सीपीएम महासचिव सीताराम येचुरी से मतभेद को प्रकाश करात ने नकारा, बोले- यह आंतरिक लोकतंत्र है

माकपा पोलित ब्यूरो के सदस्य प्रकाश करात ने कांग्रेस के साथ गठबंधन करने के मुद्दे पर पार्टी महासचिव सीताराम येचुरी के साथ मतभेदों की बात को नकारते हुये कहा कि विचारों में भिन्नता पार्टी में आंतरिक लोकतंत्र को दर्शाती है। करात ने येचुरी के साथ मतभेदों के बारे में प्रकाशित मीडिया रिपोर्टों के बारे में आज कहा कि उन दोनों के बीच ‘राजनीतिक विचारों की भिन्नता’ को मीडिया में ‘निजी टकराव’ और ‘मतभेद’ के रूप में दिखाया गया है। करात ने हालांकि येचुरी का नाम लिये बिना कहा ‘‘जिन्होंने पार्टी

» Read more

18 वर्षीय ब्रिटिश सिख युवती ने अपनाया इस्लाम, फिर रची थी ISIS में शामिल होने की साजिश

इस्लाम धर्म अपनाने वाली 18 साल की एक ब्रिटिश सिख लड़की ने इस्लामिक स्टेट आतंकी संगठन में शामिल होने के लिए सीरिया जाने के प्रयास में पासपोर्ट आवेदन की तस्वीर पर स्कूल शिक्षक के हस्ताक्षर लेने के लिए तिकड़म लगाने का प्रयास किया था। एक अदालत को यह जानकारी दी गयी। र्बिमंघम क्राउन कोर्ट को इस सप्ताह बताया गया कि संदीप सामरा ने दावा किया कि वह नर्स के रूप में काम करके आतंकी संगठन की मदद करना चाहती थी। उसे पिछले साल नया पासपोर्ट हासिल करने के प्रयास में

» Read more

इस साल तीन महिलाओं समेत 50 श्रमिकों को मिलेगा प्रधानमंत्री श्रम पुरस्कार

सरकार ने 2016 के लिये प्रधानमंत्री श्रम पुरस्कारों की आज घोषणा की। यह पुरस्कार विभागीय उपक्रमों, लोक उपक्रमों तथा निजी क्षेत्र की इकाइयों के 50 श्रमिकों को दिया जाएगा। श्रम मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि हालांकि इस साल कुल 32 श्रम पुरस्कार दिये जाएंगे लेकिन यह पुरस्कार पाने वाले कर्मचारियों की संख्या 50 हैं। इसमें तीन महिलाएं शामिल हैं। बयान के अनुसार 34 सार्वजनिक क्षेत्र से तथा 16 निजी क्षेत्र के श्रमिकों को यह पुरस्कार मिला है। श्रम पुरस्कार चार श्रेणी…श्रम रत्न पुरस्कार, श्रम भूषण पुरस्कार, श्रम वीर:

» Read more

बदमाशों ने बुजुर्ग महिला की छाती में उतार दीं 10 गोलियां, सीसीटीवी में कैद ये दिल दहलाने वाला वीडियो आया सामने

बेखौफ बदमाशों ने बुधवार को दिनदहाड़े सौरखा गांव में मां-बेटे की गोली मारकर हत्या कर दी। गोली मारते तीन हमलावर घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए। पुलिस के अनुसार मृतक सपा का स्थानीय नेता है। चुनावी रंजिश में अक्टूबर 2016 में परिवार के मुखिया की भी हत्या कर दी गई थी। मां-बेटे की इसी हत्या में 25 जनवरी को गवाही होनी थी। पुलिस के अनुसार गांव सौरखा निवासी 28 वर्षीय बलमेंद्र उर्फ भोलू सुबह 11 बजे अपनी स्विफ्ट कार से मेरठ जा रहा था। बदमाशों ने भोलू

» Read more

देखें पहले गणतंत्र दिवस पर प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू के भाषण का VIDEO

देश को आजादी 15 अगस्त 1947 को मिली, लेकिन आजाद भारत के लिए एक पुख्ता संविधान की जरूरत थी ताकि देशवासियों के मूल अधिकार, शासन प्रणाली और न्याय व्यवस्था सुचारू रूप से चल सकें और लोकतंत्र को मजबूती मिले। 26 जनवरी 1950 को जब संविधान लागू हुआ तो देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू ने रेडियो के जरिये दुनिया को संबोधित किया था। पंडित नेहरू के भाषण में देश ही नहीं, दुनिया को, खासकर पश्चिमी देशों को एक संदेश था। पहले गणतंत्र दिवस पंडित नेहरू का वह भाषण

