संबंध बनाकर गर्भनिरोधक की आड़ में दे देता था जहर, पढ़ें सीरियल किलर ‘साइनाइड मोहन’ की कहानी

इतिहास में ऐसी कई सीरियल किलिंग की घटनाएं हुई हैं जिनके बारे में जानकर आज भी लोग सिहर जाते हैं। आज हम आपको ऐसे ही सीरियल किलर के बारे में बता रहे हैं जिसने हैवानियत की सारी हदें पार कर दी थी। हम बात कर रहे हैं सीरियल किलर मोहन कुमार की। मोहन एक ऐसा सीरियल किलर था जिसने 20 महिलाओं को अपना शिकार बनाया था। कहा जाता है कि यह ऐसा हत्यारा था जो मारने से पहले उनके साथ शारीरिक संबंध बनाता था।

मोहन कुमार पेशे से एक टीचर था, जो कर्नाटक के एक स्कूल में पढ़ाता था। मोहन अक्सर कुवांरी लड़कियों को अपना शिकार बनाता था। वह पहले लड़कियों से दोस्ती कर उनका विश्वास जीतता था और बाद में उनके साथ शारीरिक संबंध बनाता था। मोहन हमेशा अपना नाम बदलकर अलग- अलग लड़कियों से मिलता था। लड़कियां जिस धर्म से की होती थीं अपने आपको उसी धर्म का बताता था।

टाइम्स ऑफ इंडिया’ की रिपोर्ट की मानें तो वह लड़कियों से शारीरिक संबंध बनाने के बाद उन्हें गर्भनिरोधक गोलियां बताकर सायनाइड की गोलियां खिलाकर मार देता था। इस वजह से उसे सायनाइड मोहन भी कहा जाता है। सायनाइड मोहन ने साल 2003 से 2009 तक इसी तरह करीब 20 लड़कियों को मौत के घाट उतार दिया था।

सायनाइड मोहन के गुनाहों का पर्दाफाश तब हुआ जब उसने साल 2009 में कर्नाटक के पुत्तूर में एक लड़की को मारा था। इस मामले में मोहन ने लड़की को अपना नाम आनंद बताया था। इस मामले में मोहन ने नौकरी का लालच देकर लड़की को अपने चंगुल में फंसाया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *