कैबिनेट विस्तार: सुरेश प्रभु ने छोड़ा रेल मंत्रालय इनको मिली जिम्मेदारी, किया ट्वीट- याद रखूंगा…

कैबिनेट विस्तार के बाद रेल मंत्री सुरेश प्रभु का हटना लगभग तय हो गया है। उनके द्वारा किए गए एक ट्वीट को देखकर यह अंदाजा लगाया जा रहा है। सूत्रों के मुताबिक, पीयूष गोयल अगले रेल मंत्री होंगे। सुरेश प्रभु ने लिखा रेल परिवार के 13 लाख लोगों का शुक्रिया क्योंकि उन्होंने मेरा साथ दिया। मैं इन सब चीजों को हमेशा याद रखूंगा। सभी के लिए आने वाला वक्त मंगलमय हो। सुरेश प्रभु ने आगे लिखा टीम मोदी के सभी नए सदस्यों का स्वागत है। हम सबका एक ही मिशन है देश को बेहतर बनाना।

मंत्रिमंडल विस्तार में चार मंत्रियों का प्रमोशन हुआ। धर्मेंद्र प्रधान, पीयूष गोयल, निर्मला सीतारमण और मुख्तार अब्बास नकवी के अच्छे काम के लिए उनका प्रमोशन हुआ। उनके अलावा 9 लोगों ने राज्य मंत्री के रूप में शपथ ली। इसमें अलफोन्स कन्नाथनम, डॉ सत्यपाल सिंह, गजेंद्र सिंह शेखावत, हरदीप सिंह पुरी, राज कुमार सिंह, अनंत कुमार हेगड़े, वीरेंद्र कुमार, अश्विनी कुमार चौबे, शिव प्रसाद शुक्ला ने शपथ ली।

पिछले दिनों हुए रेल हादसों के बाद सुरेश प्रभु पर सवाल उठने लगे थे। विपक्ष लगातार उनपर इस्तीफे का दवाब बना रहा था। सुरेश प्रभु ने ट्वीट करके पहले बताया था कि वह नैतिक जिम्मेदारी लेकर इस्तीफा देना चाहते थे लेकिन पीएम नरेंद्र मोदी द्वारा उनको इंतजार करने के लिए कहा गया था।

 तब सुरेश प्रभु ने लिखा था,  ‘दुर्भाग्‍यपूर्ण हादसों, यात्रियों की जीवन क्षति, से बेहद दुखी हूं। इससे मुझे बेहद तकलीफ पहुंची है। मैं नैतिक जिम्‍मेदारी लेते हुए प्रधानमंत्री से मिला था, उन्‍होंने मुझसे इंतजार करने को कहा है।’

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *