7th Pay Commission: मोदी सरकार ने अगर ऐसा किया तो कर्मचारियों को लगेगा बड़ा झटका

7th Pay Commission: केंद्र की मोदी सरकार केंद्रीय कर्मचारियों को झटका दे सकती है। सरकार सातवें वेतन आयोग को लेकर एक  प्लानिंग कर रही है। केंद्र सरकार प्लानिंग कर रही है कि वह बढ़ी हुई सैलरी का एरियर न दे। इसी तरह का प्रस्ताव वित्त मंत्री अरुण जेटली केबिनेट के सामने रख सकते हैं। सेन टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक इस बात की पुष्टि वित्त मंत्रालय के एक अधिकारी ने की है। वित्त मंत्रालय के अधिकारी ने कहा कि एरियर लोअर लेवल के कर्मचारियों के लिए बहुत महत्वपूर्ण होते हैं, पर वित्त मंत्री अरुण

» Read more

सुब्रमण्‍यन स्‍वामी ने किया ऐसा ट्वीट कि एनडीटीवी को खरी-खोटी सुनाने लगे लोग

वित्त मंत्री अरुण जेटली ने आम बजट से पहले संसद में आर्थिक सर्वेक्षण पेश किया।  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मुख्य आर्थिक सलाहकार अरविंद सुब्रमण्यन से एनडीटीवी पर आर्थिक सर्वेक्षण को लेकर एंकर रवीश कुमार ने खास बातचीत की। इसको लेकर भाजपा के राज्यसभा सांसद सुब्रमण्यम स्वामी ऐसा ट्वीट किया कि लोग एनडीटीवी को खरी-खोटी सुनाने लगे। सुब्रमण्यम स्वामी ने एक वेबसाइट का आर्टिकल शेयर करने के साथ उसकी हेडिंग कोट करते हुए  ट्वीट किया। आर्टिकल की हेडिंग थी- Mr. Arvind Subramanian, why are you giving interviews to NDTV, which has

» Read more

न्यूज एंकर को छेड़ते मनचले कैमरे में हुए कैद, कैमरा देखते ही देने लगे पोज़

आगरा में एक महिला के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। पेशे से न्यूज एंकर पीड़िता ने इस घटना की जानकारी सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक पर शेयर की। पत्रकार दामिनी माहौर के इस पोस्ट के सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। एएनआई के अनुसार, एएसपी श्लोक कुमार ने कहा “हमें इस घटना की जानकारी ट्वीट से लगी थी। इस ट्वीट के आधार पर हमने महिला से संपर्क कर शिकायत दर्ज की। आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है

» Read more

बीजेपी सांसद बोले- कासगंज में पाकिस्तानपरस्त लोग आ गए हैं, उन्ही लोगों ने की चंदन की हत्या

उत्तर प्रदेश के कासगंज जिले में सांप्रदायिक तनाव के बीच भाजपा सांसद विनय कटियार ने विवादित बयान दिया है। उन्होंने दो संप्रदाय के बीच हुई झड़प में मारे गए 19 वर्षीय युवक की मृत्यु का आरोपी पाकिस्तानपरस्त लोगों को बताया है। न्यूज चैनल रिपब्लिक से भाजपा सांसद ने कहा कि पाकिस्तानी समर्थकों ने चन्दन को मारा है। वहां कुछ पाकिस्तान शरारती तत्व हैं जो पाकिस्तान का समर्थन करते हैं और तिरंगे की उपेक्षा करने के लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं, ऐसे ही लोग का हाथ कासगंज हिंसा

» Read more

नौकरी के लिए पोती-नातिन को लेकर रोजगार मेले में पहुंचे योगी आदित्‍य नाथ के पिता

उत्‍तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ के पिता आनंद सिंह विष्‍ट पोती और नातिन के लिए एक अदद नौकरी की तलाश में हरिद्वार रोजगार मेले में पहुंचे। यूपी के सीएम की भांजी लक्ष्‍मी रावत और भतीजी अर्चना विष्‍ट ने स्किल इंडिया के तहत हरिद्वार में आयोजित रोजगार मेले में शिरकत कर साक्षात्‍कार दिया। आनंद सिंह ने बताया कि इससे बच्‍चों को अनुभव मिलेगा और वे जान-समझ पाएंगे कि नौकरी के लिए किस तरह की तैयारी करनी होती है। उनके अनुसार, लक्ष्‍मी और अर्चना ने 12वीं करने के बाद ऑफिस मैनेजमेंट में

» Read more

30 फर्जी एजुकेशन बोर्ड चला रहे गैंग का भांडाफोड़, 50 हजार से ज्यादा डिग्रियां बेचीं

