बिहार: मुजफ्फरपुर बालिका गृह में 29 नहीं, 34 बच्चियों से हुआ था बलात्कार, एसएसपी ने की पुष्टि

बिहार के मुजफ्फरपुर स्थित बालिका आश्रय गृह में हैवानियत का खेल खेला जाता था। यहां रहने वाली लड़कियों की जिंदगी नर्क बन गई थी। टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल सायंस की टीम कशिश की रिपोर्ट में यहां रहने वाली लड़कियों के साथ हो रही दरिंदगी का खुलासा हुआ। इसके बाद जब जांच शुरू की गई तो कई बातों पर से पर्दा हट रहा है। यहां रहने वाली 42 लड़कियों की जब पटना के पीएमसीएच में मेडिकल जांच की गई तो उस समय 29 बच्चियों के साथ रेप की बात कही जा रही

» Read more

शुरू हुई बाबा धाम की कांवड़ यात्रा, मुसलमानों ने भी कांवड़ थामकर कायम की भाईचारे की मिसाल

गोरखपुर मण्डल के देवरिया जिले में गंगा-जमुनी तहजीब और भाईचारे की मिसाल कायम करते हुए करीब 15 मुसलमानों ने कांवड़ थामकर बाबा धाम की यात्रा शुरू की।देवरिया के रामपुर कारखाना स्थित कुशाहरी गांव में 70 कांवड़ियों ने बिहार स्थित बाबा धाम की यात्रा शुरू की। इनमें 15 मुस्लिम भी शामिल हैं। ये श्रद्धालु पहले बस से बिहार के सुल्तानगंज पहुंचते हैं और वहां गंगा से पानी लेकर करीब 105 किलोमीटर दूर झारखण्ड के जसीडीह स्थित बाबा धाम मंदिर में पैदल जाकर जल चढ़ाते हैं। ग्राम प्रधान निजाम अंसारी की पहल

» Read more

इलाहाबाद में अमित शाह के काफिले को काले झंडे दिखाए, 2 छात्राएं पुलिस हिरासत में, बाद में रिहा

इलाहाबाद पहुंचे भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के काफिले में भारी चूक का मामला सामने आया है। यहां तीन छात्रों ने काफिले के सामने आकर ना सिर्फ शाह को काले झंडे दिखाए बल्कि कथित तौर पर पार्टी के खिलाफ नारेबाजी भी की। आनन-फानन सुरक्षाकर्मियों ने छात्रों को तुरंत हिरासत में लिया। इस दौरान सुरक्षाकर्मी ने एक छात्रा की पिटाई भी कर दी। बाद में सभी को रिहा कर दिया गया। पुलिस का कहना है कि यह भाजपा अध्यक्ष की सुरक्षा नहीं बल्कि उनकी मुस्तैदी है जो

» Read more

तिहाड़ जेल में बंद जेसिका लाल हत्याकांड के दोषी मनु शर्मा की रिहाई पर सजा समीक्षा बोर्ड ने टाला फैसला

दिल्ली सरकार के सजा समीक्षा बोर्ड (एसआरबी) ने तिहाड़ जेल में बंद जेसिका लाल हत्याकांड के दोषी मनु शर्मा की रिहाई पर फैसला टाल दिया है। अधिकारियों ने बताया कि शुक्रवार को हुई अपनी बैठक में बोर्ड ने रिहाई से जुड़ी कई अन्य अर्जियों पर भी फैसला टाल दिया। इसमें तंदूर हत्याकांड के दोषी सुशील शर्मा की भी अर्जी शामिल थी। बोर्ड के एक सदस्य ने बताया कि रिहाई की अर्जियों पर फैसला इसलिए टाल दिया गया क्योंकि इस पर बोर्ड के सदस्यों की राय बंटी हुई थी।. दिल्ली के

» Read more

दिल्‍ली में बाढ़ की आशंका! यमुना का जलस्‍तर खतरे के निशान को किया पार, सुरक्षित स्‍थानों पर ले जाए गए लोग

दिल्‍ली में यमुना नदी का जलस्‍तर खतरे के निशान को पार कर गया है। एएनआई के अनुसार, फिलहाल यमुना 204.92 मीटर पर बह रही है। पिछले दो दिन से लगातार हो रही बारिश से दिल्‍ली वासी हलकान हैं। हरियाणा के हथिनीकुंड बैराज से यमुना में 1.87 लाख क्‍यूसेक पानी छोड़े जाने के बाद, शुक्रवार रात नदी खतरे के निशान को पार कर गई। प्रशासन ने यमुना खादर में रहने वाले लोगों के लिए चेतावनी जारी की है। दिल्‍ली के 6 इलाकों से गुजरने वाली यमुना के किनारे पर यहां करीब

