Viral Video: ‘Bigg Boss’ एक्स कंटेस्टेंट सपना चौधरी और बेनाफ्शा सूनावाला ने हरियाणवी गाने में दिखाया अपना डांस का जलवा

बिग बॉस के घर में बनी दोस्ती सिर्फ घर तक ही सीमित नहीं रहती। बिग बॉस के घर से बाहर आने के बाद भी इस दोस्ती के जलवे कायम रहते हैं। जी हां, एक्स कंटेस्टेंट्स बेनाफ्शा सूनावाला और सपना चौधरी घर से बाहर निकलने के बाद एक साथ नजर आए। घर में बेशक दोनों की कई बार तकरार हुई हो, लेकिन बेनाफ्शा और सपना बिग बॉस के घर से बाहर निकलने के बाद भी ये दोस्ती निभा रहे हैं। हाल ही में सपना और बेनाफ्शा का एक वीडियो सामने आया है।

इस वीडियो में बेनाफ्शा सपना के साथ हरियाणा के पॉपुलर गाने में ठुमके लगाती दिख रही हैं। दोनों बिग बॉस एक्स कंटेस्टेंट्स इस दौरान एक दूसरे का साथ खूब एंज्वॉय कर रही हैं। वीडियो में सपना तेरी ‘आख्यों का ये काजल’ गाने पर डांस कर रही हैं। वहीं बेनाफ्शा सपना के एक एक डांस स्टेप को फॉलो करती हुई दिखाई दे रही हैं। वीडियो को बेनाफ्शा ने खुद अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है।

 

वहीं इसे कैप्शन दिया है, ‘इस लड़की को बहुत पसंद करती हूं। हम दोनों एक अलग तरह की सकारात्मकता को महसूस कर सकते हैं। वो वक्त जब मैं दिल्ली आई थी और सपना मुझे अपने घर खींच कर ले गई थीं। वो भी आधी रात में। बहुत ही खूबसूरत फैमिली है। स्पेशली सप्पू की मां।’ इससे पहले बेनाफ्शा और सपना चौधरी की एक तस्वीर भी सामने आई थी। इस तस्वीर में बेनाफ्शा सपना के गले लग कर उन पर चढ़ी हुई हैं। तस्वीर बहुत क्यूट है। इस तस्वीर को भी बेनाफ्शा ने खुद अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया था। इसे कैप्शन देते हुए सपना ने लिखा, ‘हरियाणा की शान, और मेरी जान, देखो इससे मिली। आई लव यू सप्पू। बेन लव्स यू।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *