RJD प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने रांची कोर्ट में किया सरेंडर, जाएंगे जेल

बिहार के बहुचर्चित चारा घोटाले में दोषी और राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के मुखिया लालू प्रसाद यादव ने गुरुवार (30 अगस्त) सुबह खुद को झारखंड के रांची स्थित केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) की स्पेशल कोर्ट में सरेंडर कर दिया। रांची हाईकोर्ट ने इससे पहले उन्हें सरेंडर करने के लिए आदेश दिया था। लालू ने सरेंडर से पहले बताया, “मेरी कोई इच्छा नहीं है। सरकार मुझे जहां चाहे, वहां रखे। पर मेरे स्वास्थ्य की जिम्मेदारी सरकार की है। मैं कोर्ट के आदेश का पालन करूंगा।”

लालू पहले बिरसा मुंडा जेल ले जाए जाएंगे। फिर उन्हें रिम्स अस्पताल में भर्ती कराया जाएगा। लालू के वकील प्रभात कुमार ने इस बारे में कहा कि मुंबई स्थित एशियन हर्ट इंस्टीट्यूट के डॉक्टर उनका चेक अप करेंगे और कोर्ट को लालू की स्वास्थ्य की रिपोर्ट सौंपेंगे। रिपोर्ट्स की मानें तो शाम तक उन्हें रिम्स भेजद

 

आपको बता दें कि वह इस मामले में 10 अप्रैल से परोल पर बाहर थे। झारखंड हाईकोर्ट ने उनकी जमानत की समयसीमा बढ़ाने से मना कर दिया था, जिसके बाद 30 अगस्त को उन्हें सरेंडर करने का आदेश जारी किया गया था। लालू इसी वजह से गुरुवार सुबह रांची आए, जहां पीडब्ल्यूडी के गेस्ट हाउस में वह कई लोगों से मिले।

लालू की यहां पर झारखंड विकास मोर्चा के मुखिया बाबू लाल मरांडी से भी भेंट हुई थी। मरांडी ने इससे एक दिन पूर्व कोडरमा में पार्टी कार्यकर्ता सम्मलेन में खुद कोडरमा लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने की घोषणा की थी। लालू इस मुलाकात के बाद रांची स्थित सीबीआई कोर्ट पहुंचे।

हाईकोर्ट ने बीती सुनवाई में चारा घोटाले के देवघर कोषागार समेत तीन मामलों में आरजेडी प्रमुख के स्वास्थ्य कारणों को लेकर दी गई अंतरिम जमानत की सीमा को आगे बढ़ाने से मना कर दिया था। लालू की ओर से तब वरिष्ठ वकील और कांग्रेसी नेता अभिषेक मनु सिंघवी ने कोर्ट के सामने दलील रखी थीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *