राजस्थान चुनाव से पहले पीएम मोदी को बड़ा झटका, तीनों सीटों पर उप चुनाव में भाजपा की करारी हार

वित्त मंत्री अरुण जेटली ने गुरुवार (1 फरवरी) को साल 2018-19 का बजट पेश कर दिया है। बजट में कृषि, ग्रामीण इलाकों और गरीबों पर विशेष जोर दिया गया है। हालांकि, मध्यम वर्ग बजट प्रावधानों से खासा नाराज है। माना जा रहा है कि सरकार ग्रामीणों और गरीबों के लिए लोक लुभावन योजनाएं लाकर उनका दिल जीतना चाहती है ताकि अगले लोकसभा चुनाव में ये गरीब वोटर बीजेपी की नैया पार लगा सके। इस बात की भी संभावनाएं अब मजबूत हो गई हैं कि हो सकता है मोदी सरकार इसी

» Read more

सुप्रीम कोर्ट: सीजेआई ने जारी किया नया रोस्टर सिस्टम, अब मुख्य न्यायाधीश खुद करेेंगे पीआईएल की सुनवाई

मुख्य न्यायाधीश जस्टिस दीपक मिश्रा ने सुप्रीम कोर्ट में मामलों को आवंटित करने के लिए नया रोस्टर सिस्टम बनाया है। विषय आधारित रोस्टर सिस्टम के तहत अब जनहित याचिकाओं (पीआईएल) की सुनवाई सीजेआई की पीठ ही करेगी। नई व्यवस्था 5 फरवरी से लागू होगी। नए रोस्टर सिस्टम को सार्वजनिक कर दिया गया है। मामलों की सुनवाई के लिए पीठ गठित करने और सुप्रीम कोर्ट में कामकाज के तौर-तरीकों को लेकर चार वरिष्ठतम जजों ने प्रेस कांफ्रेंस कर सार्वजनिक तौर पर सवाल उठाए थे। असंतुष्ट जजों में जस्टिस जे. चेलामेश्वर, जस्टिस रंजन गोगोई,

» Read more

Rajasthan by election: यशवंत देशमुख ने 17 सीटों के ट्रेंड पर लगाया अनुमान- पूरे राजस्‍थान में ऐसा रहा तो 109 सीटें खो देगी भाजपा

राजनीतिक विश्लेषक, सैफोलॉजिस्ट और सी वोटर के संस्थापक यशवंत देशमुख ने ऐसा दावा किया है, जिससे बीजेपी की टेंशन बढ़ सकती है। उन्होंने कहा कि 17 विधानसभा सीटों के ट्रेंड को सभी 200 विधानसभा सीटों पर लागू करें तो कांग्रेस धमाकेदार ढंग से वापसी करने जा रही है। कांग्रेस को 140 सीटें मिलने की उम्मीद हैं, जो पिछली बार के मुकाबले 119 सीटें ज्यादा हैं। वहीं, बीजेपी को महज 53 सीटें मिलेंगी, जो पिछले बार के मुकाबले 109 सीटें कम हैं। बता दें कि बीजेपी को 2013 में 162, कांग्रेस

» Read more

RSS से जुड़े भारतीय मजदूर संघ ने मोदी सरकार द्वारा पेश किए बजट के खिलाफ कल देश भर में प्रदर्शन का किया ऐलान

वित्त मंत्री अरुण जेटली द्वारा पेश किये गये बजट की भले ही पीएम मोदी तारीफ कर रहे हों, लेकिन चुनावी साल एक वर्ष पहले के इस अहम बजट को आरएसएस से जुड़ी एक संस्था ने खारिज कर दिया है। भारत के सबसे बड़े मजदूर संगठनों में से एक भारतीय मजदूर संघ (BMS) ने इस बजट को निराशाजनक कहा है। BMS आरएसएस से जुड़ी संस्था है। इससे पहले भी BMS स्वदेशी और खुदरा व्यापार में विदेशी निवेश के मुद्दे पर नरेंद्र मोदी सरकार का विरोध कर चुकी है। भारतीय मजदूर संघ ने

» Read more

हैदराबाद: दलित प्रोफेसर को अपशब्द कहने पर एबीवीपी नेता निष्कासित

हैदराबाद विश्वविद्यालय ने पीएचडी के एक छात्र को सोशल मीडिया पर एक दलित प्रोफेसर को अपशब्द कहने पर एक वर्ष के लिए निष्कासित कर दिया है। विश्वविद्यालय ने गुरुवार को इतिहास विभाग के शोध छात्र कालूराम पल्सानिया को निष्कासित करने के आदेश जारी किया। पल्सानिया राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) से संबद्ध दक्षिणपंथी छात्र संगठन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) का नेता भी है। केंद्रीय विश्वविद्यालय ने एक बयान जारी कर कहा, “विश्वविद्यालय के प्रॉक्टोरियल बोर्ड ने छात्र को सोशल मीडिया पर अर्थशास्त्र के प्रोफेसर के. लक्ष्मीनारायण को अपशब्द बोलने का