» Read more

हरिद्वार से उन्नाव तक गंगा का जल पीने और नहाने योग्य नहीं, NGT ने गंगा सफाई दावों की खोली पोल

राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) ने शुक्रवार को गंगा नदी की स्थिति पर नाराजगी जताते हुए कहा कि हरिद्वार से उत्तर प्रदेश के उन्नाव शहर के बीच गंगा का जल पीने और नहाने योग्य नहीं है। एनजीटी ने कहा कि मासूम लोग श्रद्धापूर्वक नदी का जल पीते हैं और इसमें नहाते हैं लेकिन उन्हें नहीं पता कि इसका उनके स्वास्थ्य पर बुरा असर हो सकता है। एनजीटी ने कहा , ‘‘ मासूम लोग श्रद्धा और सम्मान से गंगा का जल पीते हैं और इसमें नहाते हैं। उन्हें नहीं पता कि यह उनके

» Read more

अब चेक बाउंस होने पर 20 फीसदी रकम अदालत में करना होगा जमा, दो साल तक की हो सकती सजा

बैंक खाते में पैसा नहीं होने के बावजूद चैक जारी करने वालों को अब सतर्क हो जाना चाहिए क्योंकि संसद में गुरुवार को एक ऐसा विधेयक पारित किया गया जिसके प्रावधान के तहत चैक बाउंस के आरोपी को इसकी राशि का 20 प्रतिशत अदालत में अंतरिम मुआवजे के तौर पर जमा कराना होगा। विधेयक में चैक बाउंस मामलों के दोषियों को दो साल तक की सजा का प्रावधन है। चैक बाउंस होने की स्थिति में चेक प्राप्तकर्ता को और अधिक राहत प्रदान करने वाला ‘परक्राम्य लिखत (संशोधन) विधेयक, 2017 (नेगोशियेबिल इंस्ट्रूमेंट

» Read more

उच्चतम न्यायालय ने ताजमहल की भव्यता बहाल करने में नाकाम रहने पर सरकार को लगाई फटकार

उच्चतम न्यायालय ने आज ताजमहल की भव्यता बहाल करने में नाकाम रहने पर केन्द्र , उत्तर प्रदेश सरकार और ताज ट्रैपेजियम जोन (टीटीजेड) प्राधिकरण की निंदा की और सवाल किया कि अगर यूनेस्को संगमरमर के इस स्मारक से विश्व धरोहर स्थल का दर्जा वापस ले ले तो क्या होगा। उच्चतम न्यायालय ने ताजमहल की सुरक्षा और संरक्षण के लिये दृष्टिपत्र का मसौदा दाखिल करने पर उत्तर प्रदेश सरकार को आड़े हाथ लिया और ‘‘ आश्चर्य ’’ जताया कि दृष्टिपत्र का मसौदा तैयार करते समय इस विश्व धरोहर के संरक्षण के

» Read more

मदर टेरेसा के एनजीओ पर बच्‍चा चोरी का आरोप, भाजपा नेता ने की दोषी होने पर भारत रत्‍न छीनने की वकालत

आरएसएस के एक नेता और वरिष्ठ भाजपा नेता सुब्रमण्यन स्वामी ने मिशनरीज ऑफ चैरेटी पर लगे बच्चा चोरी के आरोपों के बाद मदर टेरेसा को निशाने पर लिया है। बता दें कि मिशन ऑफ चैरिटीज की शुरुआत भारत रत्न मदर टेरेसा द्वारा ही की गई थी। दिल्ली बेस्ड एक आरएसएस नेता राजीव तुली ने इंडिया टुडे से बातचीत करते हुए कहा कि यदि मिशनरीज ऑफ चैरिटी के खिलाफ लगाए गए आरोप सही पाए जाते हैं तो मदर टेरेसा को चैरिटी के कामों के लिए दिया गया भारत रत्न का पुरस्कार

» Read more

साधु वासवानी मिशन के प्रमुख आध्यात्मिक गुरु दादा वासवानी का 99 साल की उम्र में हुआ निधन

आध्यात्मिक गुरु दादा वासवानी का निधन हो गया है। वह 99 साल के थे। गुरुवार (12 जुलाई) को उन्होंने अंतिम सांस ली। वह साधु वासवानी मिशन के प्रमुख थे। शाकाहार और पशु अधिकारों को बढ़ावा देने व गैर-सांप्रदायिक आध्यात्मिक गुरु के रूप में दुनिया उन्हें जानती थी। वासवानी ने 150 से अधिक किताबें लिखी थीं। सिंध (अब के पाकिस्तान) के हैदराबाद में दो अगस्त 1918 को उनका जन्म हुआ था। उनका पूरा नाम जशन पहलराज वासवानी था। वह जिस संस्था के प्रमुख थे, उसकी स्थापना उनके गुरु साधु टी.एल.वासवानी ने की