आनंद मोहन जे दिल्ली विश्वविद्यालय से स्रातक एक व्यक्ति सहित तीन लोगों को फर्जी डिग्री गिरोह चलाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। इस गिरोह ने विश्वविद्यालयों और स्कूली बोर्ड के करीब 50000 जाली प्रमाणपत्रों की बिक्री की। पुलिस ने आज बताया कि तीनों आरोपी पंकज अरोड़ा (35), पवितर सिंह उर्फ सोनू (40) और गोपाल कृष्ण उर्फ पाली (40) को पांच जनवरी से 25 जनवरी के बीच गिरफ्तार किया गया। आरोपियों ने पूछताछ के दौरान खुलासा किया कि उन्होंने विभिन्न विश्वविद्यालयों और स्कूली बोर्ड के कम से कम 50000

» Read more

दिल्ली हाईकोर्ट कोर्ट के अंदर में ही वकीलों ने शख्स को पीटा, जज बोले- पुलिस संभाल नहीं सकती तो हमें बताएं

सोमवार को दिल्ली हाईकार्ट में महिला वकील के संपत्ति विवाद को लेकर काफी हंगामा हो गया। कुछ वकीलों ने कोर्ट रूम नंबर 7 में घुसकर एक अनजान शख्स पर लात-घूंसे बरसा दिए। जब यह घटना हुई उस वक्त कोर्ट रूम में बेंच नहीं बैठी थी, लेकिन दोपहर में ब्रेक के बाद दो जजों की बैठक ने इस घटना पर अपनी नाराजगी जाहिर की। जस्टिस सिद्धार्थ मृदुल और जस्टिस दीपा शर्मा ने इस घटना को लेकर कहा कि कोर्ट को अखाड़े में तब्दील करने की कोशिश न कि जाए। साथ ही

» Read more

बॉलीवुड सिंगर का इशारों में बीजेपी पर हमला- सॉरी गांधी जी, आपके हत्यारे संगठन से नाता रखने वाले आज आपको याद कर रहे

आज मंगलवार को महात्मा गांधी की 70वीं पुण्यतिथि है। 30 जनवरी 1948 को नाथूराम गोडसे ने राजधानी दिल्ली में राष्‍ट्रपिता महात्‍मा गांधी की गोली मारकर हत्‍या कर दी थी। महात्मा गांधी को उस वक्त गोली मारी गई थी जब वह शाम के वक्त प्रार्थना सभा के लिए जा रहे थे। गांधी जी की हत्या का दोषी नाथूराम गोडसे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से संबंध रखता था। महात्मा गांधी की 70वीं पुण्य तिथि पर लोग उन्हें याद करते हुए श्रद्धांजलि दे रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत सरकार के कई माननीयों ने

» Read more

रखवाले की ही हत्या कर मंदिर के कुएं में फेंक दिया शव

उत्तर प्रदेश के कानपुर जनपद में सचेंडी थाने के अंतर्गत बगीचे की रखवाली कर रहे युवक की हत्या कर दी गई। वारदात को अंजाम देने वालों ने हत्या के बाद शव को मंदिर के पास स्थित कुएं में फेंक दिया। सुबह मंदिर गये लोगों ने कुएं में शव को देख तो सनसनी फैल गई। सूचना की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने फारेंसिक की साथ जांच पड़ताल करते हुए कार्यवाही शुरू कर दी है। पुलिस के द्वारा मिली जानकारी के अनुसार जनपद के ग्रामीण क्षेत्र सचेंडी थाने के ठीक पीछे अमरूद

» Read more

यूपी: धरने पर बैठा मुस्लिम परिवार, कहा- भूखे सोते हैं बच्‍चे, रोटी दो या मौत, 4 हजार लेकर भी नहीं बनाया राशन कार्ड

उत्तर प्रदेश के झांसी जिले में एक मुस्लिम परिवार दो जून की रोटी के लिए बेहाल है। गरीबी के कारण दो छोटे बच्चों सहित पूरे परिवार को भूखे पेट सोना पड़ता है।  दौड़ लगाते-लगाते परिवार परेशान हो गया, मगर आज तक राशन कार्ड  नहीं मिला। उल्टे राशन कार्ड बनवाने के बदले कोटेदार ने चार हजार रुपये घूस ले लिए। झांसी के डीएम ने मामले की जांच कराकर परिवार को राशन कार्ड देने की बात कही है। झांसी के इतवारीगंज निवासी नर्गिस अपने छोटे बच्चों के साथ कलेक्ट्रेट पहुंची और डीएम