» Read more

इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने एनडीटीवी पर लगाया 437 करोड़ रुपये का जुर्माना

इनकम टैक्स डिपार्टमेंट (आईटी) ने आय से जुड़ी जानकारी छुपाने के मामले में एनडीटीवी पर 436.80 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया है। एनडीटीवी ने बीएसई फाइलिंग में इसकी जानकारी दी है। आईटी डिपार्टमेंट ने आयकर कानून की धारा 271(1)(सी) के तहत वर्ष 2009-10 के लिए आर्थिक जुर्माना लगाया है। इस धारा के तहत आय के बारे में गलत जानकारी देने या छुपाने की स्थिति में जुर्माना लगाने का प्रावधान है। एनडीटीवी को बुधवार (1 फरवरी) को इस बाबत आईटी डिपार्टमेंट का नोटिस मिला। कंपनी ने कहा कि आदेश की समीक्षा

» Read more

Budget 2018: व्‍यापारी से तीन गुना ज्‍यादा इनकम टैक्‍स भर रहा नौकरीपेशा आदमी, और बढ़ा बोझ

आम बजट 2018 लोकसभा में पेश हो चुका है। लोग अपने-अपने हिस्से आए फायदे-नुकसान की गणना कर रहे हैं। देश के मिडिल क्लास में बजट से निराशा है। वेतनभोगी कर्मचारियों में भी निराशा है। वित्त मंत्री ने एक तरफ स्टैन्डर्ड डिडक्शन का लॉलीपॉप थमाकर उन्हें संतुष्ट करने की कोशिश की है दूसरी तरफ उनके इनकम टैक्स पर शिक्षा और स्वास्थ्य उपकर लगाकर बोझ बढ़ा दिया है। नए प्रस्ताव से हालात ऐसे बने हैं कि पांच लाख रुपये तक की सालाना आमदनी वालों को मात्र 177 रुपये तक की बचत होगी

» Read more

Budget 2018: 70 लाख नए रोजगार का वादा, PF खाते में सरकार देगी 12 फीसद अंशदान

वित्त मंत्री अरुण जेटली ने गुरुवार को केंद्रीय बजट 2018 पेश किया। बजट में नौकरियों को लेकर महत्वपूर्ण घोषणाएं की गई हैं। तो चलिए विस्तार से जानते हैं इनके बारे में। बजट भाषण में 70 लाख नई नौकरियां पैदा करने की बात वित्त मंत्री ने कही है। उन्होंने कहा कि इस बजट में नौकरियां पैदा करने की क्षमता है और रोजगार बढ़ाने के ज्यादा मौकों पर ध्यान दिया जाएगा। टेक्सटाइल, लेबर और फुटवियर क्षेत्र में 50 लाख युवाओं को 2020 तक प्रशिक्षण दिए जाने की बात भी वित्त मंत्री ने

» Read more

Budget 2018: ट्विटर पर जेटली के बजट की उड़ी खिल्ली, यूजर्स ने बताया पकौड़ा बजट

वित्त मंत्री ने साल 2018 का बजट पेश कर दिया है। सोशल मीडिया पर बजट को लेकर अलग-अलग टिप्पणियां आ रही है। ट्विटर पर यूजर्स टिप्पणियां दे रहे हैं और कह रहे हैं कि इस बजट से मिडिल क्लास को कुछ नहीं मिला है। सोशल मीडिया पर लोग पकौड़ा बजट हैशटैग से लगातार ट्वीट कर रहे हैं। ट्वीटर पर पकौड़ा बजट ट्रेंड कर रहा है। एक यूजर ने एक तस्वीर के जरिये बड़े मजेदार तरीके से बताया है कि कैसे वित्तमंत्री अरुण जेटली की निगाह लोगों की कमाई पर है। 

» Read more

जानें हिमाचल के बिजली महादेव का रहस्य जहाँ 12 साल में एक बार गिरती है शिवलिंग पर बिजली

भगवान शिव के अनेकों मंदिर भारत में हैं लेकिन हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में स्थित बिजली महादेव का मंदिर एक अद्भुत मंदिर है। कुल्लू का पूरा इतिहास भगवान शिव से जुड़ा हुआ माना जाता है। कुल्लू शहर में व्यास और पार्वती नदी के संगम के पास एक पर्वत पर बिजली महादेव का प्राचीन मंदिर स्थित है। माना जाता है कि हिमाचल की पूरी कुल्लू घाटी एक विशालकाय सांप का रुप है। पौराणिक कथाओं अनुसार माना जाता है कि एक असुर सांप का वध भगवान शिव ने किया था। जिस स्थान

