गंगा की सफाई के लिए विदेशी मदद की तलाश

गंगा सफाई अभियान के लिए सरकार अब विदेशी मदद तलाश रही है। धन और तकनीक दोनों के लिए ही अंतरराष्ट्रीय सहयोग लेने के विकल्पों पर विचार की कवायद शुरू हो गई है। प्रधानमंत्री कार्यालय ने इस बारे में केंद्रीय जल संसाधन व विदेश मंत्रालय को जरूरी निर्देश जारी किए हैं। दोनों मंत्रालयों की कार्ययोजना को केंद्रीय मंत्रियों नितिन गडकरी और एमजे अकबर की अगुआई में हुई आला अधिकारियों की बैठक में अंतिम रूप दिया गया। विदेश मंत्रालय राजनयिक चैनल से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर धन जुटाने और तकनीकी सहयोग के लिए

» Read more

त्रिपुरा : मोदी के नाम पर चुनाव जीतने की तैयारी

त्रिपुरा में सत्तारूढ़ माकपा को विधानसभा चुनाव में शिकस्त देने के लिए भाजपा ने मोदी मैजिक को आधार बनाया है। साथ ही लोगों को जोड़ने व अपना संदेश उन तक पहुंचाने के लिए ‘पन्ना प्रमुखों’ को योजक कड़ी के रूप में उपयोग करने का फैसला किया है। भाजपा के त्रिपुरा प्रदेश प्रभारी सुनील देवधर ने बताया कि त्रिपुरा में 18 फरवरी को विधानसभा चुनाव से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राज्य का दो बार दौरा करेंग। मोदी आठ फरवरी को राज्य में दो जनसभाओं को संबोधित करेंगे। एक जनसभा उनाकोटि जिले

» Read more

‘कार्ती से जुड़ी याचिकाओं पर फैसला करे हाई कोर्ट’

सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को मद्रास हाई कोर्ट से कहा कि वह कार्ती चिदंबरम के खिलाफ दो लुक आउट सर्कुलर (एलओसी) जारी करने से जुड़ी अर्जियों पर फैसला करे। भ्रष्टाचार से जुड़ा यह मामला पूर्व केंद्रीय मंत्री पी चिदंबरम के बेटे कार्ती समेत अन्य के खिलाफ है। प्रधान न्यायाधीश दीपक मिश्रा की अध्यक्षता वाले न्यायमूर्ति एएम खानविलकर और न्यायमूर्ति डीवाइ चंद्रचूड़ के पीठ ने यह स्पष्ट किया कि आरोपी के खिलाफ पिछले वर्ष 16 जून और 28 जुलाई को जारी एलओसी मद्रास हाइ कोर्ट के याचिकाओं पर फैसला लेने तक

» Read more

विपक्ष का साझा मोर्चा बनाने में जुटीं सोनिया

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की अगुआई में एकजुट होने को लेकर पर कुछ अनुभवी विपक्षी क्षत्रपों द्वारा अंदरखाने एतराज जताए जाने के बाद संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (यूपीए) अध्यक्ष सोनिया गांधी सक्रिय हो गई हैं। विपक्षी एकता की सूत्रधार के नए किरदार में उन्होंने तमाम विपक्षी दलों को एक मंच पर लाने की कवायद तेज कर दी है। लोकसभा के आगामी चुनाव के मद्देनजर भाजपा के सामने विपक्ष की तगड़ी चुनौती पेश करने के मकसद से सोनिया ने गुरुवार को तमाम विपक्षी दलों की एक बैठक बुलाई है। इस बैठक में

» Read more

आम बजट में होगा सबको साधने का जतन, इन करों पर टिकी होंगी निगाहें

केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली गुरुवार को बजट पेश करेंगे। वस्तु और सेवाकर (जीएसटी) लागू होने के बाद देश का यह पहला आम बजट है। आबकारी और सेवाकर जैसे तमाम अप्रत्यक्ष कर जीएसटी में समाहित हैं, इसलिए इनको लेकर बजट में माथापच्ची नहीं होनी है। इस कारण फौरी तौर पर यह रोमांच ढंका-छुपा रहेगा कि किस चीज की कीमत बढ़ेगी और किसकी घटेगी। इस बजट में जीएसटी की कुछ धाराओं और नीतिगत मामलों से जुड़े एलान संभावित हैं। चिंता की बड़ी वजह जीएसटी ढांचे की अस्थिरता है। आयकर छूट की

» Read more

वीडियो: अपने घर खास पूजा के मौके पर बिपाशा बसु का साड़ी में किया जोरदार डांस काफ़ी पसंद की जा रही है