» Read more

बिहार: रंगदारी देने से किया मना तो 3 साल के बच्चे को मार दी गोली

बिहार के बेगूसराय जिले के लाखो सहायक थाना क्षेत्र में रंगदारी न देने के कारण बदमाशों ने तीन साल के एक दुधमुंहे बच्चे की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। लाखो सहायक थाना के प्रभारी बालमुकुंद राय ने गुरुवार को बताया कि बुधवार की शाम धबौल गांव निवासी कैलू राय के तीन वर्षीय पुत्र सिद्धार्थ कुमार को उसके दादा जय प्रकाश राय सरस्वती पूजा के मूर्ति विसर्जन दिखाने ले गए थे। इसी दौरान बदमाशों ने मासूम सिद्धार्थ को गोली मार दी। बुरी तरह घायल

» Read more

पद्मावत विवाद: रणवीर सिंह बोले- इस फिल्‍म को देखकर देश को होगा गर्व

पद्मावत’ को लेकर तनाव के माहौल के बीच अभिनेता रणवीर सिंह ने बुधवार को कहा कि पूरे देश को ‘पद्मावत’ पर गर्व होगा। रणवीर ने ट्विटर के जरिए कहा कि वह ‘पद्मावत’ को लेकर खुश हैं और खुद को गौरवान्वित महसूस करते हैं। इसके बाद रणवीर ने कहा, “मैंने कल रात (मंगलवार) 3 डी में ‘पद्मावत’ देखी। मैं इससे इतना अभिभूत हूं कि कहने के लिए शब्द नहीं है। मैं गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं। मुझे अपनी टीम पर भी गर्व है।” फिल्मकार संजय लीला भंसाली द्वारा निर्देशित ऐतिहासिक फिल्म

» Read more

SSC MTS Final Answer Key 2018: जारी हुई एमटीएस नॉन-टेक्निकल पेपर 1 की अंतिम उत्तर कुंजी, यहां देखें

स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (SSC) ने मल्टी टास्किंग स्टाफ (MTS) नॉन-टेक्निकल परीक्षा 2016 पेपर I की अंतिम उत्तर कुंजी जारी कर दी है। सभी अभ्यर्थी अब फाइनल उत्तर कुंजी एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर चेक कर सकते हैं। बता दें पेपर I के नतीजे 15 जनवरी 2018 को जारी किए गए थे। पेपर I क्वॉलिफाई करने वाले उम्मीदवार पेपर II की परीक्षा में बैठेंगे। एसएससी की वेबसाइट पर उपलब्ध नोटिफिकेश के मुताबिक, परीक्षा व्यवस्थ में पारदर्शिता बनाए रखने के लिए अंतिम उत्तर कुंजी जारी की गई है। प्रश्न पत्र के साथ

» Read more

पी चिदंबरम का तंज- पीएम मोदी जब निवेशकों को दे रहे थे भारत आने का न्योता, तब जल रहा था अहमदाबाद

कांग्रेस नेता पी. चिदंबरम ने गुरुवार को कहा कि जिस दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दुनिया को भारत में निवेश करने के लिए आमंत्रित कर रहे थे, उसी दिन अहमदाबाद में हिंदी फिल्म ‘पद्मावत’ के विरोध में उपद्रवी भीड़ हिंसा फैला रही थी। चिदंबरम ने अपने सिलसिलेवार ट्वीट्स में कहा, “जब प्रधानमंत्री वैश्विक व्यापारियों को भारत में निवेश के लिए आमंत्रित कर रहे थे, उस समय अहमदाबाद में उपद्रवी हिंसा फैला रहे थे।” उन्होंने सरकार पर गुजरात के अहमदाबाद में मंगलवार रात भड़की हिंसा को लेकर निशाना साधा जिसमें संजय लीला

» Read more

सही वक्त पर इंजेक्शन नहीं देने के कारण भारतीय मूल के अमेरिकी सर्जन ने की नर्स का गला घोंटने की कोशिश

मरीज को गलत समय पर इंजेक्शन देने से नाराज एक भारतीय अमेरिकी सर्जन ने इलास्टिक से अपनी नर्स का गला घोंटने की कोशिश की। पुलिस ने बताया कि वेंकटेश सास्तकोणार (44) ने अपने वकील के जरिए इन आरोपों से इनकार किया और कहा कि 22 जनवरी को हुई इस घटना को बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया गया है। न्यूयॉर्क स्थित नासाउ यूनिवर्सिटी मेडिकल सेंटर में वजन कम करने में मदद करने वाले सर्जन के खिलाफ गला घोंटने और हमला करने आरोप लगाए गए हैं। पुलिस ने आरोप लगाया कि उसने 51 वर्षीय

» Read more

डायरेक्टर करण जौहर की बढ़ी मुश्किलें, पांच साल की हो सकती है जेल!

डायरेक्टर करण जौहर अपनी अपकमिंग फिल्म ‘स्टूडेंड ऑफ द ईयर-2’ को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में करण ने फिल्म का नया पोस्टर जारी करते हुए फिल्म की रिलीज डेट भी बताई है। हालांकि इसी दौरान करण जौहर की मुश्किलें बढ़ गई हैं। करण जौहर को दिल्ली सरकार की ओर से सरकारी नोटिस भेजा गया है। कहा जा रहा है कि जिसके कारण फिल्म निर्माता-निर्देशक करण जौहर को पांच साल की जेल हो सकती है। बता दें कि करण इन दिनों टीवी शो ‘इंडियाज नेक्सट सुपरस्टार’ में डायरेक्टर रोहित

» Read more

पद्मावत विरोध: करणी सेना के लोगों ने फूंक डाली अपने ही साथी की कार

फिल्म पद्मावत को लेकर करणी सेना का विरोध प्रदर्शन कई जगहों पर हिंसक रुप अख्तियार कर चुका है। फिल्म के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे करणी सेना के कार्यकर्ता इतने बदहवास हो रहे हैं कि उन्हें यह भी इल्म नहीं रह रहा है कि अपने साथियों की ही संपत्ति स्वाहा करने लगे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मध्य प्रदेश के भोपाल में फिल्म के खिलाफ विरोध प्रदर्शन रहे करणी सेना के कार्यकर्ताओं ने अपने ही एक साथी की कार को आग के हवाले कर दिया। मामला बुधवार 24 जनवरी का है।

» Read more

12वीं पास के लिए भारतीय रेलवे में नौकरी हासिल करने का मौका, जानिए डीटेल्स और करें आवेदन

12वीं पास उम्मीदवारों को भारतीय रेलवे नौकरी हासिल करने का सुनहरा मौका दे रही है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 12 फरवरी 2018 है। तो चलिए अब विस्तार से जानते हैं इन भर्तियों के बारे में। भर्तियां स्पोर्ट्स कोटा के तहत लेवल 2/3 ऑफ VII CPC पे मेट्रिक्स में होंगी। यानी चयनित उम्मीदवारों का पे-स्केस 5200-20200 रुपये होगा। आवेदन करने के लिए आयु सीमा भी निर्धारित की गई है। 18 से 25 वर्ष की उम्र के लोग ही आवेदन कर सकते हैं।

» Read more

पद्मावत: राजपूत इतिहास की धज्जियां उड़ते देख भड़के कुमार विश्‍वास, भंसाली-करणी सेना सबको लपेटा

आम आदमी पार्टी (आप) के नेता और कवि कुमार विश्वास ने राजपूताना इतिहास और परंपरा को तार-तार करने पर करणी सेना के नेताओं और कार्यकर्ताओं समेत पद्मावत फिल्म के निर्माता-निर्देशक संजय लीला भंसाली पर तीखा हमला किया है। उन्होंने जातीय वोट बैंक की राजनीति करने वाले नेताओं पर भी हमला बोला है। सोशल मीडिया ट्विटर पर कुमार विश्वास ने लिखा है, “प्रचार से नोट छापने की मुम्बईया ज़िद,हर भावुकता का तुष्टिकरण कर वोट-बैंक से जोड़ लेने का घटिया राजनैतिक पैंतरा,हाशिए पर पड़े कुछ तथाकथित दर्प-रक्षकों की अधकचरी सोच,सबने मिलकर महान

» Read more

चीफ जस्टिस दीपक मिश्रा के खिलाफ महाभियोग के पक्ष में नहीं हैं कांग्रेस के चार बड़े कानूनविद

देश के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस दीपक मिश्रा के खिलाफ संसद के बजट सत्र में महाभियोग लाया जाय या नहीं इस पर कांग्रेस में अभी संशय की स्थिति है। पार्टी के कई बड़े और कानून के जानकार नेताओं ने महाभियोग प्रक्रिया को न केवल अंतिम अस्त्र कहा बल्कि मौजूदा परिस्थितियों में इसे लाने या उसका समर्थन करने पर भी असहमति जताई है। बता दें कि अभी हाल ही में सीपीएम महासचिव सीताराम येचुरी ने कहा था कि वो बजट सत्र में महाभियोग प्रस्ताव लाने के विकल्पों पर विपक्ष के साथ बातचीत

» Read more
1 924 925 926 927 928 1,617