» Read more

अरविंद केजरीवाल हुए बजट से निराश, कहा- केंद्र का दिल्ली से सौतेला व्यवहार जारी

दिल्ली के मुख्यमंत्री व आम आदमी पार्टी के नेता अरविंद केजरीवाल ने गुरुवार को कहा कि वह केंद्रीय बजट से निराश हैं और भाजपानीत केंद्र सरकार ने ‘दिल्ली के साथ सौतेला व्यवहार’ जारी रखा है। केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा, “मैंने राष्ट्रीय राजधानी में कुछ आधारभूत परियोजनाओं के लिए कुछ वित्तीय सहायता की उम्मीद की थी। मैं बहुत निराश हूं कि केंद्र ने दिल्ली के साथ सौतेला व्यवहार जारी रखा है।” उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने भी बजट को ‘निराशाजनक’ बताया और कहा कि नरेंद्र मोदी सरकार दिल्ली के नागरिकों

» Read more

Video: कॉमेडी किंग कपिल शर्मा का बदला रूप, बिल्कुल नए अवतार में आ रहे नजर

कॉमेडी के किंग कहे जाने वाले कपिल शर्मा पिछले कुछ समय से टीवी जगत से दूर हैं। उनकी फिल्म ‘फिरंगी’ भी बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा सकी। लेकिन इस बार सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया जा रहा है जिसमें कपिल शर्मा एक अलग अंदाज में नजर आ रहे हैं। खबर है कि कपिल ने अपना अवतार एक मैगजीन के कवर फोटो शूट के लिए बदला है। सोशल मीडिया पर शेयर किए जा रहे वीडियो में कपिल शर्मा बेहद अलग अवतार में नजर आ रहे हैं।

» Read more

कर्नाटक विधानसभा चुनाव से पहले बेंगलुरु में भाजपा के एक कार्यकर्ता की चाकू मार कर हत्या

कर्नाटक विधानसभा चुनाव से पहले बेंगलुरु में भाजपा के एक कार्यकर्ता की चाकू मार कर हत्या कर दी गई। उसकी पहचान संतोष के तौर पर की गई है। जानकारी के मुताबिक, यह घटना बुधवार (31 जनवरी) की है। संतोष नॉर्थ बेंगलुरु के जेसी नगर के चिनप्पाा पार्क में भाजपा की परिवर्तन रैली के लिए झंडे लगा रहे थे। उसी वक्त चार लोगों से उनकी झड़प हो गई, जिसमें हमलावरों ने उन पर चाकुओं से हमला कर दिया था। सभी हमलावर नशे में धुत थे। पुलिस ने घटना की पुष्टि की है,

» Read more

शाही शादी में मेगन की ब्राइड्समेड बनने पर प्रियंका चोपड़ा ने नहीं दिया कोई साफ जवाब

बॉलीवुड के साथ हॉलीवुड में नजर आने वाली एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा पिछले दिनों अपने अमेरिकी शो ‘क्वांटिको’ सीजन 3 की शूटिंग को लेकर चर्चा में थीं। वहीं अब ब्रिटिश मीडिया में प्रियंका को लेकर एक खबर आ रही है। खबरें हैं कि मेगन की शादी में प्रियंका उनकी ब्राइड्समेड की भूमिका में नजर आएंगी। ब्रिटिश मीडिया की खबरों के मुताबिक प्रियंका अपनी दोस्त अमेरिकी एक्ट्रेस मेगन मार्केल की रॉयल वेडिंग में ना सिर्फ शामिल होंगी बल्कि उनकी ब्राइड्समेड भी बनेंगी। क्रिश्चियन वेडिंग में ब्राइड की ब्राइड्समेड की भूमिका उनकी बेहद

» Read more

पाकिस्तान के इस सांसद का भरी सभा में बच्ची के साथ गंदी हरकत का वीडियो वायरल, इसे गोली मारने की उठी मांग

पाकिस्तान में 6 साल की बच्ची जैनाब अंसारी की रेप के बाद हत्या का मामला सरकार के तख्त में कील ठोंक रहा है, जनता में भारी आक्रोश है, इसी बीच नवाज शरीफ की पार्टी पाकिस्तान मुस्लिन लीग- नवाज (पीएमएल-एन) के एक सांसद की घिनौनी करतूत का वीडिया वायरल हो रहा है। सोशल मीडिया पर वायरल होने वाले इस वीडियो को लेकर बुधवार (31 जनवरी) को लोगों ने भारी नाराजगी जाहिर की। वीडियो में पाकिस्तान के खैबर पख्तूनवा का रहने वाला पीएमएलएन का सांसद निसार मुहम्मद एक भरी सभा में एक बच्ची

» Read more
1 891 892 893 894 895 1,617