आप के 20 विधायकों की सदस्यता रद्द, सिफारिश को राष्ट्रपति कोविंद की मिली मंजूरी
चुनाव आयोग की सिफारिश को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने मंजूरी देते हुए दिल्ली की आम आदमी पार्टी की सरकार के 20 विधायकों की सदस्यता रद्द कर दी है। आयोग ने लाभ का पद मामले में शुक्रवार (19 जनवरी) को आप के 20 विधायकों को अयोग्य करार देते हुए उनकी सदस्यता रद्द करने की सिफारिश राष्ट्रपति से की थी, जिसके बाद सोमवार को इस सिफारिश पर राष्ट्रपति की ओर से मुहर लगा दी गई। चुनाव आयोग ने ढाई साल की सुनवाई के बाद शुक्रवार को इस मामले में राष्ट्रपति के पास
» Read more