गुरुवार को बॉलीवुड एक्ट्रेस बिपाशा बसु के घर खास पूजा का आयोजन हुआ। पूजा के बाद बिपाशा बासु ने सोशल मीडिया पर कई तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में बिपाशा बासु अपनी मां ममता बासु और पिता हीरक बासु के साथ नजर आ रही हैं। इस मौके पर बिपाशा के पति करण सिंह ग्रोवर भी उनके साथ दिखाई दिए। बिपाशा बासु द्वारा शेयर की गई फोटोज में करण सिंह ग्रोवर अपने ससुर हीरक बासु को गले लगाते हुए नजर आ रहे हैं। बिपाशा बासु ने इन पूजा की तस्वीरों

» Read more

अपनी पत्नी की शिकायत पर एक फिल्म अभिनेता चोरी के मामले में हुआ गिरफ्तार

तेलुगु फिल्म अभिनेता सम्राट रेड्डी को चोरी के मामले में गिरफ्तार किया गया है। उनके खिलाफ यह शिकायत किसी और ने नहीं बल्कि खुद की ही पत्नी ने कराई थी। पुलिस के मुताबिक सम्राट पिछले कुछ समय से अपनी पत्नी हर्षिता रेड्डी को प्रताड़ित कर रहे थे। यह पहली बार नहीं है कि जब सम्राट के खिलाफ कोई मामला दर्ज किया गया है। इससे पहले वह घरेलु हिंसा और दहेज प्रताड़ना मामले में भी फंस चुके हैं। इन सारे मामलों के बाद अब उन पर घर में घुसकर चोरी करने

» Read more

कासगंजः मौलाना बोले-हमारे मुहल्ले में क्यों लाते हो जुलूस? रोहित सरदाना ने कहा- वाह…तालियां

‘आज तक’  टीवी न्यूज चैनल पर ‘दंगल’ में कासगंज की घटना पर बहस के दौरान मौलाना भड़क उठे। उन्होंने चिल्लाते हुए कहा- ‘‘ मुसलमानों के मुहल्लों में क्यों जुलूस निकाले जाते हैं…हमें क्यों सताया जाता है, हमारे घर में घुसकर क्यों नारे लगाए जाते हैं, क्या हमारी देशभक्ति पर किसी को शक है क्या, क्यों हमें परेशान किया जाता है। मौलाना के इस बयान के बाद बहस गरमा गई। भाजपा प्रवक्ता राकेश सिन्हा ने सवाल उठाए हुए कहा कि-ये हिंदू-मुस्लिम मुहल्ले क्या होते हैं..। इस पर मौलाना ने कहा कि हमें

» Read more

अमेरिका में रानी पद्मावती की तरह सज-धजकर सिनेमाघरों के बाहर धूमर गाने पर डांस करती महिलाओं का वीडियो वायरल

संजय लीला भंसाली की फिल्म पद्मावत को दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं। इस फिल्म ने शुरुआती दिनों से ही बॉक्स ऑफिस पर ही अच्छा कलेक्शन करना शुरू कर दिया है। भारत में जहां इस फिल्म को करणी सेना और राजपूत संगठनों का विरोध झेलना पड़ा है। वहीं देश के बाहर इस फिल्म को लेकर दर्शकों का क्रेज बढ़ता नजर आ रहा है। इस फिल्म को देखने के लिए लोगों का एक्साइटमेंट बढ़ता जा रहा है। फिल्म को देखने के लिए लोग ना सिर्फ अपने पूरे परिवार के साथ पहुंच

» Read more

Secret Superstar China Box Office Collection: 500 करोड़ क्लब में एंट्री को तैयार आमिर खान की फिल्म!

बॉलीवुड स्टार आमिर खान की फिल्म सीक्रेट सुपरस्टार का चीन में अच्छा प्रदर्शन जारी है। यह फिल्म देश में कलेक्शन के मामले में कुछ खास कमाल नहीं कर सकी थी लेकिन फिल्म ने चीन में रिलीज होने के बाद शानदार परफॉर्मेंस देनी शुरू कर दी है। इस फिल्म में आमिर के साथ अहम किरदार में एक्ट्रेस जायरा वसीम थीं। फिल्म में उनके किरदार और उनकी एक्टिंग को काफी पसंद किया गया था। फिल्म नें चीन में रिलीज होने के साथ ही टिकट खिड़की पर अपना कमाल दिखाना शुरू कर दिया

» Read more

कास्टिंग काउच पर मंदिरा बेदी का बयान- लड़कियों की भी होती है गलती

बॉलीवुड में अक्सर कास्टिंग काउच से जुड़ी खबरें सामने आती रही हैं। इस मामले में ज्यादातर लोगों का कहना होता है कि फिल्म में काम देने के नाम पर उनका यौन शोषण किया गया। वहीं इस मामले में अब एक्ट्रेस मंदिरा बेदी का बयान सामने आया है। उन्होंने साफ कहा है कि कास्टिंग काउच में कभी भी सिर्फ एक ही की गलती नहीं होती है। उनका मानना है कि यह दोनों तरफ से रजामंदी के बाद ही हो सकता है। मंदिरा का कहना है कि वह इस इंडस्ट्री में पिछले

» Read more

कासगंज हिंसा पर बोले बीजेपी विधायक- मुस्लिमों के घर की हो तलाशी, निकलेंगे एके-47!

कासगंज हिंसा में मारे गए चंदन गुप्‍ता के परिजनों से मिलने पहुंचे तेलंगाना के बीजेपी विधायक टी. राजा ने विवादित बयान दिया है। उनके मुताबिक, इस इलाके की तलाशी लेने पर यहां के हर घर से एके-47 राइफलें मिलेंगी। बीजेपी विधायक ने कहा, ‘आप भारत में रहते हैं और तिरंगा आप में ‘पाकिस्तान जिंदाबाद’ की भावना भरता है तो इसका अर्थ यह हुआ कि राष्‍ट्रविरोधी बढ़ गए हैं। इस तरह की घटनाओं को फिर से होने से रोकने के लिए योगी जी (उत्‍तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ) को हर

» Read more

SSC नोटिफिकेशन: जानिए कब घोषित होंगे MTS, CHSL, दिल्ली पुलिस कॉन्स्टेबल और अन्य परीक्षाओं के नतीजे

स्टाफ सिलेक्शन कमीशन ने विभिन्न परीक्षाओं के नतीजों की घोषणा के संबंध में नई स्टेटस रिपोर्ट जारी कर दी है। विभिन्न परीक्षाओं के नतीजों की घोषणा कब होगी इसकी पूरी जानकारी नई अधिसूचना में दी गई है। नई रिपोर्ट के मुताबिक, मल्टी टास्किंग स्टाफ (नॉन-टेक्निकल) परीक्षा 2016 पेपर 2 के नतीजे 31 मार्च 2018 को जारी किए जाएंगे। MTS की पेपर 2 परीक्षा 28 जनवरी 2018 को हुई थी। पेपर 1 के प्रतिभागियों में से 1,59,183 उम्मीदवार पेपर 2 के लिए शॉर्ट लिस्ट किए गए थे। इनमें से सिर्फ 1,43,657

» Read more

सीबीआई ने बीएसएफ कमांडेंट को 45 लाख रुपये घूस लेते रंगे हाथ दबोचा, बांग्लादेश से करवाता था स्मगलिंग

सीबीआई ने बीएसएफ के एक कमांडेंट को 45 लाख रुपये घूस लेते रंगे हाथों पकड़ा है। बीएसएफ कमांडेंट की पहचान जीबू मैथ्‍यू के तौर पर की गई है। मैथ्‍यू शालीमार एक्‍सप्रेस से अलप्‍पुझा स्‍टेशन पर उतरे थे जब उन्‍हें गिरफ्तार कर लिया गया। बीएसएफ की 83 बटालियन से जुड़े मैथ्‍यू पश्चिम बंगाल में भारत-बांग्‍लादेश सीमा पर तैनात हैं। आरोपी अधिकारी घूस लेकर बांग्‍लादेश से स्‍मलिंग करवाता था। मैथ्‍यू केरल के इलांथूर के रहने वाले हैं। सीबीआई अधिकारी उनसे पूछताछ में जुटी है। कुछ दिनों पहले पश्चिम बंगाल में ही तैनात बीएसएफ

» Read more

राष्ट्रपति से मिलना आसान है, एलजी से नहीं, दिल्ली स्पीकर बोले- दो बार लिखी चिट्ठी, नहीं मिली अप्वायंटमेंट

दिल्ली विधानसभा के अध्यक्ष रामनिवास गोयल ने दिल्ली के उप राज्यपाल अनिल बैजल पर निशाना साधा है और उन्हें भारतीय संस्कृति की अवहेलना करने वाला बताया है। बुधवार (31 जनवरी) को गोयल ने कहा कि उन्होंने उप राज्यपाल को दो बार चिट्ठी लिखी कि वो उनसे मिलना चाहते हैं लेकिन उन्होंने एक बार भी अप्वायंटमेंट नहीं दिया। गोयल ने कहा कि देश के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मिलना आसान है मगर दिल्ली के उप राज्यपाल से मिलना नहीं। उन्होंने कहा, “मैंने एलजी को नए साल पर बधाई देने के लिए

» Read more
1 895 896 897 898 899 1,617