एक 36 वर्षीया लापता महिला का शव क्षत-विक्षत अवस्था मे सूटकेस में मिला। जाँच जारी
कानपुर जनपद के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के रावतपुर गांव से शनिवार सुबह लापता हुई महिला का क्षत-विक्षत शव देर रात किराएदार के कमरे में रखे सूटकेस में मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और किराएदार महिला व उसके कथित प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक, कल्याणपुर थाना क्षेत्र के रावतपुर गांव में रामलला मंदिर के पास किराए के मकान में रहने वाले शिक्षक रामनरेश की पत्नी रचना (36) शनिवार सुबह अचानक गायब हो गई। काफी तलाश के बाद वह नहीं मिली तो रामनरेश ने कल्याणपुर
» Read more