गृह मंत्री राजनाथ सिंह के लिए दिव्यांग बच्चों को रखा 3 घंटे भूखा

दिव्यांग बच्चों को तीन घंटे तक भूखे पेट रहकर केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह का इंतजार करना पड़ा। जब तक राजनाथ सिंह आकर चले नहीं गए, उन्हें लंच को हाथ नहीं लगाने दिया गया। यहां तक कि उस कक्ष में भी जाने नहीं दिया गया, जहां लंच और पेयजल आदि की व्यवस्था रही। व्हीलचेयर की आस में बच्चों को लेकर आए मां-बाप इसको लेकर काफी परेशान रहे। भूख–प्यास से बेहाल बच्चे कार्यक्रम में  रोते भी रहे। यह कार्यक्रम इंडियन रेस क्रास सोसाइटी, चंडीगढ़ की ओर से आयोजित था। दिव्यांग बच्चों को

» Read more

पृथ्वी शॉ ने पाकिस्तानी बल्लेबाज को नहीं होने दिया था आउट, जमकर तारीफ कर रहे लोग

Under 19 World Cup: भारत ने 30 जनवरी को हेगले ओवल मैदान पर खेले गए सेमीफाइनल मैच में पाकिस्तान को 203 रनों से मात देते हुए आईसीसी अंडर-19 विश्व कप के फाइनल में जगह बनाई। जहां एक ओर टीम इंडिया ने मैच जीता वहीं दूसरी ओर कप्तान पृथ्वी शॉ ने दर्शकों का दिल जीत लिया। मैच के दौरान एक गेंद पर पाकिस्तानी बल्लेबाज के खिलाफ जमकर अपील हुई लेकिन पृथ्वी शॉ ने उन्हें आउट होने से बचा लिया। ये वाकया पाकिस्तानी पारी के 20.2 ओवर मे घटा। उस वक्त विपक्षी टीम

» Read more

कश्‍मीर: अब सेना ने की एफआईआर, आर्मी बनाम पुलिस ‘वार’

शोपियां फायरिंग मामले में नया मोड़ आ गया है। जम्‍मू-कश्‍मीर पुलिस के बाद अब सेना ने काउंटर एफआईआर दर्ज कराई है। इसमें किसी के नाम का उल्‍लेख नहीं है। सेना का कहना है क‍ि सेना के काफिले पर पत्‍थरबाजी करने वालों की पहचान करना पुलिस का काम है। सेना के उत्‍तरी कमान के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल देवराज अनबु ने बुधवार (31 जनवरी) को बताया कि आंतरिक जांच में जवानों की कोई गलती सामने नहीं आई है। कमांडर के मुताबिक, जवानों को अंतिम कदम उठाने के लिए उकसाया गया था, जिसके

» Read more

कासगंज हिंसा: विहिप का बयान- ‘गाय के हत्‍यारे’ अखलाक को 50 लाख, ‘देशभक्‍त’ चंदन को क्‍यों नहीं?

उत्तर प्रदेश के कासगंज में साम्प्रदायिक हिंसा में मारे गए चंदन गुप्ता के परिजनों को 50 लाख रुपये का मुआवजा और उसे शहीद का दर्जा देने की मांग विश्व हिन्दू परिषद ने की है। आगरा में बुधवार (31 जनवरी) को तिरंगा यात्रा निकालने के बाद विहिप के कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा है जिसमें मांग की गई है कि अगर गाय की हत्या करने वाले अखलाक को सरकार 50 लाख का मुआवजा दे सकती है तो देशभक्त चंदन गुप्ता को क्यों नहीं? ज्ञापन में चंदन को शहीद का

» Read more

शपथ से पहले ही वीआईपी नंबर मांगने लगे AAP सांसद सुशील गुप्‍ता, मिला ये जवाब

आम आदमी पार्टी भले ही वीआईपी कल्चर से दूर रहने की बात करती है मगर हाल मे राज्यसभा  भेजे गए सुशील गुप्ता ‘खास’ होने की सुविधा चाहते हैं। शपथ से पहले ही गाड़ी के लिए वीआईपी नंबर की मांग कर दी। हालांकि उन्हें मायूस होना पड़ा और विभाग ने दूसरा नंबर चुनने को कहा।  सुशील गुप्ता ने सांसद बनने के बाद गाड़ी के लिए वीआईपी नंबर 0001 की फरमाइश कर दी। जिस पर विभाग ने सांसद को पत्र लिखकर कहा कि फिलहाल संबंधित नंबर उपलब्ध नहीं है और वे कोई

» Read more

एटीएम के अंदर बच्‍ची पर तान दी बंदूक, पिता से निकलवाए पैसे

मध्य प्रदेश के इंदौर शहर में लगे एक एटीएम में एक परिवार को पर बंदूक तानकर लूट की वारदात सामने आई है। 24 जनवरी रात करीब 8.30 बजे हुई इस घटना में एक परिवार पंजाब नेशनल बैंक के एटीएम में जैसे ही पैसे लेने पहुंचा एक युवक मुंह पर मास्क लगाए और हाथ में तमंचा लिए एटीएम के अंदर घुस गया। इस समय उस एटीएम में कोई गार्ड नहीं था। इसके बाद युवक ने आदमी पर तमंचा तान दिया लेकिन इससे बात ना बनते देख उसने पिता के साथ एटीएम

» Read more

बिहार: बीफ के शक में गोरक्षकों ने ट्रक ड्राइवर को पीटा, बंद फैक्टरी में हो रहा था बीफ भेजने का कारोबार

गोमांस पर गोरक्षकों का बवाल अब बिहार भी पहुंच चुका है। राजधानी पटना से करीब 70 किलोमीटर दूर मुजफ्फरपुर में गोरक्षकों ने बुधवार को बीफ ले जाने के शक में एक ट्रक ड्राइवर की जमकर धुनाई कर दी। टाइम्स नाऊ के मुताबिक एक रेफ्रिजेरेडेट ट्रक पर गोरक्षकों को शक हुआ तो उनलोगों ने उसे रोका फिर ट्रक ड्राइवर से पूछताछ की। पूछताछ में ड्राइवर ने ट्रक में चावल लोड होने की बात की, इससे संतुष्ट नहीं होने पर गोरक्षकों ने ड्राइवर को गाड़ी से निकालकर उसकी जमकर धुनाई कर दी।

» Read more

‘माय नेम इज खान, आई एम नॉट योर वोट बैंक’, कपिल मिश्रा ने मुस्लिम बुजुर्ग के वीडियो से बोला केजरीवाल पर हमला

आम आदमी पार्टी द्वारा दरकिनार किये जा चुके दिल्ली के पूर्व जल मंत्री कपिल शर्मा लगातार पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल पर हमलावर बने हुए हैं। आए दिन सोशल मीडिया में तस्वीर, वीडियो और अपने पोस्ट से हमला बोलने वाले कपिल मिश्रा ने केजरीवाल पर डर्टी पॉलिटिक्स करने का आरोप लगाते हुए एक वीडियो पोस्ट किया है। इस वीडियो में एक मुस्लिम बुजुर्ग दिख रहा है। ये बुजुर्ग बता रहा है कि कैसे वह अरविंद केजरीवाल से नाराज है। इस वीडियो के पोस्ट होते ही इसपर लोगों के कमेंट्स आने

» Read more

राहुल गांधी ने ‘उधार’ ली थी जैकेट? मेघालय में कांग्रेस अध्‍यक्ष ने किया खुलासा

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की जैकेट को लेकर कांग्रेस और भाजपा के बीच राजनीति तेज हो गई है। दरअसल राहुल गांधी मेघालय की राजधानी शिलॉन्ग में कांग्रेस की ओर से आयोजित एक म्यूजिक कॉन्सर्ट में हिस्सा लेने के लिए पहुंचे थे। यहां राहुल ने काली जैकेट और नीली जींस पहन रखी थी। बाद में भाजपा की मेघायल इकाई ने राहुल गांधी की जैकेट को कीमती बताते हुए उनपर तंज कसा था। भाजपा के आरोप पर पलटवार करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा है कि उन्होंने जो जैकेट पहनी थी वो

» Read more

मेरठ: छेड़छाड़ का आरोप लगा मुस्लिम युवकों को हिंदू युवा वाहिनी के लोगों ने पीटा, पत्रकार से भी हाथापाई

उत्तर प्रदेश के कासगंज के बाद अब मेरठ में हिंसक भिड़ंत होने की खबर की खबर सामने आ रही है। यहां हिंदू युवा वाहिनी के कुछ कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को कुछ मुस्लिम युवकों पर एक लड़की से छेड़छाड़ करने का आरोप लगाते हुए उनकी जमकर पिटाई कर दी। टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक कार्यकर्ताओं ने इस घटना को कवर करने वाले पत्रकार की भी पिटाई की है। पत्रकार ने जब इस घटना की शिकायत पुलिस से कि तब हिंदू युवा वाहिनी के स्टेट सेक्रेटरी नागेंद्र तोमर और इस भिड़ंत में

» Read more

नोएडा: पहले शादीशुदा साली के साथ घर से भागा, फिर बीवी को फोन पर दे दिया तीन तलाक

सुप्रीम कोर्ट द्वारा एक ही झटके में तीन तलाक को गैरकानूनी करार देने के बाद भी देश में इस तरह के मामले रुक नहीं रहे हैं। एनसीआर में एक ऐसा ही मामला सामने आया है। ट्रक ड्राइवर कासिम ने अपनी पत्‍नी सम्‍मान (30) को 29 जनवरी को फोन पर तीन तलाक देकर संबंध तोड़ लिया। उसने अपनी शादीशुदा साली से शादी भी कर ली है। महिला के पिता हसन ने दादरी थाने में इसकी शिकायत दी है। उन्‍होंने कलेक्‍टर और नोएडा के वरिष्‍ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) से इस मामले में

» Read more

इस मैच में फिक्सिंग की जांच कर रही ICC, वीडियो में देखिए कैसे खिलाड़‍ियों ने गंवाए विकेट्स

संयुक्त अरब अमीरात में खेले गए ऑल स्टार्स टी20 लीग के दौरान प्लेयर्स की संदिग्ध गतिविधियां पाए जाने पर आईसीसी ने जांच शुरू कर दी है। ये मैच शारजाह वॉरियर्स और दुबई स्टार के बीच खेला गया था, जिसमें 137 रन का पीछा करते हुए दुबई के खिलाड़ी एक के बाद एक अपना विकेट खोते गए इस दौरान ऐसे रन आउट भी देखे गए, जो संभवत: फिक्सिंग की ओर इशारा कर रहे थे। वहीं खराब गेंदों पर भी बल्लेबाज पवेलियन लौटे। आलम ये रहा कि टीम महज 46 रन पर

» Read more

वीडियो: मार्टिन गप्टिल को सरफराज अहमद ने अंग्रेजी में फटकारा, ट्विटर यूजर्स लेने लगे मजे

पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच हुए आखिरी T-20 मैच के दौरान मार्टिन गप्टिल और सरफराज अहमद के बीच हुई कहा-सुनी सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है। 28 जनवरी को दोनों देशों के बीच तीसरा T-20 मैच था। पाकिस्तान तीसरा मैच जीत गया। लेकिन इस मैच के बाद सरफराज अहमद सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं। दरअसल सरफराज, अंपायर से गेंद को लेकर कुछ बात रह रहे थे। तभी उनके पास से मार्टिन गप्टिल गुजरे और कुछ कहने की कोशिश की लेकिन इतमें ही सरफराज इस पर गुस्सा हो गए।

» Read more

LIVE चंद्र ग्रहण 2018: भारत में दिख रहा पूर्ण चंद्र ग्रहण, यहां देखें पहली तस्वीर

Chandra Grahan 2018 Today Live Updates: जनवरी 31 यानी आज पूरे विश्व के साथ भारत भी एक अद्भुत खगोलीय घटना का साक्षी बना। इस घटना में सुपरमून और ब्लू मून के साथ खग्रास चंद्र ग्रहण भी देखा गया। जिस ग्रहण में चंद्रमा पूरी तरह से पृथ्वी की परछाई से ढक जाता है उसे खग्रास चंद्र ग्रहण कहा जाता है। नासा ने इस अद्भुत खगोलीय ट्रिपल ट्रिफेक्टा घटना को सुपर ब्लू ब्लड मून की संज्ञा दी है। इस बार भारत में चंद्र ग्रहण को सबसे बेहतरीन रूप में नैनीताल की पहाड़ियों से देखा

» Read more

U19 वर्ल्‍ड कप: 170 से ऊपर है शुभमान गिल का औसत, ऐसे ही खेले तो बन जाएगा ये रिकॉर्ड

अंडर-19 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल मुकाबले में पाकिस्तान को 203 रनों से हराकर भारत फाइनल में जगह बनाने में कामयाब रहा है। इस मुकाबले में भारत की ओर से नाबाद 102 रन बनाने वाले धुआंधार बल्लेबाज शुभमान गिल के नाम की चर्चा हर जगह की जा रही है। 18 साल के शुभमान ने मैच जिताऊ पारी खेलते हुए हर किसी का ध्यान अपनी ओर आकर्षित कर लिया है। गिल ने सेमीफाइनल मुकाबले में तो शतकीय पारी खेली ही है, लेकिन इससे पहले इस टूर्नामेंट में खेले गए बाकी सभी मैचों

» Read more
1 896 897 898 899 900 1,617