SSC नोटिफिकेशन: जानिए कब घोषित होंगे MTS, CHSL, दिल्ली पुलिस कॉन्स्टेबल और अन्य परीक्षाओं के नतीजे

स्टाफ सिलेक्शन कमीशन ने विभिन्न परीक्षाओं के नतीजों की घोषणा के संबंध में नई स्टेटस रिपोर्ट जारी कर दी है। विभिन्न परीक्षाओं के नतीजों की घोषणा कब होगी इसकी पूरी जानकारी नई अधिसूचना में दी गई है। नई रिपोर्ट के मुताबिक, मल्टी टास्किंग स्टाफ (नॉन-टेक्निकल) परीक्षा 2016 पेपर 2 के नतीजे 31 मार्च 2018 को जारी किए जाएंगे। MTS की पेपर 2 परीक्षा 28 जनवरी 2018 को हुई थी। पेपर 1 के प्रतिभागियों में से 1,59,183 उम्मीदवार पेपर 2 के लिए शॉर्ट लिस्ट किए गए थे। इनमें से सिर्फ 1,43,657 प्रतीभागियों ने ही पेपर 2 की परीक्षा दी। एमटीएस के अलावा जूनियर इंजीनियर परीक्षा के नतीजों के संबंध में भी महत्वपूर्ण जानकारी दी गई है।

जूनियर इंजीनियर पेपर 1 (सिविल, मेकेनिकल, इलेक्ट्रिकल, क्वॉन्टिटी सर्वेइंग और कॉन्ट्रैक्ट) परीक्षा पेपर-I ) 2017 के नतीजे 26.03.2018 को जारी किए जाएंगे। इस परीक्षा का आयोजन 22.1.2018 से 29.1.2018 तारीख के बीच में हुआ था। परीक्षा के लिए कुल 9,95,350 रजिस्ट्रेशन कराया था जिसमें से सिर्फ 5,70,189 उम्मीदवार ही परीक्षा में शामिल हुए। सभी उम्मीदवार अपने रिजल्ट्स एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर चेक कर सकेंगे। इसके अलावा अन्य परीक्षाओं के नतीजों की घोषणा की भी जानकारी दी गई है। दिल्ली पुलिस में कॉन्स्टेबल (एक्जिक्यूटिव) 2016 की लिखित परीक्षा के नतीजों की घोषणा 9.2.2018 को होगी।

साइंटिफिक असिस्टेंट IMD परीक्षा 2017 के नतीजे 13.2.2018 को और CHSL (10+2) परीक्षा-2016 के नतीजे 16.2.2018 को घोषित किए जाएंगे। वहीं जूनियर इंजीनियर (सिविल, मेकेनिकल, इलेक्ट्रिकल, क्वॉन्टिटी सर्वेइंग और कॉन्ट्रैक्ट) 2016 परीक्षा के फाइनल रिजल्ट 28.2.2018 को घोषित होंगे। सभी उम्मीदवार अपने रिजल्ट वेबसाइट www.ssc.nic.in पर चेक कर सकेंगे। अधिक जानकारी के लिए आप स्टाफ सिलेक्शन कमीशन की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *