैं, जिन्‍होंने गोली चलाई है उन्‍हें गिरफ्तार किया जाना चाहिए। ऐसे में सवाल उठता है कि मार

» Read more

गुजरात: रिश्वत नहीं दी तो लात-घूंसों से पीटा, वायरल हो रहा पुलिसवालों का वीडियो

गुजरात पुलिस की बर्बरता का एक वीडियो कथित तौर पर सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ है। वीडियो एक ढाबे का है, जिसमें पुलिसवाले ढाबे में काम करने वाले दो युवकों को बुरी तरह पीटते हुए दिखाई पड़ते हैं। रिपब्लिक टीवी की रिपोर्ट के मुताबिक घटना को गुरुवार (1 फरवरी) की आधी रात के वक्त अंजाम दिया गया। बताया जा रहा है कि ढाबा बंद हो चुका था, लेकिन पुलिस वाले खाने के लिए अड़ गए। पुलिस वालों पर आरोप है कि उन्होंने ढाबे में काम करने वाले 19 वर्षीय युवक

» Read more
1 887 888 889 890 891 1,617