» Read more

शरिया अदालत: पूर्व उप राष्ट्रपति हामिद अंसारी बोले- कानून में हर समुदाय के पास अपने कायदे मानने का हक

पूर्व उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी ने शरिया अदालतों के पक्ष में बयान दिया है। देश भर में शरिया अदालतें खोलने की ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड की योजना पर हामिद अंसारी ने कहा कि देश के सभी समुदायों को अपना पर्सनल लॉ मानने का अधिकार है। समाचार एजेंसी एएनआई के बातचीत में हामिद अंसारी ने कहा कि लोग सामाजिक प्रथाओं को विधि प्रणाली से जोड़ रहे हैं कि जो भ्रम फैलाने वाला है। उन्होंने कहा, “हमारा कानून इस बात की इजाजत देता है कि हर समुदाय अपने नियम मान सकती

» Read more

बंगाल में CID ने छापा मारकर नगर निगम के गेस्ट हाऊस में चल रहे सेक्‍स रैकेट का किया भंडाफोड़

पश्चिम बंगाल पुलिस की सीआईडी टीम ने बुधवार की रात कोन्नगर नगर निगम के गेस्ट हाऊस में छापेमारी कर सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया। अंदर के नजारे देख पुलिस की आंखे शर्म से झुक गई। पुलिस ने मौके पर ही इस रैकेट को संचालित करने के आरोप में चार लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार लोगों में दो दलाल और दो गेस्ट हाऊस के मैनेजर शामिल हैं। यह गेस्ट हाऊस कोलकाता से करीब 25 किलोमीटर दूर कोन्नगर के इंदिरा गांधी रोड पर स्थित है। बिश्रामिका नामक इस गेस्ट हाउस को छापेमारी

» Read more

टेलीविजन न्यूज एंकर पर धर्म के आधार पर लोगों को भड़काने के आरोप में FIR, आईएनएस ने किया विरोध

केरल में एक न्यूज एंकर पर धर्म के आधार पर लोगों को भड़काने का आरोप लगा है। बता दें कि केरल पुलिस ने न्यूज एंकर के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज कर ली है। अब प्रिंट मीडिया इंडस्ट्री की सर्वोच्च संस्था, आईएनएस (इंडियन न्यूजपेपर सोसाइटी) ने केरल पुलिस के इस फैसले की कड़ी आलोचना की है और इसे प्रेस और मीडिया की स्वतंत्रता पर हमला बताया है। बता दें कि मातृभूमि न्यूज टेलीविजन चैनल के एंकर वेणु बालकृष्णनन पर एक न्यूज प्रोग्राम के दौरान सांप्रदायिक घृणा फैलाने के आरोप लगे हैं।

» Read more

सरकार के रवैए से नाराज़ सुप्रीम कोर्ट ने कहा: ताजमहल को बचाएं या फिर इसे गिरा दें

सरकार के रवैए से खिन्न सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को सरकार से कहा कि ताजमहल की खूबसूरती को बहाल करिए या फिर आप चाहें तो इसे नष्ट कर सकते हैं। अदालत ने विश्व धरोहर की संरक्षा के प्रति केंद्र, उत्तर प्रदेश सरकार और तमाम प्राधिकारों को उनके उदासीन और ढुलमुल रवैए के लिए आड़े हाथ लिया। न्यायमूर्ति मदन बी लोकूर और न्यायमूर्ति दीपक गुप्ता के पीठ ने नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा- आप (सरकार) ताज को बंद कर सकते हैं। आप चाहें तो इसे ध्वस्त कर सकते हैं और अगर

» Read more

दो अलग-अलग ट्रेनों के टॉयलेट से समान तरीके से हत्या की गई दो महिलाओं के अर्धनग्न शव मिलने से सनसनी

असम में दिल दहलाने वाली हत्या की दो घटनाएं सामने आई हैं। दोनों मामलों में पीड़ितों की समान तरीके से हत्या की गई है। दोनों पीड़ित महिला हैं और उनके शव दो अलग-अलग ट्रेनों के टॉयलेट से बरामद किए गए हैं। हत्या के तौर-तरीकों में समानता को देखते हुए इसके पीछे सीरियल किलर का हाथ होने की आशंका जताई गई है। ‘हिंदुस्तान टाइम्स’ के अनुसार, दोनों वारदात को असम के एक ही रेल मार्ग पर अंजाम दिया गया है। असम के पुलिस महानिदेशक कुलाधर सैकिया ने मामले की जांच के

» Read more
1 122 123 124 125 126 209