न्यूज एंकर को छेड़ते मनचले कैमरे में हुए कैद, कैमरा देखते ही देने लगे पोज़
आगरा में एक महिला के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। पेशे से न्यूज एंकर पीड़िता ने इस घटना की जानकारी सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक पर शेयर की। पत्रकार दामिनी माहौर के इस पोस्ट के सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। एएनआई के अनुसार, एएसपी श्लोक कुमार ने कहा “हमें इस घटना की जानकारी ट्वीट से लगी थी। इस ट्वीट के आधार पर हमने महिला से संपर्क कर शिकायत दर्ज की। आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है
» Read more