» Read more

यूपी: मौलवी का फतवा- हाफ पैंट में दिखते हैं घुटने, लड़कियां ना देखें फुटबॉल

देवबंद ने मुस्लिम महिलाओं और युवतियों के लिए एक बार फिर से अजीबोगरीब फतवा जारी किया है। इसमें महिलाओं को फुटबॉल न देखने की नसीहत दी गई है। मुफ्ती अतहर कासमी ने कहा कि मुस्लिम महिलाओं को फुटबॉल नहीं देखना चाहिए, क्‍योंकि उसमें पुरुष खिलाड़ी के घुटने खुले होते हैं। कासमी ने कहा, ‘सऊदी अरब के मुफ्ती ने फुटबॉल देखने को लेकर जो फतवा दिया है वह बिल्‍कुल दुरुस्‍त है। उसमें कई वजहें भी बताई गई हैं। खिलाड़ी के घुटने खुले होते हैं। महिलाओं के लिए तो मर्दों को देखना

» Read more

कासगंज के बाद अब अमेठी में हिंसा, दो गुटों की भिड़ंत में 1 की मौत, 5 घायल

उत्तर प्रदेश के कासगंज के बाद अब अमेठी में दो गुटों के बीच आपस में भिड़ंत हो गई है। इस भिड़ंत में एक व्यक्ति की मौत हो गई है तो वहीं पांच घायल हुए हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक पुलिस पार्टी पर भी हमला किया गया। अमेठी पुलिस का कहना है कि यह दो परिवारों के बीच की पुरानी रंजिश का मामला है। पुलिस के मुताबिक अमेठी के जगदीशपुर थाना क्षेत्र के निरीक्षण भवन के सामने एक अज्ञात शख्स ने बम फेंका। बमबाजी के बाद कई राउंड फायरिंग हुई, इस फायरिंग

» Read more

सरदार पटेल के चलते 15 मिनट ज्‍यादा जी गए थे महात्‍मा गांधी, क्‍या हुआ था आखिरी पलों में, जानिए

महात्मा गांधी की 70वीं पुण्यतिथि पर पूरा देश उन्हें श्रद्धांजलि दे रहा है। 30 जनवरी 1948 को नाथूराम गोडसे ने उनकी गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस घटना ने पूरी दुनिया को हिला कर रख दिया था। बापू की हत्या कैसे हुई, आखिरी वक्त में क्या-क्या हुआ, उनके करीबियों ने विस्तार से इसके बारे में बताया है। आपको बता दें कि सरदार वल्लभ भाई पटेल की वजह से बापू 15 मिनट देरी से उस कार्यक्रम में पहुंचे, जहां उन पर गोलियां चली थीं। महात्मा गांधी के निजी सचिव वी

» Read more

कभी दिया था भारत विरोधी बयान, अब टि्वटर पर विदेश मंत्री सुषमा स्वराज से मदद मांग रहा पाकिस्तानी शख्स

भारत विरोधी बयान देने वाले पाकिस्तानी शख्स ने अब भारतीय विदेश मंत्री सुषमा स्वराज से मदद की गुहार लगाई है। इस व्यक्ति का नाम डॉक्टर एम. फैजल बुगती है। बुगती को दिल्ली इलाज के लिए आना है जिसके लिए उसने सुषमा स्वराज से मदद मांगी है। बुगती ने अपनी याचिका में इस्लामाबाद स्थित भारतीय हाई कमीशन और सुषमा स्वराज से कहा है कि 31 जनवरी को उन्हें नई दिल्ली आकर अपना इलाज कराना है जिसके लिए उन्हें तत्काल वीजा की जरूरत है। वहीं बुगती के पिछले ट्वीट्स पर नजर डाली जाए तो उसमें

» Read more

Viral Video: मंदिर के ऊपर लगा इस्लामिक झंडा, दीवार पर लिख दिया- हिंदू को जड़ से मिटा देंगे

सोशल मीडिया में एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में कथित तौर पर मंदिर के ऊपर इस्लामिक झंडा नजर आ रहा है। साथ ही मंदिर की दीवार पर सांप्रदायिक तनाव पैदा करने वाले शब्द लिखे गए हैं। दीवार पर लिखा गया है, ‘एक दिन करके दिखा देंगे, हिंदू को जड़ से मिटा देंगे।’ करीब एक मिनट के इस वीडियो को फेसबुक पर ‘आई सपोर्ट मोदी जी और भाजपा’ नाम के पेज पर शेयर किया गया है। मंगलवार (30 जनवरी, 2018) को शेयर किए गए इस वीडियो को

» Read more
1 902 903 904 905 906 1,617